Sapne Mein Baal Dekhna सपने मे बाल देखना

नमस्कार दोस्तो, आज हम आपको सपने मे बाल देखने Sapne Mein Baal Dekhna Katna Dhone का क्या संकेत होता है। यह बताने का प्रयास करेंगे। बालो के बारे मे हमारे शास्त्रो मे बहुत विस्तार से वर्णन मिलता है।हम सपने मे अलग-अलग तरह-तरह से बाल देख सकते है।सभी के बाल अलग-अलग होते है।और उसके अनुसार उसके संकेत भी शुभ और अशुभ होते है।खुबसूरत लम्बे काले बाल स्त्रियो के सौन्दर्य को बढ़ा देते है। बालो के बिना व्यक्ति अधुरा सा प्रतीत होता है। बालो के सपने मे हम अलग-अलग सपने देख सकते है।बालो का छड़ना बालो का सफेद होना ,बाल सुनहरे रंग के बाल ,लम्बे बाल, छोटे बाल देखना,घुंघराले बाल देखना, लाल बाल देखना, खुले बाल देखना,बालो का जुडा बना देखना सभी का क्या संकेत होता है। यह हमारे शास्त्रो मे उसका क्या संकेत होता है।यह हम विस्तार से बतायेगे।

प्राचीन समय से हि हमारे धर्म मे केशो के बारे मे बहुत सी बाते कहि गई है।स्त्रियो और पुरुष के बालो के बारे मे अनेक महत्वपूर्ण बाते कहि गई है।

बाल मान-सम्मान का प्रतीक होते है।स्त्रियो को और पुरूष को कीस तरह के बाल  रखने चाहिए। यह विस्तार से बताया गया है। आज हम आपको बालो के बारे मे शास्त्रो के अनुसार क्या संकेत होते है।यह विस्तार से बतायेंगे। हमारे धर्म मे पुरूष बाल छोटे और बड़े दोनो हि तरह के रख सकते है।

और स्त्रिया भी कंधे से निचे और नाभि से ऊपर तक लम्बे बाल रख सकती है।शास्त्रो के अनुसार बालो को गुरुवार को नही धोना चाहिए। गुरुवार बृहस्पति देव का दिन होता है। जो इस दिन को बाल धोता है उसके जीवन मे बहुत दुख दरिद्रता आती है।

Sapne Mein Lambe Baal Dekhna सपने मे लम्बे बाल देखना

सपने मे लम्बे बाल यदि आप देखते है।तो आपको बहुत शुभ संकेत मिलता है।शास्त्रो के अनुसार यदि कोई सपने मे लम्बे बाल देखता है।तो उस व्यक्ति को कम परिश्रम मे बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होता है।ऐसे व्यक्ति यदि कोई सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करता है।तो उसे बहुत जल्दी उच्च पद की प्राप्ती होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लम्बे बाल वाली यदि कोई स्त्री सपने मे आप देखते है।तो आपको या तो पैतृक धन प्राप्त होने वाला है या आप बहुत कम संघर्ष करने पर बहुत बडी सफलता प्राप्त करने वाले है। यदि आप कीसी ऐसी स्त्री को देखते है।जिसके कमर से निचे बाल है।बाल खुले हुए या बन्धे हुए कैसे भी हो सकते है।पर वे सुलझे हुए सुन्दर आकर्षक बाल हो तो आप पर देवीय कृपा बनी हुई है।आपको देवी माँ को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए। जिससे आपको चमत्कारीक लाभ प्राप्त होगे।

यदि कोई पुरूष इस तरह का सपना देखता है।तो उसका बहुत समझदार स्त्री से उसका विवाह होता है।

Sapne Mein Chote Baal Dekhna सपने मे छोटे बाल देखना

सपने मे छोटे बाल देखना शुभ संकेत होता है।आपको जोखिम भरा कार्य मिल सकता है।जिसमे आप को एकाग्र होकर ध्यान पूर्वक कार्य करने होंगे। आपको आगे बढ़ने के अनेक प्रकार के कार्य मिल सकते है।जिससे आपका जीवन मे तो सुधार होगा और दुसरे लोगो को भी लाभ प्राप्त होगा।आप यदि पुरूष है।

तो आपको ऐक के बाद ऐक सफलता प्राप्त होगी।पर यदि कीसी स्त्री के छोटे बाल यदि आप देखते है।तो इसका संकेत होता है।की वह स्त्री अपने पति से भी ज्यादा प्रतिभा शाली होगी।वह घर सम्मालने के साथ बाहर का कार्य भी करेगी।उसमे सभी गुण होगे।वह यदि नौकरी करेगी तो वह अपने पति से भी आगे निकल जायेगी। कीसी पुरूष को छोटे बाल वाली स्त्री दिखाई देती है।तो उसका विवाह कामकाजी महिला के साथ होता है।

Sapne Mein Kaale Baal Dekhna सपने मे काले बाल देखना

सपने मे काले बाल देखना शुभ संकेत होता है।आपको संकेत मिलता है की आप अपने रहन-सहन मे सुधार करे और अच्छा रहने का प्रयास करे कभी भी आप फटे कपड़े ना पहने आप जितने ज्यादा अच्छे से रहेंगे। उससे आपके स्वास्थ्य मे सुधार आयेगा।और आप को हर कार्य मे सफलता प्राप्त होने लगेगी।

आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करने लगेंगे। आप की उमर चाहे कीतनी भी बढ़ती जाये आप बकरी के बच्चे की तरह उछलकूद करते रहे आप अपने आप को बूढ़ा ना समझे आप यदि अपने आप को कमजोर समझेंगे तो आप सफल नहि हो पायेंगे। आप मानसिक रूप से अपने-आप को दुर्बल ना समझे हमेशा अच्छा सोचे।

Sapne Mein Kaale Baal Dekhna सपने मे काले बाल देखना
Sapne Mein Kaale Baal Dekhna सपने मे काले बाल देखना

 Sapne Mein Baal Katwana सपने मे बाल कटवाना

सपने मे बाल कटवाना शुभ व अशुभ दोनो संकेत हो सकते यह संकेत स्त्री और पुरूष दोनो के लिए अलग-अलग होते है। क्योकि शास्त्रो के अनुसार  साधारण पुरूषो के लिए सपने मे बाल कटवाना शुभ बताया गया है। परन्तु यदि कोई साधु-संत जो लम्बे बाल रखता है।तो यह अशुभ संकेत होता है।और स्त्रीया यदि सपने मे बाल कटवाती है।तो यह अशुभ संकेत माना गया है।और बच्चो के लिए उसका संकेत कुछ और होता है।हम आज आपको विस्तार से बतायेंगे। 

