सपनें में सांप(Snake) देखना शुभ या अशुभ Snake Dream 101 Meanings

नमस्कार दोस्तों swapnduniya.com में आप सभी का एक बार फिर से आप का स्वागत है। आज मे आपको सपनें में सांप Dream of Snake 101 Meanings, का देखने का क्या मतलब होता है। यह बताने का प्रयास कर रही हूँ।  स्वपन शास्त्र में ज्योतिष शास्त्र में और भविष्य पुराण में और हमारे अनेक शास्त्रों में सांप के बारे मे बताया गया है। कहते है कि नाग देवता कलियुग में लोगों का दुख दूर करने के लिए कलियुग के अंत तक रहेगे। साप एक ऐसा प्राण वह किस्की हमारे देवी देवताओ में बहुत आधार और सम्मान से पूजा की जाति वह और सभी धर्मो में विशेष करके हिंदू धर्म में भगवान विष्णु, भगवान शिव, और अन्य देवी देवताओ में भी सर्प देवता aur हमारे हिन्दू धर्म में नागों से जुड़ी हुई अनेक कथायें प्रचलित हैं। सांप के सपनों के बारे मे जानने से पहले हमें कुछ बाते समझना बहुत जरूरी है। की सांप किस तरह के होते हैं। सपनों में साप देखना अच्छा भी मन गया वह और बुरा भी माना गया। ये निर्भार कर्ता वह व्यक्ति विशेष ने ये स्वपन कोनसे प्रहार में देखा और साप को से रंग और कैसा अवस्ता में देखा वह। और के बार सपने में साप को देखना अपने पूर्वज को देखने के भी समान मन गया शास्त्रों के ‍हिसाब से। Sapne meसांप Naag अलग अलग रूप में दिखाई देते है और उनका स्वपन फल भी अलग अलग रहता है। 

सांप के बारे में जानकारी Saanp Ke Bare Me Jankari

सांपों के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण बाते आपको में बताना चाहती हूं। 

A) सांपों के पिता महर्षि कश्यप ऋषि मुनि थे। 

B) सांपों की माता का नाम कद्ररू था उन्होंने एक हजार तेजस्वी पुत्रों का वरदान कश्यप ऋषि से माँगा था।

C) शेषनाग भगवान विष्णु जी के प्रिय नाग है। और लक्ष्मण जीऔर बलराम जी को ही शेषनाग कहा जाता है। 

D) शेषनाग का भाई वासुकि नाग है जो भगवान महादेव का प्रिय नाग होता है वासुकि नाग लोक के राजा हैं। वासुकि नाग को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भागवत गीता में कहा है कि नागों में सबसे श्रेष्ठ वासुकि नाग में ही हू। 

E) तक्षक नाग शेषनाग और वासुकि नाग का भाई था। तक्षक नाग ने जब राजा परीक्षित को डस लिया था तो राजा के पुत्र ने सभी नागों का अंत करने के लिए एक यज्ञ का आयोजन किया जब तक्षक नाग की बारी आई तो ऋषि आस्तिक मुनि ने उन्हें आग में आहुति नहीं देने की राजा से प्रार्थना की जिससे तक्षक नाग बच गये। और उस दिन को बहुत बड़े त्योहार (नाग पंचमी) के रूप मे हमारे सनातनी हिन्दू धर्म में  मनाया जाता है। 

F) ऋषि आस्तिक मुनि को सांपों ने वचन दिया था कि जहाँ पर भी आप के नाम का उच्चारण होगा वहाँ से सभी सर्प दूर रहेगे। 

G) आस्तिक मुनि का एक मंत्र होता है जो हमारे यहां गांव में बहुत से लोग जहां सांप अधिक आते हैं।वहाँ लिख देते जिससे उन लोगों के घर में सांप नहीं आते हैं। वो मंत्र यह है। ( मुनिराज आस्तिक नम:) आस्तिक मुनि की दुहाई)इस मंत्र का 21 बार उच्चारण करने से सांप का भय समाप्त हो जाता है। पर सांप के समान दिखने वाले दूसरे जीवो पर यह मंत्र असर नहीं करता। जेसे – चित्ती,बामणि ,और एक बात और है कि जिनको ज्यादा सांप दिखते हैं उनको पूर्व दिशा की ओर मुंह करके कभी भी मल-मूत्र का त्याग नहीं करना चाहिए। 

H) यह धरती शेषनाग के फन पर टिकी हुई है यह हमारे धार्मिक ग्रंथों में लिखा है और शेषनाग जी समुद्र में रहते हैं हमारी पृथ्वी के चारो ओर जल ही जल है। 

I)  सांपों की लगभग तीन हजार से भी ज्यादा प्रजातिया पाई जाती है। और कई रंगों के पाये जाते है। 

J) यदि किसी व्यक्ति के पीछे सांप पड़ जाये तो उस व्यक्ति को कभी भी सीधा नहीं दौड़ना चाहिए। उस व्यक्ति को सांप की तरह टेड़ी मेडि चाल से जिस तरह से सांप चलता है उसी तरह से दौड़ना चाहिए। कहते है की यदि इस प्रकार से वह व्यक्ति दौड़ता है तो सांप रास्ता भूल जाता है। 

K) सांप को सिर्फ हिन्दू धर्म में ही नहीं बल्कि अनेक धर्मों में पूजा जाता है। जैसे- जैन और बौद्ध धर्म में भी सांप को पूजा जाता है। 

L) भारत में नाग वंश की अनेक जातियां पाई जाती हैं। 

M) भारत के लोग एक त्योहार और मनाते हैं जो सर्पों के दंश से पीड़ित लोगों के द्वारा मनाया जाता है। और तेजा दशमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।और यहां पर अनेक मन्दिर भी है तेजा दशमी का मेला भी बहुत सी जगहों पर लगता है। 

N) विर तेजाजी का व्रत भी बहुत से लोग करते हैं। और उन्हें बहुत से लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं। 

O) गोगा नवमी का मेला भी हमारे यहाँ लगता है। और गोगा जी महाराज को भी सर्पों के देवता माना जाता है।और राजस्थान में इनका मंदिर बना हुआ है। गोगा जी महाराज पृथ्वीराज चौहान के वंशज माने जाते हैं। वहां पर सर्प दंश से पीड़ितों का इलाज होता है। और गोगा जी के आशीर्वाद से बहुत से लोग ठीक हो जाते है। 

तो आइये अब हम सांप को यदि हम सपनें में देखते हैं तो हमें क्या शुभ अशुभ संकेत मिलते हैं। यह मे आप को बताने का प्रयास कर रही हूं। 

सांप और कुंडलिनी शक्तियां Saap Aur Kundalini Shaktiyan

हमारे शास्त्रों में सांप के स्वपन यदि किसी को आते हैं तो वह व्यक्ति यदि नियमित रूप से प्रयास करे तो उसके अंदर कुंडलिनी शक्तियाँ जागृत हो सकती है। हर व्यक्ति के अंदर एक शक्ति होती उसे यदि वह जागृत कर लेता है। तो उस व्यक्ति के लिए कुछ भी असंभव नहीं रहता है।  हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी के नीचे के भाग में यह शक्ति सर्प के आकार की कुंडलिनी शक्ति एक मरे हुए सर्प की तरह होती हैं।

मूलाधार चक्र में यह सुप्त अवस्था में होती हैं।यह शक्ति सांप की तरह गोल रूप में साढ़े तीन बार घुमावदार अवस्था में होती हैं। यह शक्तियां यदि किसी व्यक्ति के अंदर जागृत होने के लिए आतुर होती है तो कहते है की व्यक्ति को सपनें में सर्प दिखाई देते है। पर इसका यह मतलब नहीं है कि आप के अन्दर कुंडलिनी शक्तियाँ जल्दी से जागृत हो जाएगी आप को संकेत मिलता है कि आप योग ध्यान के द्वारा अपने अंदर की शक्तियाँ जागृत कर सकते है। यह शक्तियां बहुत ज्यादा अभ्यास से जागृत होती हैं। पर आप को प्रयास निरन्तर करना पड़ेगा। 

जिस व्यक्ति के अंदर यह ऊर्जा और शक्तियां आती हैं। वह सभी रोगों से मुक्त हो जाता है। और उसका मन उसके हिसाब से चलना शुरू हो जाता है। उसे काम, क्रोध, लोभ और मोह इन सब सभी पर उसका नियंत्रण रहता है। उसे भोग विलास में रुचि नहीं होती है। हमारा मन हमेशा भटक जाता है। हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। हमारा मन हमारे शत्रु की तरह हमारे कार्यो में रुकावट पैदा करता है। योग ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होती हैं।

सांप और कुंडलिनी शक्तियां Saap Aur Kundalini Shaktiyan
सांप और कुंडलिनी शक्तियां Saap Aur Kundalini Shaktiyan

जब हम किसी मंत्र का जाप ध्यान मुद्रा में बैठकर करते हैं तो हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न होती हैं जिसकी वजह से बहुत से लोग कई दिनों तक बिना अन्न व जल के बिना भी जीवित रह सकते है। इतनी शक्तियाँ उसे प्राप्त होती हैं। जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते है। वह व्यक्ति परमात्मा के बहुत करीब पहुंच जाता है। और आध्यात्मिकता का उसमें विकास होता है। उसका भागवान पर पूर्ण विश्वास होता है। उसके साथ अच्छा व बुरा कुछ भी होता है। तो उसे न तो दुख होता है और ना ही खुशी।

और उस व्यक्ति को अपने भविष्य में क्या होने वाला है उसके बारे में भी उसे जानकारी पहले से हो जाती हैं। वह अपने बारे मे और दूसरे व्यक्तियों के बारे मे भी उसे पहले से मालूम होने लगता है। आप ने देखा होगा कि ज्यादातर गावों में बहुत से लोगों को नाग देवता और बहुत से देवी देवता आते हैं और वह लोगों को बहुत सी एसी बाते बताते हैं कि जो उनके भविष्य से जुड़ी होती हैं या फिर उनके इतिहास से जुड़ी होती हैं कि आने वाले समय में क्या होने वाला है। बहुत से लोग भविष्य वाणी करते हैं कि आने वाले समय में यह हो सकता है। यह कुंडलिनी शक्तियों से होता हैं। कहते है की राजा विक्रमादित्य बहुत ही तेजस्वी वीर योद्धा थे। और उन्होंने अपनी कुंडलिनी शक्तियों को जाग्रत किया हुआ था। 

सपनें में सांप को मारना Sapne Me Saap Ko Marna

सपनें में सांप को मारना यदि सपनें में आप सांप को मारते हैं तो यह संकेत शुभ माना गया है। सांप एक ज़हरीला जीव होता है। इसका हमे यह संकेत मिलता है। कि हमारी जिंदगी में जितना भी ज़हर है वह धीरे-धीरे कम हो जाएगा। सांप के सपने हमारे आने वाले भविष्य में क्या होने वाला है। उसके बारे में संकेत देते हैं। हमारे शास्त्रों में सांप को मारने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दे रखी है।कहते है कि यदि आप हकीकत में सांप को मारते हैं तो उसका इतना पाप लगता है। कि आप कितने भी अच्छे कर्म कर लो उसका दंड आप को जरूर मिलता है। 

महाभारत में जब भीष्म पितामह तिरो की शय्या पर लेटे हुए थे। तब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) से पूछा कि मुझे तिरो की शय्या पर क्यों लेटना पड़ रहा हैं ।तब भगवान श्रीकृष्ण उनकों उनके पूर्व जन्म को याद करने के लिए बोलते हैं ।तो वह अपने  लगभग (100 ) सौ पूर्व जन्मों तक देखते हैं। तो भी उन्हें ऐसा नहीं दिखाई देता है तो वह अपने एक सौ एक जन्म में जाकर देखते हैं तो वह एक राजा होते हैं ।और वे अपने रथ से कहीं जा रहे थे। मार्ग मे उनके रथ के सामने एक सांप आ जाता है तो वह उस सांप को उठाकर बीना देखे फेंक देते हैं।और वह सांप एक काटों की झाड़ियों में जा गिरता है और वह तड़प तड़प कर मर जाता है। तो आप जान ही गये होगे की सांप को मारने का कितना हमे पाप लगता है।

तो फिर आप यह भी सोच रहे होगे की सपनें मे सांप को मारना क्यों शुभ होता है तो आइये जानते हैं। स्वपन शास्त्रों के अनुसार हर व्यक्ति के अंदर एक सांप छुपा रहता है जो उसका जीवन बर्बाद कर देता है। नकारात्मक विचार या बहुत से विचार जो हमे हमारे लक्ष्य तक पहुंचने नहीं देते हैं।वह जहरीले सांप की तरह होते है। जो हमारे जीवन की खुशियो को बर्बाद कर देते है। सांप को मारना याने आपके अन्दर के छुपे हुए सांप को आप ने मार डाला है। अब आप के जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक शक्तियों का संचार होगा और आप के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। क्योंकि आप ने अब सांप को मार डाला है। सांप को मारना याने हमारे अन्दर की वह सब बुराईया है जो हमें बहुत परेशान कर रही हैं। उनको हमें खत्म करना होगा। आपके अंदर की शक्तियाँ अब जाग चुकी हैं। अब बिना देर किए आगे बढ़ने की जरूरत है। 

सपनें में सपनें सांप का जोड़ा देखना Sapne Me Saap Ka Joda Dekhna

सपनें में सांप का जोड़ा देखना हमारे शास्त्रों में  शुभ भी माना और कही अशुभ भी माना गया है। इसको हमे विस्तार से समझने की जरूरत है।यदि हम सांप के जोड़े या दो सांप या नाग नागिन किसी को भी देखते हैं तो उनकी क्या स्थिति है यह हमे जानना वो बेठे हुए हैं चुपचाप या आपस में खेल रहे हो तो शुभ माना गया है। आप की सारी परेशानियों का अब अंत आ गया है। आप को धन सम्पत्ति में वृद्धि के संकेत भी होते है ।आप को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। आप को सच्चा प्यार मिल सकता है। या अच्छे मित्र मिल सकते है। आप को आप के पूर्वज यह याद दिलाना चाहते हैं कि आप उन्हें भूल तो नहीं गये। 

