Sapne Mein Chappal Dekhna सपने में चप्पल देखना

Sapne Mein Chappal Dekhna सपने में चप्पल देखना Dream Meaning of Sandal:- नमस्कार दोस्तों आज हम आपको सपने में चप्पल देखना कैसा होता हैं। यह हम बताने का प्रयास करेंगे।सपने हमे रोज आते है।और सपने के माध्यम से हमे अलग-अलग संकेत मिलते है। सपने में चप्पल देखना हमारे शास्त्रों के अनुसार इसका जो संकेत होता हैं। जो उसकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग संकेत मिलते है। स्वप्न दुनिया के अनुसार चप्पल हमारे पैरो को सुरक्षा प्रदान करते है।और जब हम चप्पल पहनते है।तो हम तेज गति से चल सकते है।हमारे रास्ते में आने वाले कांटे और कंकड़ से हम बच जाते है।और जब हमारे पैर सुरक्षित होते है तो हम आगे बढ़ सकते है।

प्राचीन समय से हि लोग चप्पल पहना करते थे। सबसे पहले खड़ाऊ का निर्माण हुआ। और जैसा कि हमारे देवी देवता, ऋषि मुनि लकड़ी की खड़ाऊ पहनते थे।और फिर धीरे-धीरे अलग-अलग तरह के चप्पल बनने लगे।चप्पल जो हमे आराम प्रदान करते हैं और यदि हम सपने में नए और आराम दायक चप्पल देखते हैं।तो यह संकेत शुभ होता हैं।और यदि हम पुराने और टूटे चप्पल पहनते है तो उसका मतलब आप पर कोई विपत्ति आ सकती हैं।

Sapne Mein Lakdi Ki Khadau Dekhna सपने में लकड़ी की खड़ाऊ देखना

सपने में यदि आप लकड़ी की चप्पल या खड़ाऊ देखते हैं। तो आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता हैं।आपकों आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति हो सकती हैं।आपकी सारी चिंताएं समाप्त होने वाली है।आपने देखा होगा की पहले के लोग लकड़ी से बनी खड़ाऊ पहना करते थे।आज भी बहुत से साधु संत लकड़ी से बने खड़ाऊ पहनते हैं।जिनका उपयोग करने से अनेक फायदे होते है। एकाग्र शक्ति बढ़ती हैं। मनपर नियंत्रण होता हैं।

सकारात्मक शक्ति बढ़ती हैं।गुरुत्वाकर्षण के कारण हमारे शरीर की सारी ऊर्जा पृथ्वी के द्वारा हमारे शरीर से अवशोषित कर ली जाती हैं। और जब हम लकड़ी के चप्पल पहनते हैं।तो वह ऊर्जा और पैरो में रक्त संचार अच्छी तरह से होता है।पैरो से लेकर सम्पूर्ण शरीर के लिए यह बहुत अच्छे होते हैं।स्वास्थ्य की दृष्टि से यह खड़ाऊ पहनते से बीपी शुगर जैसी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होते हैं।आखों की रोशनी बढ़ती है।पैरो की मांस पेशियां मजबूत होती हैं। रोज़ाना पन्द्रह मिनट यदि कोई लकड़ी के चप्पल पहनकर रखता है तो उसको बहुत से लाभ होते हैं। और घुटनों के दर्द को कम करने में भी सहायक होते हैं।

Sapne Mein Chappal Dekhna Shubh Ya Asubh Sanket सपने में चप्पल देखना शुभ व अशुभ संकेत?

सपने में चप्पल देखना शुभ व अशुभ संकेत ,दोनों होते हैं।जैसे कि चप्पल के रंगो के अनुसार और टूटे चप्पल देखना और नए चप्पल देखना सभी के अलग-अलग संकेत मिलते हैं। कोई चप्पल आपकी यात्रा का सफल होने का संकेत होता हैं।तो कोई संकेत शास्त्रों में किस तरह के चप्पल सबसे शुभ मानी गई हैं। चप्पल का संकेत हमारे ग्रह की स्थति का भी संकेत देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में और स्वपन शास्त्र में शनिदेव का अच्छा और बुरा दोनों तरह के फल प्राप्ति का संकेत होता है।तो किस तरह की चप्पल अशुभ और शुभ मानी गई हैं। यह हम आपको विस्तार से बताएंगे।

