Sapne Me Shri Krishna Ko Dekhna

सपने में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करना बहुत ही शुभ फल होता है। सपने के माध्यम से हमे हमारे जीवन में अच्छा बुरे होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत मिलते हैं.
भगवान हमे संकेत देकर हमे सचेत करते हैं श्रीकृष्ण जी के सपने में अलग अलग रूप में हमें दिखाई देकर हमे संकेत देते हैं कि हमे किस प्रकार से जीवन जीना है और भविष्य में क्या होगा। श्री कृष्ण जी हमें उनकी मूर्ति और फोटो मंदिर आदि रूपों में दिखाई दे सकते है तो आइये जानते हैं।

Sapne Me Krishna Ko Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को देखना

भगवान श्री कृष्णा को सपने में देखना यह एक बहुत ही दुर्लभ सपना है। भगवान श्री कृष्ण यदि किसी को सपने में दिखाई देते हैं तो उस व्यक्ति का जीवन बदलने लगता है श्री कृष्ण ने अपने जीवन में बहुत ही संघर्ष किए हैं उन्होंने हमेशा अपनी मेहनत से सफलता अर्जित की है । उन्होंने हमेशा कर्म किया है बचपन से ही भगवान श्री कृष्ण के जीवन में अनेक परेशानियां शुरू हो गई थी।

भगवान श्री कृष्ण का स्वप्न में देखना यही संदेश देता है कि आपको भी कड़ी मेहनत और कर्म करना है भगवान का मन में ध्यान करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी है ।

भगवान श्री कृष्ण का यही संदेश रहा है कि बिना कर्म के कुछ भी प्राप्त नहीं होता है इसलिए यदि आप जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो आपको कर्म करना आवश्यक है। सफलता मिलने में चाहे आपको समय लगे पर आपको हिम्मत नहीं हारना है । आपको भगवान पर विश्वास करते हुए सभी से प्यार से रहते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करना है। भगवान श्री कृष्ण आपके समस्त दुखों को अंधकार को समाप्त करने वाले हैं ।

Sapne Me Krishna Ka Bal Roop Dekhna सपने में भगवान कृष्ण का बाल रूप देखना

यदि आप भगवान श्री कृष्ण को बाल रूप में देखते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ है। क्योंकि बाल रूप में भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों के दुखों को बहुत ही जल्दी दूर करते हैं यदि आपको बाल रूप में दिखाई देते हैं तो आपको यह समझना चाहिए कि आप मनोकामना बहुत ही जल्दी पूर्ण होने वाली है.

और यदि आपके घर में कोई बच्चा नहीं है तो आपको बहुत ही जल्दी बच्चे का सुख प्राप्त हो सकता है भगवान श्री कृष्ण बहुत ही नटखट और सबका मन मोह लेते थे.
आप को लोग पसंद करेंगे। और आप से दोस्ती करना चाहेंगे।

Sapne Me Krishna Maa Yasoda Ko Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को माता यशोदा जी के साथ देखना

भगवान श्री कृष्ण को यदि आप माता यशोदा जी के साथ देखते हैं तो इसका यह अर्थ होता है कि जिस प्रकार मां अपने बच्चे की मन की सारी बातें जान जातीं हैं।

उसी प्रकार आपकी माता भी आपकी समस्त परेशानियों को समझती हैं और आपको अपनी मां का आशीर्वाद लेने की जरूरत है। आपकी मां की प्रार्थना की वजह से आपके जीवन में बहुत कुछ अच्छा होने वाला है.

Sapne Me Krishna Ka Virat Roop Dekhna सपने मैं भगवान कृष्ण को विराट रूप में देखना

Sapne Me Krishna Ka Virat Roop Dekhna सपने मैं भगवान कृष्ण को विराट रूप में देखना
Sapne Me Krishna Ka Virat Roop Dekhna सपने मैं भगवान कृष्ण को विराट रूप में देखना

भगवान श्री कृष्ण जी के विराट रूप दिखाई देना भगवान विष्णु का विराट रूप देखने समान हे। यह बहुत ही दुर्लभ सपना होता है। इस तरह का सपना राज योग मिलने का संकेत होता है।
और मोक्ष की प्राप्ति कराता है।