त्योहार पर और अमावस्या के दिन और श्राद्ध पक्ष के दिनों में हमारे पूर्वजों की आत्मा हमसे आशा करती है कि हम उनके लिए कुछ करे जिससे उनकी आत्मा को शांति मिले। यदि आप को सपने में नाग नागिन दिखाई दे तो आप उनके लिए सबसे सरल उपाय यही है की भागवत गीता का पाठ दान करें। यह बहुत ही सस्ता और सरल उपाय है। जिससे आप के सारे पित्र दोष समाप्त होकर पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। और माता-पिता की सेवा करे। और उनका अपमान कभी नहीं करे। पर यदि सांप आपस में झगड़ा कर रहे हों या फिर नाग नागिन प्रेम कर रहे हैं तो यह अशुभ संकेत होता है। यह धोखा मिलने का संकेत होता है।

आप के जीवन में एसे मित्र या जीवन साथी जो आप के प्यार को नहीं समझ पायेगे। प्यार में धोखा और मित्रों से धोखा मिलने के संकेत होता है। आप की कोई भी इज्जत नहीं करेगे आप का बहुत अपमान होने वाला है। इसलिए आप को सावधानी रखना है। आप जिन पर बहुत विश्वास करते हैं। वहीं लोग आप को धोखा दे सकते है। आप उन लोगों से दूर जा रहे हो जो आप का अच्छा चाहते हैं। 

सपनें में सांप के बच्चे देखना सपोले देखना Sapne Me Sapole Dekhna

सपनें में यदि आप सांप के बच्चे देखते हैं तो यह संकेत होता है कि आप हर कार्य सावधानी पूर्वक करे और कोई भी गैर कानूनी कार्य ना करे। आप को यह संकेत मिलता है कि अपनी मेहनत से जो कार्य करे चाहे उसमें आपकी आमदनी कम ही क्यों न हों। आप को कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है। जिससे लोग आप को बद्दुआ दे। आप को कोई भी कार्य करने से पहले आप को यह पहले सोचना है कि यह कार्य आप को अच्छा लग सकता है पर आप को आगे चल कर पछताना पड़ सकता है। क्योंकि आप की वज़ह से दूसरे लोगों को हानि उठानी पड़ सकती हैं।

किसी से यदि आप ने उधार रुपये लिए हो तो उसे लोटा दे। नहीं तो आप को आगे बढ़ने मे बहुत परेशानी आ सकती हैं। आप के द्वारा की गई छोटी सी गलती आगे जाकर बहुत बड़ा रूप ले सकती हैं। आप को यह संकेत मिलता है कि हर कार्य ईमानदारी से और मेहनत से करे। तो आप के जीवन में सुख-शांति रहेगी। यदि आप ने अपने कार्यो को गलत तरीके से किया तो आप का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सपनें में सपोले देखना  सांप के बच्चों को ही सपोले कहा जाता है। 

सपनें में सांप का काटना Sapne Me Saap Ka Katna

यदि सपनें में आप को सांप काटता तो इसका संकेत सांप के रंगों के हिसाब से अलग अलग होता है। काला सांप अशुभ होता है। आप पर कोई मुसीबत आने वाली है और आप के कार्यो में बाँधा आयेगी। आप किसी बीमारी के शिकार हो सकते है। स्वपन शास्त्र के अनुसार काले सांप का काटना सपने में भी बहुत भयानक होता है। काले सांप के काटने से व्यक्ति का जीवन समाप्त हो जाता है  वेसे ही यह सपना भी व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देता है। पर यदि वह कुछ उपाय कर ले तो उसका सपना शुभ फल देने लगता है। यदि आप का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है तो आप को महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrtiyunjaya Mantra) का जाप करना चाहिए। और  यदि दूसरी कोई परेशानी है तो आप माँ लक्ष्मी जी की उपासना करे। पर यदि सफेद सांप काटता है तो यह शुभ माना जाता है। आप का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सफेद सांप आप को रुका हुआ धन दिलवा सकता है। आप पर भगवान की कृपा होने वालीं है। आप की सारी विपत्तियों का अंत होने वाला है। 

सपनें में सांप को सोया हुआ देखना Sapne Me Sota Hua Saap Dekhna

सपने में सांप को यदि आप सांप को सोया हुआ देखते हैं तो इसका यह संकेत होता है कि आप अपना लक्ष्य भूल रहे हैं। आप भटक गये हैं। पुराणों के अनुसार यदि सांप सुस्त और सोया हुआ दिखाई देता है तो इसका संकेत यह होता है कि आप अपने कार्य की तरफ ध्यान नहीं देकर आप दूसरी तरफ ध्यान देने लगे हैं। आप का आप के कार्यो में मन नहीं लगता है।आप का मन आप के कन्ट्रोल से बाहर हो रहा है। पर आप को अपने मन को एकाग्र करने की बहुत जरूरी है। क्योंकि आप को अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। ये दुनिया जब व्यक्ति के पास कुछ नहीं होता है तो उसे ठुकरा देती हैं। ये सभी रिश्ते नाते किसी न किसी स्वार्थ से जुड़े होते हैं। इसलिए अपने लक्ष्य को कभी नहीं भूले। 

सपनें में सांप को नेवले के साथ देखना Sapne Me Saap Nevel Ka Yudh Dekhna

सपने में यदि आप सांप और नेवले की देखते हैं तो आप को सावधान होने की बहुत जरूरत है। क्योंकि आप का दुश्मन आप को हानि पहुँचा सकता है।आप कोर्ट-कचहरी के मामले में भी फस  सकते हैं।इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रस्थितिया एसी बन सकती हैं जिसकी वजह से आप का किसी के साथ विवाद हो सकता है। पर आप को सामने वाले के सारे षड्यंत्रों को नाकाम करना है। आपको अपनी वाणी पर कन्ट्रोल रखना है। जिससे कि आप के खिलाफ़ कोई सबूत इकट्ठा नहीं कर पाये। आप को फ़साने वाले खुद आप के जाल में फंस जाए। यदि सांप और नेवले की लड़ाई में दोनों में से कोई भी नहीं हार रहा हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि दोनों पक्षों में लड़ाई होगी पर अंत में समझौता हो जाएगा। आप को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

सपनें में सांप को नेवले के साथ देखना Sapne Me Saap Nevel Ka Yudh Dekhna
सपनें में सांप को नेवले के साथ देखना Sapne Me Saap Nevel Ka Yudh Dekhna

पर यदि सांप और नेवले की लड़ाई में सांप जीत जाता है तो आप को समझना है कि आप हारने वाले हैं और सामने वाला पक्ष जीतने वाला है। आप को सावधान रहने की बहुत जरूरत है। आप को धन हानि हो सकती हैं। पर यदि सांप और नेवले की लड़ाई में नेवला जीत  जाता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना गया है। आप को जीत मिलेगी। आप को न्याय जरूर मिलेगा।सांप और नेवले में बहुत ही दुश्मनी होती हैं। नेवला सांप के टुकड़े टुकड़े करके उसे मार डालता है।

आप को आप के दुश्मन पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। साथ हि आप को यह भी संकेत मिलता है कि यदि आप से कोई गलती हुई हो तो आप को माफ़ी मांग लेना चाहिए। यदि सांप नेवले की लड़ाई में सांप भाग जाता है तो यह भी शुभ संकेत माना गया है। आप के आगे आप के दुश्मन ठहर नहीं पाएगें। आप को शनिदेव के नाम का दीपक लगाना चाहिए। और हनुमानजी जी की पूजा करनी चाहिए ।

सपने में सांप और चूहा देखना Sapne Me Saap Aur Chuha Dekhna

यदि सपनें मे आप सांप को चूहे का पीछा करते हुए देखते हैं या सांप चूहे को खा रहा है इस तरह का सपना तो यह संकेत अशुभ माना गया है। सांप चूहे को अपना भोजन समझता है और वह उसे खाता भी है। यह संकेत हमारे शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं होता है। चूहा जो कि भगवान गणेश जी की सवारी होता है और चूहा बहुत बुद्धिमान भी होता है। आप की बुद्धि काम नहीं करेगी। आप कोई भी उचित फेसला नहीं ले पायेगे। आप बहुत ही चिन्तित रहेगे। आप का दिमाग बहुत ही कमजोर हो सकता है। आप अपना फेसला दूसरों पर छोड़ देगे। आप को मानसिक तनाव बहुत ज्यादा रहेगा आप बहुत हि ज्यादा सोच विचार करते हैं।

आप में आत्म विश्वास की कमी आ सकती हैं। आप को सतर्क रहने की जरूरत है यदि आप ने ज्यादा सोच विचार किया तो आप की सेहत भी खराब हो सकती हैं। आप को किसी बात का बहुत डर सता रहा हैं या आप को कोई ब्लेकमेल करने की कोशिश कर सकता है। आप को शुभ फल प्राप्त करने के लिए आप को अपने मन में व्यर्थ की बातों का त्याग करने की बहुत जरूरत है। और भगवान गणेश जी Lord Ganeshji की आराधना करना चाहिए। भगवान गणेश जी आप की बुद्धि का विकास करेगे और आप की चिंता दूर होगी। 

सपने में सांप और चिड़िया देखना Sapne Me Saap Aur Chidiya Dekhna

सांप चिड़िया को खाते हैं सांप का आहार चिड़िया होती हैं यदि आप सपने में सांप को चिड़िया खाते हुए देखते हैं तो इसका संकेत यह है कि आप मे बहुत ही काबिलियत है। पर आप को कोई रोक रहा हैं आप उड़ना चाहते हैं। पर किसी न किसी वज़ह से आप आगे नहीं बढ़ पाते हैं कोई ना कोई रुकावट आ जाती हैं। पर आप को रुकना नहीं चाहिए।आप को घुटन सी महसूस होती है। आप को अपने आप को किसी की भी तरह आप को आगे बढ़ते जाना हैं। चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत आये आप को कोई कितना भी रोके आप को अपने आने वाले जीवन के बारे मे सोचना है।

सपनें में सांप को जमीन पर रेंगते हुए देखना Seeing Snake Rolling On The Floor

सपनें में सांप को जमीन पर रेंगते हुए दिखाई देना बहुत ही अशुभ संकेत होता है। आप बहुत परेशान होने वाले है।राहु और केतु ग्रहों की स्थिति खराब होने वालीं है। और हर तरफ से आपको निराशा प्राप्त होगी। आपको अनेक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप जो भी कार्य करेगे उसमें आप को सफ़लता मिलने मे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आप को एसे लोग भी आप को मिल सकते है जो आप को बेवजह परेशान करेगे। और आप को लड़ाई झगड़ा करने के लिए आप को मजबूर कर सकते है। किसी न किसी तरह आप का अपमान कर सके। आप का मज़ाक उड़ाने पर उन्हें बहुत खुशी होगी। पर वह यह सब करके आप का फ़ायदा ही करने वाले हैं।

क्योंकि  कबीर दास जी ने कहा है कि निंदा करने वाले को हमेशा अपने पास रखना चाहिए। जिससे वह हमारे दोषों को हमे बताता है। और हम हमारे दोषों को सुधारने का प्रयास कर सकते है। आप के जीवन में बहुत हि खराब और मतलबी लोग आ सकते है जो आप को अपने स्वार्थ के लिए आप से रिश्ता रखेगे।आप का प्यार कोई नहीं समझ पायेगे। आप मानसिक रूप से बहुत ही परेशान रहने वाले हैं। एक के बाद एक विपत्ति आप पर आ सकती हैं। यदि आप अपने सपने को शुभ फल में बदलना चाहते हैं तो अपने ईस्ट देव की नियमित रूप से आराधना करना शुरू कर दे।और कुत्ते को रोटी खिलाएं। 

सपनें में सांप और मोर देखना Sapne Me Saap Aur Mor Dekhna

सपनें में सांप और मोर को देखते हैं तो यह संकेत शुभ होता है। मोर सांप को मार डाल देता है। तो इस सपने से आप को यह संकेत मिलता है कि आप की अब हर जगह जीत होगी। आप की सारी मुश्किलें कम होने वाली है। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप को बहुत हि अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। आप के जीवन का ज़हर कम हो जाएगा। आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। और आप का मनोबल बढ़ जाएगा। मोर एक पवित्र पक्षी होता है। और यह सपनें में देखने से हमारे अन्दर के कुविचार बाहर होते है और हमारा मन पवित्र हो जाता है। अध्यात्मिकता की ओर हमारा मन एकाग्र होता है।पारिवारिक रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और आप को अच्छा जीवन साथी या कोई अच्छा मित्र आप को मिल सकता है। 

सपने में सांप और धन देखना Sapne Me Saap Aur Dhan Dekhna

सपनें में यदि आप को सांप धन के पास दिखता है तो आप को बहुत हि लाभ मिलने वाला है।शास्त्रों के अनुसार एसे व्यक्ति को गड़ा हुआ धन प्राप्त होता है या लाटरी खुल सकती हैं। यदि इस तरह का सपना आप को दिखाई देता है तो आप को माता पिता या दादा दादी से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो आप का विवाह बहुत ही धनी परिवार में हो सकता है। और आप यदि कुछ भी थोड़ी सी भी मेहनत करेगे तो आप को दुगना फल प्राप्त होगा। आप बहुत भाग्यशाली है आप को आप के पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। इस तरह के स्वपन का यह भी संकेत होता है कि आप को बिजनैस भी अच्छी सफ़लता प्राप्त होगी। 

