सपने में मंगलसूत्र देखना Sapne Mein Mangalsutra Dekhna

नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको सपने में मंगलसूत्र देखना, मंगलसूत्र पहनना,मंगलसूत्र खरीदने Sapne Mein Mangalsutra Pehenna, Dekhna, Kharidna, Todna, Bechna का मतलब बताने जा रही हूं। जैसा कि मंगलसूत्र नाम से पता चलता है।मंगल और सूत्र में मंगल का मतलब होता हैं शुभ,अच्छा,कल्याणकारी,मंगलकारी, और सूत्र का मतलब धागा जो मंगल करता हो।हमारे हिन्दू धर्म में मंगलसूत्र को शादी शुदा स्त्रियां शादी के बाद नियमित रूप से पहनती हैं।ज्यादातर स्त्रियां सोने का मंगलसूत्र पहनती हैं। पर जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती हैं। वह आर्टिफिशियल ज्वैलरी या पीतल के भी मंगलसूत्र को पहन सकती है।यह मंगलसूत्र काले और पीले मोतियों से बना होता हैं। और उसमें लॉकीट भी लगा होता हैं।मंगलसूत्र पहनने कि बहुत हि प्राचीन परंपरा हमारे धर्म में प्रचलित हैं।मंगलसूत्र पहनने से पति पत्नी के रिश्ते को बूरी नज़र से बचाया जाता हैं।पत्नी यदि मंगलसूत्र पहनती है। तो पति का स्वास्थ अच्छा रहता हैं।और पति के व्यापार व्यवसाय में लाभ होता हैं। पति पत्नी दोनों का जीवन मंगलमय होता हैं।उनके परिवार को किसी की नज़र नहीं लगती हैं। मंगलसूत्र मे पीले मोती, पीला धागा, और पीले रंग का पैंडल बृहस्पति ग्रह से सम्बन्धित होता हैं।और आप जानते है। कि बृहस्पति देव पारिवारिक सुख प्रदान करने वाले होते है।घर,पुत्र, विद्या और धन,और परिवार का प्यार तभी प्राप्त होता हैं।जब बृहस्पति ग्रह ठीक हों।

मंगलसूत्र में काले मोती शनि ग्रह से सम्बन्धित होते हैं।मंगलसूत्र पहनने से पति पर शनि देव अपनी खराब दृष्टि नहि डालते हैं।और शनिदेव कि कृपा होती हैं और एक और मान्यता प्रचलित हैं।की काले मोती भगवान शिव के प्रतिक है।और पीले मोती मां पर्वतीजी का प्रतीक होते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि महिला सिर्फ सोने का ही मंगलसूत्र पहने स्थति के अनुसार कोई सा भी पहन सकती हैं।पीतल के या बाजार में उपलब्ध पहन सकते हैं। बस उसमें पीले और काले मोती होने चाहिए और पैंडल या लॉकीट भी होना चाहिए। कहते है कि शादीशुदा स्त्रियों को कोई भी धागा,चेन,मंगलसूत्र,बिना पैंडल के नहीं पहनना चाहिए।कहते है कि यदि कोई शादीशुदा स्त्री बिना पैंडल के मंगलसूत्र पहनती हैं।तो वह नहीं पहनने की तरह है।इस तरह का मंगलसूत्र फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं।यह दोनों पति पत्नी के रिश्ते को बनाए रखने के लिए पहना जाता हैं।और आप अलग अलग पहनेंगे तो पति पत्नी के रिश्तों में दरार आ सकती हैं।और आप अलग हो सकते है।