जीते जी आप को मान सम्मान धन पुत्र सब प्राप्त होगा और अन्त में भगवान की शरण प्राप्त होगी। आप को यह संदेश दिया गया है कि आप किसी भी रूप में भगवान को याद करते हैं वे आप के साथ हैं।

Sapne Me Krishna Ko Mitro Ke Saath Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को उनके मित्रों के साथ देखना

भगवान श्री कृष्ण को उनके मित्रों के साथ देखना बहुत ही शुभ माना गया है भगवान श्रीकृष्ण उनके मित्रों से बहुत ही प्यार करते थे आपको यह संदेश मिल रहा है कि आपको भगवान श्री कृष्ण को अपना मित्र समझे और उनसे अपने सारे दुखों को दूर करने के लिए प्रार्थना करें।

जिस प्रकार सुदामा के दुख को उन्होंने समाप्त किया था उसी प्रकार आप के भी वह दुख दूर करेगे वो आपके सभी दुखों को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे.
आप की दरिद्रता दूर होगी इस तरह का सपना दिखाई देने पर आप को श्री कृष्ण भगवान पर चावल जरूर चढ़ाना चाहिए।

क्योंकि सुदामा ने भगवान श्री कृष्ण को तीन मुट्ठी चावल भेंट किए थे जिसकी वजह से सुदामा पर भगवान श्री कृष्णा बहुत ही प्रसन्न हुए और उनकी सारी इच्छाएं पूरी हुई। आपको बहुत ही अच्छे मित्रों की प्राप्ति हो सकती हैं।जो आपकी सहायता करेंगे.

Sapne Me Radha Krishna Ko Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण जी को राधा जी के साथ देखना

इस तरह का सपना यदि आपको आता है तो आप को पुरुष हैं तो आपकी महिला मित्र और स्त्री हैं तो आप का पुरुष मित्र बनेंगे जो आप की सहायता करेगे और आप दोनों में बहुत ही अच्छे मधुर रिश्ते बन सकते है।

Sapne Me Radha Krishna Ko Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण जी को राधा जी के साथ देखना

पर यदि आप विवाहित है तो आप को अपने परिवार के बारे मे सोचना है आप को अपना प्यार राधा कृष्ण की तरह पवित्र रखना है। आपको एक दूसरे की सहायता करना है। अच्छे मित्र की तरह आप को राधा कृष्ण दोनों की साथ में पूजा करना चाहिए और पति-पत्नी मे भी विवाद समाप्त होगे और प्यार बढ़ेगा।

Sapne Me Krishna Rukmani Ko Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को रुकमणी जी के साथ देखना

रुकमणी जी लक्ष्मी मां का अवतार है और माँ लक्ष्मी जी ने अनेक अवतार लिये। पौराणिक कथाओं में राक्षसों का अंत करने के लिये विष्णु भगवान ने और माँ लक्ष्मी जी ने अनेक अवतार लिये।

इस तरह का सपना दिखाई देने पर आप की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। पति पत्नि में किसी भी प्रकार के विवाद चल रहा हो तो वह समाप्त होगे और विवाह में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।

Sapne Me Krishna Ko Yudh Karte Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को युद्ध करते हुए देखना

इस प्रकार का सपना देखना आपके जीवन में आने वाली अनेक परेशानियों को दर्शाता है। आपको भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए हर प्रकार की परेशानी को समाप्त करना है।आपके जीवन में कुछ ऐसे दिन आने वाले हैं जिनका फैसला करने में आपको कुछ भी समझ में नहीं आएगा।

इस प्रकार की परेशानी आपके सामने आ सकती है और इन परेशानियों से निपटने के लिए आपको सिर्फ भगवान कृष्ण की शरण में ही आना पड़ेगा। आप की परेशानियां बहुत जल्दी समाप्त हो जाएगी या फिर कह सकते हैं के कोई बड़ी सफलता की कुंजी आपके हाथ लगेगी ।

Sapne Me Krishna Ko Rath Par Sawar Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को रथ पर सवारी करते हुए देखना

इस तरह का सपना आना बहुत ही शुभ संकेत है अब आप की सारी चिंता समाप्त होने वाली है भगवान कृष्ण आप के सारथी हैं। आपकी जीत निश्चित है आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है ।आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप को अब दुसरों के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ेगे। आप जो भी कर्म करेगे उसका फल आप को जल्द ही मिलेगा।

