सपनें में पूर्वज देखना Sapne Mein Purvaj Dekhna

नमस्कार दोस्तों swapnduniya.com में आप सभी का फिर से स्वागत है। आज हम आपको सपनें में पूर्वज Sapne Mein Purvaj Dream of deceased forefathers, Dream of Ancestors, को देखने का मतलब बताने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्वज वह होते हैं जो हमारे परिवार से सम्बन्धित होते हैं। कहते है कि परलोक जाने के दो रास्ते होते हैं एक देवलोक मार्ग और दूसरा पितृलोक मार्ग ।जो व्यक्ति मरते समय सिर्फ परमात्मा का ध्यान करते हैं। और उनके मन में परिवार की चिन्ता नहीं होती और वे भगवान को याद करते हुए अपनी देह का त्याग करते हैं। एसे व्यक्ति देवलोक में जाते हैं।एसा हमारे अनेक धर्म ग्रथों मे लिखा गया है। परन्तु बहुत से लोग जिनकी आत्मा अपने बच्चों व परिवार की चिन्ता में डूबी रहती हैं। सभी व्यक्तियों को अपने परिवार की चिन्ता रहती है। कहते हैं कि मरने के एक वर्ष तक उस व्यक्ति की आत्मा पितृलोक में रहती हैं। और जिनका अच्छे से पंडित के कहे अनुसार क्रिया कर्म हो जाता है। उनकों सद्गति प्राप्त हो जाती हैं। और उनकी आत्मा का या तो दूसरा जन्म हो जाता है।या उनकों मोक्ष प्राप्त हो जाता है। पर यदि किसी व्यक्ति का शास्त्रानुसार क्रिया कर्म नहीं किया जाता उनकी आत्माओ को बहुत हि कष्ट सहने पड़ते हैं। इसलिए सारे अनुष्ठान अवश्य करें।

यदि किसी कारण वश उनकी मृत्यु के समय आप वह सब नहीं कर पाये तो पंडित से बात करके श्राद्ध पक्ष में या एक साल के अंदर या उनकी बरसी पर सभी कार्य कर्म जरूर करें। और आजकल बहुत से लोग सिर्फ़ तीन दिन में हि क्रियाकर्म कर देते हैं। और मृत्यु भोज का आयोजन भी नहीं रखते हैं।आप की शक्ति के अनुसार आप सिर्फ़ परिवार के लोग मिलकर भी मृत्यु भोज का आयोजन रख सकते हैं। इसमें ज्यादा लोगों को आमंत्रित करने की जरूरत नहीं होती है। पर यह नियम के अनुसार मृत्यु भोज करने से जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई होती है उनकी आत्मा को शान्ति मिलती हैं। यह करना चाहिए।जो भी व्यक्ति मृत्यु भोज का आयोजन करते हैं। उनके परिवार में खुशहाली रहती हैं। उनके परिवार में स्वस्थ बच्चे जन्म लेते हैं। उनकों किसी भी तरह की परेशानीयों का सामना नहीं करना पड़ता है।

पर यदि जो व्यक्ति सही ढंग से पूर्वजों के लिए कार्य कर्म नहीं करते हैं तो उनकों और उनके पूर्वजों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके परिवार के लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जेसे दुर्घटना होना तबियत खराब होते रहना विवाह होने में विलंब होना व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त नहीं होना कर्जा होना इन सभी परेशानियों का सामना उन्हें या उनके परिवार वाले लोगों को सामना करना पड़ता है। हमारे शास्त्रों में जो कुछ भी लिखा है उसका बहुत ही महत्व होता है। हर व्यक्ति को शास्त्रों के अनुसार हि कार्य करना चाहिए।

