Sapne Mein Sindoor Dekhna सपनें मे सिन्दूर देखना

Sapne Mein Sindoor Dekhna सपनें मे सिन्दूर देखना : नमस्कार दोस्तो ” सपनें मे सिन्दूर देखने के क्या संकेत होते है।आज यह हम आपको बताने का प्रयास करेंगे। सिन्दूर का हमारे सनातन धर्म मे बहुत विषेश महत्व है।सिन्दूर जो की हर सुहागन औरत की निशानी होती है। सिन्दूर हमारे सनातन धर्म मे शादी के बाद मांग मे भरना अनिवार्य होता है। मांग भरने से स्त्री के सौभाग्य मे वृद्धि होती है।यह परम्परा वैदिक काल से चली आ रहि है।देवी-देवताओ को भी सिन्दूर चढ़ाने का बहुत महत्व होता है ।

एक समय की बात है, मां जानकी जी मांग मे सिन्दूर लगा रहि थी तब मांग भरते हुए उन्हे भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी ने देख लिया उन्होंने माता सिता जी से पूछा की आप मांग मे सिन्दूर क्यो लगाती है।तब माता सिता ने कहा की मांग मे सिन्दूर लगाने से भगवान राम की आयु मे वृद्धि होती है। तो फिर क्या था हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिन्दूर लगा लिया जो भी हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाता है उस पर हनुमान जी की कृपा बरसने लगती है। माता सिता जी का कहने का मतलब यह था की जो भी स्त्री मांग मे सिन्दूर लगाती है उसके सुहाग की लम्बी आयु होती है।

इसी तरह भगवान गणेश जी को भी सिन्दूर चढ़ाया जाता है। भगवान गणेश जी का जब मस्तक भगवान शिव ने काट दिया था तब हाथी का मस्तक लाया गया उस हाथी के मस्तक पर सिन्दूर का लेप कीया हुआ था मां गौरी ने उस सिन्दूर को देखकर गणेश जी को आशिर्वाद दिया की जो भी तुम्हारी सिन्दूर से पूजा करेगा उसके जीवन मे दुखो का अंत होने लगेंगा और बडी से बडी मूसिबते आसानी से समाप्त होने लगेगी। हर शुुभ कार्य मे सिन्दूर का उपयोग होता है।

सिन्दूर लगाने से नकारात्मक विचार समाप्त होते है।और सकारात्मक विचार बढ़ने लगते है।सिन्दूर हमे बुरी नज़र से बचाता है।आप जब हनुमान जी के चरणो मेसे सिन्दूर लेकर अपने या छोटे बच्चे के सिर पर लगाते है।तो आप से कोसो दूर नकारात्मक शक्तीया दूर भाग जाती है।और आपको ऊर्जा प्राप्त होती है।रोगमुक्त आप हो जाते है। पर आजकल असली सिन्दूर मिलना बहुत मुश्किल हो गया है।सिन्दूर मे मिलावट बहुत होने लगी है और बहुत सी महिलाए सिन्दूर नही लगाती क्योंकी सिन्दूर लगाने से सिर मे खुजली और बाल झड़ने जैसी समस्या होने लगी है।

आप हर्बल सिन्दूर मार्केट से आसानी से खरीद सकते है।या फिर घर पर भी बना सकते है। पहले की औरते घर पर हि गुलाब के फुलो हल्दी और खडि जो चुने जैसा होता है पर चुना नहि होता है घी या तेल और एक पौधा आता है जिसका नाम कपीला ,या कमीला होता है।आजकल जो सिन्दूर मिलता है उसमे बहुत गहरा केमिकल वाला रंग मिलाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।पर अब हर्बल सिन्दूर भी आने लगे है।

वह आपको मंहगे जरूर मिलेंगे पर आप की सेहत के लिए लाभदायक होगा।असली सिन्दूर सौभाग्य मे वृद्धि तो करते हि है और एकाग्र शक्ति को भी तीव्र करते है। और महिलाओं को बुरी नजर से भी बचाते है।अगर कीसी लड़की की मांग मे सिन्दूर कोई पुरूष देखता है तो वह उसका सम्मान करता है। तो आईये और विस्तार से जानते है कि सिन्दूर का हमारे शास्त्रो मे क्या महत्व है।और सपने मे सिन्दूर देखना कैसा होता है।

