Sapne Mein Pustak Kitab Padhna Kharidna Dekhna Bechna सपने में पुस्तक

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको सपने में पुस्तक देखना, सपने में पुस्तक पढ़ना, सपने मे पुस्तक खरीदना Dream of Reading Books, Dreaming about Books, आदि का सपने में देखने का क्या मतलब होता है।यह बताएंगे। पुस्तक सिर्फ विद्यार्थियों के लिए हि नहि जो भी पढ़ा लिखा व्यक्ति है।सभी को बहुत ही प्रिय होती है। बच्चें से लेकर बूढ़े व्यक्ति तक को पुस्तक पढ़ना अच्छा लगता है। और तो और एक पुस्तक प्रिय व्यक्ति को पुस्तक के सपने आना स्वाभाविक ही है। पुस्तक में ज्ञान से परिपूर्ण बाते होती हैं। यदि कोई विद्यार्थी अपनी पुस्तक को हि अपना मित्र समझ कर नियमित रूप से पढ़े तो वह रंक से राजा बन सकता है।विद्यार्थियों को अपनी पुस्तक को पढ़ने से पूर्व मां सरस्वती और भगवान श्री गणेश जी का जरूर ध्यान करना चाहिए। यूं तो विद्यार्थी हमेशा अपनी पढ़ाई से संबंधित हि पुस्तकें पढ़ते है। पर हो सकें तो सप्ताह में एक दिन उन्हें धार्मिक पुस्तकों को भी पढ़ना चाहिए। बड़े व्यक्ति जो की विद्यार्थी नहीं है उन्हें धार्मिक पुस्तकों को जरूर पढ़ना चाहिए। पुस्तक जिनको हम किताब भी कहते है। यह बहुत हि ज्ञान प्रदान करने वाली होती है। तो आज हम आपको सपने में पुस्तक देखने के क्या क्या संकेत होता हैं। यह बताने का प्रयास कर रहे है।

किताबो का महत्व Importance of Books In Our Life

किताब और किस्मत दोनो एक दूसरे से जुड़े हुए है।और किताब पढ़ना सभी को बहुत हि अच्छा लगता है।और दोस्तो किताब पढ़ना मुझे भी बहुत अच्छा लगता है।और मेरा बहुत हि समय ज्ञानवर्धक पुस्तके पढने मे जाता है।पुस्तके हि मेरी मित्र है।और इनके बारे मे आप को जितना भी बताए कम होगा।आप का जीवन बदल सकता है।यदि आपने पुस्तक को पढने की आदत अपने जीवन मे डालते है तो आप का जीवन सुखमय हो जाएगा।पुस्तक प्रिय व्यक्ति को हमेशा पुस्तक खरीदने का मन होता है।और जब वह किसी पुस्तक की दुकान से गुजरता है।तो उसका मन बहुत हि तड़पता है।जैसे की कोई व्यक्ति भूख के लिए तड़पता है।मै भी जब मेरे पास ज्यादा रूपऐ नहि होते थे।और जब मे बाजार जाया करती थी और पुस्तक की दुकान देखती तो मेरी आंखें भर आया करती थी। और खासबात यह भी है कि किताबो को कोई भी व्यक्ति पढ़ सकता है।चाहे वह व्यक्ति अन्धा ,बहरा ,गुगा, भी क्यों न हो।आपने सुना होगा।की ब्रेल लिपि एक ऐसी लिपी होती है।उसकी पुस्तके अलग तरह से बनाई जाती है।और उन पर अक्षर उभरे हुए होते है।और आज पुस्तकें पढ़कर अनेको लोगो का जीवन बदल गया है।पुस्तक हि ऐसी चीज है।जो आदमी को रंक से राजा बना सकती है।जितना ज्ञान पुस्तक हमे देती है। उतना ज्ञान जितना ज्ञान हमें हमे हमारे जीवन मे कोई नहि दे सकता। पुस्तक अनेक प्रकार की होती है।और हमारे हर सवाल का जवाब हमे पुस्तक मे मिल सकता है।पुस्तक पढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ता है।यह हमारे भविष्य को बनाती है।पुस्तक पढ़ने वाला व्यक्ति समझदार होता है।और गलत कार्य नहि करता है।पुस्तक से हम अनेक प्रकार की भाषा सीख सकते है।पुस्तक बहुत हि अच्छा व्यवसाय है।पुस्तक की जरूरत सभी को पढती है। यदि आप कोई बिजनेस करने का सोच रहे है।तो पुस्तक से संबंधित व्यवसाय कर सकते है।आज पुस्तको की जगह दुसरी चीजे ले रहि है।पर पुस्तको का महत्व कम नहि होगा।पुस्तक हर व्यक्ति को पढना चाहिए।

सपने में पुस्तक किताब पढ़ना Reading Books In Dreams

सपने मे यदि आप देखते हैं। कि आप किसी पुस्तक को पढ़ रहे है।तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप बहुत दिनों से किसी बात को लेकर परेशान है। तो उसका हल आप को पुस्तक में मिल सकता है।आप को पुस्तक रोज पढ़ना चाहिए।आप की चिन्ता धीरे धीरे समाप्त हो जायेगी।आप यदि विद्यार्थी है तो आप को अपने पढ़ाई से संबंधित पुस्तकें पढ़ना चाहिए।और यदि आप बड़े व्यक्ति है।तो आप को अपनि रूचि के अनुरुप पुस्तकों को पढ़ना चाहिए। जिससे आप की एकाग्र शक्ति बढ़ेगी। और सभी को पुस्तक पढ़ने का स्वप्न फल अलग अलग होता है। पुस्तक यदि आप विद्यार्थी है। और आप सपने में पुस्तक पढ़ते है तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप को अपनी पढ़ाई की और ध्यान देना चाहिए।आप को बहुत मेहनत करने की जरूरत है।आप अपनी पढ़ाई की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रहे है।आप कोशिश तो पूरी करते है। पर आप जब भी पढ़ाई करते है तो कोई न कोई आप को बिच मे रोक टोक करने लगता है और आप का ध्यान भटका देता है।और आप बीच में हि पुस्तक को बिना पढ़े रह जाते है।आप को बहुत ही बुरा लगता है जब आप का मन पढ़ाई करने का होता है। और बीच में आकर कोई परेशान करने लगता हैं। पर यदि आप विद्यार्थि नहीं है। और आप सपने में पुस्तक पढ़ते है।तो उसका अलग अलग संकेत होता है। यदि आप कोई बिज़नेस मेन है। कोई नोकरी करते है।आपको किताब पढ़ने का बिल्कुल भी समय नहीं मिलता आप अपने काम में बहुत व्यस्त रहते हैं।आप व्यापार व्यवसाय में बहुत व्यस्त रहते हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि कुछ भी जरूरी कगजातो को ध्यान पूर्वक पढ़कर हि हस्ताक्षर करें आप को संकेत मिलता है कि आप कुछ पढ़े तो ध्यान पूर्वक पढ़े।और आप यदि बहुत टेंशन में रहते है।तो आप को ज्ञान वर्धक पुस्तके पढ़ना चाहिए।आप ऐसी पुस्तके पढ़े जिनसे आप को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो । यदि आप वृद्ध व्यक्ति है तो या किसी भी उम्र के व्यक्ति है।आप के अंदर नकारात्मकता बहुत पनप रही है।आप का कोई मित्र नहीं है। आप अपने आपको बहुत अकेला महसूस करते हैं। तो आप को हर रोज पुस्तके पढ़ना चाहिए।आप अपने मन को शांत करने के लिए किताबों को पढ़ना शुरू करके मन को एकाग्र कर सकते हैं।आप कहानियां पढ़ सकते है। धार्मिक पुस्तकों को भी पढ़ सकते हैं।जब हम पढ़ाई करते है तो उन किताबों को देखकर हमे नींद आने लगती है। इसलिए आप को इस तरह से पुस्तक पढ़ना है कि आप को पुस्तक पढ़ने का मन होता रहे आप को उस पुस्तक को पूरी पढ़ने की जिज्ञासा हो।आप अपनी नींद को भगाने के लिए चाय या काफ़ी पी सकते हैं।जिससे आप को ताजगी मिलेंगी और आप को नींद नहि आयेंगी। पर यदि आप बहुत थक गए है तो आप को थोड़ी देर आराम करने के बाद पुस्तक पढ़ना चाहिए।