कोरोंना वायरस Corona Virus की वज़ह से बहुत से लोगों का अंतिम संस्कार विधि पूर्वक नहीं हो पाया पर जो भी व्यक्ति अपने लोगों की आत्मा की शांति चाहते हैं। वह श्राद्ध पक्ष में सारे कार्य करले।जिससे उनकी आत्मा को शान्ति मिल सके। कुछ लोग मना करते हैं की मृत्यु भोज के लिए पर हमारे शास्त्रों में मृत्यु भोज के बारे में लिखा है। ब्राह्मणों को भोजन खिलाने के बारे में और दक्षिणा देने के बारे में उल्लेख किया गया है। लोग जब किसी मरे हुए व्यक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। तो उनकों जल्दी सद्गति प्राप्त होती है। आप ने देखा है कि दो मिनट मोन रहकर प्रार्थना करते हैं यदि किसी की मृत्यु हो जाती हैं। तो उसकी आत्मा को शान्ति प्राप्त होती हैं। यह बात आपकों श्रीमद भागवत गीता के सातवे अध्याय के माहात्म्य के पड़ने से आपकों मालूम हो जाएगी।

यदि आप पितरों के लिए कुछ भी नहीं कर पाये तो आपकों भागवत गीता के सातवे अध्याय का पाठ पूर्वजों के लिए पढ़ना चाहिए।और उनके लिए पंडित के कहे अनुसार एकादशी का व्रत भी कर सकते हैं। जिससे उनकी आत्मा को शान्ति मिल सके। सभी लोग शादी में और घूमने में आये दिन कितने ही रुपयों का खर्चा करते रहते पर जब किसी मरे हुए इंसान के लिए मृत्यु भोज कराने के बारे में सभी लोग सोचते हैं कि यह नहीं करना चाहिए। पर यह हिन्दू धर्म का संस्कार है। अन्न दान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। मरे हुए व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए जब कोई व्यक्ति मर जाता है तो तेरहवें दिन मृत्यु भोज का आयोजन रख कर तेरह ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। इसमें कोई ज्यादा धन खर्च नहीं होता है। पर यह सब नियमानुसार करने से उस व्यक्ति की आत्मा को शान्ति मिलती हैं और उसके आशीर्वाद से उसके परिवार को सुख की प्राप्ति होती है।

पूर्वज कौन होते है Who Are Ancestors?

पूर्वज वह होते है। जबसे इस धरती पर मनुष्य जीवन प्रारंभ हुआ है।आदि से लेकर अब तक जो भी पैदा हुए और अब वे इस दुनिया मे नहीं है।वह लोग आप से बड़े भी हो सकते है।और आप से छोटे भी हो सकते है। वह सभी आपके पूर्वज कहलाते है।आप के दादा दादि, नाना नानी, जिनका अब स्वर्गवास हो चुका है। जिनमे से बहुत सी आत्माए दूसरा जन्म ले लेती है।

और कुछ आत्माए कीसी न कीसी वज़ह से गती प्राप्त नही कर सकती है।वे अपने कुल की रक्षा करती है।और जब हम उनके लिए कुछ करते है।तो उनकी आत्मा को गति प्राप्त होती है।उनकी मुक्ति हो जाति है।या तो वे अपने हि कुल मे दुसरा जन्म ले लेते है।और हमे आशीर्वाद प्रदान करते है।आप को ज्यादातर वहीं लोग दिखाई देते है जिनको आप पहचानते है।वह आप के रिश्तेदार भी हो सकते है।

पूर्वज कौन होते है Who Are Ancestors?

और बहुत से लोगो को उनके मरे हुए पडोसी भी दिखाई देते है।आप को सभी की आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना करना चाहिए। कोई भी आत्मा आप को हानि नहि पहुँचा सकती है।वह आप के सपने मे आकर आने वाले संकट से आप को अवगत कराने का प्रयास करती है।

गरूड पूराण क्या है। What Is Garuda Purana?