सपने में सांप को पानी में देखना Sapne Me Saap Ko Paani Me Dekhna

सपनें मे सांप को पानी में देखना उसके रंगों के हिसाब से अलग अलग मतलब होता है। पानी काला नाग को देखना अशुभ माना जाता है पर सफेद को शुभ माना गया है। काला नाग नकारात्मक विचारों को पैदा करता है आप के दुश्मन आप के कार्यो रुकावट डालने का प्रयत्न करेंगे। आप कुछ भी अच्छा कार्य करते हैं तो उसमें किसी न किसी वज़ह से वह कार्य नहीं हो सकता है और विघ्न आते रहते हैं। इस तरह के सपनें जिन्हें काल सर्प योग होता है उन्हें भी आते हैं। उनके विवाह में भी परेशानिया आती है और नौकरी में भी बहुत परेशानिया आती हैं। काला सांप की तरह आप के बहुत से छिपे हुए शत्रु आप के हर अच्छे कार्य नहीं होने देते और आप के अच्छे कार्यो पर पानी फ़ेर देते हैं। सगाई टूट जाती हैं और शादी शुदा जीवन में भी सुख-शांति नहीं रहती हैं। आप को सोमवार कों शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाना चाहिए ।पर यदि सफेद सांप पानी में दिखता है तो इसे शुभ माना गया है पूर्वजों का आप को आशीर्वाद मिलता है। दरिद्रता दूर होती हैं। 

सपनें में सांप को जलते हुए देखना Sapne Me Saap Ko Jalte Huye Dekhna

सपनें में यदि आप सांप को जलते हुए देखते हैं तो यह संकेत बहुत ही शुभ होता है। आप के अनेक शत्रु है जो आप से बहुत जलते हैं जो आप की खुशी से बहुत जलते हैं। आप के अच्छे कार्य होने वाले होते है और उन लोगों की नज़र लग जाती हैं। पर अब आप के साथ ऐसा नहीं होगा। आप के दुश्मन चाहे आप का कितना भी बुरा चाहे पर वह आप का कुछ भी नहीं बिगाड़ पायेगे। आप को एक के बाद एक सफ़लता मिलेगी और आप बहुत ऊचाईयों तक पहुंच जायेगे। और वह आप से जलने के अलावा आप का कुछ नहीं बिगाड़ पायेगे। आप के सारे दुश्मन अब समाप्त होने वाले हैं। आप को यह संकेत मिलता है कि आप को आग की तरह आगे बढ़ने की जरूरत है और रास्ते में आने वाली हर मुश्किलों को जला कर राख बना देना है। 

सपनें में सांप को मणि के साथ देखना Sapne Me Mani Wala Saap Dekhna

सपनें मे सांप को मणि के साथ देखना बहुत शुभ होता है। आप को बहुत जल्दी धन की प्राप्ति होगी। आप को अपनी नौकरी में बहुत हि सफ़लता मिलेगी और आप की आय में वृद्धि होगी। आप को कुछ ऐसा कार्य मिल सकता है जिससे आप को दूसरों के आगे पीछे नहीं भागना पड़ेगा। आप खुद आपके बोस होगे। आप स्वतंत्र रूप से बिना किसी की रोक टोक के आप का कार्य करेगे। आप की एक अलग हि पहचान होगी। आप से दूसरे लोग मदद की उम्मीद करेगे। आप को किसी से मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि आप को इस तरह का सपना आता है तो आप को अपने सपनें को किसी को भी नहीं बताना चाहिए। और आप को भोलेनाथ की प्रती सोमवार को जल चढ़ाना चाहिए। जिससे आप का सपना बहुत जल्दी पूरा हो जाए। 

सपनें में सांप को मन्दिर में देखना Sapne Me Saap Ko Mandir Me Dekhna

सपने में यदि आप को सांप मन्दिर में दिखाई देता है तो आप बहुत भाग्यशाली है। आप की मनोकामना पूर्ण होने वालीं है। आप दीर्घायु होने वाले हैं। आप के सारे रोग समाप्त होने वाले हैं। आप को आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होने वालीं  है ।भगवान आप को यह सन्देश देना चाहते हैं कि आप चिन्ता ना करे। जितने धन की हर व्यक्ति को जरूरत होती हैं उतना तो आप को जरूर मिलेगा। पर आप को लालच का त्याग कर के उसी मे खुश रहने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि यदि आप धन की कमी को लेकर चिंतित हैं तो आप को यह चिंता करना छोड़ देना चाहिए।

सपनें में सांप को मन्दिर में देखना Sapne Me Saap Ko Mandir Me Dekhna
सपनें में सांप को मन्दिर में देखना Sapne Me Saap Ko Mandir Me Dekhna

क्योंकि हर इंसान की जरूरत एक तरह से सीमित होती हैं। खाना, पीना और कपड़े और रहने के लिए मकान पर हर व्यक्ति की इच्छाए बड़ती चलि जाती हैं। और वह दिन रात पेसा कमाने में लगा रहता है। पर आप को यह समझना है कि स्वास्थ्य हि सबसे बड़ा धन है। आप को अपनी सेहत की ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। और आप को मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कुछ समय अपने ईस्ट देव को याद करना चाहिए। जिस तरह हमे भोजन की जरूरत रोज पड़ती हैं उसी तरह भक्ति भी जरूरी है। मन को शांति प्रदान करने के लिए। 

सपनें में सांप को घर के अंदर देखना Seeing Snakes Inside House In Dreams

सपनें में यदि आप सांप को घर के अंदर देखते हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप अपने पूर्वजों को भूल गए हैं। वो सपनें में आकर आप को याद दिला रहे हैं। आप को उनके लिए कुछ करना चाहिए। आप के साथ और आप के परिवार में जो भी परेशानिया है उसका एक कारण पित्र दोष है। आप को अपने पितरों का नाम लेकर या तसवीर रख कर कभी भी उनकी पूजा नहीं करना चाहिए।

कहते है कि जब भी आप अपने पूर्वजों के लिए धूप आदि करे तो आप को यह प्रार्थना करना चाहिए आदि से अनंत तक जो भी हमारे पूर्वज हैं उनका में आव्हान करती हू उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो उनकों मुक्ति मिले यहि मेरी इच्छा है और वे हमे और हमारे परिवार को आशीर्वाद दे। इस तरह से आप को प्रार्थना करना चाहिए। कहते है की यदि हम उनका नाम लेते हैं तो उन्हें बहुत तकलीफ उठानी पड़ती हैं। जिनकी आत्मा को मुक्ति मिल जाती हैं उन्हें भी हम नाम लेकर बुला लेते हैं।जिस वज़ह से वे नाराज हो जाते है। कहते हैं कि पूर्वजों के लिए कुछ भी धूप दीप घर से बाहर या घर की छत पर करना चाहिए। हमारे पूर्वजों की आत्मा हमारे घर के बाहर रहती हैं। सांप के रूप मे दिखाई देकर वह संकेत दिया करते हैं।  

सपने में सांप को घर के बाहर देखना Seeing Snakes Outside Home In Dreams

सपनें में सांप को यदि आप के घर के बाहर दिखता है तो यह संकेत है कि आप पर कोई भी मुसीबत आयेगी तो आप के साथ कुछ भी गलत नहीं होगा। आप की रक्षा आपके पूर्वज कर रहे हैं। और यदि आप भोले नाथ पर विश्वास करते हैं तो आप के साथ भोलेनाथ है। आप का भाग्य बदलने वाला है। और आप को यह भी संकेत मिलता है कि आप को घर से शहर से बाहर जाकर बहुत ज्यादा सफ़लता मिल सकती हैं।आप के घर में नकारात्मकता  फैली हुई हैं। ग्रह क्लेश होने की वजह से आप का मन अशांत रहता है। आप के घर के लोग आप को बहुत हि परेशान करते रहते हैं। आप मानसिक तनाव में रहते हैं। 

Sapne Me Saap Ko Rassi Samjhna सपनें में सांप को रस्सी समझना 

सपनें में सांप को रस्सी समझना का यह संकेत मिलता है कि आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं। आप को सही रास्ते पर चलना चाहिए।आप को अपने आप को अब बदलने की जरूरत है। आप जो कार्य कर रहे हैं। उस में आप को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप किसी भ्रम में जी रहे हैं कि कोई आप की सहायता करेगा। आप जिसे अच्छा समझ रहे हैं एक दिन आप को पछताना पड़ सकता है। 

सपनें में सांप को दूध पिलाना Sapne Me Saap Ko Doodh Pilana

सपने में यदि आप सांप को दूध पिलाते है तो यह बहुत हि अशुभ संकेत होता है। आप को कोई धोखा दे सकता है। आप के साथ विश्वासघात होने वाला है आप जिन लोगों पर बहुत विश्वास करते हैं। वे आप के साथ गलत कर सकते हैं। जिन लोगों की आप ने हमेशा मदद की है। जरूरत पड़ने पर आप की कोई मदद नहीं करेंगे। आप के अपने भी आप को धोखा दे सकते है। एक सांप पर एक मुहावरा भी बहुत प्रचलित हैं। (सांप को दूध पिलाना )दुष्ट व्यक्ति को सहारा देना। आप एसे लोगों की सहायता कर रहे हैं जो आप को कभी भी धोखा दे सकते हैं।

सांप को दूध पिलाने पर एक बहुत हि प्राचीन कहानि प्रचलित हैं। “एक समय की बात है। दो मित्र थे। कुछ लोग बहुत हि अच्छे और कुछ लोग बहुत हि मतलबी होते हैं। दोनों मित्र बहुत हि अच्छे से रहते थे।एक का नाम प्रभाकर था। और दूसरे का नाम रमेश था। रमेश बहुत हि धनवान था। उसके पास घर जमीन जायदाद बहुत थी पर वह बहुत हि कंजूस था।प्रभाकर गरीब था पर वह बहुत ही धार्मिक व्यक्ति था। और वह हमेशा सब लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहता था। एक बार रमेश की बहुत हि तबियत खराब हो गई तब रमेश ने प्रभाकर से कहा कि वह उसे किसी दवाखाने पर उसे ले जाये। तब प्रभाकर उसे दवाखाने ले गया।तब प्रभाकर जहाँ पर कार्य करता था वहां के मालिक ने प्रभाकर को कहा कि तुम यदि मेरा कार्य नहीं करोगे तो मे तुम्हें नौकरी से निकाल दूंगा। पर प्रभाकर ने सोचा कि नौकरी तो मुझे फिर मिल सकती हैं पर मित्र को कुछ हो गया तो वह वापस नहीं मिलेगा। काम धंधा छोड़ कर उसने दिन रात उसकी सेवा की। रमेश बिल्कुल ठीक हो गया। कुछ दिनों बाद प्रभाकर की माँ की बहुत तबियत खराब हो गई तब प्रभाकर के पास रुपये नहीं थे। वह अपने मित्र के पास जाता है कुछ रुपये उधार मागता है तो वह उसे इन्कार कर देता है। प्रभाकर मन में बहुत दुखी होता है कि जिस व्यक्ति के लिए उसने अपनी नौकरी छोड़ दि “।उस व्यक्ति ने ही उसकी सहायता नहीं की। जिन लोगों के लिए आप ने अपनी खुशियो का त्याग कर दिया वहीं आप को धोखा दे सकते है। 

सपनें में सांप को पेड़ पर ऊपर चढ़ते हुए देखना Sapne Me Saap Ko Ped Par Chadhte Huye Dekhna

सपनें में सांप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखना शुभ होता है। आप बहुत ही जल्दी अमीर बन सकते हैं। आप को अच्छा रोजगार मिल सकता है। यदि आप धन वान है तो आप दूसरे लोगों की सहायता करेगे। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। सांप जब पेड़ पर चढ़ता है तो उसकी एक खासियत यह रहती हैं कि वह पेड़ पर संतुलन बनाए रखता है और वह उस पर चिपके रहता है। शास्त्रों के अनुसार सांप हमेशा अपना ध्यान केंद्रित कर के रहता है। जब वह पेड़ पर चढ़ता है तो उसका लक्ष्य निश्चित होता है। इस तरह का सपना आप को ऊर्जा से भर देता है। कहते की यदि सांप को यदि पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो उस व्यक्ति की कार्य क्षमता तेजी से बढ़ जाती हैं। उसका भाग्य साथ देने लगता है। वह व्यक्ति सिर्फ एक ही रास्ते से नहीं अलग अलग रास्तो से व्यवसायों से धन प्राप्त करता है ।

सपनें में सांप को पेड़ से उतरते हुए देखना Sapne Me Saap Ko Ped Par Se Utarte Huye Dekhna

पौराणिक कथाओं के अनुसार सांप का पेड़ से उतरना अशुभ माना गया है। कहते है की सांप जब पेड़ पर से उतरता है तो यह हमे किसी प्रकार से हानि होने का संकेत देता है। पर साथ ही आप को आर्थिक हानि के साथ आप के स्वास्थ्य के लिए यह शुभ होता है। आप को आने वाले संकट का पहले हि पता चला जाएगा। कहने का मतलब यह है की जेसे की किसी व्यक्ति  के साथ दुर्घटना होती हैं उसकी आथिर्क हानि होती हैं पर वह उस व्यक्ति का जीवन बच जाता है। आप को सावधानी पूर्वक रहने की जरूरत है। 

सपनें मे सांप को घास पर रेंगते हुए देखना Seeing Snakes in Grass In Dreams

सांप को यदि आप घास पर रेंगते हुए देखते हैं तो यह शुभ संकेत होता है। आप के बहुत ही अच्छे दिन आने वाले हैं आप को यदि सांप हरे रंग की घास पर रेंगता हुआ दिखाई देता है।तो आप के सारी विपत्तिया दूर होने वालीं है। घास को बहुत हि शुभ माना गया है और घास को दूर्वा भी कहते हैं घास को भगवान गणेश जी पर भी चढ़ाते है। यदि आप को घास पर सांप दिखाई देता है। वह घास चाहे बड़ी हो या छोटी शुभ होती हैं।आप को बहुत से अलग अलग माध्यम से धन प्राप्त हो सकता है। यदि आप विद्यार्थि  है तो आप को परीक्षा में सफ़लता मिलेगी। आप की एकाग्र शक्ति बढ़ेगी। आप के अशुभ ग्रह अब आप को शुभ फल देने वाले हैं।

सपनें में सांप को रेगिस्तान में रेंगते हुए देखना Seeing Snakes In Desert In Dreams

सपनें में यदि आप रेगिस्तान  में सांप को रेंगता हुआ देखते हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में आप के दुश्मनों को सजा मिलने वालीं है। आप को जरूर न्याय मिलेगा और आप जो भी कार्य करेगे उसमें आप की मेहनत से आपको सफ़लता मिलेगी और आप में सकारत्मक विचार और ऊर्जा का संचार होगा। आप चाहें कितनी भी परेशानिया आयेगी पर आप हिम्मत नहीं हारने वाले हैं। 

सपनें में सांप को फन फैलाये देखना Seeing An Angry Snake In Dreams.

