Sapne Mein Suraj Dekhna सपनें मे सूरज सूर्य देखना

नमस्कार दोस्तो आपका swapnduniya.com मे आप का स्वागत है।आज हम आप को सपने मे सूर्य Sapne Mein Surya देवता को देखने का हमारे जीवन मे क्या शुभ अशुभ संकेत होते है। यह बताने का प्रयास कर रहे है।सूर्य देवता को नवग्रह के देवता तथा राजा कहा जाता है।और सूर्य देवता भगवान हनुमान जी के गुरु भी है।सूर्य देव का साक्षात दर्शन हम कर सकते है।सूर्य देव हमे आकाश मे रोज दर्शन देते है।यह हमारे सौभाग्य की बात है & सूर्य देव के हम साक्षात दर्शन कर सकते है। सूर्यदेव अन्धकार को दूर करने वाले और दरिद्रता को समाप्त करने वाले और सभी प्रकार के सुख को प्रदान करने वाले देव है।हमारे सनातन धर्म मे सूर्य देव को जल चढ़ाया जाता है।और सूर्य देव के लिए व्रत उपवास आदि रखे जाते है।और अनेक विश्व प्रसिद्ध प्राचीन सूर्य मंदिर भी है। सूर्य देव Surya Dev सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करने वाले देव है। सूर्य देव का सपने मे दिखाई देने का शुभ और अशुभ दोनो फल हो सकते है।शास्त्रो के अनुसार भगवान सूर्य देव हमे अलग-अलग रूप मे दिखाई देते है।और उनके अलग-अलग रूप अलग-अलग फल प्रदान करते है।सूर्य देव के सहस्त्रो नाम है। उनमे प्रमुख नाम हैl बारह नाम इस प्रकार है।

१ ॐ सूर्याय नमः
अर्थात है। संसार मे जीवन देने वाले सूर्यदेव आप को नमस्कार है।

२ ॐ भानवे नमः,
अर्थात है।प्रकाशपुंज सूर्यदेव देव आप को नमस्कार है।

३ ॐ रवये नमः
अर्थात है।संसार मे हलचल करने वाले सूर्य देव आपको नमस्कार है।

४ ॐ मित्राय नमः
अर्थात है। विश्व के मित्र सूर्य देव आप को नमस्कार है।

५ ॐ खगाय नमः
अर्थात है।आकाश मे गमन करने वाले सूर्य देव आप को नमस्कार है।

६ ॐ हिरण्यगर्भाय नमः
अर्थात है।ज्योतिर्मय सूर्य देव आप को नमस्कार है।

७ ॐ मारीचाय नमः
अर्थात है। किरणो के स्वामी सूर्य देव आप को नमस्कार है।

८ ॐ सावित्रे नमः
अर्थात है। विश्व को उत्पन्न करने वाले सूर्य देव आप को नमस्कार है।

९ ॐ भास्कराय नमः
अर्थात है। प्रकाश को करने वाले सूर्य देव आप को
नमस्कार है।

१० ॐ अर्कायनम:
अर्थात है। पवित्रता के शोधक सूर्य देव आप को नमस्कार है।

११ॐ पूष्णे नमः
अर्थात है। संसार के पोषक सूर्य देव आप को नमस्कार है।

१२ॐ आदित्याय नम:
अर्थात है। संसार के रक्षक सूर्य देव आप को नमस्कार है।

सपने मे सूर्य देव को देखने के हमे बहुत से संकेत मिलते है।

स्वास्थ्य के ठीक होने के संकेत

भगवान सूर्य देव की बहुत हि प्राचीन काल से पूजा की जाती है।कहा जाता है।की सबसे पहले
सूर्य देव की पूजा की जाती थी।सूर्य देव के बहुत से प्राचीन मंदिर बने हुए है।फिर अन्य देवी देवताओ के मंदिर बनाए गए। सूर्य देव की पूजा-पाठ के बारे मे वेदो मे वर्णन मिलता है।हमारे सनातन धर्म मे बहुत सी दुर्लभ जानकारीया दि गई है।सूर्य देव के प्रकाश से बहुत से रोग दूर होते है।यदि किसी बिमार व्यक्ति को सूर्य दिखाई देता है।तो उसको संकेत मिलता है।की बहुत जल्दी उसका स्वास्थ्य ठीक होने वाला है।उस बिमार व्यक्ति को सुबह नौ बजे की धूप मे बैठकर सूर्य देव से जल्दी ठीक होने के लिए प्राथना करना चाहिए।

प्रगतिशील होने का संकेत

सूर्य देव यदि हमे सपने मे दिखाई देते है। यदि आप हर कार्य मे बहुत असफल हो रहे होते है।तब यदि आप को सूर्य देव दिखाई देते है।तो आप को यह संकेत मिलता है।की अब आपका रास्ता साफ हो गया है।और आप की हर तरह से सफलता मिलेगी। आप अपने कार्यो मे उन्नति होगी।और मान सम्मान मे वृद्धि होगी।

आत्म विश्वास मे वृद्धि के संकेत

सपने मे यदि आप सूर्य देव को देखते है।तो आप के आत्म विश्वास मे वृद्धि होगी।आप को यदि कीसी कार्य मे असफलता मिलती है।तो आप निराश होकर बैठने वाले नहि है।बल्की आप बहुत ज्यादा मेहनत करके सफलता प्राप्त कर लेंगे। आप मे सकारात्मक विचार बढ सकते है।