Sapne Mein Sindoor Se Maang Bharna सपने मे मांग मे सिन्दूर भरना

सपने मे मांग मे विवाहित स्त्री सिन्दूर भरती है तो यह संकेत शुभ होता है।वह अपने पति से सच्चा प्यार करती है।इस तरह का संकेत आपको मिलता है की आप अपने पति से प्यार से रहे और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करे।और हर परिस्थिती मे पति का साथ दे।अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करे।यह संकेत आपको मिलता है की पति का सम्मान करे और स्वास्थ्य का ध्यान रखे पति के साथ धोखा ना करे और सच्चा प्यार करे आप मांग भरे पति को खुश रखे खासकर मानसिक तनाव ना दे। झूठा दिखावा ना करे।

Sapne Mein Kisi Ko Sindoor Dena सपने मे सिन्दूर देना

सपने मे सिन्दूर यदिआप अपना खुद का सिन्दूर कीसी को देते है तो यह संकेत अशुभ माना गया है।यह संकेत आपको मिलता है की आपके घर-परिवार मे नकारात्मकता आ सकती है।आपके घर-परिवार मे वाद-विवाद बढ़ने लग सकता है आप आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए और अपनी वाणीपर संयम रखे आप अपने हि पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा कार्य ना करे आपके खिलाफ संडयन्त्र हो सकता है।और आपके दुश्मन आपके खिलाफ सबूत इकट्ठे कर सकता है इसलिए कीसी पर भी विश्वास करके गुप्त बाते ना बताये।पर यदिआप नया सिन्दूर जो आपका नहि है वह कीसी को देते है।तो यह संकेत शुभ होता है मान-सम्मान मे वृद्धि होगी।

Sapne Mein Kunwari Ladki Ki Maang Mein Sindoor Bharna सपने मे कुवांरी लड़की का मांग मे सिन्दूर भरना

सपने मे कुवांरी लड़की का मांग मे सिन्दूर भरना इस तरह का सपने का यह संकेत होता है।उस लड़की के विवाह मे विलम्ब होगा।या शादी सगाई मे विलंब होगा।सगाई टूटने के योग बन सकते है।मन चाहा पाटनर नही मिलता है।इस तरह का सपना आने पर गुरुवार का भगवान विष्णु और बृहस्पतिवार का व्रत करने से बहुत लाभ प्राप्त होता है।इस तरह का सपना आने पर बहुत सी लड़कीयो को प्यार मे धोखा मिलता है।इसलिए लड़कीयो को लड़को से सम्हल कर रहना चाहिए। और माता पिता की सहमती से हि विवाह करना चाहिए। कोई भी अनुचित कार्य ना करे।

Sapne Mein Narangi Sindoor Dekhna सपने मे नारंगी सिन्दूर देखना

सपने मे नारंगी सिन्दूर देखना सपने मे इस रंग का सिन्दूर शुभ होता है।नारंगी रंग का सिन्दूर हनुमान जी और गणेश जी को बहुत प्रिय होता है।यह संकेत आपको मिलता है की आपकी कोई मनोकामना बहुत जल्दी पूरी होने वाली है।और इस तरह के सपने का एक संकेत यह भी होता है की आपने यदि कोई मन्नत पहले के समय मे ली हो और उसे यदि आपने वह नहि पूरी की हो तो मन्नत को जल्दी ही पूरा करले ।आप ज्यादा दूर स्थान की मन्नत ना ले जो आप पूरी ना कर पाये।भगवान हनुमान जी और गणेश जी की भक्ती करने से आपको लाभ होगा।नारंगी रंग का सिन्दूर मांंग मे भरना भी शुभ माना गया है।यह सौभाग्य का प्रतीक होता है।सभी जगह अलग-अलग रिवाज होते है महिलाए अपने रिवाज के अनुसार नारंगी रंग का सिन्दूर लगा सकती है।