सपनें में सांप को फन फैलाये देखना देखना बहुत हि शुभ संकेत होता है। सांप का फन फैलाये वह अपना ध्यान केंद्रित करता है वह अपने शिकार को पकड़ने के लिए तैयार रहता है। हमारे शास्त्रों में भविष्य पुराण में कहते है की बहुत से सर्प फन फैलाये  भुजंगासन में सूर्य उदय के समय और सूर्यास्त के समय सूर्य देवता की उपासना करते हैं।सर्प एक ऐसी जाती हैं जो अपने पूर्व जन्म के बारे में उन्हें पता होता है। सांप का जन्म मनुष्य के जीवन से जुड़ा होता है। अपने परिवार की मोह माया में फ़सा हुआ होता है। किसी कारण वश उनकी मुक्ति नहीं हो पाती हैं। तो बहुत सी आत्मायें सर्प का जन्म ले लेती हैं। 

सपनें में सांप को पेड़ पर लिपटे हुए देखना Sapne Me Saap Ko Ped Par Latke Dekhna

यदि सपनें में सांप को पेड़ पर लिपटे हुए देखते हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप को किसी की भी बातों में नहीं आना है। आप को अपना फैसला सोच समझकर लेना है। और अच्छे मित्र ही रखे आप चाहें केसे भी माहौल में रहे पर आप को कुसंगति से बचना है। आप ऐसा कोई भी गलत कार्य नहीं करे जिसकी वजह से आप और आप के परिवार को नुकसान पहुंचे ।आप को अपने मन पर कन्ट्रोल रखने की बहुत जरूरत है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते है। जिस तरह चंदन के वृक्ष पर कई सांप लिपटे रहते हैं। पर चंदन के वृक्ष पर जहर का असर नहीं होता है। आप को अपने मन को चंदन के वृक्ष की तरह बनाना है।जिस पर दुसरों की बातों का असर ना हो। 

सपनें में सांप को शिवलिंग पर लिपटा हुआ देखना Sapne Me Saap Ko Shivling Par Lipta Dekhna

यदि आप सांप को शिवलिंग पर लिपटा हुआ देखते हैं तो यह बहुत हि शुभ स्वपन है। आप पर भगवान शिव की कृपा होने वालीं है। आप को लम्बी आयु होगी। आप के जन्म जन्म के पाप समाप्त हो गये हैं। और आप को बहुत बड़ी सफ़लता मिलने वालीं है। आप के लिये अब कुछ भी असंभव नहीं है। आपको अच्छा जीवन साथी या मित्र मिल सकता है। नाग और शिव का आपस में असीम प्रेम होता है।

भोले नाथ का यह रूप सपनें मे देखना और यदि आप को हकीकत में भी यह रूप दिखता है तो आप बहुत ही भाग्यशाली है। आप को भोलेनाथ साक्षात आशीर्वाद दे रहे हैं आप को यह संकेत मिलता है। आप को अब दुसरों के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपनी मेहनत से धन अर्जित करेगे। आप को जल्दी ही सफ़लता मिलने वालीं है। आप का मन पवित्र और बहुत हि शांत रहेगा और बहुत हि खुशी का अनुभव होगा। जिस तरह भगवान शिव नागों को अपना आभूषण बना कर उन्हें बहुत खुशी होती हैं आप को भी जो कुछ जीवन में मिला है। उसी में खुश रहना चाहिए। 

सपनें में सांप की केंचुली देखना Sapne Me Saap Ki Kechuli Dekhna

सांप की केंचुली यदि आप सपनें मे देखते हैं तो आप बहुत ही भाग्यशाली है। अब आप का जीवन बदलने वाला है। आप के नये जीवन की शुरुआत हो चुकी हैं। आप अपनी सारी पुरानी बातों को भुला कर नये जीवन की शुरुआत करने का संकेत मिलता है। सांप जब भी अपनी केंचुली उतारता है तो वह अपने आप को बहुत ही स्वस्थ्य महसुस करता है आप को अपने आप को बदलने की जरूरत है। आप अपने अंदर छुपी हुई शक्तियों को पहचानने की जरूरत है। आप के पुरानी सारी परेशानियां दूर होने वालीं और आप के सारे कार्य अब आसानी से हो जायेगे। 

सपनें में सांप को लड़ते हुए देखना  Seeing Snakes Fighting In Dreams

सपनें में यदि सांप को लड़ते हुए देखते हैं। तो यह संकेत अशुभ संकेत होता है। आप के साथ कुछ भी दुर्घटना हो सकती हैं। आप को सपने के माध्यम से संकेत मिल रहा हैं कि आप को लम्बी यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। आप को अमावस्या के दिन कोई भी भारी कार्य नहीं करना चाहिए। हो सके तो अमावस्या के दिन छुट्टी रख ले। और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। 

सपनें में बहुत बड़ा सांप देखना Seeing Giant Huge Snakes In Dream

सपनें में बहुत बड़ा लम्बा सांप दिखता है तो शास्त्रों में कहा गया है कि यदि आप को बहुत बड़ा सांप दिखाई देता है ।तो आप को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।यू सभी सांप हमारे जीवन में चल रहे ग्रहों की स्थिति भी बया करते हैं। यदि हमारे सपनें में काले रंग का या किसी भी रंग का बहुत बड़ा लम्बा और मोटा सांप अजगर जेसा दिखाई देता है तो आप को सतर्क रहने की बहुत जरूरी है। कोई आप के खिलाफ षडयंत्र रच रहा हैं। आप किसी मुश्किल में फंस सकते है। आप जितने भी धन को करायेंगे उसका फायदा दूसरे लोग उठाएंगे। आप का धन अजगर की तरह बर्बाद करने वाले लोग आप से किसी बहाने मदद माँग सकते है। आप से उधार रुपये ले सकते है या आप के परिवार वाले या रिश्तेदार भी आप को सिर्फ मतलब के लिए आप से रिश्ता रखेगे।

मित्रों से व्यापार व्यवसाय में सब तरफ से आप को राहु ग्रह की तरह आप के आस पास के लोग आप के धन पर नज़र लगाएं बेठे है। की कब आप के पास पेसा आये और उनके हाथों में आये। आप धन तो बहुत करायेंगे पर आप उस धन का सुख नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आप को अपने बारे मे भी सोचने की जरूरत है अपना ध्यान रखे और अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखे। आप का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप यदि आप के सपनें के बुरे प्रभाव को समाप्त करना है तो जब भी आप की तनख्वाह आये उन रुपयों में से भगवान शिव जी को नारियल चढ़ाये। और प्रति सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। 

सपने में वीर तेजाजी को देखना Sapne Me Tejaji Maharaj Ko Dekhna

सपनें में वीर तेजाजी को देखना यदि आप नाग देवता को मानते हैं तो आप को वीर तेजाजी के बारे मे अवश्य जानकारी होगी। वीर तेजाजी को नागों के देवता माना जाता है। उनकी कथा भी प्रचलित हैं और उनके मन्दिर भी बहुत सी जगहों पर बने हुए हैं। उनका व्रत भी लोग करते हैं। तेजा दशमी का भारत में बहुत सी जगहों पर मेला भी लगता है। तेजा दशमी का त्योहार भारत में बहुत हि धूमधाम से मनाया जाता है। वीर तेजाजी की कहानी तेजा जी के माता-पिता ने भगवान शिव की बहुत हि घोर तपस्या की थी। वे राजस्थान के रहने वाले थे। तेजाजी  भगवान शिव की कृपा से उनके माता-पिता को प्राप्त हुए थे।

वह बचपन से ही बहुत विर और पराक्रमी थे। एक समय की बात है उनको यह खबर मिली कि उनकी बहन के घर चोरों ने आक्रमण कर दिया है और उनकी गायों को चुरा लिया है तो वह अपनी बहन के घर जा रहे थेगायों को बचाने के लिए। तब वह रास्ते में देखते हैं कि एक सांप आग में जल रहा था। तो वह उस भाषक नाम के नाग को बचा लेते हैं। पर वह सांप जीना नहीं चाहता था क्योंकि उसकी पत्नि मर चुकी थी और वह भी बहुत दुखी था। तो वह सर्प तेजाजी  को डसना चाहता था।

सपने में वीर तेजाजी को देखना Sapne Me Tejaji Maharaj Ko Dekhna
सपने में वीर तेजाजी को देखना Sapne Me Tejaji Maharaj Ko Dekhna

तो तेजा जी उस सांप को कहते है की मे अपनी बहन के घर जाकर गायों को बचा कर आप के पास आ जाऊँगा।आप मुझे डस लेना। वीर तेजाजी गायों को बचाने के बाद घायल अवस्था में भाषक नाग के पास पहुंचते हैं। भाषक नाग उनको देखकर कहता है कि में तुम्हें केसे मारू तुम तो बहुत ही घायल हो तब तेजा जी उनकी जीभ पर नाग को डसने का बोलते हैं। तो भाषक नाग उनकी वचनबद्धता से प्रसन्न होकर उनको आशीर्वाद देते हैं।कि तुम्हारी लोग नाग देवता के रूप मे पूजा करेगे और तुमहारे नाम का कोई भी धागा बाधेगा उसकी सर्प के विष से मृत्यु नहीं होगी।वीर तेजाजी का जन्म भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथी को मनाया जाता है।

यदि आप सपने में वीर तेजा जी को देखते हैं तो आप बहुत ही भाग्यशाली है आप से नाग देवता बहुत ही खुश हैं और आप की सारी मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी होने वालीं है। और यदि आप की मन्नत पूरी हो चुकी है तो आप को जो भी वचन दिया हो उसे जरूर पूरा करे। सिर्फ लोगों के हि नहीं जानवरों को भी इनके नाम का धागा पहनाया जाता है। और उनपर भी विष का असर नहीं होता है। कहते है कि तेजाजी की पत्नि ने भी उनके साथ जीवन का त्याग कर दिया था। गावों के लोग और शहरों के सभी इनको मानते हैं। लोगों को इनकी कृपा से पुत्र की प्राप्ति होती है तो बहुत से लोगों तेजा, तेजस, और नागेश्वर नाम अपने बच्चों के रखते हैं। 

सपनें में सांप को पकड़ना  Catching Snakes In Dream

सपनें में सांप पकड़ना बहुत ही शुभ माना गया है।आप आने वाले समय में कुछ ऐसा कार्य कर सकते हैं। जिससे लोग आप को बहुत पसंद करने लगेंगे। आप बहुत ऊचाईयों तक पहुंच जायेगे। आप यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप की सफ़लता निश्चित है। आप को अच्छी नौकरी और जीवन में सफ़लता प्राप्त होगी। अब आप का इंतजार खत्म होने वाला है आप को आपकी मेहनत का फल बहुत जल्दी मिलने वाला है। आप अब तूफान की तरह आगे बढ़ने वाले हैं और आप को कोई भी नहीं रोक पायेगा। आप के राहु और केतु दोनों ग्रहों आपको शुभ फल देने वाले हैं।स्वपन शास्त्र में और पौराणिक कथाओं में सांप को पकड़ने से राहु और केतु आप प्रसन्न होने वाले हैं। आप को धन सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। आप के बहुत से अच्छे मित्र बन सकते हैं। 

33सपनें में नाग नागिन को प्रेम करते हुए देखना  सपनें में यदि आप नाग नागिन को प्रेम करते हुए देखते हैं तो यह अशुभ संकेत माना गया है। हमारे शास्त्रों में यह साफ साफ लिखा है कि इस तरह का सपना बहुत ही अशुभ होता है। यू तो हमने सुना है कि नाग नागिन एक दूसरे से बहुत ही प्यार करते हैं तो आप सोचते होगे की इनको प्रेम करते हुए देखना भी शुभ होता होगा। पर ऐसा सपना देखने पर बहुत हि आर्थिक हानि होती है और यदि आप का किसी से विवाह होने वाला है और आप यह सपना देखते हैं तो आप के साथ कोई दुर्घटना हो सकती हैं। आप को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। आप के प्यार में दरार पड़ सकती हैं आप का रिश्ता टूट सकता है। या आप के विवाहित जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। यदि हकीकत में भी इस तरह नाग नागिन आप को दिखते है तो आप को वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।आप का जीवन परेशानियों से भर सकता है।  