बुद्धि का विकास

सपने मे यदि आप सूर्य देव को देखते है।तो आप मे चतुरता आति है।बहूत से लोग आप को बेवकूफ बनाने का प्रयास कर सकते है।पर आप अपनी चतुरता से उनको बेवकूफ बना दोगे।आप को अपने दिमाग को इतना तेज महसूस करेंगे। की आप अपने से ज्यादा पढ़े-लिखे लोगो को भी आसानी से अपनी बातो मे फसा पाओगे।

क्रोध पर नियंत्रण

सपने मे यदि आप सूर्य देव के दर्शन करते है।तो आप को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना आ जाएगा।आप अपने आप को काबू कर पायेगे।आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपनी सारी परेशानियो को समाप्त करदेगे। आप जैसा चाहेंगे। वैसा कर पायेंगे आप मन के वश मे नहि रहते हुए मन अब आपके वश मे होगा।

प्रेम प्राप्ती का संकेत

सपने मे यदि आप को सूर्य देव दिखाई देते है।तो आप को कोई सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति मिल सकता है।और जो आप का मित्र की तरह आप की हर मुश्किल को आसान बना सकता है।आप को बहुत हि खुशी प्राप्त होने वाली है।सूर्य देव अपनी पत्नी सन्ध्या से बहुत हि प्यार करते थे।और उन्होने उनके लिए बहुत कुछ सहन कीया।

सच्चाई का साथ देने वाला

सपने मे यदि कीसी को सूर्य देव दिखाई देते है।वह व्यक्ति सच्चाई के रास्ते पर चलता है।और अपनी मेहनत से धन अर्जित करता है।उस व्यक्ति को धन कमाने के कई मौके मिलते है।पर वह गलत रास्ते को कभी नहि चुनता चाहे वह अपना सारा जीवन गरीबी मे गुजार दे।वह भोग विलासिता की जिन्दगी से दूर हो जाता है।उसे साधारण जीवन जीना अच्छा लगता है।

मददगार का मिलना

सूर्य देव यदि आप के सपने मे आते है।तो आप को कोई मददगार मिलने के संकेत मिलते है।आप को भगवान का भेजा हुआ दुत जो आप की मदद करने के लिए पैदा हुआ है।इस दुनिया मे बहुत से ऐसे व्यक्ति है।जो बहुत हि अच्छे है।और वह जब आपको मिलेगे तब हि आप को पता चलेगा।आप खुद महसूस करेंगे की आप की मदद करने के लिए भगवान ने आपको पास उनके कीसी दूत को भेजा है।आप को वह व्यक्ति सपने मे भी आपकी सहायता करता हुआ दिखाई देगा।मेरी एक मित्र बहुत दिनो से परेशान थी।उसने तीन महीने तक सूर्य देव को जल नियमित रूप से चढ़ाया। वह ऐसी परिस्थिति मे थी।की उसकी जिने की इच्छा समाप्त हो गई थी।पर वह अपने बच्चो की वजह से मर भी नहि सकती थी।जब हम दूसरो पर निर्भर होते है।तो हमे बहुत सी बाते सूचना पढती है।और वह जीवन नर्क की तरह होता है।सूर्य देव की उपासना से उसे एक मददगार मिल गया और फिर उसने बिना कीसी स्वार्थ के उसकी सहायता की जिससे उसका और उसके बच्चे का जीवन बदल गया।

दुश्मन मित्र बन जाते है।

भगवान आदित्य देव की उपासना से और उनके सपने मे आने से आप के दुश्मन भी आप का कुछ नहि बिगाड़ सकते है।और वह भी मित्र बन जाते है।वो आप से अच्छा व्यवहार करने लगते है।पर दुश्मन से आपको सावधान रहना चाहिए ।

बदलाव का प्रतिक

सपने मे सूर्य देव यदि आप को दिखाई देते है।तो आप को यह संकेत मिलता है।की आप के साथ कुछ ऐसा होने वाला है।जिससे आप मे बहुत बदलाव आ सकता है।ग्रहो के प्रभाव से आप के स्वभाव कभी गर्म तथा कभी नर्म हो सकता है।

ग्रहो का शुभ और अशुभ प्रभाव होने का संकेत

मिलता है।सूर्य देव यदि आप की ग्रह दशा अच्छी चल रहि होती है।अच्छा फल हमे देने वाले सपने आते है। चन्द्र, मगल, गुरू सूर्य देव के मित्र ग्रह होते है।और शनी,शुक्र दुश्मन ग्रह होते है।