गरूड पूराण वह पूराण है। जिसमे भगवान विष्णु ने गरूड जी को यह बताया है कि कौन – कौन से कर्म करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद उस व्यक्ति की क्या गति होती है।हमारे धर्म के अनुसार कीसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।तो तेरह दिनो तक उनके घर-परिवार मे गरूड पूराण पढी जाती है।जिससे यह होता है ।कि जिस भी व्यक्ति की मृत्यु होती है। उसकी आत्मा घर-परिवार का मोह छोड़कर सदगती को प्राप्त हो जाए। इसलिए गरूड पूराण भी पढ़वाना चाहिए। जिससे उनकी आत्मा को शान्ति प्राप्त हो वह सारे कार्य करना बहुत ज़रूरी है।

बहुत से लोग से कहते है।कि गरुड़ पूराण नहि पढना चाहिए। पर ऐसा नहि है।हम गरूड पूराण पढ सकते है।यदि आपको आपके पूर्वज दिखाई देते है।और उन्हे घर-परिवार का बहुत अधिक मोह है।और वे आपको बार बार दिखाई दे रहे है।तो आप गरूड पुराण पढ़ सकते है।गरूड पुराण मरे हुए व्यक्ति की आत्मा जब सुनती है।तो उसकी आत्मा का घर-परिवार से मोह समाप्त होकर उनको गति प्राप्त होती है।

और वह आत्मा एक वर्ष तक पितृलोक मे रहने के बाद मुक्त हो जाती है।पर कमजोर हृदय वाले व्यक्ति को यह नहि पढ़ना चाहिए। क्योंकि इसमे बहुत सी ऐसी बाते कही गई है।की बहुत से लोग भयभीत हो जाते है।इसमे कर्मो के हिसाब से व्यक्ति को क्या सजा मिलती है।उसके बारे मे बताया गया है। गरूड पुराण पढ़ने के बाद आपको अजीब तरह के सपने भी आपको आ सकते है।आपको डरने की जरूरत नहि है।आप को गरूड पूराण पढने से पहले (ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:) मंत्र की एक माला जाप करना चाहिए।

रातिजगा का महत्व Ratijaga Ka Mahatva

रातिजगा हिन्दु धर्म मे पूर्वजो को प्रसन्न करने के लिए शादी विवाह,नये घर मे प्रवेश करते समय और बच्चे के जन्म पर खासकर लड़के के जन्म पर मांगलिक कार्य करते वक्त घर के देवि देवता और पूर्वजो को खुश करने के लिए रातिजगा का उत्सव आयोजित किया जाता है।यदि आप आप बहुत परेशान है।परिवार मे बहुत परेशानिया आ रही है।शादी नही हो रहि है।बच्चे नहि हो रहे है।आपका धन टिकता नहि है।और यदि आप अपने पूर्वजो को बहुत जल्दी प्रसन्न करना चाहते है।तो आप को रातिजगा देना चाहिए।

रातिजगा का महत्व Ratijaga Ka Mahatva
रातिजगा का महत्व Ratijaga Ka Mahatva

रातिजगा मे पूर्वजो का आव्हान किया जाता है।रात्री जागरण किया जाता है। देवता को पांच नारियल चढ़ाये जाते है।और सफेद चीजो से उनकी पूजा की जाती है।और घी का दीपक लगाकर और रातिजगा के गीत गाये जाते है।इस मे अपनी शक्ति के अनुसार कम या ज्यादा परिवार के लोगो को बुलाकर यह करने से जल्दी आप को पूर्वजो का आशीर्वाद प्राप्त होता है।पर इसमे जब आप अपने पूर्वजो का आव्हान करे तब हो सके तो किसी को उनका नाम लेकर सम्बोधित नही करे।आप उनसे इस प्रकार प्रार्थना कर सकते है।कि आदिकाल से अब तक जो भी हमारे पूर्वज है।वह सभी देवी देवता हमारी रक्षा करे।हमे आशीर्वाद प्रदान करे।हमे कीसी को भी नाम से नही पुकारना है।यदि हम उन्हे नाम से पुकारते है।तो यदि वह तकलिफ मे नही होते तो उनको परेशानी होती है।