सपनें में बहुत सारे सांप देखना  Seeing Many Snakes In Dream

सपनें मे यदि आप बहुत सारे सांप देखते हैं तो इस का यह संकेत होता है कि आप के जीवन में बहुत सारी परेशानिया है। जिनकी वजह से आप मानसिक तनाव में रहते हैं। आप बहुत मेहनती है फिर भी आप को अच्छा रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं। आप की असफलता से आप परेशान हैं। और दूसरे लोग भी आप को बहुत ताना कसी करते हैं। आप बहुत हि अंदर से टूट चुके हैं। आप की मजबूरी का लोग फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

आप को हर जगह अपमान का सामना करना पड़ सकता है। एसी प्रस्थिति बन सकती हैं पर आप को निराश नहीं होना है। आप को काल सर्प दोष या कोई और दोष भी हो सकता है मूल नक्षत्र में यदि आप जन्मे हैं तो आप को इस तरह के सपने जरूर आ सकते है। मूल नक्षत्र भी काल सर्प दोष के जेसा हि होता है। कितनी भी मेहनत करो पर जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आती जाती हैं। व्यक्ति की जीने की इच्छा समाप्त होने लगती हैं। पर आप को कोई गलत कदम नहीं उठाना है। आप को दुर्गा माँ की आराधना करना चाहिए। चाहे कोई आप की सुने या ना सुनें माँ अपने बच्चों का दुख जरूर दूर करती हैं। आप का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदलने लगेगा।  

सपनें में सांप को रास्ता काटते हुए देखना Snake Crossing Your Path In Dreams

सपनें में यदि सांप आप का रास्ता काटता है तो यह आप के लिए शुभ होता संकेत होता है। आप कहीं जा रहे हैं। अपने परिवार के साथ या अकेले और आप के रास्ते में सांप रास्ता काट लेता है तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप को आप के कार्य में सफलता मिलने वालीं है। आप को आप के पूर्वजो से आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। आप को धन सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आप यदि किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं और आप का सांप रास्ता काटता है तो वह नौकरी आप को कर लेना चाहिए चाहे आप उस नौकरी से संतुष्ट नहीं हो पर आगे आप के भविष्य में आप के उस नौकरी की वज़ह से आप को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। 

यदि कोई महिला गर्भवती हैं और वह कहीं जा रही हैं और उसका रास्ता सांप काट लेता है तो उसे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। और उस महिला को पुत्र की प्राप्ति होती हैं। पर उस महिला को सांप से दूर रहना चाहिए। क्योंकि कहते है की सांप पर गर्भवती महिलाओं की छाया पड़ने पर सांप को बहुत तकलीफ़ का सामना करना पड़ता है ।कहते है की सांप को जब तक गर्भवती महिला बच्चे को जन्म देती उतने दिनों तक दिखाई नहीं देता है। गर्भवती महिलाओं को सांप से दूर रहना चाहिए उसकी छाया सांप पर पड़ने से उसे भी बच्चा पैदा करते वक्त बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

सपनें में सांप के दांत देखना Sapne Me Saap Ke Daat Dekhna

यदि सपनें में सांप के दांत दिखाई देते है। सांप के मुह में से लार टपक रहीं और वह अपने मुह से ज़हर उगल रहा हैं। तो यह संकेत बहुत ही अशुभ संकेत होता है। आप को दूर लंबी यात्राओं पर नहीं जाना चाहिए। आप आने वाले समय में आप के साथ विश्वासघात हो सकता है। जिन पर आप भरोसा करते हैं। वह आपके के खिलाफ़ ज़हर उगल सकते है। आप आपकी गुप्त बाते किसी को भी नहीं बताये। सांप के दांत देखना आप के लिए तो यह अशुभ होता है पर आप के परिवार के सदस्यों के लिए भी यह अशुभ होता है। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखे और आप को आर्थिक हानि हो सकती हैं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आप का अशुभ फल शुभ फल में बदल सकता है। रोज नहीं तो सोमवार को एक माला का जाप जरूर करें। 

सपनें में सांप को इंसान बनते हुए देखना Seeing Snake Converting In To Human Form

यदि सपनें में आप को कोई इंसान सांप से इंसान बनता हुआ देखते हैं तो यह आपके लिए अच्छा सपना होता है। जो लोग आप से नाराज है। वह अब आप का साथ दे सकते है। जिन लोगों को आप ने कभी अच्छा नहीं समझा वही लोग आप की मदद कर सकते है। आपके वे मित्र या रिश्तेदार जिन्हें आप अच्छा नहीं समझते थे। वे आप के लिए आप की सहायता कर सकते है। आप के दुश्मन भी आप के मित्र बन जायेगे। 

सपने में सांप के बच्चे का काटना Bitten by snake baby in dreams

सपने में यदि आप को सांप का बच्चा काटता है तो यह आप को किसी प्रकार की चिंता में डाल सकता है। व्यर्थ की चिंता मे आप डूब सकते है अपने परिवार के लोगों की चिंता या किसी बीमारी का भय को लेकर आप के मन में बहुत से बुरे विचार जन्म ले सकते है। 

सपनें में आधा इंसान आधा सांप देखना Seeing Half Snake and Half Human In Dreams

सपनें में यदि आप आधा इंसान आधा सांप देखते हैं तो यह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है। आप एसे लोगों के संपर्क में आ सकते है। जो आप से बहुत अच्छे रहेगे। पर मन में उनके आप के प्रति ज़हर होगा। आप से वह अपने मतलब के लिए आप से अच्छे रहेगे और जब उनका काम हो जाएगा। तो आप को वे भूल जायेगे। राहु और केतु ग्रह की तरह आप को बहुत से दुश्मन बन सकते हैं। आप को सतर्क रहना पड़ेगा। आप को संकेत मिल गया है आप को बहुत सावधान रहना है। पर यदि आप खुद अपने आप को आधा सर्प और आधा इंसान के रूप में देखते हैं तो आप में अपार शक्तियों का संचार होगा। आप में दुसरों के मन को पड़ पायेगे। आप को कोई भी व्यक्ति बेवक़ूफ़ नहीं बना सकेगा।आप अपनी बातों से सभी लोगों का दिल जीत लेगे। आप अपने व्यवहार से सभी लोगों को आकर्षित कर लेगे। 

सपनें में सांप को मरते हुए देखना Seeing Snake Dying In Dreams

सपनें में यदि आप सांप को मरते हुए देखते हैं तो यह सपना आप के लिए शुभ संकेत है। आप के जीवन में अब तक जो भी दुख परेशानीया चल रही थी वह अब जल्दी हि समाप्त होने वालीं है। जिस तरह सांप को मरने के बाद मुक्ति मिल जाती हैं। उसी तरह आपको परेशानियां खत्म होने वाली है। सांप आप के सामने तड़प रहा हैं और कुछ हि समय बाद वह मर जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सांप को घायल अवस्था में देखना फिर सांप को मरते हुए देखना यह आपके लिए यह संकेत देता है।की आप से यदी किसी व्यक्ति ने धन उधार लिया है और वह वापस आप को नहीं दे रहा हैं तो उसे उन पैसो दुगना नुकसान होगा। आप की दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की होगी। आप से जलने वाले लोग आप से जलने के अलावा आप का कुछ नहीं बिगाड़ पायेगे। 

सपने में मरा हुआ सांप देखना Seeing Dead Snake In Dreams

यदि आप सपने में मरा हुआ सांप देखते तो यह संकेत अशुभ माना गया है। आप के खिलाफ़ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। आप के मन में नकारात्मक विचार बहुत ही ज्यादा बढ़ने लगे हैं। आप का स्वास्थ्य खराब हो सकता है आपकी कार्य क्षमता में कमी आ सकती हैं। आप को यदि घर के अंदर सांप मरा हुआ दिखता है तो आप के परिवार के सदस्यों का आप को ध्यान रखना चाहिए। परन्तु यदि सांप का रंग सफेद और सुनहरा हो तो यह शुभ संकेत होता है आप की स्थिति में सुधार होगा। सकारात्मक ऊर्जा आप को मिलेगी। आप को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप को यह संकेत मिलता है कि आप को अपने मन से नकारात्मक विचारों को निकालने की जरूरत है। आप को यदि इस तरह का सपना आता है तो आप को भोले नाथ की पूजा करना चाहिए और पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करना चाहिए। 

सपने में सांप का हमला देखना Seeing Snake Attacking In Dreams

सपनें में यदि आप सांप का हमला देखते हैं तो आप को सावधान रहने की जरूरत है। आपको को कोई हानि पहुँचा सकता है। सांप तभी हम पर हमला करते हैं जब हम से कुछ गलत कार्य हो रहा हो। हमारी वज़ह से किसी को परेशानी हो रही हो। आपको किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। और किसी से यदि धन उधार लिया हो तो उसे लोटा दे। शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी से धन उधार लेता है और किसी को वापस नहीं करता है तो उसे सांप हमला करते हुए दिखते हैं। जिन लोगों में काल सर्प दोष होता है उन्हें भी इस तरह के स्वपन आने स्वाभाविक है। यदि आप को इस तरह का सपना आता है तो आप को शिवलिंग पर दूध चढ़ाना  चाहिए। 

सपने में सांप बिल में जाते हुए देखना Sapne Me Saap Ka Bill Dekhna

यदि सपने में सांप यदि बिल में जाता हुआ दिखाई देता है तो आप के अब बहुत अच्छे दिन आने वाले है। आपको आय के अलग अलग स्त्रोतों से धन प्राप्त होगा आप सिर्फ नौकरी से हि नहीं बल्कि दूसरे व्यापार से दूसरे रास्तो से भी धन प्राप्त होगा। आप को लोगों के आगे पीछे नहीं भागना पड़ेगा। आप अपना खुद का व्यापार करेगे।सफ़लता के रास्ते अपने आप खुल जायेगे। आप का मन बहुत ही खुश रहेगा। आप की किसी एसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं। जिसकी वजह से आप बहुत ज्यादा खुश रहने वाले हैं। आप को बहुत ही अच्छे मित्र मिल सकते है। यदि आप का विवाह नहीं हुआ है तो आप की शादी के योग बन सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। 

सपनें में नागदेवता का मन्दिर देखना Seeing Snake Temple in Dreams

यदि सपनें में आप को नाग देवता का मन्दिर दिखाई देता है तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप की बहुत जल्दी मनोकामना पूर्ण होने वालीं है। यदि आप किसी नाग देवता के मन्दिर गये हों और वहां पर आप ने कोई मन्नत मांगी हो आप की इच्छा पूरी हो गई हो और आप ने मन्नत नहीं पूरी की हो तो भी आप को स्वपन आ सकता है। आप को मन्नत पूरी जरूर करना चाहिए। यदि आप नाग देवता के मन्दिर में मन्नत लेते हैं तो शास्त्रों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति नाग देवता से कुछ मांगते हैं और उनकी मन्नत पूरी नहीं करते तो नाग देवता उन लोगों से नाराज हो जाते है। 

सपनें में नागदेवता का मन्दिर देखना Seeing Snake Temple in Dreams
सपनें में नागदेवता का मन्दिर देखना Seeing Snake Temple in Dreams

और किसी न किसी तरह से वह लोग बहुत परेशान रहने लगते है। नाग देवता को झूठ बोलने वाले लोगों से बहुत नाराज रहते हैं। वे लोगों की बहुत जल्दी इच्छा पूरी करते हैं। पर जो लोग उनकी मन्नत पूरी नहीं करते हैं ।उनके जीवन में बहुत परेशानिया आती हैं और यह भी कहा गया है कि उनके बच्चों को भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह सपनें में आकर याद दिलाने का प्रयास करते हैं। फिर भी यदि आप संकेत नहीं समझते हैं तो आप के जीवन में परेशानियां आना शुरू हो जाती हैं। 

सपने में सांप बिल से बाहर आते हुए Sapne Me Saap ko Bill Se Bahar Aate Dekhna

देखना सपनें में सांप यदि आप को बिल से बाहर आता हुआ दिखाई देता है तो यह आप को हानि होने का संकेत देता है। आप को अपने धन का सदुपयोग करना चाहिए। यदि आप कुछ खरीदना चाहते हैं तो कुछ समय के लिए रुक जाए। आप को अपना धन शेयर बाजार में लगाना नहीं चाहिए। क्योंकि यदि आप को एसा  सपना आता है तो हमारे शास्त्रों के अनुसार आप का पैसा डूब सकता है। आप को आर्थिक हानि हो सकती हैं। आप के घर में खर्चा बढ़ सकता है। यदि आप को धन संबंधी परेशानि आ रही हो तो आप को वैभव लक्ष्मी जी के व्रत करना चाहिए। 

सपने में इच्छाधारी सांप देखना Sapne Me Icchadhari Saap Dekhna

सपनें में इच्छाधारी  सांप देखना बहुत ही शुभ संकेत होता है। आप ने अभी तक जो कोई इच्छा अपने मन में छुपा रखी थी वह इच्छा आप की पूरी होगी। पर आप खुद ही आप की इच्छा पूरी कर सकते है। दूसरों से उम्मीद करने पर आप की कोई भी इच्छा नहीं पूरी होगी। और यदि आप अपनी मेहनत से कुछ खरीदेंगे तो आप को बहुत ही अच्छा लगेगा। पर आप दूसरों से कुछ मागेंगे तो वह लोग आप को कुछ एसा बोल सकते है। जिससे आप को उन से ली हुई चीजों पर आप का मन निराश रहेगा। आप को सिर्फ एसे  ही लोगों के सामने अपनी इच्छा को प्रकट करना है जो आप की इच्छा पूरी कर सके। 