सपनें में सूर्य देखना Sapne Mein Surya Dekhna

सपने मे सूर्य देखना सूर्य की स्थिति के अनुसार अलग अलग संकेत होता है।यहापर सूर्य देव को देखने के शुभ और अशुभ फल बताने का प्रयास कर रहे है।सूर्य देव को देखना ज्यादातर अवस्था मे शुभ होता है।और सूर्य देव यदि आपको सूर्य देव दिखाई देते है।तो आपको संकेत मिलता है।की आप के जीवन की परेशानीयां अब समाप्त होने वाली है।और आप का अन्धेरे से भरा जीवन प्रकाश से भर जाने वाला है।सूर्य देव का दिखाई देना बहुत शुभ संकेत होता है। सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित करने वाले सूर्य देव यदि हमारे सपने मे आते है। सूर्य देव का सपने मे दिखाई देना बहुत हि दुर्लभ स्वप्न होता है।भगवान श्री राम ने रावण को मारने से पूर्व भगवान सूर्य देव की आराधना की थी।और विजय प्राप्त की थी।यह हमे बहुत हि अच्छे संकेत देते है। भगवान सूर्य देव को जब भी कोई सपने मे देखते है।तो तीन महीने मे उसको उसका फल मिलना प्रारंभ हो जाता है।और उस व्यक्ति का जीवन बदलने लगता है।उसकी परेशानीयां धीरे धीरे समाप्त होने लगती है।वह व्यक्ति ऊर्जा से भरपूर हो जाता है।उसके अंदर का आलस्य समाप्त होने लगता है।और उसकी संकल्प शक्ति बढ जाती है।वह जिस कार्य को करने की सोच लेता है।उसे पूरा करके हि रहता हैl उसकी संकल्प शक्ति बढ जाती है।

सपने मे सूर्य को उदय होते देखना या उगता हुआ सूर्य देखना Surya Ugte Dekhna

सपने मे यदि आप सूर्य देव को उदय होते हुए देखते है।तो यह आप के लिए बहुत शुभ संकेत है।यू तो सूर्य देव एक जगह स्थिर है।यह पृथ्वी जब घूमती है।उसकी वजह से सूर्य देव हमे उगते हुए और डूबते हुए दिखाई देते है।और हमारे देश मे और सम्पूर्ण विश्व मे स्थित हमारे सनातन धर्म के लोग सूर्य देव को जल चढ़ाकर दिन की शुरुआत करते है।और सूर्य हमारे सपने मे भी आ जाए तो हमारा दुर्भाग्य सौभाग्य मे बदलने लगता है।यह सांसारिक जीवन अनेकानेक प्रकार से दूरी रहता है।कोई रोग से ग्रसित है।तो कोई गरीबी से ग्रस्त होता है।और सूर्य देव उसके सपने मे यदि उदय होते दिखाई देते है।तो आप के जीवन मे अब अच्छे दिनो की शुरुआत हो गई है।आप की प्रार्थना सूर्य देव ने सून ली है।सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होने वाले देव है।जिस तरह भोलेनाथ भगवान शिव एक लोठे जल चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते है।उसी तरह भगवान शिव के भक्त सूर्य देव भी एक जल के लोठे से प्रसन्न हो जाते है।आप के जीवन का अंधकार को समाप्त कर देते है।

सपने मे सूर्य को जल देना Sapne Mein Surya Ko Jal Dena

सपने मे यदि आप सूर्य देव को जल चढ़ाते हुए दिखाई देते है।या फिर कोई और सूर्य देव को जल चढ़ा रहा है।इस तरह का सपना यदि आप देखते है।तो आपको यह संकेत मिलता है।की आप को भी सूर्य देव को जल चढ़ाना प्रारंभ कर देना चाहिए। यू तो भगवान सूर्य देव के भक्तो की कमी नहि है।पर यदि आप को इस तरह का सपना आता है।तो सूर्य देव आप से प्रसन्न है।यह आप को संकेत मिलता है।या आप की जन्म पत्रिका के अनुसार सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत हो रहि है।यदि ऐसा सपना दिखाई देता है।तो आप को राशिफल के हिसाब से संकेत मिलता है।की भगवान सूर्य देव आप के दुख दूर करने वाले है।और आप से भक्ति चाहते है। ऐसे समय यदि आप ने सूर्य देव को नियमित रूप से जल चढ़ाना प्रारंभ कर दिया तो तिन महिने मे आप को उसका रिजल्ट मिलना शुरू हो जाएगा।पर सूर्य को जल चढ़ाने के कुछ नियमो का यदि आप पालन करेंगे तो आप को आगे बढ़ने से कोई भी नही रोक पायेगा।तो आइए विस्तार से जानते है।की सूर्य देव को जल कैसे चढ़ाते है।

सूर्य देव को जल कैसे चढ़ाये

सूर्य देव अपनी कृपा उन्ही लोगो पर बरसाते है।जो मांसाहार भोजन कभी भी ग्रहण नहि करते है।आप की जन्म पत्रिका मे सूर्य देव बहुत हि अच्छे स्थान पर बैठे हो पर आप को उसका लाभ तब हि प्राप्त होगा जब आप मांसाहार भोजन का त्याग करेंगे। और हो सके तो रविवार को बिना प्याज ,लशन का भोजन करे।व्रत नहि भी करेंगे और इन नियम का पालन भी कर लेने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

1) सबसे पहले स्नान करले और शुद्ध कपड़े पहन ले।हो सके तो पूजा-पाठ करने के कपड़े अलग हि रखे।वह कपड़े पूजा-पाठ करने के बाद उतार कर रखले।और दूसरे दिन फिर आप पहनकर पूजा-पाठ कर सकते है।पर आप के पास अलग कपड़े नहि है।तो आप रोज धूलेहूऐ कपड़े हि
पहने।