Sapne Mein Gulabi Sindoor Dekhnaसपने मे गुलाबी सिन्दूर देखना

सपने मे गुलाबी रंग का सिन्दूर देखना आजकल बाजार मे अलग-अलग रंग के अनेक सिन्दूर मिलते है सभी का महत्व होता है रीति-रिवाज के अनुसार महिलाए सिन्दूर लगाती है बहुत सी महिलाए गुलाबी रंग का सिन्दूर भी लगाती है गुलाबी रंग का सिन्दूर भी शुभ माना गया है बहुत सी औरतो का मानना है।की गुलाबी रंग मां लक्ष्मी जी का के आशीर्वाद स्वरूप होता है।रोज लगाने से सौभाग्य मे वृद्धि होती है।आपको आपके कर्तव्य को निभाने मे आपका सहयोग मिलता है।साहस मे वृद्धि होती है।

Sapne Mein Sooni Maang Dekhna सपने मे सूनी मांग देखना

सपने मे सूनी मांग देखना अशुभ संकेत माना गया है।इस तरह का सपना आने पर महामृत्युंजय मंत्र का जप करना शुभ माना गया है।और पत्नी को सूनी मांग नहि रखना चाहिए। वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। और देवी मां के मंदिर मे सिन्दूर चढ़ाना चाहिए।और हो सके तो गाय को रोटी जरूर खिलाऐ। इस तरह का सपना नकारात्मक होता है।बहुत सी स्त्रीया अपने पति से बहुत प्यार करती है और पति कहि पर भी उनसे दूर जाते है तो उनके मन मे भय और डर बना रहता है।इस तरह का भय होने पर भी इस तरह के सपने आते है।भगवान शिव को जल चढ़ाने से भय दूर होगा और बूरे सपने का प्रभाव भी खत्म होता है।

Sapne Mein Naak Par Sindoor Lagana सपने मे नाक पर सिन्दूर लगना

सपने मे नाक पर सिन्दूर लगना यह संकेत शुभ होता है यह संकेत सौभाग्य मे वृद्धि का संकेत होता है।सपने मे आप देखते है की आपकी नाक पर सिन्दूर लग गया है तो यह संकेत मिलता है की आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुख पूर्वक बितेगा।आने वाले समय मे आपको सन्तान सुख प्राप्त हो सकता है।नाक पर सिन्दूर लगने का संकेत मान-सम्मान मे वृद्धि होने का प्रतीक होता है।आप को संकेत मिलता है की आप मांग जरूर भरे यदिआप विवाहित है तो और यदिआप विवाहित नहि है तो सिन्दूर की बिन्दी जरूर लगाये।

Sapne Mein Sindoor Udana सपने मे सिन्दूर उड़ना

सपने मे आप देखते है की सिन्दूर उड रहि है तो यह संकेत आपको मिलता है की आपके वैवाहिक जीवन मे अनबन हो सकती है। पति पत्नी मे मनमुटाव हो सकता है।आपको संकेत मिलता है।की आप अपने जीवन साथी की सहि बातो को नजर अंदाज ना करे।दोनो को ऐक दूसरे पर विश्वास बनाए रखना चाहिए और एक दुसरे का साथ देना चाहिए। और एक दुसरे की छोटी बडी गलतीयो को माफ करने का प्रयास करे और अपने परिवार के बारे मे सोचना चाहिए। लोगो की बातो मे आकर अपने रिश्तो को ना बिगाड़े। परीवार की जिम्मेदारीयो को सहि तरह से निभाए।