बहुत सी स्त्रियां यह जानती है। कि मंगलसूत्र यह सिर्फ पति के लिए हि पहना जाता हैं। पति की रक्षा करता है । पर ऐसा नहीं है।मंगलसूत्र पति पत्नी और उसके पूरे परिवार से संबंधित होता हैं।यह पति पत्नी और बच्चों सभी के लिए शुभ होता हैं। शादी के समय पति अपनी पत्नी को मंगलसूत्र पहनाता है।जो की शनि ग्रह और बृहस्पति देव के आशिर्वाद के समान होता हैं। यदि कोई महिला शादी के बाद नियमित रूप से मंगलसूत्र पहनती हैं तो उसका का भाग्य भी चमकता है।उसे पति से पारिवारिक खुशियां प्राप्त होती है।और उसपर शनिदेव और बृहस्पति देव की कृपा होती है।जिससे उसको हर कार्य में शादी के बाद सफलता मिलती है।और जीवन में हर प्रकार का सुख प्राप्त होता हैं।और बृहस्पति देव की कृपा से बच्चें पैदा होते हैं और यदि कोई महिला मंगलसूत्र पहनती हैं। तो उसके बच्चों को भी सभी प्रकार का सुख प्राप्त होता है।मंगलसूत्र पहनने से भाग्य साथ देता है।और दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलने लगता हैं। पति पत्नी के रिश्ते को बूरी नज़र से बचाता है।और अनेक प्रकार की काली शक्तियों से बचाता हैं।जिस तरह में यदि पत्नी की कुण्डली में कोई ग्रह अच्छा होता है। तो पति को फायदा होता हैं।उसी तरह यदि पति की कुण्डली अच्छी होती हैं तो पत्नी को भी लाभ होता हैं।मंगलसूत्र दोनों के जीवन को मंगलमय बनाता है।

सपने में मंगलसूत्र देखना Sapne Mein Mangalsutra Dekhna

सपने में यदि आप मंगलसूत्र देखते है।तो यह आपके सुहाग की निशानी होती है।आप सपना देखते हैं कि आप सपने में देखते है कि आप को मंगलसूत्र दिखाई देता है।तो इसका संकेत अलग अलग होता हैं।आपने मंगलसूत्र को किस तरह देखा है। उसकी स्थिति के अनुसार अच्छा बुरा फल प्राप्त होता हैं। अक्सर बहुत सी औरते मंगलसूत्र पहनती है। और बहुत सी औरतो को मंगलसूत्र का सपना आ जाता हैं।और सपने हमे संकेत देते हैं।की आपके साथ और आप के पति के साथ अच्छा बुरा क्या हो सकता हैं।सपने में यदि किसी कुंवारी लड़की को मंगलसूत्र दिखता है तो कुंवारी लड़की के लिए शादी के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता हैं। यदि इस तरह का सपना आता हैं तो यदि किसी लड़की जिसकी उम्र शादी लायक है।उसको मां दुर्गाजी के मंदिर में मंगलसूत्र चढ़ाना चाहिए। जिससे उसके विवाह में आने वाली परेशानी समाप्त होने लगती हैं और यदि कोई शादी शुदा स्त्रियां देखती है। तो उनको यह संकेत मिलता है।

वह यदि किसी मंगलसूत्र को देखती है।मंगलसूत्र अलग अलग परिस्थिति के अनुसार अलग फल कि प्राप्ती होती हैं। आप सपना देखती है।की आप को मंगलसूत्र आपको कहीं दिखाई देता है।तो आपकों यह ध्यान देना चाहिए की आप उसे देखरहे है।और आप का मन उसे खरीदने का या लेने का हो रहा है।आपको उसे देख कर खुशी होती है।तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है।आने वाले समय में आप को कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।या फिर धन लाभ हो सकता है।जिससे आपकों अपने लिए मंगलसूत्र खरीदना चाहीए। पर यदि आपको मंगलसूत्र दिखाई देता है।और आपकों वह अच्छा नहीं लगता हैं और आपका मन उसे देखकर बिल्कुल भी खुश नहीं हो रहा है।तो यह कुछ अनहोनी होने का संकेत होता हैं।आपके पति को परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है।आपके पति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।और आपकों उन्हें ज्यादा परेशान नहीं करना चाहिए।और उनका ध्यान रखना चाहिए ।आप को अपने पति को खुश रखने का प्रयास करना चाहिए।