2) नहाने के तुरन्त बाद साफ मंजे हुए तांबे के लोठे मे जल भरले और उसमे कुमकुम,चावल, या लाल चंदन, हल्दी और पुष्प इन मेसे कोई भी चीज जल मे डाल कर जल चढ़ाये।

3) सूर्य देव को जल चढ़ाने से पूर्व भगवान गणेश जी का नाम जरूर ले क्योकि भगवान गणेश जी प्रथम पूज्य भगवान है।उनका नाम नहि लेने पर कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है।

4) जल चढ़ाते समय आप लाल वस्त्र, पिले वस्त्र, सफेद वस्त्र, नारंगी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माने गए है। सूर्य देव को जल चढ़ाते समय नीले और काले वस्त्र नहि पहनना चाहिए। और खासकर के रविवार को काले और निले वस्त्र नहि पहने।

5) सूर्य देव को जल यदि आप सुबह नौ बजे से पहले चढ़ाए तो आप को बहुत जल्दी लाभ प्राप्त होगा।पर यदि किसी कारण वश आप इस नियम का पालन नहि कर पाए तो आप को घबराने की जरूरत नहि है।बहूत से शास्त्रो मे यह भी लिखा है।कि सूर्य देव को तीन बार जल देना चाहिए। सुबह,दोपहर, और सूर्य ढलते समय आप दोपहर 12से1बजे को भी जल चढ़ा सकते है।या फिर सूर्य ढलते समय भी जल चढ़ा सकते है।प्राचीन काल मे तपस्वी और ऋषि मुनि तीन बार जल सूर्य देव को जल चढ़ाया करते थे। परन्तु सूर्य देव को जल सुबह चढ़ाने से बहुत जल्दी लाभ मिलता है।

6) सूर्य देव को अर्ध्य देने का सहित तरीका यह है।आप को जल का लोठा इस तरह ऊपर उठाना है।की आप के अंगूठे लोठे को स्पर्श ना करे उगलियो और हथेली की सहायता से लोठे को उपर उठाए दोनो हाथो कि सहायता से सिर से ऊपर हाथ करते हुए और सूर्य देव को देखते हुए ।जल चढ़ाये।

7) ध्यान रखने योग्य बाते सूर्य देव को जल चढ़ाते समय जल की बूंदे आप के पैरो पर नहि गिरना चाहिए। और जल पर पैर नहि रखना चाहिए। उस निचे गिरे हुए जल को अपने माथे पर लगा कर सूर्य देव से प्रार्थना करना चाहिए।

8) मासिक धर्म मे स्त्रियों को सूर्य देव को जल नहि चढ़ाना चाहिए। उनका छूवा हुआ जल भी सूर्य देव को नहि चढ़ाना चाहिए।

9) सूर्य देव को नहाने के तुरन्त बाद हि जल चढ़ाना चाहिए। मल और मूत्र का त्याग कर लेने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित नहि करना चाहिए।

सपने मे सूर्य को डूबते हुए देखना या ढलता सूरज देखना Sapne Mein Suraj Dubna

सपने मे यदि आप डूबते हुए सूर्य को देखते है।तो आप को यह संकेत मिलता है।की आप अपने समय को व्यर्थ गवा रहे है।सूर्य देव आप को संकेत दे रहे है।अब आप को अपना समय बहुत सोच समझकर बिताना चाहिए। दिन ढलते जा रहे है।और आप सो रहे है।आप को अब नींद से जागना है।और अपने जीवन के अन्धकार को उजाले मे बदलने का प्रयास करना।और आप को संकेत मिलता है। की आप सोच रहे है।की कोई आप की सहायता करेगा तो इस प्रकार की सोच त्याग दे।आप को सूर्य की तरह चमकना है।तो अपनी हि मेहनत से चमक पायेगे। सूर्य सिर्फ अपने हि प्रकाश से चमकता है।आप को भी अपनी मेहनत से हि सफलता मिलेगी।आप यदि कीसी भी तरह से परेशान है।तो आपको हि उस समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए। आप पर अनेक प्रकार की मूसीबते आ सकती है।इसलिए आपको सूर्य देव को नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए।

सपनें में धूप देखना Sapne Mein Dhoop Dekhna

सपनें में धूप देखना आप सपने मे यदि यह देखते है।कि तेज धूप निकल रही है और आप यह सोच रहे है। की आपकों धूप मे बैठने का मन हो रहा है।इस तरह का सपना बहुत हि शुभ माना गया है।आप को बहुत हि अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होने वाला है।आप यदि कीसी प्रकार से स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है।तो आप को रोज सुबह दस बजे की धूप मे बैठना चाहिए। जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।धूप देखना स्वास्थ्य ठीक होने का संकेत है।पर यदि आप सपने मे देखते है।की तेज धूप से आप परेशान हो रहे है।और तो आप को आने वाले समय मे संघर्ष करना पड़ सकता है।और आप को बहुत मेहनत करने पर सफलता प्राप्त होगी।