Sapne Mein Sindoor Ki Dibbi Dekhna सपने मे सिन्दूर की डिब्बी देखना

सपने मे सिन्दूर की डिब्बी देखना यह संकेत शुभ होता है।आपको पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।और आपके घर मांगलिक कार्य हो सकते है। आपका भाग्य उदय विवाह होने के बाद होगा।आपको संकेत मिलता है की आप अपने जीवन साथी से प्रेम पूर्वक रहे कीसी भी प्रकार का विवाद ना करे।और आपको रिश्तो को निभाने के लिए अपने पति की बहुत सी गलतीयो को माफ करना चाहिए। गलती हर व्यक्ती से होती है।पर हमे जीवन मे आगे बढ़ने के लिए बहुत सी बातो को भूला देना चाहिए।

Sapne Mein Laal Sindoor Dekhna सपनें मे लाल सिन्दूर देखना

सपनें मे यदि आप लाल सिन्दूर देखते है तो यह बहुत शुभ होता है।सिन्दूर दो तरह का होता है लाल सिन्दूर जो देवी मां को चढ़ाया जाता है।और नारगी रंग का सिन्दूर जो हनुमान जी और गणेश जी को चढ़ाया जाता है।लाल सिन्दूर को महिलाए अपनी मांग मे भरती है। लाल सिन्दूर मांग मे भरने से दुर्भाग्य खत्म होता है।और सौभाग्य की प्राप्ती होती है।लाल सिन्दूर मांग मे भरने से पति की तो आयु बढ़ती हि है।और बच्चो के मन मे सकारात्मक विचारो की वृद्धि करता है। लाल सिन्दूर मांग मे भरने से सभी ग्रह शुभ हो जाते है।और कहते है की मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव भी दूर होता है। कहते है की एक चुटकी सिन्दूर शादी-शुदा स्त्री के सिर का ताज होता है।सिन्दूर कीसी ताज से कम नही होता है शास्त्रो मे सिन्दूर मंगल ग्रह का प्रतीक माना गया है मंगल ग्रह का लाल रंग का सिन्दूर मांंग मे भरने से मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ता है। मंगल ग्रह मांग मे सिन्दूर भरने से स्त्रियो पर मंगल ग्रह का दुष्प्रभाव नहि होता और उसका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।और शादी-शुदा महिला को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।सपने मे आप यदि लाल सिन्दूर देखते है।तो यह संकेत जीवन मे खुशीया आने का संकेत होता है।

Sapne Mein Sindoor Dekhna Shubh ya Ashubh सपने मे सिन्दूर देखना शुभ अशुभ

सपने मे सिन्दूर देखना शुभ और अशुभ दोनो संकेत हमे मिल सकते है।सिन्दूर देखना आपको संकेत देता है। सिन्दूर मे बहुत से अच्छे गुण होते है।माथे पर बिन्दी या तिलक या फिर मांग मे लगाने का हमारे सनातन हिन्दु धर्म मे विशेष महत्व रहा है। लाल रंग का सिन्दूर दिखे तो जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होता है और पारिवारिक सुख की प्राप्ती होगी ।और नारंगी रंग का सिन्दूर आयु मे वृद्धि का संकेत देता है। और शारीरिक रोगो से मुक्ति दिलाने का कार्य करता है। पर सिन्दूर गिरना और या फेंकना यह संकेत अशुभ भी होते है।इस तरह के सपने मानसिक तनाव बढ़ने के संकेत देते है।इस तरह के सपने नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर डालते है।और घर-परिवार मे वाद-विवाद लड़ाई झगड़े बहुत ज्यादा बढ जाने के संकेत होते है।

Sapne Mein Sindoor Bechna सपने मे सिन्दूर बेचना

सपनें मे यदि आप सिन्दूर बेचते है।तो यह संकेत आपके लिए अशुभ होता है।आपको संकेत मिलता है की आपको आर्थिक संकट से गुजरना पड़ पड़ेगा।आप पर आपके परिवार की जिम्मेदारी आ सकती है।आप को बहुत मेहनत करना पड़ सकती है।आपको यह संकेत मिलता है।की आप अपनी जरूरते पूरी अपनी मेहनत के पैसो से हि पूरी कर पायेंगे। आप को दुसरो से धन मांगना पड़ सकता।और यदि आप ने कीसी से धन मांगा तो आप को अपमान का सामना करना पड़ेगा। यह संकेत यह बताता है।की आप दुसरो के धन से नहि ऐशो आराम नहि कर पायेगे।इसलिए आपको धन का अपव्यय नहि करना चाहिए। और अपने धन का सदुपयोग करना चाहिए। पर यदि आप ऐसा कार्य करते है।जिसमे आप सिन्दूर बेचते है।तो यह सपना बहुत शुभ होता है।आप को अचानक धन लाभ हो सकता है।