सपने मे रातिजगा का उत्सव देखना Dream of Ratijaga Celebration

यदि आप सपने मे यह देखते है।कि आप या कोई और अपने पूर्वजो के लिए रातिजगा का उत्सव मना रहे है।और आप और आपके परिवार वाले लोग सब बहुत खुश है।तो आप के लिए यह बहुत शुभ संकेत है।आपके पूर्वज आप को याद दिला रहे है। कि आप उनके लिए कुछ करे।आप को इस तरह का सपना आये तो आप को उनको खुश करने के लिए रातिजगा का उत्सव जरूर करना चाहिए। आप को ऐसे सपने को अनदेखा नही करना चाहिए। आप के पूर्वज आप को संकेत दे रहे है।और पूर्वज जब भी किसी पर खुश होते है।तो उन्हे धन प्राप्त होता है।और सन्तान प्राप्त होती है। यदि किसी के परिवार मे लड़किया ज्यादा पैदा होती है।तो यह उत्सव मनाने से उनके घर मे पुत्र की प्राप्ति होती है।

सपने में पूर्वज को देखना Dream of Ancestors

सपनें में पूर्वज को देखना शुभ और अशुभ भी हो सकता है। वह हमे किस रूप में दिखाई दे रहे हैं उसके अनुसार शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। पूर्वज के सपनें किसी न किसी वज़ह से जरूर आते हैं। और इस तरह के स्वपन ज्यादातर बहुत से लोगों को आते हैं। यह सपनें या तो उनकी बरसी के आसपास या फिर श्राद्ध पक्ष के दिनों में आते हैं। पूर्वज सपनों के माध्यम से हमे कुछ याद दिलाने का प्रयास करते हैं।

हमारे धर्म ग्रंथों में पूर्वज की त्यौहार पर और अमावस्या के दिन और श्राद्ध पक्ष में उनकी आत्मा की शांति के लिए दान पुण्य व धार्मिक क्रिया कलाप करने के बारे में वर्णन किया गया है। हम आपको पूर्वज के सपने मे क्या शुभ अशुभ फल प्राप्त होते है।यह विस्तार से बता रहे है।

सपनें में पूर्वज से बात करना Talking With Ancestors In Dreams

यदि आप सपनें में आपके पूर्वज से बात कर रहे हैं। आप सपना देख रहे हैं। कि आप के पूर्वज आप से बात कर रहे हैं।आप का बहुत समय उनके साथ गुजरा हुआ।होता है जिसकी वजह से वह आप के सपने मे आकर आप के साथ हसी मजाक कुछ अच्छा कह रहे हैं। और आप को कुछ बात ऐसी कह रहे है।जिसमे आप का मार्ग दर्शन वह आपका करा रहे है।तो आपके जीवन में सुख-शांति आयेगी। पर यदि वह कुछ आपको गलत कह रहे हैं।

सपनें में पूर्वज से बात करना Talking With Ancestors In Dreams

तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपको वह किसी काम को करने से मना कर रहे हैं।तो आप को इस तरह के स्वपन को अनदेखा नहीं करना चाहिए। आपको वह कार्य नहीं करना चाहिए।और इस बात का ध्यान रखना है। कि वह खुश है या नहीं उनके चेहरे पर मुस्कान है।तो आपके लिए शुभ संकेत है।पर यदि दुःख है।तो उनके चेहरे पर तो आपके जीवन में बहुत सी परेशानीया आ सकती हैं।

सपनें में पूर्वज को रोते हुए देखना Dream of Ancestors Crying

सपनें में पूर्वज को यदि आप रोते हुए देखते हैं ।तो आपकों यह संकेत मिलता है। कि आप का जीवन खतरे में है आप के साथ कुछ बुरा हो सकता है। आप के साथ दुर्घटना हो सकती हैं। इसलिए आप को सावधानी रखना चाहिए।आने वाले समय में आप का स्वास्थ्य भी बहुत खराब हो सकता है। पूर्वज आप को यह संकेत दे रहे हैं। आपकों अनेक संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है।इस स्वपन का एक यह भी संकेत मिलता है।की आप के पूर्वज बहुत दुखी है।