Sapne Me Krishna Ka Mandir Dekhna सपने में भगवान कृष्ण का मंदिर देखना

सपने में भगवान कृष्ण का मंदिर एक बहुत ही शुभ संकेत होता है। भगवान कृष्ण की शरण में आने के बाद इंसान की किस्मत बदल जाती है व्यक्ति का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।

Sapne Me Krishna Ko Makhan Khate Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को माखन खाते हुए देखना

Sapne Me Krishna Ko Makhan Khate Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को माखन खाते हुए देखना
Sapne Me Krishna Ko Makhan Khate Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को माखन खाते हुए देखना

भगवान श्री कृष्ण को माखन खाते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ होता है।भगवान श्री कृष्ण को माखन चोर भी कहते है माखन खाने का महत्व पूर्ण कारण यह था की उस समय सभी माखन कंस के वहां पर भेजा जाता था जो माखन राक्षस खाते थे.

माखन खाते हुए इस तरह का सपना देखने से आप के शत्रु कमजोर होंगे । आपके अंदर शक्ति का संचार होगा। आपका अपने कार्यो के प्रति रुचि बढ़ेगी।
जो भी व्यक्ति माखन और मिसरी का भोग लगाते हैं उनके शत्रु भी मित्र बन जाते है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

Sapne Me Krishna Ko Gopiyo Ke Saath Dekhna सपने में भगवान श्री कृष्ण जी को गोपियों के साथ देखना

गोपियां भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त थी और यदि ऐसा सपना आता है तो भगवान आप को यह संदेश देना चाहते हैं। आप भी उन्हें गोपियों की तरह प्रिय है भगवान कृष्ण की कृपा आप पर होने वाली है और आपकी सारी परेशानियां समाप्त होने वालीं है।

Sapne Me Krishna Ki Khandit Murti Dekhnaसपने में भगवान श्री कृष्ण जी की खण्डित मूर्ति देखना

इस तरह का सपना यह संकेत देता है कि आप बहुत परेशान हो चुके हों। आप की मेहनत का फल आप को नहीं मिल रहा है और आप का मनोबल अब कमजोर हो गया है।

आप का अब विश्वास कम हो रहा है और आप मन में यह सोच रहे हैं कि पता नहीं भगवान मेरी सहायता करेंगे या नहीं। पर आप को विश्वास बनाए रखना है। भगवान उस भक्त की ही परीक्षा लेते हैं जिससे वह प्यार करते हैं।

Sapne Me Krishna Ko Bansuri Bajate Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बजाते हुए देखना

यह बहुत ही अच्छा संकेत है बांसुरी जोकि संगीत से संबंधित है। भगवान श्री कृष्ण जब बांसुरी बजाते थे । तो बहुत ही मधुर ध्वनि उत्पन्न होती है बांसुरी की ध्वनि सुनाई देती भगवान कृष्ण के भक्ति में डूब जाते हैं । बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को बहुत ही प्रिय है बांसुरी मे मां सरस्वती का निवास होता है।

यह संदेश मिलता है कि अपनी जुबान से हमेशा अच्छा बोलो और किसी भी व्यक्ति का हमें दिल नहीं दुखाना चाहिए। यदि हमसे कभी कुछ गलती हो जाए तो हमें यदि हमारी गलती है तो हमें अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए ।

विवाद को बढ़ाने से पहले विवाद को सुलझाने का प्रयास करे।बांसुरी की ध्वनि से सारी चिन्ता को अपने अंदर से निकालने का प्रयास करे।
क्योंकि चिन्ता चिता के समान होती हैं ये जीते हुए व्यक्ति को जला डालती है।

Sapne Me Krishna Sudama Ko Dekhna भगवान कृष्ण को उनके मित्र सुदामा के साथ देखना

ऐसा मित्र जो भगवान आप के पास भेजने वाले हैं जो आप की बहुत ही सहायता करेगा। जिसको आप जिंदगी भर नहीं भूला पाओगे. आप के दुख को कम करने में आप की सहायता करेगा। आप को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Sapne Me Krishna Meera Ko Dekhna सपने में भगवान कृष्ण को मीरा के साथ देखना