Sapne Mein Bahot Saara Sindoor Dekhna बहुत सारा सिन्दूर देखना

सपनें मे बहुत सारा सिन्दूर देखना सकारात्मक स्वप्न है। आपको संकेत मिलता है। की आप बहुत शान्त चित्त से जीवन मे चलना सिखे ।क्योकि आपके जीवन मे आपका सामना ऐसे लोगो से हो सकता है। जो बहुत अच्छे स्वभाव के हो सकते है।और ऐसे लोगो को समझने मे आप गलती कर सकते है। ये लोग आपके मित्र भी हो सकते है। या आपका जीवन साथी भी पर आपको शीतलता से ठंडे दिमाग से काम लेना पड़ेगा। आप को अपने शीतल स्वभाव से सभी लोगो को वश मे करना सिखना पड़ेगा। जिस तरह से एक महिला को शादी के बाद अपनी बहुत सी इच्छाओ का त्याग करना पड़ता है। वैसे हि आपको भी अपने स्वार्थ का त्याग करना चाहिए। बहुत सी महिलाए है जो शादी के बाद परीवार और बच्चो के लिए अपनी बहुत सी इच्छाओ का त्याग कर देती है।यह करना बहुत मुश्किल होता है।

Sapne Mein Bhagwan Ko Sindoor Chadhanaभगवान को सिन्दूर चढ़ाना

सपनें मे भगवान को सिन्दूर चढ़ाना बहुत शुभ संकेत माना गया है। भगवान गणेश जी को और हनुमान जी को सिन्दूर बहुत प्रिय है। सिन्दूर के बिना पुजा अधुरी होती है। जब हम मंदिर मे जाते है।तो सिन्दूर की खुशबु से महकते हुआ मंदिर मे पैर रखते हि हमारा मन सकारात्मक ऊर्जा से भरने लगता है। मन तो करता है।की हम वहा पर हि बैठे रहे।आप जिन भी भगवान को सिन्दूर चढ़ा रहे है।उनकी कृपा से आपका जीवन बदलने लगेगा है। सिन्दूर देवी मां को यदी कोई स्त्री चढ़ाती है। तो उसका शादी शुदा जीवन बहुत अच्छा बितने वाला है।और पति पत्नी मे प्रेम बढ़ने का संकेत मिलता है।और यदि कोई कुवांरी लड़की सिन्दूर चढ़ाती है तो उसका विवाह जल्दी होने का संकेत मिलता है। और यदि कोई पुरूष इस तरह का सपना देखता है तो उसे दैविय कृपा प्राप्त होती है।और सभी प्रकार का सुख प्राप्त होता है।और सौभाग्य शाली लड़की से विवाह होता है। सपने मे सिन्दूर का तिलक लगाने से विजय प्राप्त होती है।सनातन धर्म मे माथे पर सिन्दूर लाल रंग या भगवा रंग का तिलक लगाया जाता है।कोई भी शुभ कार्य या पुजा करने से पूर्व सिन्दूर लगाना चाहिए।

Sapne Mein Mathe Par Sindoor Lagana सपने मे माथे पर सिन्दूर लगाना

सपने मे यदि आप अपने माथे पर सिन्दूर लगा रहे है।तो यह संकेत आपको आध्यात्मिकता की और आप को अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। माथे पर सिन्दूर सोये हुए भाग्य को जगाने का प्रयास करता है आप को संकेत मिल रहा है की आप भाग्य को बदल देने वाले लोगो मेसे एक है।आप अपनी मेहनत पर विश्वास करे और आलस्य का त्याग करने का प्रयास करे।आप के हाथो ऐसा कार्य लगने वाला है।जो आप की खुशी को बढा देगा।जिसकी वजह से आप बहूत आगे बढ सकते है। इस तरह का सपना यदि कोई स्त्री देखती है तो उसके जीवन मे पति का प्यार मिलता है।और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते है।और सन्तान प्राप्ती के योग बनते है।