उनकी आत्मा अभी भी किसी न किसी वजह से भटक रही है।और वह परिवार के मोह की वजह से आपके सपने मे आकर आप को आने वाले संकट से बचाने का प्रयास कर रहि है।यदि इस तरह का स्वपन आये तो आप को भगवान शिव की उपासना करना प्रारंभ कर देना चाहिए। यदि आप से रोज यह नहीं हो सके तो प्रत्येक सोमवार कों भगवान शिव की पूजा करना चाहिए।

गर्भवती महिला को पूर्वज सपने मे दिखाई देना Pregnant Woman Dream of Ancestors

यदि किसी गर्भवती महिला को सपने मे पूर्वज दिखाई देते है।तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है।इस तरह का सपना जो भी महिला देखती है।तो उसे जो भी संतान प्राप्त होती है।वह पूर्वजो के आशीर्वाद से हि प्राप्त होती है।और वह संकेत के माध्यम से आपको आप के बच्चे के स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी देते है।आप के सपने मे यदि वह खुश दिखाई देते है।तो आप को स्वस्थ और बहुत हि अच्छी संतान प्राप्त होगी।और वह संतान आपके वंश को आगे बढ़ाएगी। आप को पुत्र प्राप्त हो सकता है।
पर यदि आप को वह निराश दिखाई देते है।तो आप को बहुत सावधानीपूर्वक रहने की जरूरत है।आप को संकेत मिलता है।आप को अपना और बच्चे का पूरा ध्यान रखना है।और जब आप बच्चे को जन्म दे दे उसके बाद भी उसका आप को बहुत ध्यान रखने की जरूरत होगी।

गर्भवती महिला को पूर्वज सपने मे दिखाई देना Pregnant Woman Dream of Ancestors

सपनें में पूर्वज को आशीर्वाद देते हुए देखना Getting Blessed From Ancestors In Dreams

सपनें में पूर्वज आपकों आशीर्वाद दे रहे हैं। तो आप को यह समझना चाहिए कि आप के पूर्वज आपसे बहुत हि खुश है। और आने वाले समय मे आपके जीवन मे जो भी मुसीबते है।वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।कहते है।की जब भी कोई व्यक्ति विधि पूर्वक अपने पूर्वजो के लिए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए धार्मिक कर्म करता है।तो जब उनके पूर्वज को सदगती प्राप्त होती है ।तो वह आप को आशीर्वाद देते है।वह सपने के माध्यम से हमे आशीर्वाद देते है।

यह सपना ज्यादातर उन लोगो को मिलता है।जो पूर्वजो को खुश करने का प्रयास करते है।आप के परिवार मे यदि सन्तान नहि हो रहि है।तो जल्दी हि आपको शुभ समाचार मिल सकता है।पूर्वजो के आशीर्वाद से हि वंश की वृद्धि होती है।

सपनें में पूर्वज को आकाश में देखना Dream of Ancestors Flying In The Sky

सपने में पूर्वज को आपकों आकाश में दिखाई देते है।तो यह आप के लिए शुभ संकेत माना गया है।रामचरित्रमानस मे राम भगवान को उनके पिताजी ने आकाश के माध्यम से दर्शन दिये थे।और उनको उनके पिताजी ने आशीर्वाद दिया था। आपकों यह संकेत मिलता हैं कि वे बहुत खुश हैं! अपनी दूनिया में और आपकों वह आशीर्वाद दे रहे है।कहते है कि जब हम उनके लिए कुछ करते है।और जब उन्हें मुक्ति मिल जाती है।तो वह हमे आकाश की और जाते हुऐ दिखाई देते है।इस बात का उल्लेख श्रीमद भागवत गीता में भी मीलता है।बहुत हि खुशियां आने वाली हैं। आप को सफ़लता के रास्ते मिलने वाले है!आप के जीवन में कुछ नया होने वाला है!