सपने में मंगलसूत्र उतारना Sapne Mein Mangalsutra Utarna

सपने में यदि आप अपना मंगलसूत्र उतार रहि है।तो यह संकेत शुभ नहीं माना गया हैं। आपकों यह संकेत मिलता है। कि आपके पति पर कोई विपत्ति आ सकती हैं। और वह बहुत तनाव में रह सकते हैं।आपको यह प्रयास करना चाहिए कि वह किसी भी तरह की टेंशन ना ले।परेशानी के समय में आप अपने पति का साथ दे ।और उनकी सेहत का ध्यान रखें। और यदि हो सकें तो आप भोलेनाथ को जल जरूर चढ़ाए।और भगवान शिव से अपने पति के लिए प्रार्थना करे।
शादीशुदा महिला को कभी भी मंगलसूत्र उतारना हो तो गले में पहले काला धागा बांध लेना चाहिए।फिर मंगलसूत्र उतारना चाहिए।शादीशुदा महिला को खाली गला नहीं रखना चाहिए।पर यदि कोई मजबूरी हो तो कोई बात नहीं भोलेनाथ की पूजा करते रहें।और मन को पवित्र रखें पति के प्रति हमेशा वफादार रहें।

सपने में मंगलसूत्र खरीदना Sapne Me Mangalsutra Kharidna

सपने में मंगलसूत्र खरीदना इस तरह का सपना यदि आप देखते है तो यह बहुत हि शुभ संकेत होता हैं।आप ऐसी चीज खरीद रहे हैं जो की सुहाग से सम्बन्धित होती हैं।और मंगलसूत्र आपको मंगल होने का संकेत देता हैं।आपको कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता हैं। आपकों आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता हैं और आप कोई अच्छी चीज खरीद सकते है। आपकों संकेत मिलता है कि यदि आप के पास रूपये आए तो उनसे अपने लिए जरूर कुछ खरीदें जो आपकी इच्छा हो जरूर खरीदें।जिससे आपकों को बहुत अच्छा लगेगा ।और आपको अपनी इच्छाओं को दबाना नही चाहिए । पैसे तो आते जाते रहते है। यदि आपको ऐसा सपना आता हैं। तो आप को मंगलसूत्र पहनना चाहिए।और खरीदना चाहिए। जिससे आपकों आत्मीय सुख की प्राप्ती हो वह आपको जरूर करना चाहीए।और यदि आप का जन्म दिन आए तो दुसरो से उम्मीद ना करते हुए।खुद हि अपने लिए गिफ्ट खरीदे। मंगलसूत्र कोई भी विवाहित महिला खरीदती हैं। तो उसके लिए बहुत शुभ माना जाता हैं। पर कोई कुंवारी लड़की खरीदती हैं तो उसके विवाह में विलम्ब हो सकता है।या सगाई होने मे परेशानी आ सकती हैं। यदि किसी कुंवारी लड़की को इस तरह का सपना आता हैं तो उसे बृहस्पति वार का व्रत करना चाहिए।या फिर बृहस्पति देवता के मंत्र का जाप करना चाहिए।उसकी सारी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।

सपने में मंगलसूत्र बनाना Sapne Mein Mangalsutra Banana

सपने में यदि आप मंगलसूत्र बना रहे हैं।उसमे मोती पिरो रहे है।तो आप को संकेत मिलता है कि आप को अपने पति से अच्छे रिश्ते बनाने का प्रयास करना चाहिए।और उनको खुश रखने का प्रयत्न करना चाहिए। यदि किसी बात पर आप का झगड़ा भी हो जाए तो आप को उस झगड़े को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए।जिस तरह एक माला बनाने में बहुत मेहनत होती हैं।उसी तरह किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने में बहुत समय लगता हैं।और माला को तोड़ना आसान होता हैं। पर उसे बनाने में बहुत मेहनत लगती हैं।आपको किसी भी तरह अपने रिश्ते को नहीं बिगाड़ना है।मंगलसूत्र आपको यह संकेत देता है।की हमेशा मिलजुल कर साथ रहे पूरा परिवार ।