सपने मे यदि कोई पुरूष बाल कटवाता है।तो उसे संकेत मिलता है।की वह जीवन मे सहि राह पर चल रहा है।कभी कभी हम क्रोध मे आकर कीसी को बुरा भला कह देते है।उस बात को लेकर बाद मे हम पछतावा भी करते है।तो आप को पछताने की जरूरत नहि है।आप सहि दिशा की ओर जा रहे है।आपकी चिन्ता कम होने लगेगी।

और आपको संकेत मिलता है।की आप उन लोगो से दूर रहे जो आपको हर कार्य मे रोक टोक करे।और आपके कार्यो मे बांधा डालने का प्रयास करते है।आप से जो आज तक गलतीया हो गई है।उन्हे भूलाकर वर्तमान जीवन मे जीना चाहिए। पूरानी बातो को भूला देना चाहिए।

पर यदि कोई साधु-संत या पंडित जो लम्बे बाल रखता है और बाल कटवाता है। तो यह संकेत कुसंगति मे फंस सकने के संकेत है। आपको कोई बदनाम कर सकता है।या ब्लेकमेल करने का प्रयास करने का प्रयास कर सकता है।आप अपने लोगो को खुश करने के लिए गलत राह पर जा सकते है।आपको संकेत मिलता है की रिश्वत ना ले।

सपने मे बच्चे के बाल कटवाना शुभ माना गया है

बच्चे के बाल कटवाना शास्त्रो के अनुसार बहुत शुभ माना गया है।बच्चो के स्वास्थ्य मे लाभ होगा। आपको यह संकेत मिलता है। की बच्चो पर कोई आने वाली मुसीबत टल गई है।आपके बच्चा पूर्व जन्म के कीये गये पापो से मुक्त हो गया। बच्चो के बाल काटना रोगो को भगाने का संकेत होता है।

सपने मे महिला को बाल कटवाते देखना

सपने मे यदि कोई महिला बाल कटवाती है तो यह संकेत अशुभ माना गया है। धन हानि हो सकती है। महिला का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।घर-परिवार मे वाद-विवाद बढ़ सकते है। महिलाओ को बाल कटवाते समय बहुत बातो का ध्यान रखना चाहिए। बालो को गुरुवार को नहि कटवाना चाहिए। 

Sapne Mein Do Muhe Baal Dekhna सपने मे दो मुँहे बाल देखना

सपने मे दो मुँहे बाल देखना बुरा सपना होता है।आप समय से पहले बुढ़े हो सकते है।आपकी कार्य क्षमता मे कमी आ सकती है।आप जीवन मे आने वाले संघर्षो से हार मान सकते है।आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी हो सकते है।आप हिन भावना के शिकार हो सकते है।आपको संकेत मिलता है।

की आप ऐसे लोगो से दूर रहे जो आपको निचा दिखाने का प्रयास करते है।और हो सके तो उन्हे उनके अच्छे बुरे गुण भी बता दे।जब कोई आप का अपमान करे तो सामने वाले व्यक्ति को जब आप जवाब देंगे तो वह दोबारा आप को कुछ बोलने से पहले दस बार सोचेगा।आप हिन भावना बिल्कुल ना रखे हर व्यक्ति मे कुछ ना कुछ अच्छाई जरूर होती है।

Sapne Mein Baal Dhona सपने मे बाल धोना

सपने मे बाल धोना बहुत शुभ संकेत होता है।आपके घर-परिवार मे शुभ कार्य हो सकते है।कीसी का जन्म, विवाह नौकरी व्यापार , व्यवसाय मे उन्नती होने लगेगी।आप अपने-आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप मे आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा।आप के अंदर का आलस्य अब दूर होने लगेगा। 

आप यदि नदि के पानी मे बालो को धो रहे है।तो आपको संकेत मिलता है।की आपको अब अपनी गति को तीव्र करना चाहिए। आपको संकेत मिलता है की आप अपनी बुरी आदतो को सुधारे , आप को संकेत मिलता है की यदि आप अपने अतीत मे जीयेगे तो वर्तमान समय का मजा नहि ले पायेंगे।

Sapne Mein Baalo Ko Kanghi Karna सपने मे बालो मे कंघी करना

सपने मे यदि आप बालो मे कंघी करते है। तो यह संकेत शुभ संकेत होता है। आपको संकेत मिलता है की आप अपने कार्य को लगातार करते रहे चाहे उसमे आपको सफलता नहि भी मिल रहि हो।अपने कार्य मे निरंतरता बनाये रखे।आपको यदि अपने कार्य मे सफलता चाहिए तो आपको थोड़ा-बहुत संतोष रखना चाहिए।

और आपको अपने से उच्च अधिकारीयो का विश्वास हासिल करने के लिए थोड़ा-बहुत सहन भी करना पड़ेगा। कुछ पाने के लिए कभी-कभार हमे उन लोगो को भी इज्जत देना पड़ती है जो हमारा अपमान करते है। आपको मन मे सिर्फ अपने लक्ष्य को ध्यान मे रखकर आगे बढ़ते जाना है।

Sapne Mein Baalo Mein Tel Lagana सपने मे बालो मे तेल लगाना

सपने मे बालो मे तेल लगाना आने वाले समय मे आपको अपने प्रिय लोगो से दूर जाना पड़ सकता है।आप जिनसे बहुत प्यार करते है। वे लोग आप से नाराज हो सकते है।आपको संकेत मिलता है की आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे और कीसी को बुरा भला ना कहे।आपसे कोई गलती हो सकती है।जिसकी वजह से आपको बहुत पछताना पड सकता है।

आप बिल्कुल भी घमंड ना करे। शास्त्रो के अनुसार बालो मे तेल सोमवार, बुद्ध वार और शनिवार को लगाना शुभ होता है।पर यदि हम सपने मे बालो मे तेल लगाते है।तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अशुभ संकेत होता है।आप को यदि ऐसा सपना आये तो शनिदेव और हनुमान जी को सरसो के तेल का दीपक लगाना चाहिए। और तेल चढ़ाना चाहिए। 

पर यदि आपके बालो मे आपकी माँ या पिता तेल लगा रहे है तो यह शुभ संकेत होता है।आप को माता-पिता को खुश रखना चाहिए। 

Sapno Mein Baalo Ki Choti Karna सपने मे बालो की चोटी देखना

सपने मे यदिआप बालो की चोटी बनी हुई देखते है। तो यह शुभ संकेत होता है आपको संकेत मिलता है।की आपमे आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा।आप अपनी बुद्धी के बल से लोगो को प्रभावित करेंगे। आपके झान मे वृद्धि होगी आपको शिक्षा मे सफलता प्राप्त होगी।आप अपने जीवन के सहि फैसले ले पायेंगे। आप यदि कीसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको सफलता प्राप्त होगी।आपके मान-सम्मान मे वृद्धि होगी।आपको संकेत मिलता है की आप अपने अंदर की हिन भावना का त्याग दे।और हर कार्य को मन लगाकर करने का प्रयास करे।