सपने में पुस्तक किताब खरीदना Buying Books In Dreams

सपने में यदि आप पुस्तक खरीदते है तो यह संकेत बहुत शुभ संकेत होता है। यदि आप को पुस्तक खरीदने की इच्छा हो रही है । और आप पुस्तक नही खरीद पा रहे है।आप सपना देखते है कि आप किसी पुस्तक की दुकान से पुस्तक खरीद रहे है। या किसी व्यक्ति से पुस्तक खरीद रहे है।तो आप को बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है।आप ऐसी चीज खरीद रहे है।जिससे आप की सभी परेशानियां समाप्त हो सकती है।पुस्तक एक ऐसी चीज होती हैं जिसमें आपके हर सवाल का जवाब होता है । पुस्तक खरीदना यानी आप को जल्दी ही रास्ता मिलने वाला है।आप को अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए।और उस क्षेत्र की तरफ आपको आगे बढ़ने का प्रयत्न करना चाहिए।आपको परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। पुस्तक चाहे ज्यादा महंगी नहीं होती है पर उसकी कीमत एक पुस्तक प्रेमी हि बता सकता है। जो पुस्तक पढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।जिस विद्यार्थी ने पुस्तकों को पढ़कर अपने सारे सपने पूरे किए हैं।आप विद्यार्थी भी हो सकते है और एक शिक्षक भी हो सकते है।या एक आम व्यक्ति भी हों सकते है।पुस्तक खरीदते है तो आप ने खज़ाना खरीद लिया है।आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको मां सरस्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ऐसा नहीं है की आप को ज्यादा अच्छी नौकरी मिल सकती हैं।आप अपनी तेज बुद्धि का इस्तेमाल करके किसी भी काम से नोकरी हो या दुकानदार आप अपनी समझदारी से धन कमा सकेगे ओर वह धन आप की ईमानदारी और मेहनत का होने के कारण आप की खुशी दुगनी हो जायेगी।और यदि आप कोई पुस्तक खरीदना चाहते हैं। तो पुस्तक एक बहुत ही शुभ वस्तु होती हैं।जिसे किसी भी दिन खरीद सकते हैं। पर यदि आप विद्यार्थी है तो आप को बुद्धवार को गुरुवार को पुस्तक खरीदना चाहिए। बुद्धवार भगवान गणेश जी का वार होता हैं। और वह प्रथम पूज्य होने के साथ सबसे बुद्धिमान है। तो गुरूवार बृहस्पति ग्रह के देवता का वार होता हैं।जिनका व्रत व पूजा विद्यार्थी अच्छी बुद्धि पाने के लिए करते है। और गुरुवार को मां सरस्वती जी का वार भी माना जाता है।जो विष्णु भगवान का दिन भी होता हैं। और आप पुस्तक बसंत पंचमी के दिन तो अवश्य खरीदें आपको मां सरस्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। और यदि आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो आप का पढ़ाई में मन लगना शुरू हो जायेगा।

सपने में पुस्तक किताब चोरी हो जाना Books Stolen In Dreams

पुस्तक चोरी होना सपने में यदि आप की पुस्तक चोरी हो जाती है।तो यह संकेत बहुत हि अशुभ संकेत है।आप का भाग्य आपका बिल्कुल भी साथ नहीं देगा ।आप जो भी मेहनत करेंगे आप को उसका फल प्राप्त नहीं हो पायेगा।आप अपने लक्ष्य से भटक सकते है।आप सपने में देखते ही की किसी ने आप की पुस्तक चुराली है। और आप को आपकी पुस्तक नही मिल रही है।आप बहुत परेशान हो रहे है। आप जो कार्य कर रहे है।उसमे आपके प्रतिस्पर्धी बढ़ सकते है।आपके सामने ऐसी परिस्थिती आ सकती है।की आप कुछ भी फैसला नहीं ले सकेंगे। मेहनत आपकी होगी और फायदा दूसरों को मिलेगा ।आप यदि विद्यार्थी है तो आप को असफलता मिल सकती हैं।आपको आर्थिक हानि भी हों सकती हैं।आपको जहा कहीं भी आप काम करते है। आपका बोस आपसे नाराज हो सकता हैं।और किसी और व्यक्ति को आपकी जगह वह नौकरी पर रख सकता हैं।आपको पता भी नही चलेगा और आप को नोकरी से बाहर निकाल दिया जा सकता हैं।आपको अपने व्यवहार मे बदलाव लाने की जरूरत है।आप यदि अपना स्वतंत्र व्यवसाय करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती हैं।

सपने में पुस्तक किताब चोरी करना Stealing Books In Dreams

सपने में यदि आप देखते है कि आप किसी पुस्तक को चोरी कर रहें हैं तो आप को बहुत बड़ी सफलता मिल सकती हैं। पर उस सफलता मे सिर्फ आपकी मेहनत नहीं होगी उसमे कोई और भी शामिल होगा ।आपके माता पिता या आपके पति या पत्नी या मित्र कोई भी हो सकता है आपका बिज़नेस पार्टनर जो आपके साथ कार्य करते हैं या आप किसी को देखकर पढ़ने लगे हैं।आपकी मेहनत भी आपकी सफलता में होगी । पर आपकों को सहयोग मिल सकता है। आपकों पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।आप अपनी चतुराई से लोगों से काम करा सकते हैं।और आप बहुत चतुर व्यक्ति की तरह लोगों से अपना कार्य करा सकते हैं। आपकों संकेत मिलता है।की आपको हर जगह बहुत हि चतुराई से काम करना होगा।जेसे चाणक्य ने चतुराई से काम किया था। आपकों ज्ञान वर्धक पुस्तके पढ़ना चाहिए।और खरीदना चाहिए।

सपने में पुस्तक किताब जल जाना Books Burning In Fire In Dreams

आप सपना देख रहे है कि आप की पुस्तक जल गई है।या कोई जला रहा है तो आप को यह संकेत मिलता है। कि आप यदि विद्यार्थी हे तो आप की पढ़ाई में किसी न किसी तरह से बांधा आ सकती है।आप का स्वास्थ खराब हो सकता है या किसी और कारण से आप का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा ।आप का मन बहुत होगा पढ़ाई करने का पर आपको पढ़ाई के लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाएगा । आप की मेहनत का फल नहीं मिल पायेगा।आपको धैर्य रखना होगा और अपना प्रयास जारी रखना होगा आप यदि हार नहीं मानेंगे तो आपकी कभी भी हार नहीं होगी। देर से ही सही पर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लोगे ।

आपको यदि इस तरह का सपना आता हैं तो आप को गुरूवार के दिन बृहस्पति देवता के मंत्र की एक माला जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है।

१ ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
२ ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
३ ॐ गुं गुरवे नम:।

आपके पढ़ाई में आने वाली सभी परेशानियां समाप्त हो जायेगी और आप को सफ़लता मिलेगी। पर यदि आप विद्यार्थी नहीं हे और आपको इस तरह का सपना आता हैं तो आप को अपने ज़रूरी कागजातो को सम्हाल कर रखना चाहिए।आप के साथ किसी प्रकार से धोखा हो सकता है।

सपने में पुस्तक किताब को जलाना Seeing Ourselves Burning Books In Dreams

सपने में यदि आप पुस्तक को जला रहें हैं! तो यह विनाश का संकेत होता हैं।आप पढ़े लिखें और सभी गुणों से भरपूर होने पर भी आपको सफलता नहीं मिल पा सकेगी।कोई ऐसा व्यक्ति आपकी जिन्दगी में आएगा जो आपका करियर समाप्त कर देगा! आपकों धोखा मिल सकता हैं!आपका यदि किसी कोर्ट कचहरी में कोई केस चल रहा हो तो आपका वकील सामने वाली पार्टी से मिलकर आपके साथ धोखा कर सकता हैं।या फिर आप का कोई मित्र या जीवन साथी या फिर घर परिवार के कोई भी लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं।
आपकों सावधान और सतर्क रहना चाहीए। आप जिसकी सहायता करेंगे वहीं व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