Sapne Mein Purani Chappal Dekhna सपने में पुरानी चप्पल देखना

सपने में पुरानी चप्पल देखना आपकों संकेत मिलता हैं।की आप पुरानी बातों को भुला कर अपने नए जीवन के बारे में सोचे आपके पुराने समय में जो कुछ भी बुरा हुआ है। वह आपकों कैसे भी भूलना हि होगा यदि आप ने ऐसा नहीं किया तो आप बहुत चिन्तित रहेंगे। और आगे नहीं बढ़ पायेंगे।

ज्यादा पुरानी चप्पल घिस जाने से फिसलने और गिरने की संभावना बढ़ जाती हैं। उसी तरह आप यदि पुरानी बातों को नहीं भुलाएगे तो आपको हि हानी पहुंचेगी। पर इसबात का यह मतलब बिल्कुल भी नही है। की आप अपने दुशमनो से मित्रता करले।पुरानी चप्पल दरिद्रता का कारण होती है।यह प्रकृति का नियम हैं कि हर चीज एक दिन नई होती है और फिर वह पुरानी हो जाती हैं।यदि आपके पास बहुत पुरानी चप्पल हो गई है।और वह घिस गई है।और यदि आप उसे पहनते रहेंगे तो आपको नुकसान पहुंच सकता हैं।ऐसी चीजे हमे अपने पास नही रखना चाहिए जिससे हमे हानि पहुंचे।आपको वर्तमान में जीना है।यह आपकों संकेत मिलता हैं।

Sapne Mein Chamde Ki Chappal Dekhna सपने में चमड़े की चप्पल

सपने में चमड़े की चप्पल यदी आप देखते हैं।तो आपको यह संकेत मिलता हैं।की आपको दूसरे लोगों के साथ बूरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। और यदि आपने किसी के साथ बूरा किया है। तो आपकों आपके कर्मों का फल जरूर मिलेगा। आपकों आर्थिक और शाररिक हानि हो सकती हैं। आपकों जियो और जीने दो के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। चमड़े की चप्पल पहने से आपमे क्रोध बढ़ सकता है।आपके मन में किसी के लिए दया नहीं रहेंगी आप मतलबी व्यक्ति की तरह बन सकतें है।आपकों संकेत मिलता हैं कि दूसरों के कार्यों में दखल ना दे।

शास्त्रों के अनुसार चमड़े की चप्पल जो व्यक्ति पहनता है।उसके अंदर क्रोध,ईर्ष्या, झगड़ालू प्रवत्तिया बढ़ने लगती हैं।वह दोस्तों और परिवार के लोगों से दूर होता जाता हैं।उसमे भौतिक सुख प्राप्त करने की लालशा बढ़ जाती हैं और वह अनैतिक कार्य करने के लिए गलत रास्ते पर जा सकता हैं।आपने सुना होगा की जो व्यक्ति शनि ग्रह से पीड़ित हो रहा होता हैं। वह अपने चमड़े की चप्पल मंदिर में छोड़ कर आ जाता है।या किसी को दान में दे देता है।

पहले के जमाने में गाय भैंस के चमड़े से जूते चप्पल बनाएं जाते थे।जो की मरे हुए पशुओं के चमड़े से बनाए जाते थे। जिसमें से बहुत हि गन्दी बदबू आती है।जो यदि आप कही पहनकर जाते है।तो लोग आपकी इज्जत करने की बजाय आप की निंदा करने में लग सकते हैं।जिससे आपके मान सम्मान मे कमी का कारण बन सकती हैं। हमारे सनातन धर्म में चमड़े की चप्पल पहनना अच्छा नहीं माना गया है। चमड़े की चप्पल आजकल कृत्रिम चमड़े से भी बनाई जाने लगी है।जो की अच्छी मानी जाती हैं।उनको पहनने से कोई नुकसान नहीं होता है।

Sapne Mein Chamde Ki Chappal Dekhna सपने में चमड़े की चप्पल पहनना

सपने में चमड़े की चप्पल पहनना आपकों संकेत देता है।की आप पर कोई विपत्ति आ सकती हैं।आपके व्यापार व्यवसाय में आपको हानि हो सकती हैं।या फिर आपका कोई प्रतिस्पर्धी आपसे आगे निकल सकता हैं। जो लोग आपसे बहुत अच्छे रहते थे।वह आपको बुरा समझने लगेंगे।और आपसे मित्रता तोड़ कर दूसरे लोग जो कि आपके दुश्मन है।या प्रतिस्पर्धी है।उनसे मिल सकते हैं। आपकों धोखा मिल सकता हैं।और बहुत संघर्ष और मेहनत करने पर भी आपकों असफलता मिल सकती हैं।