Sapne Mein Pandit Ki Choti Dekhna सपने मे पंडित की चोटी देखना

सपने मे कीसी पंडित की चोटी देखना बहुत शुभ संकेत होता है।आपको जीवन मे बहुत चालाकी से रहना चाहिए। आपको संकेत मिलता है।की हर कार्य को प्रेम पूर्वक करने का प्रयास करे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे और अपने अवचेतन मन को जाग्रत करने का प्रयास करे।लोगो के मन को पढ़ना सिखे आप को कोई आप के अपने हि लोगो  के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर सकता है।

Sapne Mein Safed Baal Dekhna सपने मे सफेद बाल देखना

सपने मे यदि आप सफेद बाल देखते है।तो आप को संकेत मिलता है की आपको अब बच्चो के जैसी हरकतो को छोड़कर ऐक समझदार व्यक्ति की तरह अपने आप को बनाना चाहिए। और अब आप अपने खुद के फैसले लेना सिखे और दिमाग से काम करना सिखे आप का बात-बात पर नाराज होना इस तरह की हरकते ना करे।यदि आप को कोई परेशान करता है तो आप अपने माता‐पिता से शिकायत करने लगते है आप खुद को बहुत कमजोर समझते है।

आप को संकेत मिल ता है की आप अपनी लड़ाई खुद लड़े इस लड़ाई मे दुसरो से सहयोग ना मांगे आप कायर की तरह भागने का प्रयास ना करे।आपको भागना नहि है।क्योकि सामने वाला व्यक्ति तो आपको भगाना हि चाहता है।और यदि आपने ऐसा कीया तो उस व्यक्ति की इच्छा पुरी हो जाएगी आपको सामने वाले व्यक्ति को भगाना है। आप अपने अधिकार के लिए लड़ना सिखे।

Sapne Mein Safed Baal Dekhna सपने मे सफेद बाल देखना
Sapne Mein Safed Baal Dekhna सपने मे सफेद बाल देखना

Sapne Mein Uljhe Huye Baal Dekhna सपने मे उलझे हुए बाल देखना

सपने मे उलझे हुए बाल देखना यह संकेत आपके लिए बांधाऐ उत्पन्न होने का संकेत है।आप जो भी कार्य करने का प्रयास करेंगे उसमे आप के कीसी ना कीसी प्रकार से बांधाऐ होगी।आप अपना कार्य समय पर नहि पुरा कर पायेंगे। आपको संकेत मिलता है की कीसी भी कार्य मे जल्द बाजी ना करे कोई भी फैसला सोच-विचार कर करे और अपने हित के बारे मे सोचे दुसरो की परवाह ना करे। आप जिन लोगो की बहुत परवाह कर रहे है वे आपको धोखा दे सकते है।

Sapne Mein Boycut Baal Dekhna सपने मे बोयकट बाल देखना

सपने मे बोयकट बाल देखना आप यदि स्त्री है और आपने सपने मे बोयकट बाल कटवा रखे है तो आपको संकेत मिलता है की आप बहुत प्रतिभावान है।आप वह कार्य भी बहुत आसानी से कर सकती है जो कार्य पुरूष करते है आपको कीसी भी कार्य से घबराना नहि चाहिए। आप अपने परिवार को बहुत अच्छे से सम्हाल सकती है।

Sapne Mein Laal Baal Dekhna सपने मे लाल बाल देखना 

सपने मे लाल बाल देखना बहुत शुभ संकेत होता है। लाल बाल देखना सौभाग्य का प्रतीक होता है।लोग अपने बालो को खुबसूरत बनाने के लिए बालो मे मेंहदी लगा कर बालो मे कलर करते है।आप अपने आप को आकषर्क दिखाने का जो प्रयास कर रहे है।उसमे आप को लाभ प्राप्त होगा।

Sapne Mein Baal Ko Jalte Dekhna सपने मे बाल को जलते देखना

सपने मे बाल को जलते देखना अशुभ संकेत होता है।आप के साथ कुछ अशुभ दुर्घटना घटित हो सकती है आप वाहन सावधानीपूर्वक चलाए। 

आप यदि खुद के बाल जलते हुए देखते है तो आपको संकेत मिलता है की आप अपना ध्यान रखे पर यदि आप कीसी और के बाल जलते देखते है तो उस व्यक्ति के साथ बुरा हो सकता है।

Sapne Mein Baal Jalna सपने मे बाल जलाना

सपने मे यदि आप बाल जलते हुए देखते है तो आप को संकेत मिलता है की आप पर कोई मुसीबत आने वाली है।आप के साथ बहुत बुरा हो सकता है। दुश्मनो से सावधान रहे। आप पर कोई तांत्रिक क्रिया करने का प्रयास कर रहा है आप के परीवार मे वाद-विवाद बढ़ सकते है।नौकरी व्यापार व्यवसाय मे हानि हो सकती है।

आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते है।कीसी भी प्रकार की टेंशन ना ले अपनी एकाग्र शक्ति को बढ़ाने का प्रयास करे। आपके मन मे आत्महत्या करने के विचार भी आ सकते है।आप को भगवान हनुमान जी की आराधना करना चाहिए। 

Sapne Mein Baal Khichna सपने मे बाल खिचना

सपने मे बाल खिचना इस तरह का सपना यदि आपको आता है तो यह अशुभ संकेत होता है आप बहुत टेन्शन मे आ सकते है आपका दिमाग काम नहि करेगा आप ऐक के बाद ऐक परेशानियो मे उलझ सकते है आप कोई भी अनैतिक कार्य ना करे आप को अपने घर-परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आप दुसरे लोगो का काम ना करे तो अच्छा है आप दुसरो के काम करने के चक्कर मे अपना कार्य नहि कर पाते आपको संकेत मिलता है की पहले खुद का कार्य करे फिर दूसरो का और ऐसे लोगो का कार्य करे जो खुद कुछ ना कर सकते हो ।