सपने में मंगलसूत्र बेचना Sapne Me Mangalsutra Bechna

सपने में यदि आप अपना मंगलसूत्र बेच रहे है।तो आप को सावधान रहने की जरूरत है।आपका पति आपको धोखा दे सकता हैं। वह किसी और की तरफ आकर्षित हो सकता हैं। आपकों अपने पति से अच्छा रहने की कोशिश करना चाहिए।आपको अपने पति पर नज़र रखना चाहिए।और कुछ दिनों के लिए अपना व्यवहार बहुत हि अच्छा बनाएं रखें और पति को अपनी तरफ करने का प्रयास करें।आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती हैं।जिसकी वजह से आप पति पत्नी में झगड़े हो सकते हैं। आपकों अपने पति से ज्यादा फर्माइश नहीं करना चाहीए।और पति की मजबूरी को समझना चाहिए।

सपने में मंगलसूत्र पहनना Sapne Mein Mangalsutra Pehanna

सपने में यदि आप देखते है कि आप मंगलसूत्र पहन रही है।तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत है।आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी और आपको आपके पति का प्यार मिलेगा । यदि किसी वजह से आप मे झगड़ा हो भी जाता हैं तो आप झगड़े को ना बढ़ाए।और आपको हमेशा मंगलसूत्र पहनना चाहिए। यदि आप चाहती है कि आप के पति आपसे अच्छा रहे तो आप मंगलसूत्र पहन कर रहे। पत्नी यदि मंगलसूत्र पहन कर रखती है तो पति को आत्मीय खुशी होती हैं और पति के मन में यह विश्वास होता है कि मेरी पत्नी मुझसे प्यार करती हैं।और पति दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित नहीं होते आप चाहे अपने पति से प्यार ना करे पर पति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूर मंगलसूत्र पहने क्योंकि आपके पति पर आपका पूरा परिवार निर्भर रहता हैं।आपके बच्चें का भविष्य भी आपके पति से जुड़ा हुआ है। इसलिए मंगलसूत्र आपके पति की प्रगति और जीवन मे मंगल करता है।

मंगलसूत्र कब पहनें :- मंगलसूत्र को किसी भी त्योंहार को जैसे नवरात्रि में या फिर दिपावली,होली,राखी,या,फिर कोई भी अच्छा दिन जैसे कि गुरुवार और शुक्रवार और रविवार, सोमवार को भी पहन सकते हैं।पर पहनने से पहले आपकों अपने मंगलसूत्र को देवी मां के चरणों में अर्पित करना चाहिए।और मंगलसूत्र जो की सुहाग की निशानी होती हैं। इसलिए इस को पहनना जरूरी होता है।विवाह के समय मंगलसूत्र यदि नहीं पहनाया जाता है।तो विवाह अधूरा माना जाता है। यह प्रथा कई वर्षो पूर्व से चली आ रहि है। शादीशुदा महिला चाहें कोई और गहने नहीं पहने पर उसे मंगल सूत्र जरूर पहनना चाहिए। मंगलसूत्र सुबह या दोपहर को पहनें दिन ढलने के बाद मंगलसूत्र नहि पहनना चाहिए और नही मंगलसूत्र उतारना चाहिए।

सपने में मंगलसूत्र दूसरे को देना Sapne Mein Mangalsutra Dusro Ko Dena

सपने में यदि आप किसी दूसरे को मंगलसूत्र देते हैं। तो यह संकेत शुभ नहि माना गया हैं।आप अपना मंगलसूत्र किसी को ना दे आपका पहना हूवा मंगलसूत्र यदि आप किसी और को देते है।आप पति पत्नी के बीच विवाद हो सकता हैं। या आप का भाग्य आप उसे दे रहे है।आप अपना सुहाग किसी और को दे रहि है।आप पति पत्नी के बीच में कोई तीसरा व्यक्ति आकर आग लगा सकता है ।और आप दोनों के रिश्ते में प्यार नही रहेगा।और आपके पति को हानि हो सकती हैं।आपके पति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।और व्यापार व्यवसाय में हानि हो सकती है।आप नया मंगलसूत्र किसी को भी दे सकती हैं। जो आपने नही पहना हों।किसी सुहागन महिला को नया मंगलसूत्र यदि आप देती है तो आप को सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं।