सपने में पुस्तक किताब बेचना Selling Books In Dreams

सपने में यदि आप पुस्तक बेच रहे है ।तो यह आपके लिए शुभ संकेत है।आप को शिक्षा के क्षेत्र मे लाभ होगा आप एक शिक्षक की तरह अपना और दुसरे लोगो के भविष्य को संवारने में आप का जीवन व्यतीत हो सकता हैं।आप दूसरों की सहायता करेंगे। जिसमें आप को तो लाभ होगा हि पर दुसरो को बहुत ही ज्यादा लाभ होगा। पुस्तक बेचना आपकी बातों से लोग बहुत ही प्रभावित होगे ।आप यदि किसी को कोई सलाह देंगे तो सामने वाले व्यक्ति को बहुत लाभ हो सकता है।आप यदि व्यापारी या किसी भी प्रकार का कार्य करते है। उस कार्य में आप को बहुत हि सफ़लता प्राप्त होगी।आपकों जो भी धन कमायेगे वह आपकी मेहनत का होगा और ईमानदारी का होगा जिससे आप के जीवन में बहुत खुशियां आयेंगी।

सपने में पुस्तक किताब लिखना Writing Books In Dreams

सपने में पुस्तक लिखना यदि आप सपने में पुस्तक लिख रहें है। यह एक निर्माण कार्य होता हैं। और निर्माण कार्य करना आपके लिए बहुत शुभ संकेत है।पुस्तक लिखना यह कार्य अगर कहा जाए तो बहुत हि कठिन कार्य होता है।पुस्तक में लेखक सरल भाषा का प्रयोग करके पढ़ने वाले व्यक्ति को अपनी बात समझने का प्रयत्न करता है।आप को यदि इस तरह का सपना आता है तो आप को यह संकेत मिलता है।की कुछ भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करें। आप को कछुए की तरह चलना है। हर कदम सोच समझ कर चलना है।आप को अपनी बात को लोगों को समझाने के लिए बहुत मेहनत करना है।जिससे सामने वाला व्यक्ति आप की बात समझ सके जिससे आप को और उसे दोनों को फायदा हो सके। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले लोगों का दिल जीतने का प्रयास करना चाहिए और लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करना चाहिए । एक लेखक की तरह आप का प्रयास यह होना चाहिए की लोगो को केसे खुश किया जाए । जल्दबाजी बिल्कुल न करें आपका प्रयास यह होना चाहिए की सामने वाले को हर बात आप ही से मालूम हो जाए और आप की बात आसानी से समझ जाए

सपने में पुस्तक किताब पानी में भीग जाना Books Getting Wet In Dreams

पुस्तक पानी में भीग जाना यह सपना स्वप्नशास्त्र में शुभ संकेत है। आप सपने में देखते हैं कि आप की पुस्तक भीग गई है और आप को बहुत दुख हो रहा है कि मेरी पुस्तक पानी में भीग गई है।इसका संकेत यह है कि आपको अपने भविष्य की बहुत चिंता है। पर आपको यह भी अच्छी तरह समझना होगा कि आप जब कुछ करना चाहते है तो कुछ न कुछ परेशानियां आप के रास्ते में खड़ी हो जाती है।आप को जब पढ़ने का मन होता है।तो कोई रुकावट आ जाती हैं। हमारे जीवन में आप देखेंगे कि जब हम अपने लिए कुछ करना चाहते है तो दूसरे लोग हमारे काम में रुकावट डालते है।कुछ इस लोग जो अपना काम खुद नही करते है और हमे कुछ न कुछ काम बताते रहते है और हमे भी उनका काम मजबूरी में करना पड़ता है क्योंकि हम परिवार में रहते हैं और यह समस्या हमारे जीवन में जरूर आती हैं। इसलिए हमे पहले एक समय सारणी बना लेना चाहिए जिससे आप को आगे बढ़ने मे बहुत सहायता प्राप्त होगी। और जब आप को पुस्तक पढ़ना हो तो घर की उस जगह पर जाकर बैठ जाए जहा कोई नही आ सके ।यदि आप के घर में ऐसी जगह नहीं है तो आप घर की छत पर जाकर पुस्तक पढ़ सकते हैं।या फिर किसी मंदिर के बगीचे मे जाकर बैठ जाए ऐसी जगह होनी चाहिए। जहां आपको कोई परेशान नहीं करे।इस तरह आप पुस्तक पढ़ेंगे तो आप का मन एकाग्र होगा और आप को पढ़ने में बहुत आनंद आएगा। आपको किताब का महत्व जानना होगा ।की वह आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।एक किताब में हमे विस्तार से जानकारी प्राप्त होती है।आजकल के जमाने में किताबो की जगह कंप्यूटर और मोबाइल लेते जा रहे है।पर किताबों को पढ़ने से एकाग्र शक्ति बढ़ती है और किताबों से जब हम कुछ पड़ते है तो वह हमें जल्दी समझ में आ जाता है।और पुस्तक पढ़ने से मन को शांति मिलती हैं।

सपने में पुस्तक किताब की दुकान देखना Seeing Bookstore In Dreams

सपने मे यदि आप देखते हैं। कि आप पुस्तकों की किसी दुकान में है। और वहा पर आपकी जरूरत की बहुत सी किताबे है। तो आपका सिर्फ इस जन्म में ही नहीं कई जन्मों से आपको पुस्तकों से प्रेम है।आपको जीवन में यदि बहुत आगे बढ़ना है तो आप को पुस्तके जरूर पढ़ना चाहिए और यदि आप कोई महिला है। गृहिणी है तो भी आप को पुस्तकों को पढ़ना चाहिए। आप धार्मिक पुस्तकों को भी पढ़ सकते हैं तो कहानीया कुछ ज्ञान वर्धक पुस्तके जरूर पढ़ने से आप के जीवन में ऊर्जा का संचार होगा और आप के मन से नकारात्मक विचार समाप्त हो जायेंगे।आपको यह संकेत मिल रहा है कि आप का सबसे अच्छा मित्र आपकी पुस्तके है।आपको इधर उधर की बातों से ध्यान हटाकर कुछ समय निकालकर जब सिर्फ आठ दिन आपको नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने का नियम बनाना होगा फिर आप खुद पुस्तक पढ़े बिना नहीं रह पायेंगे।

सपने में पुस्तक किताब की लाइब्रेरी देखना या पुस्तकालय देखना Seeing Books Library In Dreams

सपने में यदि आप देखते है कि आप किसी पुस्तकालय में बैठकर पुस्तक पढ़ रहें हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप में बहुत ही ज्यादा काबिलियत है।आपको सिर्फ थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत है।जो लोग आप को मंद बुद्धि समझकर आप का मज़ाक उड़ाया करते हैं।उनसे भी आप आगे निकल सकते हैं।कोई व्यक्ति पढ़ाई करके आगे निकलता है तो कोई व्यक्ति बिज़नेस करने में माहिर होता है दोनो का उपदेश धन कमाना होता है।आप का जिस कार्य में मन लगे उसमे आप को आगे बढ़ने का प्रयत्न करना चाहिए। हर कार्य करने के लिए व्यक्ति को अपने दिमाग और बुद्धि का इस्तेमाल करना पढ़ता है।आप को संकेत मिल रहा है कि आप जो भी कार्य करेंगे उसमे आप सफ़लता जरूर प्राप्त कर लेंगे।आप बहुत हि बुद्धिमान व्यक्तियों में से एक है। चाहे आप धन नहीं कमा पा रहे है।दूसरे लोग आपसे आगे निकल गए हैं। पर आपमें काबिलियत कूट कूट कर भरी हुई है।यह सपना आना आपको यह संकेत देता है कि आप अपने आपकों किसी से कम नहीं समझे पुस्तकालय वह जगह होती हैं जहा लाखों करोड़ों की संख्या में पुस्तके उपलब्ध होती हैं।वहा से कोई भी व्यक्ति कुछ समय के लिए पुस्तक पढ़ने के लिए पुस्तक ले सकता है और उसे निर्धारित समय में पुस्तक जमा कराना होती है।और वहा पर व्यक्ति बैठ कर अपनी पसंद की पुस्तक पढ़ सकते है।प्राचीन समय में नालंदा विश्वविद्यालय में बहुत बड़ा पुस्तकालय हुवा करता था।लोग वहा पर देश विदेश से आया करते थे। वहा पर आयुर्वेद, चिकित्सा विज्ञान, ज्योतिष शास्त्र, वेदों से संबंधित पुस्तकें, धार्मिक पुस्तकें, और अनेकों पुस्तके उपलब्ध रहती है।देश विदेश में अनेकों पुस्तके होती है।उनका संग्रह पुस्तकालय में किया जाता है।