Sapne Mein Ghunghrale Baal Dekhna सपने मे घुंघराले बाल देखना

सपने मे घुंघराले बाल देखना शुभ संकेत होता है। आप सपने मे यदि घुघंराले बाल देखते है तो आपको संकेत मिलता है की आप सबसे स्पेशल व्यक्तियो मेसे ऐक है।आपने देखा होगा की घुघंराले बाल बहुत कम लोगो के होते है। आप यदि अपने बालो को घुघंराले देखते है। तो आपको संकेत मिलता है की आप बहुत अच्छे सलाहकार बन सकते है आप कोई भी फैसला सोच-विचार कर ले आपको आने वाले समय मे क्या हो सकता है। यह पहले से झात होने लगेगा। आपमे दिव्य शक्तिया बहुत जल्दी जागृत हो सकती है।आपको बस प्रयास करने की आवश्यकता है।

Sapne Mein Garbhvati Mahila Ko Baal Sawarte Dekhna सपने मे गर्भवती महिला को बाल संवारते देखना

सपने मे यदि कोई गर्भवती महिला बाल संवारते देखती है। तो इसका संकेत आपको यह मिलता है की आप अपना पूरा ध्यान रखे।खाने-पिने मे सावधानीपूर्वक रहे। जिस तरह ऐक माँ अपने बच्चे का ध्यान रखती है उसी तरह आप भी अपना ध्यान रखे।और मानसिक तनाव बिल्कुल ना रखे।आपको संकेत मिलता है की आपका बच्चा स्वस्थ और सर्वगुणसंपन्न होगा। 

Sapne Mein Baal Bechna सपने मे बाल बेचना

सपने मे यदि आप बाल बेचते है तो यह संकेत अशुभ होती है आप से आपकी सबसे प्रिय चिज आपसे कोई मांग सकता है।और आपने यदि अपनी कोई चीज कीसी को दे दि तो आप को बहुत मुसीबतो का सामना करना चाहिए। आप से यदि कोई व्यक्ति आपकी कुछ चीज मांगे तो आपको मना कर देना चाहिए। बहुत से लोग ऐसे होते है की उनहे आपके पास कुछ भी अच्छा दिखाई देता है तो वह आपसे तुरंत मांग लेते है।

और आप उन्हे ना नहि बोल पाते और उन्हे अपनी चिजे दे देते है।जैसे अपने कपड़े ,जूते-चप्पल और गहने और फिर आप परेशानीयां उठाते है।आप को ऐसे लोगो से दूर रहना चाहिए। आप को बहाना बना कर सामने वाले व्यक्ति को अपनी चिज देने से साफ मना कर देना चाहिए। आपको बोलना चाहिए की यह चिज मुझे मेरे मित्र ने गिफ्ट की है इसलिए मे आपको यह नहि दे सकता।

Sapne Mein Pile Baal Dekhna सपने मे पिले बाल देखना

सपने मे पिले बाल देखना शुभ होता है। प्राचीन बहुत सी कहानियो मे सुनहरे पिले बालो को बहुत शुभ बताया गया है।आपको संकेत मिलता है की आप को पैतृक धन प्राप्त हो सकता है। या फिर आपको आने वाले समय मे बहुत लाभ प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद के भाव सोने के बराबर हो सकते है। इसलिए यदि आप के पास जमीन-जायदाद हो या सोना-चांदी उसे गलती से भी ना बेचे आपको अपनी शक्ति के अनुसार आभूषण खरीदना चाहिए। 

Sapne Mein Silky Baal Dekhna सपने मे मुलायम बाल देखना

सपने मे मुलायम बाल देखना शुभ संकेत होता है आपको संकेत मिलता है की आप कठिन कार्य करने का प्रयास करे।जिससे आप कठोर बन पाये आपको समाज मे खुश रहना है तो आपको मुलायम बन कर रहने मे आपको बहुत परेशानियो से गुजरना पड सकता है। आपको हिम्मती बनना बहुत जरूरी है। हद से ज्यादा सिधा बनकर दुख सहना नहि चाहिए। समाज की परवाह किए बिना आपको स्वार्थी बनना चाहिए। 

Sapne Mein Baal Mein Pin Lagana सपने मे बाल मे पिन लगाना

सपने मे यदि आप बालो मे पिन लगाते है तो यह संकेत शुभ संकेत होता है आप स्वतंत्र रहना चाहते है । पर आपके परिवार वाले आपको इतनी आजादी नहि देते जीतनी आप चाहते है।जिस तरह बालो मे पिन लगाने से बाल सुरक्षित हो जाते है। आपको आपके परिवार के लोग की बातो को अनसुना नहि करना चाहिए। और उनकी बातो को समझने का प्रयास करे।

Sapne Mein Baal Mein Kida Dekhna सपने मे बाल मे कीड़ा देखना

सपने मे बाल मे किड़ा देखना अशुभ संकेत होता है आपको आलस्य घेर सकता है।आप इतने आलसी हो सकते है की आप अपना खुद का ध्यान नहि रख पायेंगे आप को हिम्मत करना होगी नहि तो आप लाचार हो सकते है।आप धीरे धीरे दुसरो के अधीन हो जाओगे आपको संकेत मिलता है की आप अपने आलस्य को त्याग दे।आप रोगी की तरह महसूस कर सकते है।पर आपको यह बात निकाल फैकना है की आप बिमार है।आप को हमेशा अच्छा है सोचना होगा।

Sapne Mein Baal Mein Se Juye Nikalna सपने मे बाल मे जु देखना

सपने मे बाल मे जु देखना यह संकेत अशुभ होता है।आप को कोई बिमार व्यक्ति बहुत परेशान कर सकता है।कुछ लोग अपना बिल्कुल ध्यान नहि रखते और उनकी वजह से घर के दुसरे लोगो का जीवन खराब हो जाता है।खान-पान मे और स्वास्थ्य के प्रती लापरवाह होने के कारण ये लोग खुद तो बिमार होते रहते है और घर के दुसरे लोग भी बहुत परेशान होते रहते है।आपके साथ ऐसा हो सकता है।घर-परिवार के लोगो की वजह से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते है और आप अपना कार्य नहि कर पायेंगे। आपको संकेत मिलता है की आप तनाव लेना बंद कर दे।

Sapne Mein Much Ke Baal Kaatna सपने मे मूँछ के बाल काटना

सपने मे यदि आप मूँछ के बाल काटते है तो यह संकेत अशुभ माना गया है।आपके मान-सम्मान की हानि हो सकती है।आप यदि कहि पर नौकरी करते है तो उच्च अधिकारियो से आपको प्रताड़ित होना पड़ सकता है।आपको संकेत मिलता है की यदि आप से कोई गलती हो जाए तो आपको अपनी गलती स्वीकार लेना चाहिए। और थोड़ा-बहुत सहन करने का प्रयास करने का प्रयास करे।पर यदि आपको कोई जरूरत से ज्यादा प्रताड़ित करने का प्रयास करे तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।आप जरूरत से ज्यादा सहन ना करे।