Sapne Mein Sindoor Girna सपने मे सिन्दूर गिरना

सपनें मे सिन्दूर गिरना यदि आप देखते है।की आप को सिन्दूर गिरा हुआ दिखता है।या आपके हाथो से सिन्दूर गिर जाता है।तो यह संकेत आपको मिलता आप के मन मे अविश्वास पैदा होने से आपका है आपके मन मे नकारात्मक विचार आने लग सकते है।आप यह भी सोच सकते है।की भगवान क्यो नहि सुनते।इस दुनिया मे भगवान है या नहि आप की परेशानियो का अन्त नहि होने के कारण आप हार मान सकते है।आप पर नकारात्मक शक्तिया हावी हो सकती है। जिससे आप अपने परीवार के लोगो से झगड़ा कर सकती है।आप की सहन शक्ति समाप्त हो सकती है।और आप मानसिक तनाव मे आ सकती है।पर आपको संकेत मिलता की आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे और वाणीपर नियंत्रण रखे ।भगवान आप की परीक्षा ले सकते है। आपका जीवन संघर्ष भरा हो सकता।

Sapne Mein Sindoor Chori Hona सपने मे सिन्दूर चोरी होना

सपने मे आप देखते है की सिन्दूर चोरी हो गया है।तो आपको संकेत मिलता है।की आपके मन मे बूरे विचार जन्म ले सकते है।आपके पति के जीवन मे कोई और औरत आ सकती है। जिससे आपके परिवार के रिश्तो मे दरार आ सकती है।आप को अपना व्यवहार अच्छा बनाना चाहिए जिससे की आप अपने पति को खुश कर सके और पति को काबु मे करने का प्रयास करे।आप क्या गलतिया कर रहि है वह गलतीया सुधारे न की नाराज होकर घर से दूर चली जाये इस तरह की गलती ना हो।आप अपने जीवन साथी पर शक कर सकते है पर अपनी शक करने की आदत की वजह से अपना जीवन मुश्किल मे ना डाले।आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे।और वाणीपर नियंत्रण रखे।

Sapne Mein Sindoor Ka Kharab Hona सपने मे सिन्दूर का खराब होना

सपने मे आप देखते है की सिन्दूर खराब हो गया है। तो यह संकेत अशुभ होता है।यह रोग और बिमारीयो के आने का संकेत होता है। जब हम सिन्दूर को कीसी बरतन मे रखते है।और उसे गिला करते है।और उसे गिला हि ढककर रख देते है।तो सिन्दूर खराब हो जाता है।और बारिश के मौसम मे सिन्दूर पर फंफुद भी आ जाती है।इस तरह का सिन्दूर कभी भी भगवान को ना चढ़ाए। यह दुर्भाग्य होने का संकेत होता है।इस तरह का स्वप्न कोई स्त्री देखती है तो यह संकेत मिलता है की उसके पति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।परीवार मे दुर्घटना हो सकती है।भूल कर भी खराब सिन्दूर का उपयोग मे ना ले इस तरह के सिन्दूर को फेक देना चाहिए। और हो सके तो रोज ताजा सिन्दूर हि लगाये। यदि गीला सिन्दूर हो तो उसे सुखने के बाद हि बरतन को ढककर रखे। इस तरह का सपना आने पर भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से बुरे सपने के फल को समाप्त कीया जा सकता है।भगवान शिव को जल अर्पित करे। और स्त्रियो अपने पति को अपशब्द ना बोले।