सपने में पुस्तक किताब गिफ्ट में मिलना Getting Books As A Gift In Dreams

सपने में यदि आप को कोई पुस्तक गिफ्ट में देता है तो यह संकेत बहुत शुभ होता हैं।आपको यह जानकर खुशी होगी की आपकों अब बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है।आप को अपना कार्य छोटे स्तर से शुरू करना पड़ेगा फिर आप वह कार्य बड़े स्तर पर शुरू कर सकते है। पुस्तक गिफ्ट में मिलना किसी वरदान से कम नहीं है।आप की बुद्धि का विकाश होगा आप को पुस्तक मिलाना मतलब आप की हर समस्या का आपकों हल मिल जायेगा ।आपको अपना लक्ष्य निश्चित कर लेना चाहिए और आप को सिर्फ अपने बारे मे सोचने की जरूरत है। आप को यह संकेत मिलता है।की आप दुसरो के बारे मे ज्यादा सोचते है और अपनी खुशियों के बारे मे नहीं सोचते हैं। आपकों कोई पुस्तक दे रहा है।इसका मतलब आप को अपने बारे में अपनी खुशी के बारे में अपनें भविष्य के बारे मे सोचना चाहिए।बहुत सोच लिया दुसरो के बारे मे अब अपने लिए कुछ आप को करना होगा।आप अपनी खुशियों का त्याग करके सिर्फ दुसरो का भला चाहते है।अब आपको अपने स्वास्थ्य और भविष्य की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

सपने में पुस्तक किताब मिलना Finding Books In Dreams

यदि आप को ऐसा सपना आता है कि आप कही पर बैठे हैं या कहीं पर जा रहे है।या फिर किसी विद्यालय में आप को पुस्तक मिलती हैं।तो यह संकेत बहुत शुभ संकेत है। आपकों को बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है।आपके जीवन में आने वाले दिनों में कुछ बहुत हि अच्छा होने वाला है।आप जो भी कार्य आपके अंदर का डर समाप्त हो जायेगा। आपकों पढ़ाई के लिए कही दूर भी जाना पढ़ सकता है। आपकों पढ़ाई के लिए विदेश भी जाना पढ़ सकता है।या अपने रहने के स्थान से दूर जाना पढ़ सकता है आपकों उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल सकता हैं। आपको पढ़ाई के लिए छात्रवती प्राप्त हो सकती हैं। आपकों पढ़ाई करने के लिए कोई आपकी सहायता कर सकता हैं। पर यदि आप विद्यार्थी नहीं है तो आप को अच्छी नोकरी या व्यापार व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी।और आर्थिक लाभ होता।

सपने में पुस्तक किताब गिफ्ट में देना Giving Books As A Gift In Dreams

सपने में यदि आप किसी को पुस्तक गिफ्ट मे देते है तो आप को यह संकेत मिलता है की आप सभी का बहुत अच्छा चाहतें है।आप दुसरो को खुश देखकर खुश रहते है।आप जिस व्यक्ति को पुस्तक दे रहे है वह आपको देखकर आगे बढ़ रहा है।आप उस व्यक्ति को कामयाबी हासिल करने में उसकी मदद कर रहे हैं। पर आप को देखकर दूसरे सफल हो रहें है। पर आप सफल नहीं हो पा रहे है।आपने अपनी विद्या किसी और को दे दी है। अब आपके रास्ते में मुश्किले बढ़ सकती हैं। पुस्तक गिफ्ट में गलती से भी नहीं देना चाहीए। पुस्तक आप अपने लिए खरीदें और यदि किसी व्यक्ति को आपकी पुस्तक अच्छी लगे तो वह आप से पुस्तक मांग सकता है।तो आपको अपनी पुस्तक कभी नहीं देना चाहिए ।आप बाजार से लाकर नई पुस्तक उसे दे सकते हैं।आपकी खुद की उपयोग की हुई पुस्तक किसी को मुफ़्त में कभी ना दे।आपने यदि किसी को अपनी उपयोग की हुई पुस्तक किसी को दि तो आपको पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने में परेशानियो का सामना करना पड़ सकता हैं। और यदि आप किसी भी कार्य में जीवन मे बहुत से कार्यों में यदि आप सफल होना चाहते हैं तो यह बात ध्यान रखें

सपने में बहुत पुरानी पुस्तक किताब देखना Seeing Vintage Books In Dreams

सपने में यदि आप बहुत पुरानी पुस्तक देखते है।तो आप को शुभ संकेत मिलता है।आप देखते है कि आप को बहुत ही पुरानी पुस्तक दिखाई देती हैं।जो कई वर्षो पुरानी पुस्तक होती है ।उसके पेज बहुत गल गए है।तो आपको यह संकेत मिलता है कि पुरानी चीज़े जिन्हें आप अपने काम की नहीं समझते है। वह आपके काम आ सकती हैं। आपको अपने पुराने जरूरी कागज़ातो को सम्हाल कर रखना चाहिए।आपको उनकी जरूरत पढ़ सकती हैं। आपके पुराने मित्र आपका साथ दे सकते है। आपको सभी से मित्रता बनाकर रहना चाहिए। आपकों पढ़ाई में यदि आगे बढ़ना है तो आपको पुरानी चीज़े जो कि एंटीक चीजे होती है।उनको खरीदें जैसे पुराने जमाने की घड़ी, बर्तन ,किताबे ,जो आपको अच्छी लगती हैं। उन पुरानी चीजों को आपके पास रखे जिससे आपको बहुत ही लाभ होगा।

सपने में बहुत सारी पुस्तकें किताब देखना Seeing Lots of Books In Dreams

सपने में आपको बहुत सारी पुस्तकें दिखाई देती हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि बहुत जल्दी आपकों कोई खुश खबरी मिलने वाली है।जो आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगी।आपको बहुत बड़ी सफलता मिल सकती हैं।जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी । आपकी मेहनत ज्यादा नहीं होने पर भी आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी।आप देखेंगे की आपने जिस परीक्षा के लिए ज्यादा मेहनत नहि की थी। उसमें आप सफल हो सकते है।आप देखते है कि कुछ लोग आप से बहुत पढ़ने में कमज़ोर दिखाई देते हैं। पर वे आपसे आगे बढ़ रहें है। और आप बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी उनलोगो से आप पीछे रह गए हैं।आप को आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत करना पढ़ रही थी । पर आपको सफलता नहीं मिल पा रही थी। पर अब आप को सफलता मिलने का समय आ गया है।