श्री कृष्ण का मीरा के साथ दिखाई देना या मीरा भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर रही है इस प्रकार यदि आपको दिखाई देता है। इस प्रकार का सपना यदि कोई भी तो आपको यह संकेत मिल रहा है कि भगवान श्री कृष्ण आपको मीरा की तरह प्रिय समझने लगे हैं और भगवान श्री कृष्ण की भक्ति आपको प्राप्त हो रही है

Sapne Me krishna Arjun Ko Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण जी का अर्जुन के साथ देखना

भगवान श्री कृष्णा का अर्जुन के साथ देखना बहुत ही अच्छा माना गया है । अर्जुन पिछले जन्म में रामभक्त भरत राम भगवान के भाई थे। भगवान कृष्ण आप को यह संकेत देना चाहते है कि आप को अपने बारे में सोचना है। आप सिर्फ दुसरों के बारे मे सोचते हैं।

Sapne Me krishna Arjun Ko Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण जी का अर्जुन के साथ देखना
Sapne Me krishna Arjun Ko Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण जी का अर्जुन के साथ देखना

इस प्रकार का सपना बहुत ही शुभ होता है आप बहुत ऊचाईयों तक जाने वाले हो आप के साथ अपने कार्यो में व्यस्त रहेगे। आप को आप का लक्ष्य जल्दी ही प्राप्त होगा।
आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी आप को आप के लक्ष्य से भटकाने वाले मिल सकते है पर आप को सावधान रहना है ।

आप के अपने ही आप को धोखा देते हैं फिर भी आप उनका अच्छा चाहते हैं। आप को किसी से उम्मीद नहीं करना चाहिए क्योंकि आप की सिर्फ भगवान ही सहायता कर सकते है इसलिए आप को कृष्ण जी का ध्यान करते हुए कर्म करते रहना है

Sapne Me Krishna Ko Gau Mata Ke Sath Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण जी को गाय के साथ देखना

भगवान कृष्ण को गाय बहुत प्रिय है। गाय मे सभी देवी-देवताओं का निवास होता है गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इस तरह का सपना दिखना यह है की आप का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप को बहुत ही शांति महसूस होगी। आप के परिवार मे सुख समृद्धि आयेगी। जो कार्य नहीं हो रहे हैं वह अब होने लगेंगे।

Sapne Me Krishna Ko Pile Vastro Me Dekhna सपनें में भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्रों में देखना

पीले वस्त्रों में दिखाई देना बहुत हि शुभ सपना माना जाता है। आप को बल बुद्धि विद्या सभी प्रकार की शक्तियाँ प्राप्त होगी आप को हर परीक्षा में सफ़लता प्राप्त होगी।
आप जल्दी सफलता प्राप्त होगी। पर आप को कुछ फेसले सोच समझकर लेने होगे जिस चीज़ मे आप की रुचि है उसी की तरफ ध्यान दे।

आप की रुचि नहीं होने पर आप को सफ़लता नहीं प्राप्त होगी । श्री मद भागवत गीता में यहि कहा गया है कि जिस चीज़ में आप की रुचि है वहीं कार्य करे आप की सफलता निश्चित है।

Sapne Me Krishna Ko Tulsi Arpan Karna सपने में भगवान कृष्ण को तुलसी चढ़ाते हुए देखना

तुलसी जी या कृष्ण भगवान को सपने में देखना शुभ होता है तुलसी जी भगवान कृष्ण की बहुत बड़ी भक्त थी पौराणिक कथाओं में अनेक कथायें प्रचलित हैं।
तुलसी चढ़ाने से जन्म जन्म के पापों का नाश हो जाता है जाने अनजाने में हम से अनेक गलतिया हो जाती हैं।

जिसकी वजह से हमारे जीवन में एक के बाद एक परेशानी या आती रहती हैं। वो परेशानी या अब समाप्त होने वालीं है हमें यह संकेत मिलता है।

Sapne Me Krishna Ka Sudarshan Chakra Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र के साथ देखना

यह सपना संकेत देता है कि आप के अपमान करने वाले को आप को जबाव देना पड़ेगा नहीं तो आप अंदर ही अंदर परेशान हो कर अपना कैरियर और स्वास्थ्य खराब कर लेगे। अब चुप रहने का समय नहीं रहा जवाब देने का वक्त आ गया है।

किसी भी व्यक्ति की गलती तब तक ही माफ करो जब तक माफ कर सकते हो। शिशुपाल की सौ गलतिया माफ करने के बाद उसे भगवान ने सजा दी। जब तक आप चुप रहोगे सामने वाला बोलता रहेगा और आप घुटते रहोगे भय को निकाल देना ही अच्छा है.