सपने में मंगलसूत्र टूटना Sapne Mein Mangalsutra Tutna

सपने में मंगलसूत्र का टूटना यदि इस तरह का सपना यदि आप को आता हैं। तो यह आपके पति पर कोई विपत्ति आने का संकेत आपको मिलता है। आपकों अपने पति को किसी प्रकार की टेंशन नहीं देना चाहीए। बहुत प्रकार से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।कुछ लोग ऐसे हो सकते है।आप के आस पास जो आपके रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकते है।और बाद में आप अकेले पड़ सकते है।आप या आपके पति दुसरो की बातों में आकर रिश्ता बिगाड़ सकते हैं।और आप को हो सकें तो अपने पति के लिए सोमवार को भोलेनाथ को जल अर्पित करना चाहिए।और हो सके तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी आप कर सकती हैं।

सपने में मंगलसूत्र खो जाना या गुम हो जाना Sapne Mein Mangalsutra Gum Jana

मंगलसूत्र खो जाना आप सपने में देखती है कि आप का मंगलसूत्र खो गया है तो यह संकेत अशुभ संकेत होता हैं।सुहाग की सामग्री यदि खो जाती हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप अपने व्यवहार से अपने पति को अपने से दूर कर रही हैं। आपकों अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयत्न करना चाहिए। आपकों अपनी चीजों को सम्हाल कर रखना चाहिए। पति जो आपको भगवान ने आपको दिया है। वह चाहें अच्छा हो या बुरा आपको भगवान का उपहार समझकर उसका ध्यान रखना चाहिए।आपको पति की हर इच्छा पूरी करना चाहिए।

सपने में मंगलसूत्र चोरी हो जाना Sapne Mein Mangalsutra Chori Ho Jana

सपने में मंगलसूत्र यदि चोरी हो जाता हैं तो यह आपके लिए संकेत होता हैं। कि आपका पति आपसे ज्यादा किसी और से प्यार करता है।आप को यह संकेत मिलता है कि आप चाहे कितना भी प्रयत्न करे वह आपके पास सिर्फ मजबूरी से रह रहा है। इसलिए आपकों ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है हम किसी को मजबूर नहीं कर सकते की वे हमसे प्यार करे।प्यार तो दिल से होता हैं।और आप बहुत खुश किस्मत है कि आप को आपका पति प्यार नहीं करता आपकों सब चिंता छोड़कर प्रभु की भक्ति में डूब जाना चाहिए। क्योंकि जब हम भगवान की शरण में आ जाते हैं तो हमे किसी के प्यार की जरूरत नहीं होती हैं।

सपने में मंगलसूत्र दिलाना Sapne Mein Mangalsutra Dilana

सपने में यदि आपको कोई मंगलसूत्र दिलाता है तो यह संकेत बहुत शुभ होता हैं।आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। आपकों कोई भी मंगलसूत्र दिलाता है तो आने वाले समय में आपके जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त होने वाली है। यदि पति पत्नी में कोई विवाद चल रहा है।तो वह जल्दी हि समाप्त होने वाला है।घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। यदि पति अपनी पत्नी को मंगलसूत्र दिलाते है तो उनकी की आमदनी में वृद्धि होगी। यदि आप किसी को मंगलसूत्र दिलाते हैं। तो आपके विवाह में आ रही बांधा समाप्त होने लगेगी और आप का शादीशुदा जीवन बहुत हि खुशहाल रहेगा।