सपने में खुद की लिखीं पुस्तक किताब देखना Seeing Self Written Books In Dreams

सपने में यदि आप देखते है कि आप की खुद की लिखीं हुई पुस्तक आप देखते हैं तो यह संकेत बहुत शुभ संकेत होता हैं। आपकों आने वाले समय में बहुत मेहनत करना होगी जिस तरह एक लेखक पुस्तक लिखने के लिए बहुत मेहनत करता है और लोगों तक सही जानकारी देता है।आप यदि किसी विषय के बारे मे लिख रहे हैं।उसका भी बहुत आपके जीवन पर पढ़ता हैं।आप यदि स्वास्थ्य के बारे में पुस्तक लिख रहे हैं तो आप को संकेत मिलता है कि आपकों अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आप यदि कोई धार्मिक पुस्तक लिख रहे है। तो आप को धार्मिक पुस्तकें खरीदना चाहिए। और पढ़ना चाहिए।जिससे आप को मानसिक शांति प्राप्त हो सकें। किताबे कई तरह की होती हैं। और आप जिस तरह की पुस्तक देखते है। उस पुस्तक को आपकों जरूर पढ़ना चाहिए। आपकों आपकी मेहनत का फल बहुत हि अच्छा मिलने वाला है।आप की खुद की लिखीं पुस्तक दिखने का अर्थ यही है कि आप को अपनी हि मेहनत से सफलता मिलेगी आपकों दूसरे लोगों से मदत की उम्मीद बिल्कुल नहीं रखना चाहिए।क्योंकि अपनी इच्छा को हम खुद हि पूरा कर सकते हैं। दूसरों के आगे यदि हम अपनी फर्माइश रखते हैं तो सामने वाला यदि हमे मना कर देता है तो हमें बहुत दुख होता हैं। जब हम यह मन में ठान लें की हमे अपनी इच्छा पूरी करना है।सिर्फ अपनी मेहनत से या फिर अपनी इच्छा को मारना है।यह हमारे आत्म सम्मान कि बात है। आपकों मन मे यह बात बिठा लेना है कि।खून पशिने की जो मिलेगी वह खायेंगे या फिर हम भूखे हि सो जायेंगे।बहुत ज्यादा जरूरत हो तो हि किसी से मदत मांगे।

सपने में धार्मिक पुस्तक किताब देखना Seeing Religious Books In Dreams

आप अपने सपने में यदि किसी धार्मिक पुस्तक को देखते हैं। तो आप पर भगवान की बहुत कृपा होने वाली है आप में अपार शक्तियां अपने आप आ जायेगी।आप जो सोचेंगे वहीं होगा ।आपका भगवान की भक्ति में मन लगने लगेगा ।जो कि बहुत हि अच्छी बात है। आपकों अपने ईष्ट देव की रोज नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने से आपमे आध्यात्मिकता का विकास होगा। आपकों भगवान के प्रति विश्वास बढ़ जाएगा। इस दुनिया के मतलबी लोगों से मोह समाप्त होकर ईश्वर की भक्ति में डूब जाने का मन होगा । आपको यदि इस तरह का सपना आता हैं तो आप को नियमित रूप से यदि आप का मन नहीं भी हो फिर भी कुछ दिनों तक हठ पूर्वक धार्मिक पुस्तक पढ़ना चाहिए।लोग आपकों कुछ भी कहेगे कि आप पूजा करने का नाटक कर रहे हैं। नई नई कहावते करेंगे।आपको पुस्तक पढ़ने से रोकने का भी प्रयत्न करेंगे। पर यदि आप ने दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देते हुए अपना पुस्तक पढ़ने का प्रयास जारी रखा तो आप में अपार शक्तियां आ जायेगी। और आप को वह सुख प्राप्त होगा।जो न तो किसी धनवान को प्राप्त होता है और नही किसी रूपवान को उस सुख और शांति से आपकों बहुत खुशी प्राप्त होगी ।जिसकी कोई कीमत नहीं होती हैं। जब हम हठ पूर्वक कोई भी कार्य करते हैं चाहें हमारा मन नहीं भी हो तो एक कहावत है। की अभ्यास करते करते एक दिन ऐसा आता है कि हमे उस काम में बहुत आनंद आने लगता हैं।और उस काम को जब हम नही करते हैं तो हमें अच्छा नहीं लगता है , इसका मतलब यहीं है कि अभ्यास से हमें कुछ भी प्राप्त हो सकता हैं। भगवान की भक्ति पाने के लिए भी हमें अभ्यास करना पढ़ता है।और जब हम रोज़ पुस्तक पढ़ते हैं तो हमें पुस्तक पढ़ने की आदत हो जाती है।और हमे पुस्तक पढ़ना अच्छा लगने लगता हैं।

सपने में धार्मिक पुस्तक किताब पढ़ना Dream of Reading Religious Books In Dreams

सपने में यदि आप देखते हैं कि आप कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ रहे हैं। और पुस्तक में लिखें मंत्रो को पढ़ रहे हैं। तो यह संकेत आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता हैं। आपकों की बुद्धि का बहुत ही तेज विकास होने वाला है।आपकी मानसिक शांति प्राप्त होगी।आप को ध्यान लगाने का प्रयास करना चाहिए। और धार्मिक पुस्तकें पढ़ना चाहिए। यदि आप को समय नहीं मिले तो आप आठ दिन में एक बार पढ़ सकते हैं। वैदिक मंत्रों के पढ़ने से जो आपको आध्यात्मिक सुख की प्राप्ती होगी । उस सुख से बढ़ कर कोई भी खुशी आपको नहीं लगेंगी। धार्मिक पुस्तकों को पढ़कर हि तुलसी दास जी ने रामचरित्र मानस की रचना की थी।पुस्तके पढ़ने से आपमें अनेक प्रकार की शक्तियां प्राप्त होती हैं।

सपने में पुस्तक किताब खाली देखना Seeing An Empty Book In Dreams

सपने में यदि आप देखते हैं कि आप किसी पुस्तक को देखते हैं और उसे पढ़ना चाहते है। और उसको खोलकर देखते है तो आप देखते हैं कि वह पुस्तक खाली है।तो यह संकेत बहुत हि अशुभ संकेत है।आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से बिछड़ सकते हैं। पति पत्नी में झगड़ा हो सकता है। अपनो से मन मुटाव हो सकता हैं।माता पिता बच्चों और मित्रों से विवाद हो सकता हैं।आप अकेले हो सकते हैं। आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।आप अपने आपको अकेला महसूस करेंगे।पुस्तक हमारे भविष्य का हमें संकेत देती हैं। और यदि आपको पुस्तक में कोरा कागज़ दिखता है। तो यह संकेत आपको बताता है।की आप जो भी कार्य करेंगे आपकों खाली हाथ हि लौटना पड़ सकता हैं।आपकी आमदनी में कमी आ सकती हैं। आपको यदि एसा सपना आता है तो आपको अपने भविष्य के बारे मे सोचते हुए आपकों समय सारणी बना कर हि कार्य करना चाहिए।और साथ हि साथ आपकों भगवान गणेश जी के बारह नामों को नियमित रूप से पढ़ना चाहिए।जिससे आप को बहुत ज्यादा लाभ की प्राप्ति होती।

सपने में पुस्तक किताब गुम हो जाना Books Getting Misplaced In Dreams

सपने में आप देखते है कि आपकी पुस्तक गुम हो गई है तो यह संकेत आपके लिए अशुभ संकेत है। आपकों यह संकेत मिलता है कि पुस्तक पढ़ते समय आपका ध्यान भटक जाता हैं।या फिर आपकों नींद आने लगती हैं।आप अपने लक्ष्य को पाना चाहते है। पर आपका मन पुस्तक पढ़ने में बिल्कुल भी नहीं लगता हैं।आप अपने समय को व्यर्थ हि गवा रहें हैं। आपकों अपने कीमती समय को नहीं बिगड़ना चाहिए ।पुस्तक गुम हो जाना आप गुम हो रहे है। आपकों अपने मन को पुस्तक पढ़ने में लगाने से पहले पुस्तक प्रेमी स्वामी विवेकानंद जी को याद करना चाहिए।जो पुस्तकों से बहुत प्यार करते थे । और कहा जाता हैं कि वह पुस्तक को इतना ध्यान पूर्वक पढ़ते थे कि वह उस पुस्तक के प्रत्येक पेज नम्बर सहित सामने वाले व्यक्ति को बता देते थे।की उस पेज़ पर क्या लिखा है।उनके पास हर सवाल का जवाब था। उन्होंने कई पुस्तके पढ़ी थी।उनकी ध्यान शक्ति बहुत ज्यादा थी।पुस्तक पढ़ने से एकाग्र शक्ति बढ़ती है। स्वामी विवेकानंद जी हजारों पेजों की पुस्तके बहुत हि कम समय में पढ़ लेते थे।उनकी ध्यान शक्ति बहुत तीव्र थी ।वह दस मिनट में बड़ी बड़ी किताबे पढ़ लेते थे। आपकों भी पुस्तक ध्यान पूर्वक पढ़ना है। आपकों गुम हो जाना है।पुस्तक पढ़ने में और आपको लगभग यह निर्धारित कर लेना है कि एक दिन में आपको कितने पेज़ पढ़ना है।आप पहले दिन बीस पेज़ पढ़े फिर दुसरे दिन पच्चीस पेज़ पढ़े इस तरह से आप आगे बढ़ते जाए और एक दिन ऐसा आएगा कि आप पुस्तकों में खो जायेंगे। और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