सपने मे सूर्य ग्रहण देखना Sapne Mein Surya Grahan Dekhna

सपने मे सूर्य ग्रहण देखना शुभ नहि माना गया है।आपके जीवन मे बहुत सारी परेशानिया आ सकती है। जिस तरह सूर्य पर गहन लग जाता है।तो सूर्य अपना प्रकाश नहि फैला पाता है।और सब और अधेरा छा जाता है।इसी तरह आप की खुशियो पर भी नजर लग सकती है। अचानक कोई चिन्ता या फिर किसी प्रकार की मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।आप के कोई भी कार्य मेहनत करने के बावजूद भी पूरे नही होते और कीसी न कीसी प्रकार की अड़चन आ सकती है।घर-परिवार मे भी लड़ाई झगड़े का माहौल बन सकता है।जिन लोगो से आप बहुत प्यार करते है।वह लोग भी आप से खुश नहि रहेंगे। आप मानसिक रूप से बहुत परेशान हो सकते है।आप को सूर्य देव की पूजा-पाठ करना तुरन्त प्रारंभ कर देना चाहिए।

सपने मे सूर्य मंत्र का जप करना Sapne Mein Surya Mantra Japna

सपने मे आप देखते है।की आप सूर्य देव के मन्त्र का जप कर रहे है।तो आप को यह संकेत मिलता है।की आपको सूर्य देव की आराधना करना चाहिए। और यदि आप सूर्य के मंत्र का जाप करते थे। तो आपको फिर से शुरू करदेना चाहिए।सूर्य देव के मंत्रो का जाप करने से आप की हर परेशानी दूर हो सकती है।आप को इस तरह का सपना आता है।तो आप के मन मे सूर्य देव के प्रती बहूत विश्वास है।आप को सूर्य भगवान के मंत्रो का जाप करना चाहिए।और यदि आप रोज जाप नहि कर सकते तो प्रत्येक रविवार को जाप कर सकते है।

सपने मे सूर्य मंदिर देखना Sapne Mein Surya Mandir Dekhna

सपने मे यदि आप सूर्य मंदिर देखते है।तो यह सपना बहुत शुभ संकेत होता है।सूर्य मंदिर देखना या आप किसी मंदिर मे खड़े है।और मंदिर मेसे सूर्य देव को देख रहे है।तो आपके लिए बहुत शुभ संकेत है।आप जब मंदिर मे जाते है।तो आपके मन मे कुछ कुछ भगवान के सामने आप अपनी मनोकामना रखते है।और भगवान से प्रार्थना करते
है।आप को यदि सूर्य देव दिखाई देते है।तो आप को यह संकेत मिलता है।कीआपने मंदिर मे जो प्रार्थना की थी।वह जल्दी हि पूरी हो जाएगी।
सूर्य देव आप को संकेत दे रहे है।की अब आपके जीवन मे प्रकाश होने वाला है।आप की हर इच्छा पूरी होगी।

सपने मे सूर्य और चन्द्रमा देखना Sapne Mein Surya Aur Chandrama Saath Dekhna

सपने मे सूर्य और चन्द्रमा साथ मे दिखाई देते है।तो यह बहुत शुभ संकेत होता है।सूर्य देव दिन मे प्रकाश करते है।और चन्द्रमा रात मे अपना प्रकाश फैलाते है।और दोनो ग्रह आपस मे मित्र है।आप को कोई अच्छा मित्र मिल सकता है।जिस की मदद से आप को बहुत फायदा हो सकता है।आप का जीवन सुखमय हो जाएगा।यदि आप की विवाह की उम्र है।तो आप को अच्छा जीवन साथी मिलेगा।जिसके साथ मिलकर आप बहुत ज्यादा सफलता प्राप्त कर सकेंगे। और आप सूर्य की तरह समाज मे मान सम्मान प्राप्त करेंगे।

सपने मे सूर्य नारंगी रंग का सूर्य देखना Sapne Mein Narangi Rang Ka Surya Dekhna

सपने मे सूर्य नारंगी रंग का यदि आप देखते है। तो आप को आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।जीवन की सच्चाई से आप अवगत हो सकते है।रिश्ते नाते सब आप को दिखावे के होते है।ऐसा आप को प्रतित होगा।भेदभावपूर्ण आप के साथ व्यवहार होगा।आपके अपने हि आप के साथ बूरा व्यवहार करते दिखाई देंगे।और उनका इस तरह का व्यवहार आपको मोह-माया से दूर ले जाऐगी। नारंगी रंग जो की भगवा रंग से मिलता होता है।जिसको पहनकर व्यक्ति का मन शांत हो जाता है।आप को संकेत मिलता है।की आप सिर्फ अपने बारे मे सोचे दुसरो की चिन्ता छोड़ दे और दूसरो से प्यार पाने की उम्मीद ना रखे।

सपने मे सूर्य पूजा देखना Sapne Mein Surya Puja Dekhna

सपने मे यदि आप देखते है।कि आप या कोई और सूर्य देव की पूजा करते है।तो यह बहुत शुभ संकेत है।आप को भी सूर्य देव की पूजा या जल देना प्रारंभ कर देना चाहिए। सूर्य देव की पूजा करना विजय प्राप्ति का संकेत है।आप को बहुत बडी सफलता मिलने वाली है।आप जगत को प्रकाशित करने वाले देव सूर्य देव की पूजा कर रहे है।सूर्य देव की भगवान राम ने पूजा की थी।और उनका सूर्य आदित्य आदित्य ह्दय स्तोत्र का पाठ उन्होंने रावण को मारने से पूर्व कीया था।और विजय प्राप्त की।इसी तरह आप के भी शत्रु सूर्य देव की तेज अग्नि मे जल कर भस्म हो जाएगे।और आप को विजय प्राप्त होगी।