आप को किसी के भी सामने भिखारियों की तरह नहीं जाना है। चाहे आप बहुत परेशानी में हो। बहुत जरूरत होने पर ही आप किसी के सामने झुके। आप यदि किसी से प्यार करते हैं पर सामने वाले व्यक्ति के आगे ज्यादा भी नहीं झुके आप को किसी के आगे नहीं झुकना है। आप अपने आप को कमज़ोर नहीं समझे। आप को अपनी इच्छाओ को पूरा करने के लिए प्रयत्न करते रहना है। आप को सफ़लता मिलने वालीं है। 

सपने में सांप को चलते हुए देखना Sapne Me Chalte Huye Saap Ko dekhna

सांप को यदि आप चलते हुए देखते हैं तो आप को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप को टक्कर देने के लिए कोई आने वाला है। सरल शब्दों में कहु तो आपको अब पहले की तरह नहीं चलना है। आप के कॉम्पिटिशन में बहुत से लोग आने वाले हैं। आप कोई नौकरी या व्यवसाय करते हैं तो कोई और आकर आप का काम छीन सकता है। आपको अपने कस्टमर से बहुत अच्छा व्यवहार रखने की जरूरत है।

नौकरी में आपको अपने बोस की बात मानने और हर कार्य ईमानदारी से करने की जरूरत है। आप के पति पत्नी के बीच भी कोई आ सकता है इस लिए अपने जीवन साथी से बहुत अच्छा रहने का नाटक करे। सामने वाले को इतना यकीन दिलाने का प्रयास करो की वह यह समझे की आप उनके बिना एक मिनट भी नहीं रह सकते है। 

सपने में गले में सांप लटकता हुआ Sapne Me Gale Me Saap Latke Dekhna

देखना गले में सांप लटकता हुआ देखना से यह संकेत मिलता है कि यदि आप अपने किसी रिश्तेदार या किसी और के गले में सांप लटकता हुआ देखते हैं तो इसका यह संकेत होता है कि वह व्यक्ति बहुत मुसीबतों में पड़ने वाला है। पर यदि आप के गले में सांप लटकता दिखाई है तो आप को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है । आप कोई बीमारी से ग्रसित हो सकते है ।आर्थिक हानि होने के संकेत मिलते हैं। पर यदि सांप आप के गले में लटकता दिखाई देता है और आप उस सांप को निकाल कर हटा देते है तो आप के जीवन में जो भी परेशानिया आयेगी आप उनसे बच जायेगे। आप को भोलेनाथ जी की पूजा करना चाहिए। और हो सके तो रुद्राक्ष की माला से राम नाम का जाप करना चाहिए। 

सपनें में सांप के काटने से मौत होते हुए देखना Seeing Death In Dream Due To Snake Bite

यदि आप के सपने में किसी और की सांप के काटने से उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती हैं तो उसकी आयु में वृद्धि होती है। पर यदि आप की मौत सांप के काटने से होती हैं तो आप को अपने स्वास्थ्य ध्यान रखने की जरूरत है। आप को चोट मोच आ सकती हैं। आप को पहाड़ी क्षेत्रों वालीं जगह पर नहीं जाना चाहिए। आप को काल सर्प दोष हो सकता है। आप के जीवन में सुख-शांति का अभाव बना रहता है। आप को शिवलिंग के पास बैठकर राम नाम का जाप करना चाहिए। 

सपने में सांप की पूछ देखना Seeing Tail of Snakes In Dream

यदि सपनें में आप सांप की पूछ देखते हैं तो यह संकेत है कि केतु ग्रह आप के जीवन में आने वाला है। आप को अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। जीवन में हर तरफ से निराशा ही मिलेगी। आप को अभी जो ठोकरें खानी पड़ रहीं हैं और आप बहुत दुखी होगे पर आप को इस दुनिया में केसे जीना है। यह आप को मालूम पड़ जाएगा। आप की आखों पर से पर्दा हटने वाला है। आप का साथ आपके अपने भी नहीं देगे। आप को भगवान पर जो रखते हुए हार नहीं मानना है।

आप को यह सोचना चाहिए कि जो होता है अच्छे के लिए होता है। आप को इन परेशानियों से जीवन में आप को सबक मिलने वाला है। आप की सहायता कोई नहीं करने वाला है। आप के अपने लोग भी आप की सहायता नहीं करेगे। सभी मित्र ज़हर उगलेगे ।आप मानसिक रूप से बहुत तनाव में रहेगे। यदि आप के जीवन में इस तरह की परेशानियां आने लगे तो आप को भगवान पर विश्वास रखना है और अपने ईस्ट देव को नियमित रूप से एक माला जाप करें। या फिर शिवलिंग के पास बैठकर राम नाम का जाप करें। आप की परेशानियां कम होने लगेगी। 

सपने में खुदाई करते हुए सांप देखना Sapne Me Khudayi Karte Dekhna

यदि सपने में आप को खुदाई करते हुए सांप दिखता है तो यह संकेत आप के लिए शुभ है। आप को नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त हो गया है। आप कहीं खुदाई कर रहे हैं और आप को वहां पर सांप निकल जाता है। या किसी मजदूर से आप खुदाई करवा रहे हैं और सांप निकलता है तो आप को धन प्राप्त होगा। यह धन आप को कोई रिश्वत के रूप में दे सकता है। किसी काम को करवाने के लिए या किसी और तरह से आप के पास धन आने का संकेत होता है। पर आप को सांप दिखाई देता है तो आप को गलत तरीके से आये रुपये नहीं लेना चाहिए। आगे चल कर आप को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

सपने में सांप का बिल देखना Sapne Me Saap Ka Bill dekhna

सांप का बिल देखना आप को यह संकेत देता है कि आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं। जहाँ पर बहुत ही खतरा हो सकता है। आप को यदि कहीं बाहर जाना हो तो आप को यात्रा टाल देना चाहिए। आप कहीं पर नौकरी करते हैं तो आप को सावधान रहने की जरूरत है आप पर छूटे आरोप लग सकते है। आप को सपनें में सांप के बिल दिखाई देते है और आप को सांप नहीं दिखता है तो यह अशुभ संकेत होता है। पर यदि सांप के बिल के पास आप को सांप भी दिखाई देता है तो यह आप के लिए शुभ संकेत माना गया है। आप की मनोकामना जल्दी पूरी होगी। नाग देवता आप के घर की रक्षा कर रहे हैं। आप के परिवार में वृद्धि होने वालीं है। यदि आप को हकीकत में भी एसा दिखाई देता है तो यह आप के लिए शुभ संकेत होता है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होगे। 

सपने में सांप की पूजा करना  Worshipping Snakes In Dreams

सपनें में यदि आप सांप की पूजा कर रहे हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। आप को आप के पूर्वज आशीर्वाद दे रहे हैं। आप ने यदि कोई नाग देवता से मननत मागी है तो वह जल्दी पूरी हो जाएगी। सांप की पूजा करते हुए यदि आप बहुत डर रहे हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप के मन में अनेक प्रकार की चिन्ता चल रही हैं। आप अपना समय गवा रहे हो। आप यदि खुश होकर नाग की पूजा कर रहे हैं। या कोई और पूजा कर रहा है और आप देख रहे हैं तो यह बहुत शुभ संकेत है। आप के आगे बढ़ने के रास्ते खुद ब खुद खुलते चले जाएंगे। आप की सारी परेशानियां समाप्त होने वालीं है। 

सपनें में सांप का अंडा देखना Seeing Of Snakes Eggs In Dreams

सांप के यदि आप अंडे देखते हैं तो यह संकेत आप के लिए बहुत खतरा मंडरा रहा यह संकेत आप को मिल रहा हैं। आप के बहुत से दुश्मन पैदा होने वाले हैं। वह लोग आप पर बेवजह जलेगे।और आप को परेशान करने की कोशिश करेगे ।आप के कार्यो में बाँधा डालेंगे। आप को वे परेशान करेगे जिसकी वजह से आप को उन पर गुस्सा आयेगा। और आप अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। आप के दुश्मन आप को अपने लक्ष्य से भटकाने चाहते हैं। कुछ एसे लोग होते है जिन्हें दूसरों की खुशियां बरदाश्त नहीं होती है। आप को एसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है ये लोग आप को और आपके परिवार वालों को भी नुकसान पहुंचा सकते है। ये आप के रिश्तेदार भी हो सकते है।

सपनें में सांप और सपेरा देखना Seeing Snake Charmer In Dreams

सांप और सपेरा देखना यह देखना आप के लिए अशुभ संकेत होता है। हमारे शास्त्रों में सांप और सपेरा देखना अच्छा नहीं माना गया है। आप एक पक्षी की तरह उड़ना चाहते हैं। पर कोई हैं जो आप को पकड़ना चाहता है। आप की आजादी को खत्म करना चाहते है।आप को उनलोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आप यदि कुछ गलत कार्य नहीं कर रहे हैं तो आप को डरने की जरूरत नहीं है। पर यदि आप के माता-पिता आप को किसी बात के लिए मना करे तो उन से आप बैठ कर शांति से बात करे। यदि आप सपेरे है और आप ने नाग पकड़ कर आप उसे अपने इशारे पर चला रहे हैं तो आप के लिए यह एक तरह से शुभ भी है आप को रोक टोक करने वाले तो बहुत होगे पर आप अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंच जायेगे। कितने भी ज़हररिले सांप आप के रास्ते में आयेगे ।आप को कोई नहीं रोक पाएगें। 

सपनें में खेत में सांप देखना Seeing Snake In Farm In Dreams

सपनें में यदि आप को किसी खेत में सांप दिखता है तो यह आप के लिए शुभ संकेत होता है। सांप ज्यादातर खेत में रहते हैं। आप यदि सपनें मे एक किसान है और आप को सांप दिखता है तो यह आप के लिए शुभ संकेत होता है। पर यदि आप कोई आम इंसान है और आप को सांप दिखता है तो आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने वाले हैं तो आप को दुगना लाभ होने वाला है। आप आने वाले समय में आप के पास बहुत धन आ सकता है और जमीन जायदाद वाहन खरीद सकते हैं। आप को माँ अन्नपूर्णा देवी की कृपा से आप के घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी। साथ ही आप को अनेक प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आप के पूर्वज भी आप को दर्शन दे सकते है इस रूप में आप को भोलेनाथ की नियमित रूप से पूजा करना चाहिए। कुछ सपनें यदि आप दिन में भी देखते तो भी उनका आप को फायदा होता है। पर समय लग सकता है। 

सपनें में सांप को खाना Eating Snakes In Dreams

यदि सपनें में आप यदि एसा देखते की आप सांप को खा रहे हैं तो आप को अपनी सेहत का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है। आप ज़हर खा रहे हैं। आप खाना खाते वक्त भी दूसरी बाते सोचते हैं किसी न किसी चिन्ता में डूबे रहना। दूसरों की बातों में आप को ध्यान नहीं देना चाहिए। आप बार बार अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। और आप कभी खाना अच्छे से नहीं खाते हैं। और कभी बहुत ज्यादा खा लेते हैं। कोई आप को बहुत परेशान करते हैं। आप को  बहुत ताना कसी करते रहते हैं। आप मेहनत करते हैं फिर भी आप को बहुत कुछ सहना पड़ता है। आप निराश मन से खाना खाते हैं। 

सपनें में सांप का चढ़ना Seeing Snake Climbing In Dreams

सपनें मे यदि सांप किसी जगह पर चढ़ रहा हैं और आप उसे देखा रहे हैं। या फिर सांप आप के ऊपर चढ़ रहा हैं। इस तरह का सपना शुभ माना गया है। आप को यह संकेत मिलता है कि आप को अब किसी से भी डरना नहीं है। चाहें आप के सामने कितना भी शक्ति शाली व्यक्ति क्यों न हो आप के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। सांप का आपके ऊपर चढ़ना बहुत शुभ है आप को परिस्थितियों से कभी नहीं घबराना है और आप को अपना कार्य करते रहना है। आप मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का सामना डट कर कर सकते है और आप को सफ़लता जरूर मिलेगी। 

सपनें में सांप और बिल्ली दिखाई देना Sapne Me Saap Aur Billi Ko Dekhna

सांप और बिल्ली को यदि आप देखते हैं दोनों आपस में लड़ रहे हैं तो यह शुभ संकेत होता है। आप के अन्दर की कमजोरी अब समाप्त हो जाएगी। आप अपने आप को ऊर्जा से भरपूर देखेंगे। आप के परिवार के झगडे अब समाप्त होने वाले हैं। सांप को बिल्ली मार डाल सकती हैं। आप के अन्दर के कुविचार आप को आगे नहीं बड़ने देते हैं। ये आप का जीवन ज़हर की तरह बर्बाद कर रहे हैं। आप को अब विलम्ब नहीं करना है और अपने मन को एकाग्र करने का प्रयास करना चाहिए। आप को अपने ईस्ट देव की नियमित रूप से लगभग पांच मिनिट पूजा या जाप करने से आप को लाभ प्राप्त होगा। 