सपने में जादुई पुस्तक किताब देखना Dreams of Magical Books In Dreams

सपने में यदि आप किसी जादुई किताब को देखते है तो यह सपना बहुत शुभ संकेत है।किताब किसी जादुई चिराग़ से कम नहीं हैं। पुस्तकों में बहुत सी ज्ञान वर्धक जानकारी होती है।आज तक जो भी अविष्कार हुए है। वह ज्यादातर प्राचीन पुस्तकों के आधार पर हि हुऐ हैं। हमारे भारत में बहुत से विद्वान् लोगों ने जन्म लिया है। उन्होंने अनेकों पुस्तकों की रचना की है किसी ने खगोल शास्त्र पर तो आयुर्वेद, विज्ञान, ज्योतिष शास्त्र, वेदों आदि की रचना की है।और जो भी आज खोजे हो रहि है। वह सभी पुस्तकों के आधार पर हो रहि है। आपकों यह संकेत मिलता है कि आप के जीवन में कुछ ऐसा होगा जो नामुमकिन हो आपको बहुत बड़ी सफलता मिल सकती हैं।जो आपके लिए एक जादू की तरह होगा।या फिर भगवान का चमत्कार भी आप कह सकते हैं। जो हम सोचते हैं कि ऐसा पता नहीं होगा या नहीं हो जाता है।आपकी लॉटरी खुल सकती है।इस तरह का कुछ हो सकता है।

सपने में भोजपत्र पर लिखीं पुस्तक किताब देखना Seeing Books Written On Bhojpatra In Dreams

सपने में यदि आप भोजपत्र पर लिखीं हुई पुस्तक देखते है तो यह आपके लिए संकेत बहुत शुभ होता हैं। आपकों सौभाग्य की प्राप्ति होगी।भोजपत्र एक पेड़ की छाल से बना होता हैं।प्राचीन काल में भोज पत्र को कागज़ की तरह उपयोग किया जाता था। और भोज पत्र को देखकर ही कागज़ का अविष्कार हुआ। भोज पत्र पर अनेक दैवीय मंत्रो को लिखा जाता था।और भोज पत्र की पुस्तक यदि आप सपने में देखते है तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप को किसी के वश में नहीं आना है।कोई आपसे मीठी और प्यारी बाते कर कर आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है।आप दुसरो की बातो में आकर कुछ गलत कदम उठा सकतें है।

सपने में पुस्तक किताब फाड़ना Tearing Out Books In Dreams

सपने में पुस्तक फाड़ना आप सपने में देखते है।की आपकी पुस्तक कोई फाड़ रहा है।तो आने वाले समय में आप की पढ़ाई में बहुत परेशानियां आ सकती हैं।आप पढ़ना चाहेंगे पर किसी न किसी वजह से आप को पढ़ाई करते करते आपकों रुकना पढ़ सकता हैं।कोई व्यक्ति आपकी पढ़ाई में रूकावटे पैदा कर सकता हैं।आप जिस व्यक्ति को आपकी किताब फाड़ते देखते है उस व्यक्ति को कभी भी अपनी पुस्तक नही दे। पर यदि आप खुद पुस्तक को फाड़ रहे हैं तो यह संकेत मिलता है कि आप बहुत पढ़ाई करते है और आप को मन चाहि सफलता नहीं मिल पा रही हैं।आप गुस्से में आकर किताब को फाड़ रहे हैं।आप को संकेत मिलता है कि आप को संतोष रखना चाहिए।आज आपको यदि सफलता नहीं मिल रही हैं तो एसा नहीं है कि आप को कभी भी सफलता नहीं मिलेगी। आपकों अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। और आप को हार नहीं मानना चाहिए। क्योंकि हार उसी की होती हैं।जो हार मान लेते हैं। आपकों भागवत गीता का पाठ पढ़ना चाहिए। जिससे आप के अंदर ऊर्जा का संचार हो सकें और आप अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

सपने में गर्भवती महिला का पुस्तक किताब पढ़ना Pregnant Woman Reading Books In Dreams

सपने में गर्भवती महिला यदि पुस्तक पढ़ती है तो उसे बहुत हि बुद्धिमान बच्चे की प्राप्ति होती है। ऐसा बच्चा पूरे परिवार मे अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण आप का नाम रोशन करता है।आपको उस बच्चे को संस्कार सीखाने की जरूरत नहीं होगी।उसमे पहले से हि बहुत हि संस्कार होगे। आपको यह संकेत मिलता है कि यदि आप गर्भवती है तो आप को अच्छी ज्ञान वर्धक पुस्तके पढ़ना चाहिए।क्योंकि बच्चा गर्भ में हि संस्कार सीखना प्रारंभ कर देता है।आपको यह पता होगा कि अर्जुन और सुभद्रा जो की भगवान श्री कृष्ण की बहन थी। उनका पुत्र अभिमन्यु था जो कि गर्भ में हि कोरव पक्ष की व्यूह रचना,जिसे चक्रव्यूह भी कहा जाता है।वे छह चक्रों के बारे में देवी सुभद्रा जी के गर्भ में हि सीख गए थे। पर वे सुभद्रा जी के सो जानें की वजह से सातवे चक्र के बारे में नहीं जान पाए। गर्भवती महिला जो भी सुनती व पढ़ती हैं।उसका असर उसकी होने वाली संतान पर जरूर पढ़ता है।इसलिए गर्भवती स्त्री को अच्छी पुस्तके पढ़ना चाहिए।

सपने में किसी को पुस्तक किताब पढ़ना सिखाना Seeing Someone Else Reading Books In Dreams

सपने में यदि आप किसी को पुस्तक पढ़ना सीखा रहे हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में आप को ऐसा कार्य मिल सकता हैं।जिसमे आपको बहुत सतर्क रहना पड़ेगा। आपकों कोई भी कार्य बहुत सावधानी पूर्वक करना होगा।आपको बहुत मेहनत करना पढ़ सकती हैं।क्योंकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकों काम बहुत हि जटिल मिल सकता हैं।जिससे आपकों बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।और आप को दूसरों को कार्य सिखाना भी पड़ेगा और आप को खुद सीखना भी पढ़ेगा। आपकों एक शिक्षक की तरह कार्य मिल सकता हैं। जिसमें आपकों दूसरों को कार्य सिखाकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

सपने में बच्चें को पुस्तक किताब पढ़ाते देखना Seeing a Kid Reading Books In Dreams