Sapne Mein Chamde Ki Chappal Dena सपने में चमड़े की चप्पल देना

सपने में यदि आप किसी को चमड़े की चप्पल दे रहे हैं।जो आपकी है किसी को दान दे रहे हैं। तो यह आपके लिए शुभ संकेत है।आप जो चाहेंगे वह आपकों मिलने वाला है।आपकी सारी बुरी आदतें बहुत जल्दी छूट जायेगी और आप मे क्रोध कम हो जायेगा।आपके मेहनत करने के बावजूद भी मन चाहा फल आपकों नही मिल पाता है तो अब वह समस्या समाप्त होने वाली है। आपकों आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

Sapne Mein Sone Ki Chappal Dekhna सपने में सोने की चप्पल देखना

सपने में सोने की चप्पल देखना बहुत अशुभ संकेत होता हैं।आप मानसिक रूप से बहुत तनाव के शिकार हो सकते हैं।सोने का स्थान हमारे शास्त्रों में शरीर के ऊपरी हिस्से में किया जाता हैं।जिससे बुद्धि का विकास होता हैं।सोने का मुकुट सोने का हार और सोने के कर्ण फूल कई वर्षो पूर्व से लोग पहनते आए हैं।और यदि आपकों सोने की चप्पल दिखाई देती है तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप सही फैसले लेने में सक्षम नहीं हो सकते आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते है।और आप का मन अशांत रह सकता हैं।

आपको अपने मन को एकाग्र करने का प्रयास करना चाहिए।आपके मन पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा।आपके के मन में कुविचार जन्म ले सकते हैं।आप यदि विद्यार्थी हैं तो आपको असफलता प्राप्त हो सकती हैं।यदि आपकों इस तरह का सपना आता हैं तो आपको भगवान विष्णु की उपासना करना चाहिए।और पीले वस्त्र धारण करना चाहिए।और सुनहरे रंग की चप्पल गुरुवार को नहि पहनें।

Sapne Mein Ek Chappal Dekhna सपने में एक चप्पल देखना

सपने में यदि आप देखते हैं कि आप एक चप्पल देखते हैं तो, यह अशुभ संकेत माना गया हैं। आपका आपके जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता हैं।आप अपने आप को अकेला महसूस कर सकते हैं। आप यदि अविवाहित है तो आपके विवाह में परेशानियां आ सकती हैं। आपको किसी का भी सहयोग नहीं मिलेगा।आप यदि किसी से उम्मीद रख रहे हैं तो वह उम्मीद रखना छोड़ दे।आप अपना काम खुद करे दूसरों से सहायता कम लेने का प्रयास करे। आप अकेले ही खुद के दम पर आगे बढ़ेंगे।और यदि आप ने किसी से उम्मीद की तो आपका व्यर्थ ही समय बिगड़ सकता हैं।

Sapne Mein Mulayam aur Aaramdayak Chappal Dekhna सपने में मुलायम और आरामदायक चप्पल देखना

सपने में मुलायम और आरामदायक चप्पल देखना शुभ संकेत होता हैं।आप की मुश्किलें अब समाप्त होने वाली है।आप जब मुलायम और आरामदायक चप्पल पहनते है तो आप को चलने में आसानी होती है।इसी तरह आपका रास्ता साफ होने वाला है। आपके जीवन में से दुख बहुत जल्दी दूर होने वाले है।आपको बहुत बड़ी सफलता मिल सकती हैं। आपकों अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती हैं।अब आपको मन चाहा काम मिल सकता हैं।जिसको करने में आपको आनंद आएगा।जब आप अपनी इच्छा के विपरीत कार्य करते हैं तो आपका बहुत आलस्य बढ़ जाता है।अब आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी अपने काम को सिखने और करने में।

Sapne Mein Chappal Try Karna सपने में चप्पल ट्राय करना Dream of Sandal Trying Before Buying