सपने मे छटपूजा देखना Sapne Mein Chatpuja Dekhna

सपने मे आप देखते है।की आप छटपूजा कर रहे है।छटपूजा मे सूर्य देव की पूजा की जाती है।और छठी माता की पूजा भी की जाति है।यह त्योहार की तरह चार दिन तक मनाया जाता है।यदि आप सपने मे छटपूजा होते देखते है।तो यह शुभ संकेत होता है।और आप को यह संकेत मिलता है।की आप को लम्बी आयु की प्राप्ति होगी।और आप की सारी इच्छाए अब पूरी होने वाली है।छटी मैया का आशीर्वाद आप को मिल रहा है।और छटी मैया सभी के स्वास्थ्य को ठीक करती है।और उनका व्रत करने से सभी तरह का सूख प्राप्त होता है।

सपने मे सूर्य की किरणो को देखना Sapne Mein Surya Ki Kirne Dekhna

सपने मे सूर्य की किरणो को देखना बहूत शुभ संकेत होता है।आप को सपने मे दिखाई देता है। सूर्य की किरणो को आप देखते है तो आप जिस कार्य को करेंगे उससे जो आप आशा या उम्मीद रखते है।तो आप को जरूर बहुत हि लाभ प्राप्त होगा और वह जरूरत से ज्यादा हि लाभ प्राप्त होगा।आप सपना देख ते है।की सूर्य की कीरणे आप के घर मे आ रहि है।या फिर आप पर वह पड़ रहि है।तो आप को उम्मीद कायम रखने का संकेत मिलता है।आप यदि कोई कार्य कर रहे है।और आप सोच रहे है ।की इस मे मुझे सफलता मिल ना मुश्किल है।तो आप को इस तरह की सोच को त्याग देना चाहिए। और मेहनत करते जाना है।आप को सफलता जरूर मिलेगी।आशा की किरण आप को जरूर प्राप्त होगी।समय सबका बदलता है।

सूर्य को पानी मे डूबते देखना Sapne Mein Surya Ko Pani Mein Dubte Dekhna

सूर्य देव को पानी मे डूबते हुए देखना।आप देखते है।की आप कीसी नदी के किनारे स्थित है।और सूर्य ढल रहा है।और पानी की तरफ निचे की और जा रहा है।तो आप को संकेत मिलता है।कि आप का बहुत समय व्यर्थ हि बर्बाद हो रहा है।और आप ऐसे कार्य मे उलझ रहे है।जिससे आप को बिल्कुल भी कुछ प्राप्त नहि होने वाला है।आप मेहनत करेंगे फिर भी आपको उसका अच्छा फल नहि मिल सकता है।आप बहुत ज्यादा तनाव मे रह सकते है।आपको यह ध्यान रखना चाहिए की आप जो काम करे उस काम को पूरा करके हि छोडे उसको अधूरा ना छोडे।यदि आप ने अपने कार्य को पूरा नहि कीया तो आपको आने वाले समय मे बहुत हानी हो सकती है।आप को अपनी आदत सुधारना चाहिए।

सूर्य की परछाई देखना या पानी मे प्रतिबिम्ब देखना Sapne Mein Surya Ki Padchai Dekhna

सपने मे यदि आप सूर्य देव की परछाई या पानी मे प्रतिबिम्ब देखते है।तो आपको दो तरह के संकेत मिलते है।एक तो यह संकेत होता है। की आपके साथ कोई छल कर सकता है।कोई आप का प्रतिद्वंदी या मित्र से भी आपको धोखा मिल सकता है।सूर्य देव को इस तरह देखना आप को संकेत मिलता है।की आप पर शनिदेव अशुभ प्रभाव डाल सकते है।यदि आपने बुरे कर्म किये है।तो आप को बहुत परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है।और यदि आपने अच्छे कर्म किये है।तो भी शनिदेव हमारे इस जन्म के नहि पिछले जन्मो तक के कर्मो को देखकर आप को कष्ट मिलते है।सूर्य देव की पूजा-पाठ करने से आप को लाभ प्राप्त हो सकता है।क्योंकि शनिदेव सूर्य पुत्र है।और सूर्य देव और शनिदेव मे आपस मे मित्रता नहि है।

लाल रंग का सूर्य देखना Sapne Mein Laal Rang Ka Surya Dekhna

सपने मे यदि आप सूर्य देव लाल रंग के दिखाई देते है।तो यह बहुत हि शुभ संकेत होता है।सूर्य देव को लाल रंग प्रिय है।उनको लाल रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए।उनको लाल चंदन जल मे डाल कर चढ़ाया जाता है।इस तरह का सपना आप को संकेत देता है।की अब शुरूआत होने वाली है।आप के जीवन मे उन्नती होगी।और आप मे साहस की वृद्धि होगी और आप अकेले हि बड़े से बड़े कार्यो को कर सकते है।सूर्य देव की कृपा से आप जो संकल्प कर लेगे उसको जरूर पूरा कर लेगे।सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए लाल,गुलाबी,नारंगी रंग के कपड़े रविवार को पहनना चाहिए। आप आने वाले समय मे स्वास्थ्य लाभ और धन लाभ हो सकता है।और आप का आपके परिवार मे प्रेम बढ़ेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होगे।यदि पति पत्नी मे कई दिनो से विवाद चल रहा है।तो वह भी समाप्त हो जाएगा।सूर्य देव को नियमित रूप से तीन महीने तक जल चढ़ाने से पति पत्नी मे प्रेम बढ़ता है।और दरार डालने वाले को उसके कर्मो का फल भी मिलता है।