सपनें में बार बार सांप दिखाई देना Seeing Snakes Frequently In Dreams

  • यदि आप को सपनें में बार बार  सांप दिखते हैं तो यह सपना आप को सांप के रंगों के अनुसार अलग अलग संकेत अच्छे व बुरे फल देते हैं। सांप हमे यदि बार बार दिखाई देते है तो यह हमारे ग्रहों की स्थिति को भी बताने का प्रयास करते हैं। ये हमारे आने वाले समय को बताना चाहते हैं। यदि किसी व्यक्ति को बार बार सांप दिखते हैं तो यह संकेत देते है कि सांप यदि सपनें में आते है और हम डर रहे हैं तो यह आप के डर को खत्म करने का आप को संदेश देते हैं। आप के जीवन में चल रही परेशानियां को बताने की कोशिश करते हैं। 
  • सांप हमारे सपनें में आकर हमे यदि डराता है या हम सांप से डरते हैं। जिन व्यक्तियों को सांप सपनें मे आता है तो वह उनसे डरते हैं। स्वपन शास्त्र मे और ज्योतिष शास्त्र में यदि हमे बार बार सांप देखते हैं तो हमे काल सर्प दोष या पित्र दोष हो सकता है। कभी हमारी जन्म पत्रिका में नहीं दिखाई देता है। पर यह दोष होता है जिसकी वजह से आप को सांप के बार बार सपनें आते हैं। आप का पूर्व जन्म का कुछ रिश्ता जुड़ा होता है जिससे वो आप को सपनो में आकर संकेत देते हैं। 
  • यदि आप को सपनें में बार बार काले रंग के सांप दिखाई देते हैं तो आप को काल सर्प दोष है उसकी वज़ह से आपको सपनें आते हैं। काले सांप नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक होता है। आप को आपकी मेहनत का फल प्राप्त नहीं होता और किसी न किसी वज़ह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  यदि आप सपनें में सफेद सांप बार बार देखते हैं तो आप को पितृदोष हो सकता है आप को अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भागवत गीता का पाठ का दान करना चाहिए। जिससे उनकी आत्मा को शान्ति मिले। 
  • सुनहरा सांप भी पितृदोष की वज़ह से बार बार दिखाई देता है। आप अपने पितरों को भूल जाते है। 
  • पीला सांप आप को यह याद दिलाने का प्रयास करता की आप को अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए। और आप बहुत ऊचाईयों तक पहुंच सकते हैं। आप बहुत धन कमा सकते है।आप को अपने अन्दर के डर को निकालकर आप को हिम्मत रखने की जरूरत है। क्योंकि आप के जीवन में मुसीबत आयेगी पर आपकों हारना नहीं है आपको हर प्रस्थिति का सामना करना है। आपको अपने ईस्टदेव  के मंत्र की नियमित रूप से एक माला जाप करना चाहिए। और यदि आप बहुत ज्यादा परेशानी में है तो भगवान शिव की नियमित या सोमवार कों पूजा करने से आप को बहुत लाभ प्राप्त होगा। 

सपनें मे सोमवार को सांप देखना Sapne Me Somvaar Ko Saap dekhna

सपनें मे यदि आप को सोमवार के दिन सांप दिखाई देता है तो यह आप के लिए किसी वरदान की तरह होता है। आप पर भोलेनाथ की कृपा होने वालीं है। आप बहुत हि भाग्यशाली है। आप उन लोगों में से एक हैं जो खुद तो आगे बढ़ते हैं और आप की वज़ह से दूसरे भी आगे बढ़ते हैं। आप की वज़ह से आप के परिवार के लोग भी खुश रहते हैं। आप को बहुत अच्छी खबर मिलने वालीं है। और आप के आने वाले समय में आप को अपने व्यापार व्यवसाय में बहुत ही लाभ प्राप्त होने वाला है सकारात्मक ऊर्जा आप को प्राप्त होगी। जो कार्य आप के नहीं हो रहा है तो वह अब बहुत जल्दी होने वाला है। 

सोमवार को यदि आप को सांप के दर्शन होते हैं तो यदि आप की विवाह की उम्र है तो आप को अच्छी सीधी सादी लड़की से आप का विवाह होगा। और यह सपना किसी कुँआरी लड़की को दिखता है तो उस लड़की का विवाह भोले भाले लड़के से होता है। सोमवार का व्रत करने से यह सपना बहुत जल्दी पूरा होता है। महादेव की कृपा से आप की हर मनोकामना पूरी होगी। सोमवार के दिन सांप दिखता है तो स्वपन शास्त्र के अनुसार हमारे चंद्र ग्रह का हमे शुभ फल प्राप्त होने वाला है। चंद्रमा की तरह आप में आकर्षक उत्पन्न होगा। आप का भाग्य चमकने वाला है। आप के मान सम्मान की वृद्धि होगी। लोग आप की इज्ज़त करेगे। आप को अपनी मेहनत से दुगना फल प्राप्त होगा। 

सपनें मे शनिवार को सांप दिखाई देना Sapne Me Shanivaar Ko Saap Dekhna

सपनें में शनिवार को यदि आप को सांप देखते हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप के जीवन में शनिग्रह का आगमन होने पर भी आप को शनिवार को सांप का सपना आ सकता है। आपको थोड़ा वाहन चलाने में ध्यान रखना चाहिए। आप को हनुमानजी की आराधना करना चाहिए। आप ने यदि कोई गलती की है या किसी को कुछ गलत कहा हो तो आप को अपनी गलतियों की माफी मांग लेनी चाहिए।

तो आप को शनिदेव आप पर शनि ग्रह का अच्छा फल प्राप्त हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानी आयेगी पर आप को कुछ समय बाद लाभ की भी प्राप्ति होती है। आप अच्छे कर्मों को करते जाना हैं। आपको काले धन अर्थात किसी से धन उधार नही लेना चाहिए। और यदि आप किसी से धन उधार लेते हैं तो आप को उन्हें लोटा देना चाहिए। कोई भी गैर कानूनी कार्य नहीं करे। नहीं तो आप बहुत परेशानियों में आ सकते है। शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं ।और किसी से झगड़ा नहीं करे अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

सपनें में सांप और मेढ़क देखना  Seeing Snake And Frog In Dream

सपनें में यदि आप सांप और मेढ़क देखते हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत माना गया है। सांप का भोजन मेढ़क होता है। कोई ऐसा व्यक्ति हैं जो आपकी मेहनत की कमाई को पानी की तरह बहा रहा हैं। कोई हैं जो महीने की एक तारीख होते ही आप उसे कब रुपये दो यह इंतजार कर रहा है और यह इंसान आप को सिर्फ पैसा कमाने की मशीन समझता है। बस प्यार से बोल कर आप उसके बातों में इतना विश्वास करते हैं कि आप को अपनी भी चिंता नहीं रहती हैं और आप  मेढ़क की तरह उसके आगे पीछे कूदते रहते हैं। आप को अपना भी ध्यान रखने की जरूरत है। 

सपनें में सांप और कछुए को देखना Sapne Me Saap Aur Kechua Dekhna

सांप और कछुए को यदि आप सपनें में देखते हैं तो यह बहुत हि शुभ संकेत होता है। कछुए का अवतार भगवान विष्णु ने लिया था और शेषनाग उनका प्रिय होता है। इस तरह का स्वपन बहुत हि दुर्लभ स्वपन माना गया है। हमारे शास्त्रों में सांप और कछुए को देखने के बारे विस्तार से वर्णन किया गया है। यह स्वपन आप को सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा से आपको भर देगा। आप अपनी मेहनत से बहुत आगे बढ़ने वाले हैं। आप जो भी कार्य करेगे उसमें आप को लाभ प्राप्त होगा। के लिए अब कुछ भी असंभव नहीं होगा रोज़गार के नये नये अवसर आप को मिलेगे। आप के बहुत अच्छे मित्र बनेंगे। आप को बहुत से लोग पसंद करेंगे। 

सपनें मे पूर्णिमा को सांप देखना पूर्णिमा की रात को सांप देखना Seeing Snake on Full Moon Day

यदि आप को सपनें में पूर्णिमा की रात को सांप दिखाई देता है चाहे वह किसी भी रंग का हो वह बहुत ही शुभ माना जाता है। पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु का प्रिय दिन माना जाता है और भगवान विष्णु को नाग बहुत ही प्रिय होते हैं। यदि आप पूर्णिमा के दिन सांप को देखते हैं तो आप का सोया हुआ भाग्य जग जाता है। कहते हैं कि पूर्णिमा के दिन नाग नागिन आपस में मिलते हैं और शिव मंदिर में भगवान शिव के मंदिर में भी जाते हैं। पूर्णिमा के दिन नाग नागिन चंद्रमा की भी आराधना करते हैं। और भगवान विष्णु की भी इस दिन पूजा की जाती और सत्यनारायण भगवान की कथा भी इसी दिन पड़ी जाती हैं। और रात्री में जागरण किया जाता है।

हमारे धार्मिक शास्त्रों में हर पूर्णिमा का अपना एक बहुत हि अच्छा महत्त्व है। कहते हैं कि शरद पूर्णिमा को माँ लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। शरद पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा अमृत की वर्षा करता है।सांप दिखने का मतलब आप को सुख-शांति की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई बिजनैस करते हैं तो आप को उसमें बहुत ही लाभ प्राप्त होगा। रोग बीमारियाँ सभी समाप्त होकर आप और आप के परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। शेषनाग भगवान विष्णु की शय्या है। यह दिन नागों के लिए भी महत्वपूर्ण होता है उनको अनेक शक्तियां प्राप्त होती हैं। 

इस दिन यदि सपनें में आप को सांप या सांप का जोड़ा चाहे किसी भी रंग का हो बहुत ही शुभ होता है। यह दिन बहुत ही शुभ माना गया है पूर्णिमा के दिन नाग नागिन को देखने वाला जो भी हो उसका आने वाला भविष्य राजा की तरह बीतता है। उसे अपनी मेहनत से बहुत ही धन की प्राप्ति होती हैं। और पैतृक धन की भी प्राप्ति होती हैं। ये लोग बहुत ही भाग्यशाली होते है। इसकी वजह से इनका पूरा परिवार सुख प्राप्त करता है ।यह सपना जल्दी सच करना चाहते हैं तो आप को पूर्णिमा का व्रत करना प्रारंभ कर देना चाहिए। 

सपनें मे सांप का काटना Sapne Me Saap Ka Kaatna

सांप का काटना और इलाज यदि सपनें में आपको सांप काटता है और आप फिर इलाज करवा रहे हैं तो इस का संकेत यह होता है कि आप पर कोई मुसीबत आयेगी आप का स्वास्थ्य खराब हो सकता है पर जल्दी उस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। आप के साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती हैं पर उसमे आप को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाए। आपके हाथों से किसी और का भी नुकसान हो सकता है। जिसकी भरपाई आप को करना पड़ सकती हैं।

सपनें मे सींग वाला सांप देखना Sapne Me Seeng Wala Saap Dekhna

सींग वाला सांप बहुत ही अशुभ होता है। आपको कोई शैतानी शक्ति या बुरी नज़र लगीं हुईं हैं। आपको ओर आपके परिवार की खुशियो को बर्बाद करना चाहते हैं। सिग वाला सांप राक्षस का रूप होता है हमारे शास्त्रों में सिग वाले सांप किसी भी रंग का हो उसे अशुभ माना गया है। ये देखने में बहुत ही भयानक होते हैं। ये विनाश का संकेत देते हैं। इनसे एक तरफ तो लोगों को लाभ होता है। पर दूसरी तरफ हानि। जेसे की किसी की दुर्घटना हो गई और फिर सरकार की तरफ से उसको पेसे मिल जाते है। कोर्ट-कचहरी में विवाह विच्छेद होने पर धन मिलना या किसी का मन दुखता है और उनसे हम धन अर्जित करते हैं।

ये धन हमे खुशी नहीं दे सकता इसलिए इस तरह का स्वपन आये तो भोले नाथ जी की पूजा करना और एक माला भोले नाथ जी की महामृत्युंजय मंत्र की जरूर करना चाहिए। किसी लड़की को यह स्वपन आता है तो उसे विष कन्या योग होता है उसका जीवन बहुत ही संघर्षों से भर जाता है। उसे अपने जीवन में बहुत दुखों का सामना करना पड़ता है। और उनके विवाह में भी परेशानीया आती हैं। और उनकी वज़ह से उनके परिवार वाले भी बहुत परेशान रहते हैं। एसी लड़कियों को लगभग जिने की इच्छा खत्म हो जाती हैं। उनकी मजबूरी का सब फ़ायदा उठाते हैं और यदि लड़कों को भी इस तरह के सपनें आते हैं तो उनके साथ भी ऐसा ही होता है। अपमान होता रहता है। 

धन तेरस के दिन सांप का दिखना Dhanteras Ke Din Saap Ka Dikhna

धन तेरस के दिन सांप देखना बहुत ही शुभ माना गया है। दिपावली के दिनों में सांप का दिखना शुभ माना जाता है इन दिनों में सांप बहुत से लोगों को दिखाई देते हैं ये हमारे पूर्वजों की आत्मा भी सांप में निवास करती हैं और त्योहार के दिनों में ये हमसे उम्मीद करती हैं कि हम उनके लिए कुछ करे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करे ।इन दिनों में सर्प हमे दिखते हैं तो हमारे हिन्दू धर्म में यह कहा गया है कि ये जीव हमारे जीवन की मुश्किलों को कम करते हैं और आने वाला साल हमारा यादगार बन जाता है। इस साल आप को कोई नौकरी या फिर आप की शादी हो सकती हैं या आप के घर परिवार में बच्चे का जन्म हो सकता है। आप को बहुत खुशिया मिलती हैं आप के व्यापार व्यवसाय में बहुत लाभ होता है। 

सपनें मे सांप की मौसी देखना या बामणि देखना Sapne Me Saap Ki Mausi Dekhna

यदि आप को सपनें में सांप की मौसी पेर वाला सांप जिसके चार पेर होते हैं ये बहुत ही दुर्लभ प्रजाति है और इनको बहुत से लोग बामणि भी कहते है। बहुत से लोग इन्हें मार डालते हैं। यह देखने में बहुत डरावनी लगती हैं। कहते है की यह जहरीली नहीं होती है पर हमे इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए। यह जहरीली भी हो सकती है इनके बारे में बहुत से लोग बोलते हैं कि यह काट ले तो इंसान को पानी भी नहीं पीने देती है और इंसान मर जाता है।ये अपना स्थान नहीं छोड़ती है इन्हें यदि हम भगा भी देते हैं तो यदि आप आस पास इनको छोड़ते हैं तो यह फिर आ जाती हैं। यह छोटी रहती हैं जब छिपकली की तरह दिखती हैं ।और बारिश के दिनों में यह दिखाई देती हैं पर धीरे-धीरे यह बड़ी हो जाती हैं और सांप के जेसी दिखने लगती हैं। इनको शुभ माना गया है। कहते की यह अगर किसी को दिखती हैं तो उसे अच्छा रोजगार मिल जाता है। और उस व्यक्ति की परेशानीया धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। हमारे यहां गावों में लोग इनको शुभ मानते हैं।