सपने में यदि आप देखते हैं कि आप चप्पल पहनकर देख रहे हैं।या फिर चप्पल ट्राय कर रहे है तो आप को यह संकेत मिलता हैं कि आप जो भी कार्य करने वाले हैं।या करने की सोच रहें हैं तो आपकों लाभ प्राप्त हो सकता हैं।चप्पल पहने से सभी को आराम मिलता हैं।आपके मन में यदि ऐसी बात चल रही हैं कि यह काम आपको करना चाहिए।या नही तो अब आपको यह संकेत मिलता हैं कि आप जो भी करेंगे उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। और यदि आप चप्पल ट्राय कर रहे है और आप के पैरो में वह फिट बैठ जाती है।तो आपको संकेत मिलता हैं कि आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

Sapne Mein Chappal Pehenna सपने में चप्पल पहनना

सपने में चप्पल पहनना आपकों संकेत मिलता हैं कि आप को आने वाले समय में आर्थिक लाभ होने वाला है।और आप कामयाबी की तरफ आगे बढ़ने वाले हैं।आपके कार्यों में गतिशीलता आने वाली हैं।आप जो भी कार्य करेंगे उसे अच्छा समझे लोगों की बातों में ना आए।जिससे आपका और आपके परिवार का गुजारा हो रहा हैं।वह कार्य कभी छोटा बड़ा नही होता उससे आपको कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए।और आपको आपके कार्य का सम्मान करना चाहिए।और मन लगाकर कार्य करना चाहिए।

Sapne Mein Chappal Uphar Mein Milna सपने में चप्पल उपहार में मिलना

सपने में चप्पल उपहार में मिलना शुभ नही माना गया हैं।यदि आप को कोई चप्पल उपहार में देता है तो आप को संकेत मिलता हैं कि आप पर कोई मुसीबत आने वाली है। और आपको सावधानी पूर्वक चलना चाहिए। आपकों चोट मोच आ सकती हैं।ध्यान पूर्वक चले।

Sapne Mein Chappal Uphar Mein Dena सपने में चप्पल उपहार में देना

सपने में यदि आप किसी को चप्पल उपहार में देते हैं तो यह संकेत आपके लिए शुभ संकेत है।आपको बहुत लाभ मिलने वाला है।आपकों संकेत मिलता हैं कि आप के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होने वाली है।आप यदि किसी जरूरत मंद को चप्पल देते हैं।तो आपकी रुकी हुई जिंदगी तेजी से चलना प्रारंभ हो सकती हैं।यदि आप किसी ऐसे गरीब व्यक्ति को देखते हैं जो बिना चप्पल के घूम रहा हो तो आपको उसको अपनी पुरानी चप्पल दे देना चाहिए। या फिर नई चप्पल दिला देना चाहिए।जिससे आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा।

Sapne Mein Chappal Per Se Nikalna सपने में चप्पल पैर से निकलना

सपने में यदि आप देखते हैं कि आप के पैर में से चप्पल निकल कर गिर जाती हैं।तो आपको यह संकेत मिलता हैं।की आप उन मित्रों को भूल जाएं जो आपको छोड़कर जा चुके है और आप को भूल चुके हैं प्रकृति का नियम यहीं सभी लोग अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करते रहते है।आप यह सोच कर दुखी ना होए की आप को सब भूल चुके है।आप उदास ना होए आपकों प्यार की कमी महसूस हो सकती हैं।आपको ऐसा लगेगा की आपको कोई नहीं चाहता है।आप बिल्कुल अकेले हैं। पर आपकों यह स्वीकारना ही होगा हर व्यक्ति अकेला हि इस दुनिया में आता हैं और अकेला हि इस दुनिया से जाता हैं।आप को वर्तमान स्थिति के अनुसार जीना चाहिए।

Sapne Mein Chappal Badalna सपने में चप्पल बदलना

सपने में चप्पल बदलना यह संकेत शुभ संकेत होता हैं। आपकों संकेत मिलता हैं कि आने वाले समय में आपके दिन बदल सकते हैं।आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना पड़ सकता हैं। आपकी सारी परेशानियां कम हो जाएंगी।आप पुरानी बातों को भूलकर नया कार्य करे।आप को अपने मित्रों से और रिश्तेदारों से अच्छे सम्बन्ध बना कर रखने चाहिए।बहुत से लोग ऐसे होंगे जिनसे आपने रिश्ता तोड़ दिया होगा। वह आपसे मित्रता करने का प्रयास कर सकते हैं।तो आपको को भी पुरानी बाते भुला देना चाहिए।और मित्रता कर लेना चाहिए। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Sapne Mein Chappal Kharidna सपने में चप्पल खरीदना