काला सूर्य देखना Sapne Mein Kala Surya Dekhna

सपने मे काले रंग का सूर्य बहुत अशुभ माना गया है।सूर्य देव को काला रंग पसंद नहि है।रविवार को कभी भी काला या निला रंग नहि पहनना चाहिए। शनिदेव और सूर्य देव की आपस मे मित्रता नहि होती है।इस तरह का सपना आप को संकेत देता है।की आप को बहुत संघर्षो और बहुत-से कष्टो का सामना करना पड़ सकता है।आप चाहे कुछ भी करले पर समय आप का बहुत खराब आने वाला है।आप की मेहनत का भी फल आप को नहि मिलेगा।घर-परिवार मे भी तनाव कि स्थिति बनेगी।मानसिक तनाव बहुत रहने वाला है।आप के अपने हि लोग आप को धोखा दे सकते है।आप अपने आप को बहुत अकेला महसूस करेंगे। आप का अपने आप पर नियंत्रण नहि रहेगा।आप का मन नकारात्मक विचारो मे और वासना मे डूब सकता है।आप अपने जीवन साथी के साथ धोखा कर सकते है।आप का परिवार टूट सकता है।

बादलो मे छिपता हुआ सूरज देखना Sapne Mein Badalo Mein Chupa Surya Dekhna

सपने मे यदि आप बादलो मे छिपता हुआ सूर्य देखते है।तो आप को यह संकेत मिलता है।की आप कर तो बहुत कुछ कर सकते है।पर आप हिम्मत नहि करते आप पहले से हि मन मे नकारात्मक विचार पैदा करके कदम नहि उठा पाते आप अपनी योग्यता को छिपा रहे है।आप को संकेत मिलता है।कि आपको छिपना नहि है।आपको संकेत मिलता है।की आप सूर्य की तरह गुणो से भरपूर है।पर आप ने अपने गुण को छिपा रखा है।आप को कीसी और से सलाह नहि लेना चाहिए। आप खुद सलाहकार है।आप को कोई रोक रहा है।आप को आगे बढ़ने से आप को अब सिर्फ अपने बारे मे सोचना है।और दुसरो की चिन्ता करना छोड़ दे।दूसरो का आप कितना भी काम करेंगे आपको वे बुरा हि समझेंगे। आपको एक स्वार्थी व्यक्ति की तरह बनने की जरूरत है।लोग आप को बुरा कह लेगे पर आप तो खुश रहेगे।आप अपनी खुशी की परवाह करो।दुसरो की खुशी के लिए अपनी खुशीयो का बलिदान मत होने दो।जीवन एक बार मिलता है। उसे खुलकर जिये।

चमकता हुआ सूर्य देखना Sapne Mein Chamakta Hua Surya Dekhna

सपने मे यदि आप चमकता हुआ सूर्य देखते है।तो आप को संकेत मिलता है।कीआप की किस्मत भी अब चमकने वाली है।आप के रूके हुए काम अब पूरे होने वाले है।जिस तरह सूर्य चमकता है।तो आसपास की सभी चीजे साफ दिखाई देती है।रोशनी के बिना ये आँखे भी कुछ नहि देख पाती है।आपकों अब अपना लक्ष्य निशचित कर लेना चाहिए की आप को क्या करना चाहिए। और एक हि दिशा मे आप को मेहनत करना चाहिए। आप के मान सम्मान मे वृद्धि होगी।आप मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे।

बारिश मे सूर्य निकलते हुए देखना Sapne Mein Barish Mein Surya Nikalte Dekhna

बारिश मे सूर्य निकलते हुए देखना इस तरह का सपना देखना बहुत शुभ होता है।आप को संकेत मिलता है।की आप को परिवार और मित्रो का साथ मिलेगा और आपकी सब इज्जत करेंगे।हमारे धार्मिक शास्त्रों मे सूर्य देव के भाई इन्द्र देव को बताया है।और बारिश मे सूर्य देव को देखना दो देवो का दर्शन होना शुभ से भी शुभयोग माना गया है।अब आप दुसरे लोगो की चापलूसी नहि करना पड़ेगी क्योकि अब वक्त आपका है।आप स्वतंत्र है।आजाद पंछी की तरह आप को किसी से भी बिल्कुल भी डरना है।सहित रास्ते पर चले और खुलकर जिये आप को संकेत मिलता है।की कोई भी हो छोटा या बड़ा कीसी को भी अपने जीवन मे ज्यादा दखल नहि देने दे।

गर्भवती स्त्री को सपने मे सूर्य देखना Sapne Mein Garbhvati Stree Ka Surya Dekhna

गर्भवती स्त्री यदि सपने सूर्य को देखती है।तो उस स्त्री को बहुत हि गूणो से सम्पन्न पुत्र की प्राप्ती होती है।और यदि कोई लड़की भी होती है।तो वह भी लक्ष्मी का रूप होती है।गर्भवती स्त्री का सूर्य देखना बहुत शुभ संकेत होता है।सूर्य देव को अच्छी स्थिति मे देखना यह संकेत देता है।की बच्चा बुद्धिमान और स्वस्थ पैदा होने वाला है।और यदि सूर्य देव बूरी स्थिति मे है।तो आप का बच्चा बहुत कमजोर पैदा हो सकता है।उसकी सेहत का आप को बहुत ध्यान रखना पड़ सकता है।