सपनें मे दो मुह वाला सांप Sapne Me Do Muh Wala Saap Dekhna

सपनें मे यदि आप को दो मुह वाला सांप दिखता है तो यह आप के लिए संकेत अशुभ संकेत होता है। कभी कभी हमारे जीवन में इस तरह की स्थिति पैदा हो जाती हैं कि हम अपने भविष्य के बारे मे  अपने जीवन में हमे क्या करना है।किस व्यक्ति से विवाह करना चाहिए। या कौनसी नौकरी व्यापार व्यवसाय करना चाहिए। हम कुछ भी फैसला नहीं कर पाते हैं। क्या सही है क्या गलत हमारा दिमाग काम नहीं करता और हम बहुत हि चिन्ता में डूबे रहते हैं।

हमारा जीवन बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजरता है। हमारा एक मन करता है कि हमे ये कार्य करना चाहिए और दूसरा मन कहता है कि हमे यह कार्य नहीं करना चाहिए। हमारे मन पर  नकारात्मकता हावी हो जाती हैं और हमारी मानसिकता दोहरी विचार धारा की वज़ह से बहुत हि तनाव हमारे दिमाग में रहने लगता है। हमारी सोचने समझने की मानसिक शक्ति क्षीण होने लगती है।बहुत से लोग इतने परेशान हो जाते है कि वे पागलों की तरह हरकतें करने लगते है। उनका स्वास्थ्य खराब होने लगता है। स्वपन दुनिया के अनुसार आप को इस तरह के लोग भी मिलते हैं जो सिर्फ दिखावा करते हैं। 

आप उनको बहुत अच्छा समझेंगे पर वो लोग मन मे आप से दुश्मनी रखेगे। आप को गलत सलाह देने का प्रयत्न करेगे जो कार्य आप को अच्छा लगेगा उनकों वे करने के लिए आप को मना करेगे। आप को धोखा भी मिल सकता है। और आप को कोई धोखा दे यह आप से सहन नहीं होगा। आप के व्यवहार में इतना परिवर्तन आ सकता है कि आप लोगों से कभी अच्छा व्यवहार करेगे तो कभी झगड़ा करने लगेंगे। दो मुह वाला सांप हमारे जीवन को नकारात्मकता  की ओर ले जाता है आप को किसी पर भी विश्वास नहीं रहेगा।आप सपना देखते हैं कि आप सपनें में दो मुह के सांप से डर रहे हैं  तो आप पर बहुत ही परेशानिया आने वाली यह सांप आप को कमज़ोर करना चाहता है आप को राहु और केतु दोनों ग्रहो का बुरा प्रभाव पड़ रहा हैं। 

आप को इस तरह की परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है पर आप को इन परिस्थितियों से घबराना नहीं है। आप को इन से बचने के लिए आप को अपने मन में से नकारात्मक विचारों को निकालने का प्रयास करना चाहिए और आप को नियमित रूप से भोले नाथ की आराधना करना चाहिए और भगवान श्रीकृष्ण की भागवत गीता पढ़ना चाहिए। जिससे आप को परिस्थितियों से निपटने में बहुत ही शक्ति मिलेगी। भागवत गीता पढ़ने से आप बड़ी से बड़ी परेशानी से निपट सकेगें। और आप सकारात्मक ऊर्जा से भर जायेगे। आप के मन में आने वाले कुविचार समाप्त हो जायेगे। 

सपनें उड़ने वाला सांप देखना Sapne Me Udne Wala Saap Dekhna

यदि आप सपनें में उड़ने वाला सांप देखते हैं तो आपके लिए शुभ माना गया है। यू तो सांप के पँख नही होते है। पर सांप को कोई छेड़ता है तो वह उछलने हुए अपनी जान बचाने के लिए वह एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं । उड़ने वाले सांप बहुत से अलग अलग रंगों के होते हैं और यह ज्यादातर बहुत कम जहरीले होते हैं। ये इस तरह उछलते है कि हमे लगता है कि ये उड़ रहे हैं। हमारे शास्त्रों के अनुसार उड़ने वाले सांप आप को आने वाले समय में यदि आप को कुछ एसा लगे कि आप के साथ कुछ गलत होने वाला है तो पहले से ही आप सावधान हो जाए। आप वहां से उड़ जाए। कभी कभी हम मुश्किलो  में फंस जाते हैं। याने आप को उस रास्ते से हट जाना चाहिए। आप से जो काम नहीं हो पा रहा हैं तो आप उस काम को करने में अपना ज्यादा समय नहीं बिगाड़े आप को सिर्फ वहीं कार्य करना चाहिए जो आप कर सके आप को यह संकेत मिलता है कि आप को इतना भी उड़ने की कोशिश नही करनी चाहिए कि आप अपने स्वास्थ्य को खराब कर ले। 

सपनें उड़ने वाला सांप देखना Sapne Me Udne Wala Saap Dekhna
सपनें उड़ने वाला सांप देखना Sapne Me Udne Wala Saap Dekhna

सपनें में सांप और केंचुआ देखना Sapne Me Saap Aur Kechua Dekhna

सपनें में सांप और केंचुआ देखना सांप और केंचुआ यदि आप साथ में देखते हैं तो आपको यह संकेत मिलता है कि जिसे आप केंचुआ समझ रहे हो वह आगे चलकर सांप बन सकता है। सांप के बच्चे छोटे रहते हैं तब वह भी केंचुए की तरह दिखते हैं। आप लोगों पर बहुत विश्वास करने लगते हैं। आप सभी को अपनी तरह सीधे सादे व्यक्ति की तरह समझते हैं। और वह लोग जब आपको और वो लोग जब आपको धोखा देते हैं तो आपको कुछ समझ नहीं आता। इसलिये ये स्वपन देखना आपको सतक रहने का संदेश देता हे।

सपनें में सांप और बिच्छु देखना Sapne Me Saap Aur Bicchoo Dekhna

यदि आप सांप और बिच्छु को साथ में देखते हैं आप सपनें मे एक एसी जगह पर जाते हैं जहाँ पर आप को सांप और बिच्छु दिखाई देते हैं तो यह संकेत आप के लिए शुभ होता है। सांप और बिच्छु को धन का प्रतीक माना गया है। पौराणिक कथाओं में वर्णित है कि राजा महाराजाओं के मरने के बाद उनके धन की रक्षा सांप और बिच्छु मिलकर करते हैं। आप को पेत्रक धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आप की आय में भी वृद्धि हो सकती हैं। सांप और बिच्छु दोनों ही जहरीले है दोनों में मित्रता होती दोनों को देखना शुभ फल की प्राप्ति करवाता है।

सपनें में सावन के महीने में सांप देखना Sapne Me Sawan Ke Mahine Me Saap Dekhna

यदि आप सपनें में सांप को सावन के महीने में देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। यह महीना भगवान भोलेनाथ का होता है। और यदि आप सपनें में या फिर हकीकत में सांप देखते हैं तो आप को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो गया है आप की पूजा सफल होगी। भोलेनाथ ने आप के दुख तकलीफो को दूर करने के लिए अपने नाग को आदेश दे दिया है कि आप की जो भी समस्या है वह दूर हो जाएगी। और अब आप की मनोकामना पूरी होने वालीं है। आप को हर क्षेत्र में सफ़लता मिलने वालीं है। भोलेनाथ के मन्दिर में यदि आप को सांप के दर्शन होते हैं तो यह सोने में सुहागा है। आप के जन्म जन्मांतर के पाप समाप्त होकर आप को लम्बी आयु का वरदान प्राप्त होता है। यह बहुत ही दुर्लभ दर्शन होते आप पर भोलेनाथ की एसी कृपा होगी कि आप को बिजनैस में नौकरी में व पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। आप को एक के बाद एक सफ़लता और खुशखबरी मिलती हैं।

सांप को पानी पीते हुए देखना Saap Ko Pani Pite Dekhna

यदि आप सपनें में सांप को पानी पीते देखते हैं तो आप के लिए यह बहुत शुभ संकेत होता है। आप रात को सपना देखते हैं कि सांप चाहे वह किसी भी रंग का हो वह पानी पी रहा हैं। किसी नदी तालाब से वह पानी पी रहा हैं तो आप को यह संकेत मिलता है कि आप को बहुत बड़ी खुश खबर मिलने वालीं है। आप से आप के पूर्वज बहुत हि खुश है आप को संतुष्टि प्राप्त होगी।आप के मन की चिंता समाप्त होने वालीं है।

सपनें में ख्वाब में सांप देखना Khwab Me Saap dekhna

यदि आप ख्वाब में सांप देखते हैं तो यह आप के लिए शुभ माना गया है आप के दुश्मन आप से हार मानने वाले हैं। आप की तरक्की होगी। और हर तरह की सफ़लता आप के मिलेगी। यदि आप सफेद सांप देखते हैं तो वह शुभ होता है और सफेद धन प्राप्त होता है। यानी आप की मेहनत से आप को फल की प्राप्ति होती हैं। मेहनत करे आप को दुगना फल मिलेगा। काला सांप थोड़ा संघर्ष करवाता है जीवन में पर कई तरह की सफलता मिलती हैं। काला धन आने के भी संकेत मिलते हैं। पर काला धन हमे कभी खुशी नहीं दे सकता है।इस लिए इस तरह का कोई भी काम हमे नहीं करना चाहिए।

सपनें में पांच मुह का सांप देखना Sapne Me Paanch Mooh Wala Saap Dekhna

पांच मुह वाला सांप जो कि हम भगवान विष्णु के सिर पर स्थित देखते हैं। इस तरह का सांप बहुत ही दुर्लभ होता है और वर्तमान में यह आज तक किसी ने भी नहीं देखा है।इस तरह के सांपो की जानकारी हमे हमारे प्राचीन धर्म ग्रंथों में और पुराणों में मिलता है।पांच मुह वाले सांप जैन धर्म के मंदिरो में भी दिखाई देते हैं। पांच मुह वाला सांप शेषनाग का रूप होता है। यह बहुत हि शुभ माना जाता है इस तरह का स्वपन बहुत हि भाग्यशाली व्यक्ति को ही आता है। यदि आप सपनें में पांच मुह वाला सांप देखते हैं तो यह बहुत शुभ होता है। इन्हें भगवान लक्ष्मणजी और बलराम का रूप माना जाता है।और इन्हें अनंत भी कहा जाता है जिसका मतलब आप को बहुत सुख की प्राप्ति होने वालीं है जिसका वर्णन करना बहुत ही कठिन है। आपको इस तरह का स्वपन आता है तो आपको भगवान राम की कृपा से आपके जीवन में बहुत खुशिया आने वाली है। आप पर नाग देवता प्रसन्न है।आप को इस तरह का सपना जब भी आए आप को भगवान राम की पूजा आराधना करना चाहिए। आप को पूर्णिमा का व्रत करने से बहुत लाभ प्राप्त होगा।

सपनें में चमकीला सांप देखना Sapne Me Chamkila Saap Dekhna

सपने में चमकीला या चांदी के रग के सांप देखना बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस तरह के सांप आपके वे पूर्वज होते हैं जो अपनी जगह बहुत ही खुश हैं जिन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हुई है वे आपको आशीर्वाद देना चाहते हैं। इनका सपनें मे दिखना आपकों संकेत के माध्यम से आप को आने वाले संकट से बचाना और अपने कुल की रक्षा करना होता है।यदि कहीं गड़ा हुआ धन होता है तो यह सांप आप को सपनें मे आकर संकेत देते है। पर इस तरह के सपनें तभी आते हैं जब आप के पूर्वज आप से बहुत खुश होते है। और यदि आप को सपना आये के ये किसी खंडहरों में घूम रहे हैं और या मंदिर के आसपास घूम रहे हैं। या फिर किसी के घर के आसपास घूमते दिखे तो आप की वे हर प्रकार से रक्षा कर रहे हैं। और आप को धन लाभ होगा। और आप के वंश मे वृद्धि होने के आप को संकेत मिल रहे हैं। इस प्रकार के सपने जल्दी सच करने के लिये आप को शिव मंदिर में शिव जी की आराधना करना चाहिए। और श्राद्धपक्ष के दिनों में पूर्वजों के लिए भागवत गीता का पाठ करना चाहिए।

सपनें में घायल या अधमरा सांप देखना Sapne Me Ghayal Saap Dekhna

सपने में यदि आप सांप को अधमरा या घायल देखते हैं। आप सपनें में देखते हैं कि सांप किसी वज़ह से उसे किसी जानवर ने या फिर किसी वाहन से घायल हो गया है। और उसमें बिल्कुल भी चलने की हिम्मत नहीं वहां से भाग ने कि और बस वह मरने ही वाला है तो आपको यह संकेत मिलता है कि आप के पूर्वज की आत्मा भटक रही हैं। उन्हें आप की मदद की मदद चाहिए। आप को अपने पितरों के लिए कुछ करना चाहिए। वो आप को कुछ कहना चाहते हैं। आने वाले समय में आप के शत्रु आप को हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकते है। पर आप के साथ कोई बुरा नहीं कर पाएगा। आप का शत्रु आप को हरा ने के चक्कर में खुद ही हार मान लेगा।