सपने में चप्पल खरीदना शुभ संकेत होता हैं।आप सपना देखते हैं।आप के दिर्घायु होने का संकेत मिलता हैं।आप के स्वास्थ्य में सुधार होगा।और आपके अंदर ऊर्जा का आविभाव होगा।आपका अब अपने कार्य में मन लगेगा और आप का आलस्य समाप्त हो जायेगा। आपकों जब तक अच्छा नही लगेगा तब तक आप अपना कार्य पूरा नहीं कर लेंगे।आप अब संघर्ष करने से नहीं घबरायेगे। चप्पल किस दिन खरीदना चाहिए, यदि आप नए चप्पल खरीदना चाहते हैं तो आप सोमवार, बुद्धवार,गुरुवार,शुक्रवार और रविवार को खरीदे तो अच्छा रहता हैं।मंगलवार और शनिवार को चप्पल नही खरीदना चाहिए।

Sapne Mein Chappal Khona सपने में चप्पल खोना

सपने में यदि आप की चप्पल खो जाती हैं।तो आपको संकेत मिलता हैं। आप कुछ भूलते जा रहें हैं। आप भौतिक सुख प्राप्त करने के चक्कर में अपने लोगों को भूलते जा रहें हैं।आप अपने परिवार के लोगों और मित्रों को भूल रहें हैं।और परिवार के लोगों की ओर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।आपको कुछ समय अपने परिवार के लिए भी निकलना चाहिए।

Sapne Mein Chappal Kharidna सपने में चप्पल खरीदना

सपने में यदि आप चप्पल खरीदते है।तो आप को सफलता के संकेत मिलते हैं।आप यदि वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ समय है।आपकी रुकी हुई जिंदगी घोड़े की तरह तेज गतिशील होने वाली है।एक के बाद एक आपको सफलता मिलना शुरू होने वाली है।

आप जो भी चीज खरीदेगे वह चीज आपके लिए बहुत लाभकारि होगी।चप्पल की जरूरत सभी को होती हैं और आप को संकेत मिलता हैं कि आप यदि नई चप्पल पहनते हैं तो आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी और पुरानी घिसी हुई चप्पल पहनते हैं तो आपको सफलता मिलने मे देरी होगी।आप यदि किसी नोकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको नए चप्पल जरूर खरीदना चाहिए।

Sapne Mein Chappal Chori Hona सपने में चप्पल चोरी होना

सपने में यदि आप की चप्पल चोरी हो जाती हैं तो यह संकेत मिलता हैं।की आपके कार्यों में बांधा आने वाली हैं।आप जो भी अच्छा कार्य करने की कोशिश करते हैं तो आप के कार्यों में रूकावटे आती आयेगी कुछ लोग आपकों आगे नहीं बढ़ने देगें और आपको कमजोरी लग सकती हैं।किसी भी कार्य को आप करना चाहेंगे पर आपसे वह कार्य नही हो पायेगा
सपने में चप्पल की दुकान देखना

Sapne Mein Chappal Churana सपने में चप्पल चुराना

सपने में यदि आप देखते हैं कि आप चप्पल चुरा रहे हैं।तो आपको संकेत मिलता हैं कि आप को धन प्राप्त होने वाला है।आप किसी से कुछ सीख सकते हैं। आपकों बहुत से ऐसे कार्य मिल सकते हैं।जिससे आप को कुछ सीखने को मिलेगा जो आने वाले समय में बहुत काम आने वाला है।

Sapne Mein Baccho Ki Chappal Dekhna सपने में बच्चें की चप्पल देखना

सपने में बच्चे की चप्पल देखना शुभ संकेत होता हैं। आपकों आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता हैं। बच्चें की चप्पल आपकी प्रगति होने का सूचक हैं।आपके घर में और परिवार में प्रेम बढ़ेगा और आप के परिवार में वृद्धि हो सकती है।आपको बहुत हि अच्छा कार्य मिल सकता हैं।जिसमे आपको दूसरों की सेवा करने का मोका मिलेगा और आप की भी प्रगति होगी।