Sapne Mein Dadhi Ke Baal Dekhna  सपने मे दाढ़ी के बाल देखना

सपने मे दाढ़ी के बाल यदि आप देखते है तो, यह संकेत शुभ होता है।आपको यह संकेत मिलता है।की आप अपनी जिम्मेदारीयो को समझे और उन्हे पुरा करे मौज‐मस्ती मे ज्यादा समय ना बिताए। दाढ़ी के बाल देखने का संकेत आपको यह भी मिलता है।की आप अब बड़े हो गये है।आप अब ऐक स्थायी कार्य करने का प्रयास करे। दाढ़ी के बाल यदि आप बहुत लम्बे देखते है तो आपको जीवन मे संघर्ष बहुत करना पड़ेगा। और यदि आप दाढ़ी के बाल छोटे देखते है तो आप आसानी से सफल हो जायेंगे। 

सपने मे यदी आप दाढ़ी के बाल यदि आप काटते है तो आपको संघर्षो से जल्दी छुटकारा मिलने वाला है।आपको अब कम परिश्रम करना पड़ेगा। आपको मान-सम्मान और उच्च पद प्राप्त हो सकता है।आपमे आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा।

Sapne Mein Baal Sawarna सपने मे बाल सँवारना 

सपने मे बाल सँवारना यह संकेत शुभ माना गया है।आपको संकेत मिलता है।की आप अपनी जिम्मेदारीयो को अच्छे से निभा पायेंगे। आप को अब कीसी का सहयोग प्राप्त करने की जरूरत नहि पड़ेगी। आप अपना कार्य करने मे निपुण हो जायेंगे। आपको अब हर कार्य को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। 

Sapne Mein Mrut Vyakti Ko Baal Mein Kangi Karte Dekhna सपनें मे मृत व्यक्ति को बाल मे कंघी करते देखना

सपने मे मृत व्यक्ति को बाल मे कंघी करते देखना यह संकेत अशुभ होता है आपके पूर्वज कीसी वजह से परेशान है।उनकी आत्मा को शांती नहि मिली है। वे आप से कुछ कहना चाहते है। यदि इस तरह का सपना आपको आता है तो आपको भावगत गीता का पाठ करना चाहिए। और सातवे अध्याय का पूर्वजो को दान करना चाहिए। 

पूर्वज कभी कभी यह संकेत भी देते है।की आप के साथ कुछ अशुभ घटना घटित हो सकती है।इस लिए आप भगवान भोलेनाथ का ध्यान करना प्रारंभ कर दे।आपको लाभ प्राप्त होगा।

Sapne Mein Khud Baal Kaatna सपने मे खुद बाल काटना

सपने मे खुद के बाल काटना शुभ संकेत होता है।आपको संकेत मिलता है  की आप अपनी परेशानीयो से खुद निपटना सिखे और अपनी लड़ाई खुद लड़े। दुसरे लोगो को बिच मे ना लाये।

आपको संकेत मिलता है।आपको आने वाले समय मे कीसी से भी कोई मदद नहि लेना पड़ेगी। आप अपने लिए रास्ता खुद खोज लेगे।आप को बस उनलोगो से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए जो आपको कीसी के खिलाफ भड़काने का प्रयास करते है।आप पारिवारिक वाद-विवाद मे ना उलझे सभी को यह संदेश दे की अपनी लड़ाई खुद लड़े। 

Sapne Mein Mummy Se Baal Katwana सपने मे मम्मी से बाल कटवाना 

सपने मे मम्मी से बाल कटवाना शुभ संकेत होता है। आपको संकेत मिलता है की आप अपने से बड़े बुजुर्ग लोगो का सम्मान करे।आप पर आप की मां का आशीर्वाद बना हुआ है।जिससे आप हर मुशिबत से बच जाते है। मा को खुश रखने का प्रयास करो।मा यदि आप के सिर के बाल काट रहि है।तो यह संकेत यह होता है।आप पर आने वाली सभी मुशिबते काट रहि है।

Sapne Mein Papa Se Baal Katwana सपने मे पापा से बाल कटवाना

सपने मे पिता से बाल कटवाना अशुभ संकेत होता है।आप कर्ज की समस्या से ग्रसित हो सकते है।आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Sapne Mein Behen Se Baal Katwana सपने मे बहन से बाल कटवाना

सपने मे बहन से बाल कटवाना पारिवारिक रिश्तो मे वाद-विवाद होने का संकेत आपको मिलता है।

आप को मित्रो से धोखा मिल सकता है।

Sapne Mein Bhai Se Baal Katwana सपने मे भाई से बाल कटवाना

सपने मे भाई से बाल कटवाना अशुभ संकेत होता है।आप के भाई के स्वास्थ्य खराब होने का आपको संकेत मिलता है।आपका भाई कोई लम्बी  बिमारी की चपेट मे आ सकता है।इसलिए आपको अपने भाई के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करना चाहिए। और गलती से भी अपशब्द अपने भाई के लिए ना 

Sapne Mein Baal Todna सपने मे बाल तोड़ना 

सपने मे यदि आप देखते है की आप बाल तोड़ रहे है। तो यह संकेत अशुभ माना गया है। बाल जब हम तोड़ते है तो हमे बहुत दर्द होता है। इसका यह संकेत होता है की आप कुछ गलत करने वाले है।आप अपने हि पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा कार्य कर सकते है। आप लालच मे आकर कोई भी ऐसा कार्य ना करे जीससे आप को पछताना पड़े। जो भी कार्य करे सावधानीपूर्वक करे। पर यदि आपके कोई बाल तोड़ रहा है इस तरह का यदि आप सपना देखते है तो आप को अपने दुश्मनो से सावधान रहना चाहिए। और जो लोग आपसे जलते है उनसे दूर रहे। आपके खिलाफ कोई संयंत्र रच सकता है।

Sapne Mein Baal Kaatna सपने मे बाल काटना

सपने मे आप देखते है की आप कीसी के बाल काट रहे है तो यह संकेत शुभ संकेत है। बालो को काटने से रोग और नकारात्मक विचार निकलने लगते है। बालो को सहि तरह से काटने से व्यक्ति का रूप बदल जाता है। आप मे वो दिव्य शक्ति है।जो आप खुद नहि जानते आप चाहे तो आप अपने आप को ऐक हि दिन मे बदल सकते है।

आप जो संकल्प कर ले उसे बहुत आसानी से पूर्ण कर सकते है।पर आप आलस्य की वजह से अपनी राह से भटक जाते है।आप को अपने अच्छे व्यवहार से बहुत से लोगो को अपनी और आकषिर्त कर सकते है।आप भुलकर भी कीसी के साथ बुरा व्यवहार ना करे।आप जितना दुशरो की इज्जत करेंगे। आप को भी मान-सम्मान बढ़ेगा। 