सूर्य देव की फोटो या मूर्ति प्रतिमा देखना Sapne Mein Surya Dev Ki Pratima Ya Photo Dekhna

सूर्य देव की फोटो या मूर्ति यदि हम सपने मे देखते है।तो यह बहुत शुभ संकेत होता है।सूर्य देव की फोटो यदि कोई विद्यार्थी अपने कमरे मे जिसमे वह पढ़ाई करते है।उस रूम मे लगाने से उसका भविष्य उज्जवल होता है।सूर्य देव की फोटो कोई भी व्यक्ति अपने घर मे रखता है।तो उसका भाग्य भी सूर्य की तरह चमक जाता है।सूर्य देव की पूजा के बिना हर पूजा अधूरी मानी जाती है।भगवान गणेश जी का नाम लेकर फिर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए।

सपने मे सूर्य देव का व्रत करना Sapne Mein Surya Dev Ka Vrat Karna

सपने मे यदि आप सूर्य देव का व्रत करते है।तो यह बहुत हि शुभ संकेत है।आप को संकेत मिलता है।की आप को सूर्य देव की उपासना करना चाहिए। आप यदि सूर्य देव की पूजा-पाठ नहि कर पाए तो आप गो माता को रोटी जरूर खिलाऐ। भगवान सूर्य देव की कहानी भी गो माता की सेवा करने से सम्बन्धित हैं।

सूर्य देव की व्रत कथा

एक बुढिया थी।वह रोज सुबह उठकर सूर्य देव की पूजा-अर्चना करती थी।और गाय के गोबर से घर लीपकर हि वह सूर्य देव की पूजा-अर्चना कीया करती थी।और उसके पास गाय नहि थी।जिस वजह से वह अपनी पड़ोसन के घर से गोबर लाया करती थी।पर उसकी पड़ोसन को उस बुढ़िया का रोज गोबर ले जाना अच्छा नहि लगा।जिस वजह से वह अपनी गाय को अपने घर के अंदर लेजाकर बान्ध लेती है।जिस की वजह से बुढ़िया अपने घर को नहि गोबर से लिप पाति है।और वह सारा दिन भूखी प्यासी रहती है।और सूर्य देव का व्रत नहि कर पाति है।

सूर्य देव उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर उसको दूसरे दिन उसके आंगन मे एक सुन्दर गाय और गाय का बच्चा छोड़ देते है।बुढिया उस गाय और गाय के बच्चे को देखकर बहुत खुश होती है।और रोज की तरह वह घर को गोबर से लिपकर सूर्य देव की पूजा करती है।गाय और उसके बच्चे को देखकर उसकी पड़ोसन उससे बहुत जलती है।और जब वह सुबह उसकी गाय को और बच्चे को देखने के लिए जाति है।तो उसके होश उड़ जाते है।वह देखती है।की गाय सोने का गोबर दे रही होती है।वह और उसका पति दोनो मिलकर उस गाय का गोबर रोज चूरा लेते और उसकी जगह अपनी गाय का गोबर रख दिया करते थे।

यह सिलसिला कई दिनो तक चलाता रहा।जब सूर्य देव को पता चला तो उन्होने तेज आधि चलाई जिसकी वजह से उस बुढिया ने गाय और उसके बच्चे को घर के अंदर बांध लिया।और बुढिया ने देखा की उसकी गाय सोने का गोबर देती है।वह समझ गई की सूर्य देव की कृपा से हि यह हुआ है।और अपनी गाय को अपने घर के अंदर हि बांधने लगी।उसकी पड़ोसन ने उस बुढिया की शिकायत नगर के राजा से कर दि की इस बुढिया की गाय सोने का गोबर करती है।राजा ने उस बुढ़िया से उसकी गाय ले लेना चाहा सूर्य देव राजा के सपने मे आऐ और उसे बुढ़िया की गाय लोटा देने को कहा।और सूर्य देव की कृपा से बुढ़िया बहुत धनवान हो गई। और मरने के बाद मोक्ष की प्राप्ति हुई। सूर्य देव का व्रत करते हुए देखना दुर्भाग्य का सोभाग्य मे बदलने का संकेत होता है।

सपनें मे दो सूर्य देखना Sapne Mein Do Surya Dekhna

सपने मे यदि आप को एक से अधिक सूर्य दिखाई देता है।तो यह बहुत शुभ संकेत होता है।दो सूर्य देखने का मतलब आपको दो अलग-अलग रास्ते मिल सकते है।जिससे आप तरक्की कर सकेंगे। और जितने आप सूर्य देखते है।आप के लिए उतने हि रास्ते आप को मिलने के संकेत मिलते है।आप की रास्तो से धन कमायेगे। और आप के पास धन की कभी कमी नहि होगी।आप को बहुत खुशिया प्राप्त होगी। जितने ज्यादा सूर्य आप देखेंगे उतना हि ज्यादा आप का भाग्य जाग जाऐगा।