सपने में यदि आप बच्चों को पुस्तक पढ़ाते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा संकेत है।आप की बातों से बहुत लोग प्रभावित होगे।और आप का दिमाग एक बच्चे की तरह तेज हो सकता हैं।जिस तरह एक बच्चा पुस्तक को ध्यान पूर्वक पढ़ता है।उसी तरह आपका मन भी पुस्तक पढ़ने में लगेगा । आपकों पुस्तक पढ़ने से बहुत लाभ हो सकता हैं आपमें बहुत हि ऊर्जा का विकास होगा और आपकी बात कोई भी सुनना पसंद करेंगे।आप जो भी पढ़े उसे पहले समझने की कोशिश करे और फिर उसे अपनी भाषा में भी समझे और आप को कल्पना करना चाहीए। जैसे कि आप कोई पुस्तक पढ़ रहे हैं।और उसमें जो भी लिखा है। जैसे कोई कहानी आप पढ़ रहे हैं कि हम एक बार जंगल में गए थे।और आठ मित्र थे ।और उस समय बारिश का मोसम हो रहा था।और वहा की भूमि दल दल के समान हो रहि थी।मेने मेरे मित्र को कहा की हमे आगे नहीं जाना चाहिए। पर वो नहीं माना और आगे बड़ा और उसके आगे बढ़ते हि वह दल दली भूमि में अन्दर की और धसने लगा और वह चिल्लाने लगा कि मुझे बचाओ में अन्दर जा रहा हूं।हम सारे मित्र घबराने लगे।फिर मेरे बड़े भाई ने उसका तुरंत ही हाथ पकड़ लिया और फिर उसे कीचड़ से बाहर की ओर खींचा और फिर हम सब बहुत हि खुश हुए। पर वो दिन याद करके आज भी बहुत डर लगता हैं।की यदि उस दिन कुछ गलत हो जाता तो कितना भयानक दिन होता हैं ।आज भी दिल घबरा जाता है। आपकों पुस्तक ऐसे पढ़ना हैं कि आप उसमे डूब जाएं।

सपने में पुस्तक किताब पर कवर चढ़ाना Dreams of Book Cover

सपने में पुस्तक पर यदि आप कवर चढ़ा रहे है तो आप को यह संकेत मिलता है। कि अब आपका डर समाप्त होने वाला है। आपकों यह संकेत मिलता है। कि आपको अपनी चीजों को सम्हाल कर रखना है। जैसे आप पुस्तक पर कवर चढ़ा रहे हैं। वैसे हि आपकी जो भी प्रिय चीजे है उनको सम्हाल कर रखें । और एक संकेत यह भी मिलता है कि आप से कोई सहायता मांग सकता हैं।जो आपका करीबी व्यक्ति हो सकता हैं।जिसकी सहायता करने से आप मना नहि कर पायेंगे। पर यदि आपने उसकी सहायता करदि तो वह आने वाले समय में आपकी भी सहायता कर सकता हैं। आपकों मित्रों से अच्छा व्यवहार रखना चाहिए।

सपने में पुस्तक किताब फेंकना Throwing Books In Dreams

सपने में यदि आप पुस्तक को फेंक रहें है तो यह आपके के लिए बहुत अशुभ संकेत है। आपकों असफलता का सामना करना पड़ सकता हैं।आप सपने में देखते है कि आप पुस्तक को फेंक रहें हैं। तो आपको हार का सामना करना पड़ सकता हैं। या फिर आप को ऐसा समझौता करना पड़ेगा। जिसमें आप को संतुष्टि नहीं होगी।

सपने में पुस्तक किताब की पूजा करना Worshiping Books In Dreams

सपने में यदि आप किसी पुस्तक की पूजा कर रहें है तो यह संकेत बहुत शुभ संकेत होता हैं।आप को एक के बाद एक सफलता के संकेत मिलेंगे। आपके जीवन मे अनेक खुशियां आने वाली है। पुस्तक की पूजा करना बहुत शुभ होता हैं।धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने से पूर्व उनकी पूजा की जाती हैं और यदि आप ऐसा सपना देखते है।तो आप पर अब दैवीय कृपा होनी शुरू हो गई है। और अब आपकों बहुत हि शांति प्राप्त होगी और जो आप चाहते है। वह आपको जरूर मिलेगा।

सपने में पुस्तक किताब बनाना Books Manufacturing In Dreams

सपने में यदि आप पुस्तक बना रहें हैं।आप देखते है कि आप पुस्तक बना रहे है उसका आपस में पेज़ नंबर के हिसाब से जमा रहे हैं और फिर उसका ऊपर का कवर तैयार करके रहें है तो यह संकेत आपको मिलता है।की आप बहुत हि प्रतिभा शाली है। और आप गुणों से भरपूर है।आप किसी भी बिगड़े हुए कार्य को बना सकते है।आपके लिए कुछ भी मुस्कील नहीं है। आपकों कोई भी कुछ कहे आपको निराश नहीं होए।आप अपने कार्य की और ध्यान दे।आपका बहुत हि आज तक लोगों ने अपमान किया है। पर आने वाले समय में आप किसी के अधीन नहीं रहेंगे ।आप को ऐसा कार्य मिल सकता हैं।जिसमे आप किसी के गुलाम नहीं रहेंगे।कहने का मतलब आप अपना स्वतंत्र व्यवसाय करेंगे आप अपने हि बोस रहेंगे।

सपने में पुस्तक किताब की फैक्ट्री देखना Books Manufacturing Factory In Dreams

सपने में यदि आप पुस्तक की फैक्ट्री देखते हैं।आप देखते है कि आप किसी पुस्तक की फैक्ट्री में है। वहा पर अनेक किताबे बन रहि है।यह सब देखकर आपको बहुत अच्छा लग रहा है।आपको संकेत मिल रहा है।की आपकों बहुत हि अच्छा कार्य मिल सकता है।आपको किसी कार्य के लिए शहर से बाहर जाना पढ़ सकता है।आप को लम्बी यात्रा करना पढ़ सकती हैं। पढ़ाई के विषय मे आपकों यात्राएं करना पड़ सकती हैं। आपको धन लाभ हो सकता हैं।कोई योजना आपकी सफल हो सकती है।

सपने में पुस्तक किताब को गिरते हुए देखना Seeing Books Falling In Dreams

सपने मे आप देखते हैं कि पुस्तक आपके ऊपर गिर रही है।आप कही पर बैठे है।या खड़े हैं। और ऊपर से आपके ऊपर पुस्तक गिर रही है। और आप के सिर पर पुस्तक गिर जाती है।या फिर आप देखते हैं कि पुस्तकें गिर रही हैं।नीचे जमीन पर तो आप के लिए यह संकेत शुभ भी होता है।और थोड़ा मुश्किल से भरा भी हो सकता है। कि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है।आप पर आपके परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है।आपके परिवार के सदस्यों में वृद्धि हों सकती हैं।आपके घर में कोई बच्चा जन्म ले सकता हैं।शास्त्रों के अनुसार यह शुभ संकेत होता है।आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी साथ ही साथ आपकी प्रगति भी होगी। आपको एक और संकेत मिलता है।की आपके साथ जो भी गलत हो रहा हैं तो आप को यह संदेश मिलता है कि आप को गिरकर समहलना होगा यदि आप पुरानी बातो को नही भुलायेगे तो आपका आने वाला भविष्य में बहुत हि परेशानिया आ सकती हैं।

सपने में पुस्तक किताब छीनना Snatching Books In Dreams

आप सपने में किसी से पुस्तक छीनते है तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता हैं।आप की संकल्प शक्ति बढ़ेगी। आपकों कोई भी कार्य
करने से पहले भगवान के सामने संकल्प लेकर कार्य करे और समय निश्चित कर ले की इतने दिनों में यह कार्य पूर्ण करना है।आप जो ठान लेंगे वह कार्य आप पूरा करके हि मानेंगे। आप में इतना जोश आ जायेगा।की आप दुगना कार्य करेंगे।आपका उत्साह बढ़ने वाला है।

सपने में पुस्तक किताब को खाना Eating Books In Dreams

यदि आप सपने में देखते है कि आप की पुस्तक के पेज कोई फाड़कर खा रहा है।तो यह संकेत बहुत अशुभ संकेत होता हैं।आपको किसी कारण वश अपनी पढ़ाई को रोकना पड़ सकता हैं।या फिर आप जो भी कार्य करते हैं।उसको छोडना पड़ सकता हैं।जिसका दुख आपकों जीवन भर रहेगा।आपकी बुद्धि काम नहीं करेंगी।आपने आत्मविश्वास की कमी आ सकती है।आपके कार्यों में इतनी रूकावटे आ सकती हैं।की आप बहुत हि चिंतित हो सकते है।