Sapne Mein Baal Kaatna सपने मे बाल काटना

Sapne Mein Gile Baal Dekhna सपने मे गिले बाल देखना

सपने मे आप देखते है की आप के बाल गिले बाल  हो रहे है।तो यह संकेत यह है ।की आप अपनी गुप्त बाते कीसी को भी ना बताये।और आप हद से ज्यादा कीसी पर विश्वास ना करे।खासकर उन लोगो से दूर रहे जो आपके साथ रहते है।और पिठ पिछे आपकी चुगली करते है।उनसे सावधान रहे।आपको मतलबी लोग मिल सकते है।जो आपके भोलेपन का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते है।

Sapne Mein Sukhe Baal Dekhna सपने मे सुखे बाल देखना

सपने मे सुखे बाल देखना आर्थिक संकट आने का संकेत आपको मिलता है।आप सपने मे देखते है की आपके बाल बिल्कुल रूखे है। जिनमे आपने तेल नहि डाला हुआ है। तो आपको संकेत मिलता है आप को बहुत संघर्ष करना पड़ सकता शास्त्रो के अनुसार बालो मे तेल लगाने से मानसिक तनाव कम होता है और कार्य क्षमता मे वृद्धि होती है।और आर्थिक संकट से छूटकारा मिलता है।और यदि कोई व्यक्ति सपने मे अपने सुखे और रूखे बाल देखता है।तो उसका परिणाम विपरीत होने लगता है। उसे अनेक शारीरिक-मानसिक कष्ट होते है।

Sapne Mein Baal Jhadna सपने मे बाल झड़ना 

सपने मे बाल झड़ना इस तरह का संकेत अशुभ माना गया है।आप को धोखा हो सकता है आप कीसी के भी प्यार मे ना पड़े यदि आप कीसी के प्यार मे पडे तो आप को बहुत पछताना पड सकता है। आपके मान-सम्मान मे हानि हो सकती है आप को संकेत मिलता है।आप अकेलापन महसूस कर सकते है।पर आपको अपने दुखो को दुसरो को नहि बताना चाहिए आप अपना मन आध्यात्मिकता की और लगाने का प्रयास करे।और हिन भावना का त्याग कर दे।

Sapne Mein Haatho Ke Baal Shave Krna सपने मे हाथो के बाल शैव करना

सपने मे हाथो के बाल शैव करना इस तरह का संकेत अशुभ होता है आप का खर्च बहुत बढ़ सकता है आपकी आमदनि मेसे आप कुछ भी बचा नहि पा सकेंगे। आप को संकेत मिलता है की  

आप ऐसे लोगो को कभी भी धन ना दे जो आपके धन का सदुपयोग नहि करते है।यदि आपने ऐसे लोगो को धन दिया तो आप की मेहनत का धन व्यर्थ हि खर्च हो जाएगा।आप यदी हर महिने चांदी के आभूषण खरीदेगे तो आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा।

Sapne Mein Naak ke Baal Khichna सपने मे नाक के बाल खिचना

सपने मे नाक के बाल खिचना इस तरह का संकेत अशुभ माना गया है।हमारे शरीर पर छोटे छोटे बाल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते है।शरीर पर उगने वाले रोम कूपो से शरीर के कई रोगो से बचाव होता है।शास्त्रो के अनुसार सिर के बाल हम काट सकते है।बालो को कटना तो शुभ होता है।

पर आजकल लोग शरीर के बालो को खिचकर निकालते है यह बहुत अशुभ होता है।आप कई रोगो से ग्रसित हो सकते है। नाक के बाल खिचने से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।और नाक मे इन्फेक्शन भी हो सकता है।बाल तोड़ भी हो सकता है।और शरीर के दुशरे हिस्सो पर भी यदि आप अपने बाल खिचते है।तो आपको बहुत दर्द भी होगा और आप को आर्थिक हानि और स्वास्थ्य हानि भी हो सकती है।इसलिए नाक के बाल आप काट ले पर खिचे।

Sapne Mein EyeBrow Banwana सपने मे आईब्रो बनवाना

सपने मे आइब्रो के बाल बनवाना यह संकेत शुभ माना गया है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है की वो सुन्दर आकर्षक दिखे और उसके लिए अपनी आइब्रो बनवाते है।स्त्रिया तो आइब्रो बनवाती हि है पर अब पुरूष भी आइब्रो बनवाने लगे है।आपको संकेत मिलता है की आप अपने आप को साफ-सुधरा रखे रोज नहाना और दांतो की और शरीर की सफाई जरूर रखे जिससे आपका आलस्य दूर होगा और आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेगे।आप की कार्य शक्ति दुगुनी होने लगेगी।आप अपने आपको जैसा रखेंगे वैसी हि आप की स्थिती होगी।और लोग आप का सम्मान करेंगे।

चाहे आप गरीब हो या अमीर  कपड़े और शरीर की साफ-सफाई हर व्यक्ती को रखना चाहिए। जो व्यक्ति अपने-आप को अच्छा रखता है। उसको हर कार्य मे सफलता मिलने लगती है। पर यदि जरूरत ना हो तो आइब्रो ना बनवाऐ बालो मे खिचाव होने के कारण आंखो की रोशनी कम हो सकती है। आपको ज्यादा दिखावा नहि करना चाहिए। प्राकृतिक रूप से सभी की आईब्रो अच्छी हि होती है पर यदि आइब्रो के साथ छेडछाड की जाती है।और फिर वह तेजी से बढ़ने लगती है।ऐक बार आइब्रो बनवा लेने के बाद वह तेजी से बढ़ने लगती है।

Sapne Mein Kaan Ke Baal Katna सपने मे कान के बाल देखना

सपने मे कान के बाल देखना शुभ संकेत होता है आप यदि सपने कान पर बाल देखते है तो यह विरता का प्रतीक है।आप अपने जीवन मे बहुत आगे बढ़ेंगे आप अपनी मेहनत से बहुत आगे बढेगे और बहुत धन कमायेंगे। पर आप बहुत कंजूस व्यक्तियो मेसे ऐक व्यक्ति है।जो बहुत कमायेंगे। पर उस धन का लाभ नहि उठायेंगे आपकी मेहनत और खून पसीने की कमाई दुशरे लोग इस तरह बर्बाद कर देगे जिन्हे आप की मेहनत की अहमियत बिल्कुल भी नहि मालूम होगी।आपको संकेत मिलता है की आप हद से ज्यादा भी कंजूसी ना करे।और जरूरत के अनुसार अपने ऊपर धन खर्च करे।पुत्र कपूत तो क्यो धन संचय ।