सपनें में पूर्वज का तर्पण करना Dream of Worshiping Ancestors In Dreams

यदि आप सपना देखते की आप या कोई और अपने पूर्वजों के लिए तर्पण कर रहे है! तो आप को यह संकेत मिलता है! तर्पण करने की परम्परा हमारे धर्म मे बहुत प्राचीन परम्परा है।आप अपने पूर्वजों को भूल रहे है!या आप उनके लिए कुछ भी दान पुण्य नहीं करते है!आप को समय निकालकर अपने पूर्वजों के लिए दान पुण्य करना चाहिए!आप के पूर्वजो को आपकी सहायता की जरूरत है!वह आप से मदद माँग रहे है!

सपनें में पूर्वज का तर्पण करना Dream of Worshiping Ancestors In Dreams
सपनें में पूर्वज का तर्पण करना Dream of Worshiping Ancestors In Dreams

आप को किसी पंडित से मिलकर उनके लिए कुछ करना चाहिए!आप के जीवन में यदि बहुत सारी परेशानियां आ रही है तो आप को उनके लिए तर्पण करना चाहिए!तर्पण का मतलब पूर्वजो को जल और अन्न से तृप्त करना।तर्पण करने से हमारे पूर्वजो को शक्ति प्राप्त होती है।जिससे वह खुश होकर हमे आशीर्वाद देते है।और हमारा भी दुख दूर होता है।

सपनें में बार बार पूर्वज दिखाई देना Frequently Seeing Ancestors In Dreams

यदि आप को सपनें में बार बार पूर्वज दिखाई देते है तो आप को पितृदोष हो सकता क्योंकि पूर्वज ज्यादातर श्राद्ध पक्ष के दिनों या उनकी बरसी पर ही पर दिखाई देते है! और आप को सांप भी सपने मे पर गुस्सा कर रहे तो आप को बहुत परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है।आप उनको भूल गये है।और आप उन के लिए कुछ भी दान पुण्य कर्म नहि करते है।आप सालभर मे सिर्फ एक बार श्राद्धपक्ष मे पितरो के लिए दान पुण्य करदेगे तो पितृ आप से प्रसन्न हो जाएगे।इस तरह का सपना जिनको पितृदोष होता है।उन्हे आते है।उनके परिवार मे लड़ाई झगड़े और बिमारीया बहुत अधिक होती है।

सपने मे पूर्वज से डरना Getting Scared of Ancestors In Dreams

सपने मे पूर्वज से डरना Getting Scared of Ancestors In Dreams

सपने मे यदि आप पूर्वज से डरते है।आप देखते है की आप के पूर्वज आप से बात कर रहे है।और आप को ऐसा लग रहा है।की ये तो मर चुके है।पर मरने के बाद कोई भी आत्मा आप को हानी नही पहुंचा सकती है।और आप उनसे डर रहे है।तो आप को इस तरह के सपने से बिल्कुल भी डरना नहि चाहिए। आप को वह संकेत देना चाहते है।की आने वाला समय आप का बहुत ज्यादा संघर्ष पुण रहने वाला है।आप अपने हि लोगो से धोखा खा सकते है।आप को इस तरह के सपने से बिल्कुल भी नही घबराना चाहिए। आप को पूर्वजो के लिए भावगत गीता का पाठ दान करना चाहिए। और आपके जीवन मे आने वाले कष्ट भी बहुत कम हो जाएगे।

पूर्वज को भटकते हुए देखना Dream of Ancestors Unsatisified Soul

सपने मे यदि आप अपने पूर्वजो को भटकते हुए देखते है।तो आप को यह संकेत मिल रहा है।कि आप के पूर्वज की आत्मा आप को कुछ कहना चाहती है।और उनकी आत्मा भटक रही है।आप सपने मे आप के पूर्वजो को देखते है।की वह आप के घर मे सब तरफ घूम रहे है।और कभी आप को वह घर के बाहर तो कभी घर के अंदर दिखाई दे रहे है।तो आप के घरमोह के कारण उन की आत्मा भटक रही है।आप को यदि इस तरह का सपना आता है।तो आप को (ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः)मंत्र का जाप करना चाहिए। और भगवान से प्रार्थना करना चाहिए। कि उनकी आत्मा को शान्ति प्राप्त हो !