Sapne Mein Gila Sindoor Dekhna सपने मे गीला सिन्दूर देखना

सपने मे यदि आप देखते है।की आप गीला सिन्दूर देखते है। सपने मे आप देखते है।की आपने सिन्दूर को लगाने के लिए गीला सिन्दूर रखा है।जो बहुत शुभ होता है। सिन्दूर को पानी या घी तेल मिलाकर हि लगाना शुभ माना गया है।आप को संकेत मिलता है की आप अच्छा हि बोले कभी कीसी को बुरा ना बोले ।आप जो अच्छा बोलेंगे वह आपके जीवन मेे होने लगेंगा यह संकेत देता है।यह संकेत आपको मिलता है की आपका हर कार्य सरल होने वाला है।जिस तरह सिन्दूर गीला करने पर उपयोग मे आसान हो जाता है।शास्त्रो के अनुसार भी गीला सिन्दूर शुभ होता है।यह संकेत आपके जीवन मे विजय प्राप्ती का संकेत होता है।

Sapne Mein Sindoor Ka Podha Dekhna सपने मे सिन्दूर का पौधा देखना

सपने मे यदि आप सिन्दूर का पौधा देखते है। तो यह शुभ संकेत होता है।सिन्दूर का पौधा शुभ माना गया है।सपने मे आप यदि आप सिन्दूर के पौधे को देखते है तो यह संकेत विजय प्राप्ती का संकेत होता है।जो आपको मानसिक तनाव दे रहे है।उनके आगे आपको चुप नहि रहना है।आप की सहन शक्ति समाप्त होने वाली है आपको अब ईट का जवाब पत्थर से देना होगा।आपको मानसिक तनाव नहि रखना चाहिए आप को संकेत मिलता है की आप अपना अपमान ना सहन करे।

Sapne Mein Sindoor Banana सपने मे सिन्दूर बनाना

सपने मे यदि आप सिन्दूर बना रहे है।आप सपने मे देखते है।की सिन्दूर को आप पत्थर के सिल बट्टे पर महिन पीसकर या सिन्दूर बना रहे है तो यह संकेत आपके दांपत्य जीवन मे प्यार बढ़ने वाला है।आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे जीससे आपका जीवन साथी आप पर अपने आप से ज्यादा विश्वास करने लगेगा।यह संकेत आपको मिलता है की आप अपने पारिवारीक जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करे।आपके मान-सम्मान मे वृद्धि होगी।आप यदि अविवाहित है तो आपके जीवन मे अच्छे मित्र आ सकते है।और अच्छे जीवन साथी की प्राप्ती हो सकती है।

Sapne Mein Sindoor Milna सपने मे सिन्दूर मिलना

सपनें मे आप को कोई सिन्दूर देता है।तो आपको यह संकेत मिलता है की आप कीसी का अपमान ना करे ना हि घमंड करे।आपके जीवन मे सब अच्छा है तो यह अच्छी बात है।पर हमे घंमड नहि करना चाहिए। आपको जो कुछ भी मिला है वह भगवान की कृपा से मिला है।और भगवान चाहे तो क्या नहि कर सकते।आपको कीसी का मज़ाक या निंदा नहि करना चाहिए। आप इस तरह का सपना दिखाई देता है तो पारिवारिक वाद-विवाद होने का संकेत आपको मिलता है।आपके शादीशुदा जीवन मे दरार आ सकती है।और ऐसे लोग आपको मिल सकते है जो आपको गलत राय दे सकते है।आपको संकेत मिलता है की आप हर तरह के विवाद से बचकर रहे और चुप रहे।कभी-कभार चुप रहने मे हमारा फायदा होता है।

Sapne Mein Sindoor Se Swastik Banana सपने मे सिन्दूर से स्वास्तिक बनाना

सपने मे सिन्दूर से स्वास्तिक बनाना यह संकेत आपको मिलता है की आप अपने अंदर से नकारात्मक विचारो को निकालने का प्रयास करे।और सकारात्मक विचार रखे यह संकेत शुभ होता है। सिन्दूर से स्वास्तिक बनाने से घर-परिवार मे सुख समृद्धि आती है मांगलिक कार्य हो सकते है।पहले के समय मे घर की देहली पर या दिवार पर स्त्रीया स्वास्तिक का चिन्ह बनाती थी उससे घर-परिवार को बुरी नजर से बचाने के लिए बनाते थे।पर गांवो मे आज भी स्वास्तिक के चिन्ह देखने को मिल जाते है।