Sapne Mein Bacche Ke Baal Katna सपने मे बच्चे के बाल काटना

सपने मे बच्चे के बाल काटना शुभ संकेत होता है।यदि आप सपने मे बच्चे के बाल कटवाते देखते है तो आपको संकेत मिलता है की आपकी आपकी कार्य क्षमता बढ़ने वाली है।रोगो से मुक्ति मिल सकती है।आपको संकेत मिलता है।की आप अपने अतीत से दूर रहे और वर्तमान मे जीना सिखे क्योकि आपका अतीत अच्छा हो या बुरा उसके बारे मे सोचकर आपको कुछ भी लाभ नहि मिलने वाला है।आपको अपने साथ हुई जो भी बुरा भला व्यवहार हुआ है।उसे भुला दे।यह करने से आप को बहुत लाभ प्राप्त होगा।

Sapne Mein Bagal Ke Baal Kaatna सपने मे बगल के बाल काटना

सपने मे बगल के बाल काटना या शैव करना शुभ माना गया।शरीर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। जिससे पसीने की बदबु हमे ना आये और दाद खाद खुजली जैसी समस्या ना हो।और आप आर्थिक नुकसान से बच जाए। सावधानीपूर्वक शरीर के बालो को साफ करना चाहिए। बालो को हमेशा काटना या शैव करना हि अच्छा होता है।ऐसा कोई कार्य ना करे जिससे आपको खुद हि को नुकसान हो आपको संकेत मिलता है की आप को जीवन मे बहुत से अच्छे मौके आने वाले है जिससे आप का भाग्य बदल सकता है।आप लालच मे आकर अच्छे मौके अपने हाथो से ना निकलने दे।

Sapne Mein Sine Ke Baal Kaatna सपने मे सिने के बाल काटना

सपने मे सिने के बाल काटना यह संकेत अशुभ माना गया है।आपको संकेत मिलता है की आपके साथ भेदभाव हो सकता है ।आपके मान-सम्मान मे कमी आ सकती है।आपके अपने हि लोग आपका अपमान करेंगे। आप का मज़ाक उडाया जा सकता है।आपको संकेत मिलता है की आप तनाव मुक्त रहे।और जो लोग आप पर हंस रहे है उनको आप मूहतोड जवाब दे पायेंगे। पर आपको संयम रखना पड़ेगा। समय बदलता रहता है।

Sapne Mein Balo Ka Juda Banana सपने मे बालो का जुड़ा बनाना

सपने मे बालो का जुड़ा बनाना सपने मे यदि आप बालो का जुड़ा बना रहे है तो यह संकेत आपको मिलता है।की आप मिलजुल कर रहना चाहिए। जहा तक हो सके आप समाज मे और परिवार मे वाद-विवाद लड़ाई झगड़े से बच कर  रहना चाहिए। पर हमे इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की जब हम कीसी से ज्यादा अच्छे रहने का प्रयास करते है तो कुछ लोग हमारा फायदा उठाने का प्रयास करने लगते है आप को समय के अनुसार बदलना भी चाहिए। लोगो के मन को पढ़ने का प्रयास करे।आप बेवकूफ ना बने।आपके भोलेपन का कोई फायदा नहि उठा सके।आप इतने भोले ना बने।

Sapne Mein Sabun Se Baal Dhona सपने मे साबुन से बाल धोना

सपने मे यदि आप साबुन से बाल धो रहे है।तो यह संकेत आपको सकारात्मक  संकेत होता है।हर व्यक्ति को अपने शरीर को साफ-सफाई से रखना बहुत जरूरी होता है।यदी हम गंदे रहेंगे तो हमसे सभी लोग दुर भागने का प्रयास करेंगे। और हम जब साफ-सफाई से रहते है तो कोई भी हो हमारे पास आने से कतराता नहि है।बाल धोने का संकेत  यह होता है।की आप अपने-आप को साफ-सफाई से रखे और अपने अंदर का घंमड ,क्रोध और बुरी  और अच्छी आदतो को सुधारने के प्रयास करे।आप और यदि आप मे कुछ ऐसी आदते है।जो बहुत ज्यादा अच्छी है।

जैसे कि आप का कोई अपमान कर रहा है और आप चुपचाप सुन लेते है ।सामने वाले लोगो को पलट कर यदि आपको जवाब देना नहि आता है। तो अब आप को अपने आप को बदलने का समय आ गया है।यदि आप चुपचाप दुख सहते रहेगे तो सामने वाला व्यक्ति आप की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा। कहने का यह मतलब है की ना तो कीसी को बुरा बोले और ना हि कीसी की बुरी बाते सहे।अत्याचार ना करे और कीसी को ना करने दे।

Sapne Mein Nayi Se Baal Katwana सपने मे नाई से बाल कटवाना

सपने मे नाई से बाल कटवाना शुभ संकेत होता है।ज्यादातर सभी लोग नाई से बाल कटवाते है।नाई से बाल कटवाने का संकेत यह होता है।की आपके सिर का बोझ कम होने वाला है।आपकी जिम्मेदारीया कम होने वाली है।आपको धन लाभ हो सकता है।आप यदि कीसी कोर्ट कचहरी के मामले मे फंसे हुए है तो आपको जित हासिल होगी।आप यदि कर्ज मे डूबे हुए है तो आपको बहुत जल्दी कर्ज से छूटकारा मिल सकता है। नाई का प्रति दिन का काम बाल काटना होता है।

जिससे वह सावधानीपूर्वक और अच्छी शैप मे बाल काट सकता है।जिससे व्यक्ति के सौन्दर्य मे बढ़ोतरी होती है।और समाज मे मान-सम्मान प्राप्त होता है। बालो घर से बाहर नाई की दुकान पर हि कटवाना चाहिए। जिससे आपके घर-परिवार की नकारात्मक शक्तिया बाहर चली जाये घर मे बाल कटवाने से घर गंदा होता है। और घर गंदा होने से घर-परिवार मे वाद-विवाद लड़ाई झगड़े नकारात्मकता बढ़ने लगती है। बाल कटवाने के तुरंत बाद व्यक्ति को नहाना चाहिए या नहा ना सके तो कपड़े जरूर बदल लेना चाहिए। 