Sapne Me Krishna Ke Mathe Par Mor Pankh Dekhna सपने में भगवान कृष्ण के माथे पर मोर का पंख देखना

मोर एक बहुत ही पवित्र पक्षी माना गया है।जिसके मोर के पंख मे सभी रंग होते हैं। हमे यह संकेत मिलता है कि आप की बेरंग जिंदगी अब रंगों से भराने वालीं है।
और आप के जीवन में आपको सच्चा प्यार मिलने वाला है।

राधाजी ने भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख दिया था जो कि प्रेम का प्रतीक है निस्वार्थ पवित्र प्रेम राधाजी और श्रीं कृष्ण जी का प्यार जो सिर्फ दिल से किया जाता है।

Sapne Me Krishna Ko Govardhan Parvat Uthaye Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाये हुए देखना

Sapne Me Krishna Ko Govardhan Parvat Uthaye Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाये हुए देखना
Sapne Me Krishna Ko Govardhan Parvat Uthaye Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन पर्वत उठाये हुए देखना

इस प्रकार का सपना बहुत ही शुभ होता है आप बहुत ऊचाईयों तक जाने वाले हो । आप को आप का लक्ष्य जल्दी ही प्राप्त होगा। आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी आप को आप के लक्ष्य से भटकाने वाले मिल सकते है पर आप को सावधान रहना है ।

Sapne Me Krishna Ki Murti Dekhna सपने में भगवान कृष्ण जी की मूर्ति देखना

भगवान की मूर्ति या फोटो देखना बहुत ही शुभ फल देने वाला होता है। आप में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होगा और सूर्य की तरह आप का किस्मत चमकने वाला है पर आप को कर्म करने के साथ-साथ आप को कड़ी मेहनत की भी आवश्यकता है।

आप मेहनती है पर आप को आज तक सफ़लता नहीं मिल पा रही हैं उसके लिए आप को कृष्ण भगवान की नियमित रूप से हो सके तो 5 मिनिट का समय निकालकर
ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। आप को बहुत जल्दी सफलता प्राप्त होगी। सभी लोग आपको पसंद करेगे आप का भाग्य तेजी से आगे बढ़ेगा .

Sapne Me Garbhvati Mahila Ka Krishna Ko Dekhna सपने में गर्भवती महिला को भगवान कृष्ण दिखाई देना

यदि आप को इस प्रकार का सपना आता है तो आप नटखट बच्चे को जन्म देने वाली है जो लड़की या लड़का कोइ भी हो सकता है।
उसके आने के बाद आप का भाग्य बहुत ही अच्छा होने वाला है । आप के जीवन को वह बच्चा रोशनी से भर देगा। जो सभी का दिल जीत लेगा।

Sapne Me Krishna Ko Kaliya Nag Ke Saath Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण को नाग पर नृत्य करते हुए देखना

यदि इस प्रकार का सपना आपको दिखाई देता है तो आप को अपने दुश्मनों से सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि कुछ लोग ऐसे हैं जो कि आप को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं आप को यह संकेत मिल रहा हैं कि आप अपनी गुप्त बाते किसी को भी नहीं बताये।

Sapne Me Krishna Ko Garud Ke Sath Dekhna सपने में भगवान श्रीकृष्ण को गरुड़ जी के साथ देखना

यदि आप इस तरह का सपना देखते हैं तो यह संकेत मिलता है कि आप भविष्य में कुछ बहुत ही अच्छा कार्य करने वाले हैं। जिससे कि आप का मान सम्मान बढ़ेगा।
आप अपने परिवार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं आप बहुत मेहनती हैं भगवान आप के साथ हैं आप जो सोचेंगे वही होगा। दुसरों के बारे मे नहीं सोचे क्योंकि आप के कार्यो की बहुत से लोग निन्दा करेगे।