Sapne Mein Chappal Fekna सपने में चप्पल फेंकना

सपने में यदि आप चप्पल फेंक रहें हैं तो आपको संकेत मिलता हैं कि आप कुछ गलत कार्य कर सकते हैं।आप किसी के बहकावे में आकर कुछ ऐसा कार्य कर सकते है।जिसके लिए आप को जीवन भर पछताना पड़ सकता हैं।आप खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा कार्य कर सकते हैं। आपकों कुछ भी कार्य करने से पूर्व उसके बारे में ज्ञान अर्जित करना चाहिए।

Sapne Mein Pani Mein Chappal Dekhna सपने में पानी में चप्पल देखना

सपने में यदि आप देखते हैं कि आप की चप्पल पानी में भीग रही हैं तो आपको संकेत मिलता हैं कि आपको आने वाले समय में मुश्किल भरा कार्य करना पड़ सकता हैं। जिसके लिए आप को घबराना नहीं चाहिए। हर चुनौती का डट कर सामना करना आपकों सीखना पड़ेगा।आपको अपने आपको मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। आपकों अपने काम में यदि आगे बढ़ना है तो मन से और तन से मजबूत पहले बनना होगा।

Sapne Mein Chappal Tootnaसपने में चप्पल टूटना

सपने में यदि आप देखते हैं कि आप कही जा रहे हैं और आपकी चप्पल टूट जाती है।तो आपको यह संकेत मिलता हैं कि आप लम्बी यात्रा ना करें। आपकों यात्रा में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।यदि जरूरी हो तो सावधानी जरूर बरतें।और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।रूकावटे आपकों जीवन में आगे बढ़ने से रोकेगी आप जो भी कार्य करने की कोशिश करेंगे उसमे आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।

Sapne Mein Chappal Dhundna सपने में चप्पल ढूंढना

सपने में यदि आप देखते है कि आप चप्पल ढूंढ रहे हैं।और आपकी चप्पल नहीं मिल रही हैं। तो आपको यह संकेत मिलता हैं कि आप के साथ कुछ बुरा होने वाला है। आपका अपमान हो सकता हैं। आपको कोई बेवजह हि बदनाम करने का प्रयास कर सकता हैं।आप यदि कोई गलत कार्य कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं नही तो आपको बहुत नुकसान हो सकता हैं।आप सपने में चप्पल ढूंढ रहे हैं और आपको चप्पल मिल जाती हैं तो आपको कोई बहुत हि अच्छा मित्र मिल सकता हैं।आपको ऐसे मित्र मिलेंगे जिनको आप जिंदगी भर नही भूल पाएंगे।

Sapne Mein Kale Rang Ki Chappal Dekhna सपने में काले रंग की चप्पल देखना

सपने में यदि आप काले रंग की चप्पल देखते हैं तो आपको संकेत मिलता हैं कि आप को धन लाभ होने वाला है।शनिदेव की कृपा आप पर बरसने वाली है।काले रंग की चप्पल बहुत शुभ मानी गई हैं। आपकों सफलता प्राप्त होने वाली है।नोकरी व्यापार में आपकों आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।आप यदि कोई कार्य करते हैं तो आप की आय में वृद्धि होगी। काले रंग के चप्पल पहनने से नकारात्मक विचार समाप्त होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार आपके शरीर में होने लगता हैं।आपका मन आध्यात्मिकता की और अग्रसर होने लगेगा।आप न्याय प्रिय व्यक्ति बन जायेंगे।आप काले,स्लेटी,भूरे,ब्राउन,सफेद,यह रंग शुभ माने गई

Sapne Mein Pile Rang Ki Chappal Pehanna सपने में पीले रंग की चप्पल पहनना

सपने में यदि आप पीले रंग की चप्पल पहनते हैं तो यह अशुभ संकेत है।आपको असफलता प्राप्त होगी पीला रंग मस्तक पर लगाया जाता हैं। हल्दी,चंदन और पैरो मे पहनने से बुद्धि का विकास रुक जाता हैं।और व्यक्ति कुशंगती की और अग्रसर होने लगता हैं।गुरु का अपमान होता हैं।पीला रंग ब्रहस्पति देवता का माना जाता हैं।और इस रंग के चप्पल पहनने से बृहस्पति देवता हमसे कुपित हो जाते हैं। आप चाहे कितनी भी मेहनत क्यों ना करले आपको सफलता नहीं मिल पाएगी।पीले और नारंगी रंग को बहुत पवित्र रंग माना गया हैं।इन रंगों की चप्पल कदापि ना पहनें घर परिवार में असंतोष और आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।