Sapne Mein Chip Chipe Baal Dekhna सपने मे चिप चिपे बाल देखना

सपने मे चिप चिपे बाल देखना यह संकेत अशुभ माना गया है।शास्त्रो के अनुसार यदि कोई व्यक्ति चिप चिपे बाल देखता है।तो आपको यह संकेत मिलता है।की जिस तरह चिप चिपे बाल बालो से बालो को बहुत नुकसान पहुंचता है।उसी तरह आप के जीवन मे कुछ ऐसे चिपकू लोग है जो आप का साथ बिल्कुल नहि छोड़ते आप के पास बार-बार आ जाते है।या फिर आपको बार-बार फोन करते है।और आपका समय बर्बाद करते रहते है।आप उनसे पिछा छूडाना चाहते है पर सामने वाले व्यक्ति को आप निराश नहि करना चाहिए। पर आपको संकेत मिलता है की आप अपना समय का महत्व समझे और चिपकु लोगो से थोडा कम समय दे।

Sapne Mein Baal Rangwana सपने मे बाल रंगवाना 

सपने मे बाल रंगवाना यह संकेत आपको मिलता है।की आप भौतिक सुख सुविधाओ और दुसरे लोगो के प्रति बहुत आकर्षित हो रहे है।और अपने आपको बदलने का प्रयास कर रहे है।आप अपने परिवार की जिम्मेदारीयो को भुलकर कुछ ऐसा कार्य कर सकते है।जो कार्य समाज मे अच्छा नहि माना जा सकता है।आप स्वार्थी बन रहे है।आपको संकेत मिलता है।की आप कोई अनुचित कार्य ना करे।

Sapne Mein Baal Ke Tukde Dekhna सपने मे बाल के टुकड़े देखना

सपने मे बाल के टुकड़े देखना यह अशुभ संकेत है। आप देखते है।की बाल कटे हुए या बालो के टुकड़े आप सपने मे देखते है।तो आप को संकेत मिलता है की आप बेवजह परेशान रह सकते है 

आप के पास सबकुछ होते हुए भी आप सन्तुष्ट नहि है आप के मन की इच्छाए दिन ब दिन बढ़ती जा रहि है।आप खुश नहि रहते है।आप हमेंशा कीसी ना कीसी बात का तनाव मन मे रखते है और यह आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहि है।बेवजह का तनाव ना रखे।और खुश रहने का प्रयास करे।

Sapne Mein Baal Ka Guccha Dekhna सपने मे बालो का गुच्छा देखना

सपने मे बालो का गुच्छा देखना इस तरह का संकेत अशुभ माना गया है।आप यदि बालो का गुच्छा देखते है तो आपको संकेत मिलता है की आपका दुर्भाग्य आपका पिछा नहि छोड़ रहा है आप के साथ बहुत बुरा होता रहता है।आप बहुत निराश महसूस करते है।आप को बार-बार असफलता मिल सकती जिस वजह से आप बहूत चिंतित रहते है।

आपको संकेत मिलता है आप अपने घर का वातावरण स्वच्छ रखे और साफ-सफाई से रहे।आप अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध बनाकर रखे।आप जिस स्थान पर रहते है उस स्थान को साफ रखने से आपमे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगेगी।और आपकी कार्य क्षमता बढने लगेगी।

Sapne Mein Fungus Wale Baal Dekhna सपने मे बालो मे फंगस लगी हुई देखना

सपने मे बालो मे फंगस लगी हुई देखना बहुत आर्थिक हानि होने का संकेत मिलता है।आप कुसंगती मे ना पड़े और अपनी आदतो को सुधारने का प्रयास करे।जब तक आप अपने अंदर के लालच को समाप्त नहि करेगे तब तक आपको सफलता नहि प्राप्त होगी। बालो मे फंगस ऐक बार लगने पर बाल झडने लगते है। उसी तरह बुरी आदते फंगस की तरह होती है। आप अपने अंदर अहंकार बिल्कुल ना रखे।

Sapne Mein Baal Mein Khujli Hona सपने मे बाल मे खुजली होना

सपने मे बालो मे खुजली चलना बहुत अशुभ संकेत है।आपके शत्रुओ मे वृद्धि हो सकती है।आपको ऐसे लोग मिल सकते है जो आप कीसी ना कीसी बात पर मजाक उडाने का प्रयास करेंगे। 

आपको ऐसे लोगो से दूर रहना चाहिए। आप व्यर्थ की बातो मे ना उलझे ।जिस तरह से बालो मे खुजली होना शुरू होती है।और फिर बाल झड़ने लगते है।और सहि रहते इलाज नहि होने पर व्यक्ति गंजा होने लगता है।बालो की समस्या कीसी को भी हो सकती है।इसलिए बालो को साफ रखना बहुत जरूरी होता है।बालो मे तेल लगाये और मालिश करे कंघी करे।जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा।इस तरह का सपना आर्थिक हानि होने का संकेत होता है।

Sapne Mein Baal Mein Khoda Dekhna सपने मे बाल मे रूसी देखना

सपने मे बालो मे रूसी देखना बहुत अशुभ होता है – जिस तरह रूसी से बालो को नुकसान होता है इस तरह का सपना भी बहुत नुकसान दायक होता है।आपको कोई बुरी लत लग सकती है।जिसकी वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते है आप को संकेत मिलता है की आप अपनी आदतो को सुधारने का प्रयास करे।और आप दुसरो की तारीफ करने की आदत को छोड़े। अपने आप को काबिल बनाने का प्रयास करे। जिस तरह रूसी को खत्म करने के लिए हम सरसो के तेल मे निम का तेल मिलाकर लगाते है तो रूसी ठीक हो जाती है। उसी तरह आपको अपनी बुरी आदतो को सुधारने का संकल्प लेना होगा।

Sapne Mein Jaanwar Ke Baal Dekhna सपने मे कीसी जानवर के बाल देखना

Sapne Mein Jaanwar Ke Baal Dekhna सपने मे कीसी जानवर के बाल देखना

सपने मे यदि आप कीसी जानवर के बाल देखते है तो यह अशुभ संकेत होता है।आपको संकेत मिलता है।की आप बहुत हि नकारात्मक विचार मन मे भरे हुए है।आपको कभी भी सन्तुष्टी नहि होती है।आपके लिए कोई कीतना भी कर दे पर आप खुश नहि रहते हमेशा सामने वाले लोगो को झुकाकर रखने का प्रयास करते है।आप अपने परिवार के लोगो से बहुत निराश रहते है।आप हमेशा ना खुश रहते है।आपकी यह आदत आपके लिए विष का कार्य कर सकती है।हद से ज्यादा कीसी दुसरे लोगो को मजबूर नहि करना चाहिए। आप जानवर की तरह व्यवहार ना करे।समझदार बनने का प्रयास करे कीसी को मजबूर ना करे की वो आपकी जरूरतो को पूरा करे।जिददी स्वभाव को सुधारे ।भौतिक चिजो के लिए परीवार के लोगो से रिशता खराब ना करे।