सपने में मंगलसूत्र तोड़ना sapne Mein Mangalsutra Todna

सपने में आपका अपने पति से झगड़ा हो रहा हैं।और आप बहुत गुस्से में आकर अपने मंगलसूत्र को तोड़ देती हैं।तो यह बहुत ही अशुभ संकेत होता हैं।आपके पति के साथ कोई भी दुर्घटना हो सकतीं हैं। इस तरह का सपना आपको संकेत देता है कि कभी भी भूल से भी अपने पति को बुरा ना बोले और पति की गलतियों को माफ करें। जब आप अपने पति से अच्छी रहेगी तो अपने आप सारी परेशानियां ठीक होने लगेंगी।और अपने मन को शांत रखने के लिए नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें।और राधा कृष्ण जी की फोटो के सुबह उठते ही दर्शन करें।और मंगलसूत्र पहन कर रखें।और यदि इस तरह का सपना आपकों बार बार आता है तो आपकों महामृत्युंजय मंत्र का तीन महीने तक जप करना चाहिए।अपने पति की रक्षा के लिए।

सपने में पुरुष को मंगलसूत्र दिखाई देना Sapne Mein Purush Ko Mangalsutra Dikhayi Dena

सपने में यदि किसी पुरूष को मंगलसूत्र दिखाई देता है। तो यदि वह शादीशुदा है तो उसको यह संकेत मिलता है कि वह अपनी पत्नी से अच्छा रहे और अपनी पत्नी को कभी निराश न होने दे। और अपनी पत्नी के साथ धोखा ना करें। क्योंकि आपकी पत्नी आपसे बहुत प्यार करती हैं। और आप की सफलता में आपकी पत्नी सहायक है। पति को अपनी पत्नी के प्रति हमेशा वफादार रहना चाहिए।और पति यदी अपनी पत्नी को गिफ्ट में प्यार से मंगलसूत्र दे तो बहुत शुभ होता हैं। पति पत्नी में प्यार बढ़ता है।और दोनों को अपने जीवन में सफलता मिलती हैं।

सपने में लाल मंगलसूत्र देखना Sapne Mein Laal Mangalsutra Dekhna

सपने में लाल मंगलसूत्र दिखाई देना शुभ होता हैं।लाल मंगलसूत्र यदि आप सपने में देखती है तो आप को यह संकेत मिलता है।की आपका मंगल ग्रह मजबूत हो रहा हैं।और आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। बृहस्पति ग्रह और मंगल ग्रह दोनों मित्र ग्रह है।और यदि आप सपने में लाल और पीले रंग का मंगल सूत्र पहनती है। तो आपके पति यदि मांगलिक है।और आप मांगलिक नही है और आपका स्वास्थ ठीक नही रहता हैं।तो आप को अपना स्वास्थ ठीक करने के लिए लाल मंगलसूत्र पहनना चाहिए।यह आपके लिए शुभ होगा। और लाल रंग मां लक्ष्मीजी का भी प्रिय होता है।जिससे आपकों अच्छा फल प्राप्त होता हैं। और धन प्राप्त होता हैं।

सपने में हरे रंग का मंगलसूत्र देखना sapne Mein Hara Mangalsutra Dekhna

सपने में यदि आप हरे रंग का मंगल सूत्र पहनती है तो यह शादीशुदा महिला के लिए शुभ नहीं होता हैं।क्योंकि पीला और हरे रंग का मंगलसूत्र शुभ नहीं माना गया हैं। यदि आप सपने में हरे रंग और पीले रंग के मोती से बना मंगलसूत्र पहनती है तो पति पत्नी में विवाद होने की संभावना बढ़ सकती हैं।क्योंकि कहा गया है। कि बृहस्पति ग्रह का रंग पीला और बुद्ध ग्रह का रंग हरा होता है।और यह ग्रह आपस में शत्रु होते है।जिस वजह से हरे रंग के मंगलसूत्र को शादीशुदा महिला को पहनने से मना किया जाता है।पर कुंवारी लड़किया हरे रंग की माला पहनती हैं। तो उनका भाग्य साथ देता हैं।और उनको हर कार्य में सफलता मिलती हैं।

सपने में पुरुष को मंगलसूत्र पहनें हुए देखना Sapne Mein Purush Ko Mangalsutra Pehne Huye Dekhna