Sapne Mein Sindoor Ko Kisi Se Mathe Par Lagwate Dekhna सपने मे सिन्दूर माथे पर लगवाना

सपने मे आप कीसी से अपने माथे पर सिन्दूर लगवा रहे है।तो यह शुभ संकेत होता है।आपको पारिवारिक सुख और भौतिक सुखो की प्राप्ति होगी। आपके जीवन के संघर्ष अब समाप्त होने वाले है। सिन्दूर लगाना सौभाग्य का प्रतीक होता है। आपके मान-सम्मान मे वृद्धि होगी और आपको बहुत बडि सफलता प्राप्त हो सकती है।

Sapne Mein Sindoor Dhona सपने मे सिन्दूर धोना

सपने मे सिन्दूर धोना आप सपना देखते है।की आप अपने माथे पर लगा सिन्दूर धो रहे है।तो यह संकेत कुछ बूरा होने का संकेत होता है।आप को सावधानी रखना होगी।आप के दुश्मन आप को हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे। इसलिए आपको ऐसे लोगो से सावधान रहना है।जिनसे आप का विवाद हो चुका है।उन पर ज्यादा विश्वास ना करे सिन्दूर धोना बहुत बड़ा विवाद होने का संकेत होता है।आप यदि विवाहित स्त्री है तो आपको विवाद से बचना चाहिए पति पत्नि मे अक्सर वाद-विवाद होते रहते है।और दोनो एक दुसरे को बुरा भला कह देते है।पर बहुत से औरते गुस्से मे आकर अपशब्द बोल देती है।या सुहाग की सामग्री को मिटाने का भी प्रयास करने लगती है।जिसका दुष्प्रभाव बच्चो को भुगतना पड़ता है।बच्चो रोगग्रस्त हो सकते है।इस तरह का कार्य कभी नहि करना चाहिए पर इस तरह का सपना भी बुरा फल देता है।इस तरह के सपने के दुष्प्रभाव से बचने के लिए भगवान विष्णु की पुजा करना चाहिए और पिले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

Sapne Mein Bimar Vyakti Ko Sindoor Lagate Dekhna सपने मे बिमार व्यक्ति को सिन्दूर लगाना

सपने मे सिन्दूर कीसी बिमार व्यक्ति को लगाते हुए देखना शुभ संकेत होता है।बिमार व्यक्ति का स्वास्थ्य बहुत जल्दी ठीक हो जाऐगा। आपको संकेत मिलता है।की आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे किसी को भी क्रोध मे आकर अपशब्द ना बोले अपनी वाणि पर नियंत्रण रखे।आप की कटु वाणि से कीसी का मानसिक संतुलन बिगड सकता है।और कोई आपकी वजह से गलत कार्य कर सकता है।जिस वजह से आप को बहुत पछताना पड सकता है।कीसी को बुरा भला कहने से पहले सोच विचार करले।आपको हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।हनुमान जी के चरणो का सिन्दूर लगाने से व्यक्ति रोग मुक्त हो जाते है।

Sapne Mein Devi Maa Ko Sindoor Chadhana सपने मे देवी को सिन्दूर चढ़ाना

सपने मे देवी मां को यदि आप सिन्दूर चढ़ाते है।तो यह संकेत शुभ होता है।आप पर नकारात्मक और बुरी नजर आदि शक्तियो का प्रभाव समाप्त हो रहा है। देवी मां का पूजन करते समय सिन्दूर व लाल कुमकुम की बिंदी लगाना शुभ होती है।सिन्दूर लगाने से सौभाग्य मे वृद्धि होती है औरसौंदर्य मे वृद्धि होती है और माँ लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।और धन धान्य की कभी कमी नहि होती है।