सपने में शिक्षक को पुस्तक किताब पढ़ते हुए देखना Seeing Professor Reading Books In Dreams

सपने में यदि आप कोई पुस्तक अपने शिक्षक को पुस्तक पढ़ते हुए देखते है। तो इसका यह संकेत होता है कि आप को कोई अच्छी बात सीखना चाहता है।और आपका ध्यान उनकी बातों में नहीं हैं।आप पुस्तक पढ़ते हैं। पर उसको समझने की कोशिश नहीं करते जब भी आप कोई पुस्तक पढ़े तो उसे समझने कि कोशिश जरूर करे । उदाहरण के तोर पर आप संस्कृत पढ़ रहे है। पर उसका आपको मतलब मालुम नहीं होगा तो उसके पढ़ने का कोई फायदा नही होगा।आपको हर पुस्तक समझ कर पढ़ने का प्रयत्न करना चाहिए।अपनी मातृ भाषा में समझने का प्रयास करे। आपकों कोई ज्ञान दे रहा है तो आप ध्यान पूर्वक सुने और यदि आप को उनकी बात अच्छी लगे तो ठीक है। नहीं तो कोई बात नहीं पर कभी किसी की बात से आपका फायदा भी हो सकता हैं।

सपने मे पुस्तक पढते पढते सो जाना Falling Asleep While Reading Books in Dreams

सपने मे यदि आप देखते है की आप किताब पढते पढते सो रहे है।तो आप को यह संकेत मिलता है। की आप बहुत हि चिन्ता मे डूबे रहते है।आप बहुत हि थक जाने पर भी अपने कार्य मे व्यस्त रहते है।आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान तक नहि रखते है।आपको थोड़ा समय निकाल कर ध्यान लगाने का आपको अभ्यास करना चाहिए ।शास्त्रो मे लिखा है।की यदि पुस्तक पढते पढते कीसी व्यक्ती को नींद आने लगती है।तो उसे ध्यान लगाना चाहिए। क्योंकि ध्यान लगाने से नींद पर विजय हासिल की जा सकती है।प्राचीन समय मे अर्जुन ने नींद पर विजय प्राप्त कर रखी थी। आप यदि नियमित रूप से पन्द्रह मिनिट ध्यान लगायेंगे तो आप एक घंटे की नींद को कम कर सकते है।

सपनें में खुली हुई किताब देखना Seeing An Open Book In Dreams

सपने मे यदि आप खुली हुई किताब देखते है।तो यह बहुत अच्छा संकेत होता है।खुली किताब आप को यह संकेत दे रहि है।की आप अपनी मंजील के बहुत करीब पहुंच गए है।आप को अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। आप के विचार बहुत हि अच्छे है।चाहे देर से हि सही आपने जो सोचा है।आप को मिल जाएगा।आप जिन लोगो पर बहुत ज्यादा विश्वास करते है।उनकी मन की बात आपको मालूम हो जाएगी।आपको जो लोग बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे है।आप उन लोगो को अच्छी तरह से समझ जाएंगे ।और आप को सावधान भी हो जाना चाहिए। मतलबी लोगो से बच कर रहे।आप हि आप की किस्मत बदल सकते है।

सपने मे बंद किताब देखना Seeing A Closed Book In Dreams

सपने मे यदि आप बंद किताब देखते है।तो आप को संकेत मिलता है।की आप को अब नींद से जागना है।और किताब को खोलना है।कहने का मतलब अब आप को समय बिल्कुल भी व्यर्थ नहि गवाना चाहिए। आपको बहुत जल्दी रास्ता मिलने वाला है।जो कार्य आप करने की सोच रहे है।उसके बारे मे बिना सोचे करने के लिए आगे बढो।आप बिल्कुल भी यह मत सोचे की यह काम आप से नहि होगा।पुस्तक प्रगति की सूचक होती है।आप यदि कोई बिजनेस शुरू करना चाहते है।तो आपको शुरूआत कर हि देना चाहिए। ज्यादा सोच विचार ना करे कि इसका परिणाम अच्छा या बुरा जो भी होगा।

सपने मे पुस्तक प्रिंटिंग होना Seeing Book Printing Process In Dreams

सपने मे पुस्तक प्रिंटिंग होते यदि आप देखते है।तो आप को संकेत मिल रहा है।की आप के बहुत से मित्र बन सकते है।और आप कुछ ऐसा कार्य कर सकते है।जिसमे आप को टिम बनाकर कार्य करना पड़ सकता है।जिस तरह एक पुस्तक मे अनेक पृष्ठ (पेज) होते है।उसी प्रकार आप को भी कार्य करना पड़ सकता है।आप को अपनी किस्मत खुद हि बनाना होगी।एक पुस्तक बहुत समय मे बनकर तैयार होती है।पहले उसे एक लेखक लिखता है।लेखक पहले बहुत सारी जानकारी इकट्ठी करता है और उसे लिखता है।और फिर उसकी प्रिंटिंग कराई जाती है।और जब वह छपकर तैयार हो जाती है।तो उसे बेचा जाता है।और जब कोई उस किताब को खरीदता है।और उसे पढ़ कर उसका भाग्य चमक जाता है।आज इस दुनियाभर मे बहुत से ऐसे लोग है।जो किताबो की वजह से हि कामयाब हुए है। पर अब लोग किताबो को कम पढने लगे है।और मोबाइल और कंप्यूटर मे ज्यादा समय गुजारते है।पर किताब पढने से एकाग्र शक्ति बढ़ती है।और किताब पढते पढते महत्वपूर्ण बातो को कापी मे लिखना भी चाहिए। जिससे आपको बहुत लाभ होगा।कम समय मे आप को ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सकती है।और आप की आँखें भी खराब नहि होती है।

व्यवसाय है।पुस्तक की जरूरत सभी को पढती है। यदि आप कोई बिजनेस करने का सोच रहे है।तो पुस्तक से संबंधित व्यवसाय कर सकते है।आज पुस्तको की जगह दुसरी चीजे ले रहि है।पर पुस्तको का महत्व कम नहि होगा।पुस्तक हर व्यक्ति को पढना चाहिए।

सपने मे पुस्तक की दुकान खोलना Dream of Opening A Book Shop

सपने मे यदि आप पुस्तक की दुकान खोलते हैतो आप के लिए बहुत अच्छा संकेत है।आपको आने वाले समय मे जिम्मेदारी से भरपूर कार्य मिल सकता है।जिसमे आप को बहुत लाभ प्राप्त होगा। आपको आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे है।पुस्तक एक ऐसी चीज होती है।जिस की यदि दूकान खोली जाए तो बहुत हि लाभ प्राप्त होता है।

किताबो को रद्दी मे देना Selling Books In Trash In Dreams

सपने मे यदि पुस्तक को रद्दी मे देते है।तो आप को यह संकेत मिलता है।कीआप कोई गलत कदम उठा सकते है।आप को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। अक्सर हम अपनी पुरानी पुस्तको को रद्दी मे दे देते है। यह अच्छा नहि होता है।जब भी आप पुस्तक को रद्दी मे देते है।तो रद्दी के पेसो से आप कुछ ऐसी चीज खरीदे जैसे घड़ी, ला सकते है।या फिर उन पैसो से गाय को चारा डलवा दे।आप को कोई हानि नही होगी।

सपने मे चूहे को किताब कूतरते देखना Seeing Rat Eating Books In Dreams

सपने मे यदि आप देखते है।की आप की किताब चूहे ने काट डाली है।या कूतरडाली तो यह संकेत शुभ संकेत होता है।आप को बहुत हि बडी सफलता मिल सकती है।चूहा गणेश जी की सवारी होती है।और आप को सफलता के संकेत देते है।आप को पैसो के लेन-देन से संबंधित कार्य मिल सकता है।आप अपनी बुद्धि के बल पर मान सम्मान और धन प्राप्त करने वाले है।