सपने में यदि कोई पुरूष अपने आपको मंगलसूत्र पहने हुए देखता है।तो यह संकेत उसके लिए अशुभ होता हैं।उसकी स्त्री उससे जरा भी खुश नहीं हैं।और उसकी स्त्री उसे कभी भी धोखा दे सकती हैं।आप अपनी पत्नी की कोई भी ख्वाइश पूरी नहीं कर रहे हैं।और यह पुरुष के लिए शुभ संकेत नहीं होता हैं। वह किसी गुप्त रोग से पीड़ित हो सकता हैं।आपको अपनी पत्नी की सभी इच्छाएं पूरी करने का प्रयास करना चाहिए।साथ ही साथ आपकी पत्नी ऐसी भी हो सकती हैं।की आपसे बहुत ज्यादा फरमाइश करती हैं।जिससे वह आपसे नाराज रह सकती हैं।

सपने में कुंवारी लड़की को मंगलसूत्र पहने हुए देखना Sapne Mein Kunwari Ladki Ko Mangalsutra Pehne Huye Dekhna

सपने में यदि आप को कोई छोटी लड़की या कुंवारी लड़की मंगलसूत्र पहने दिखाई देती हैं।तो यह आपके के लिए शुभ संकेत है।आपको मां दुर्गा का आशिर्वाद प्राप्त हो रहा हैं। आपकों देवी मां संकेत दे रहि है कि आपके जीवन में अपार खुशियां आयेंगी और आप को आने वाले समय में पारिवारिक सुख की प्राप्ती होगी।आपका भाग्य उदय होने वाला है।और आप को सौभाग्य की प्राप्ति होने वाली है।आपके जीवन में अब सब मंगल होने वाला है। आपकों और जिसे भी आप सपने में देखते हैं यदि वह शादी की उम्र की है तो उसका विवाह जल्दी हि हो सकता हैं।

सपने में मंगलसूत्र बनवाना Sapne Mein Mangalsutra Banvana

आप सपना देखते हैं।की आप मंगलसूत्र बनवा रहे है। मंगलसूत्र आप यदि सोने का बनवा रहे है।या कोई भी बनवा रहे है। तो यह बहुत शुभ संकेत होता हैं। आपकों अपार सुख प्राप्त होने वाला है।आप अपने लिए या किसी और के लिए मंगलसूत्र बनवाते है दोनों ही शुभ संकेत होते हैं। मंगल यानी शुभ हि शुभ होने वाला है।और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने वाला है।और आप को मंगलसूत्र बनवाना चाहीए।जल्दी ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।आपके सौभाग्य में वृद्धि के संकेत होते है।कहा जाता हैं कि मंगलसूत्र हर साल में बदल कर पहनना चाहिए। यदि आप धागे और मोती और पैंडल से बना मंगलसूत्र पहनती हैं।तो आप को हर साल उसको नया बनवाना चाहिए।मतलब नए धागे में गठवाना चाहीए।जिससे वह मजबूत रहे और खंडित होने से पहले हि नया बनवा लेना चाहिए।और यदि आप के पास चेनवाला मंगलसूत्र है।तो उसको आप हर साल नही भी बनवाए तो चलेगा।

सपने में पति को मंगलसूत्र पहनाते हुए देखना Sapne Mein Pati Ko Mangalsutra Pehnate Huye Dekhna

सपने में यदि आप देखते है कि आप का पति आपकों मंगलसूत्र पहना रहा हैं।तो यह बहुत शुभ संकेत माना गया हैं।आपको संकेत मिलता है कि आपको मंगलसूत्र पहनना चाहिए। आपकी प्रार्थना से आपके पति प्रगति करेंगे।आपको आने वाले समय में आपके पति आपकी सारी इच्छाएं पूरी करने वाले हैं।आने वाले समय में यदि आप ने मंगलसूत्र पहनेंगे रखा तो आप को बहुत लाभ प्राप्त हो सकता हैं।मंगलसूत्र जीवन में मंगल होने का संकेत देता है।शनि और बृहस्पति देव को प्रसन्न करने का आपको प्रयास करना चाहिए।गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें जिससे आपकों सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

Also read: Sapne Mein Gaon Dekhna