सपने में भगवन विष्णु को देखने के 20 मतलब

नमस्कार दोस्तो आज हम आपको सपने मे भगवान विष्णु को देखने का क्या शुभ अशुभ संकेत होता है।यह बताने का प्रयास कर रहे।जैसा की आप जानते है। हि कि भगवान विष्णु तीनो देवो मेसे एक है।ब्रम्हा, विष्णु, महेश ,भगवान विष्णु ने लोगो को अपना जीवन कैसे जीना चाहिए यह सिखाया है।और भगवान विष्णु के नाभी कमल से ब्रम्हा जी की उत्पत्ति हुई है। जब भी अत्याचार बढ़ा और अन्याय बढ़ा तब तब भगवान विष्णु ने अवतार लेकर धर्म की रक्षा की और भगवान ने जब भी जन्म लिया उन्होने यहि लोगो को समझाने का प्रयास किया।कि कीसी के साथ अत्याचार नहि करो चाहे वह इंसान हो या पशु पक्षी कीसी भी जीव को बेवजह नहि मारे या परेशान नहि करे।और अपने ऊपर भी अत्याचार नहि होने दे।जो लोग आप के साथ छल कर रहे है।आप को बेवकूफ बना रहे है।और आप के साथ भेदभाव कर रहे है।उन लोगो पर विश्वास नहि करे।एक मात्र भगवान हि है।जिनकी शरण मे सच्चे सुख की प्राप्ति हो सकती है।

इस जीवन मे आप को बहुत सोच समझकर हर कार्य करना चाहिए। और जो लोग बहुत हि सीधे-सादे है।उनके जीवन मे बहुत सारे लोग परेशानीयां उत्पन्न करते रहते है।उनकी भगवान विष्णु हि सहायता कर सकते है।भगवान विष्णु ने अनेक अवतार लेकर सम्पूर्ण जगत की रक्षा की है।कभी राम बनकर तो कभी शाम बनकर तो कभी नरसिंह अवतार लेकर तो कभी वामन अवतार लेकर तो कभी मोहिनी का रुप धारण करके देवताओ की रक्षा करते रहे है।भगवान विष्णु की जो शरण मे आ जाता है।उसे कीसी की भी शरण की जरूरत नहि होती।बल्कि वह व्यक्ति सभी को शरण देने वाला बन जाता है।

उस व्यक्ती का भाग्य उदय होने लगता है।कहा जाता है।की विष्णु भगवान अपने भक्त की बहुत परिक्षा लेते है।और उनकी सहायता करने के पहले बहुत परिक्षा लेते है।पर ऐसा नहि है।आप यदि सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना करते है।तो आप को जल्दी लाभ प्राप्त होगा।और तीन महीने मे आप खुद महसूस करने लगेंगे की भगवान विष्णु की शक्तिपर आप को विश्वास बनाये रखना होगा। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पूर्णिमा का व्रत और गुरूवार का व्रत भी बहुत प्रभावशाली है।
भगवान विष्णु अपने भक्तो के सपने मे जरूर आते है।

और जो उनकी भक्ती सच्चे दिल से करते है।तो वह आप को हकीकत मे भी दर्शन दे सकते है।इसमे संदेह की बात नहि है।ये प्रमाण प्रस्तुत है।उन्होने मीराबाई, जयदेव और तुलसीदासजी और बहुत से भक्तो की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हे दर्शन दिए। भगवान विष्णु अलग अलग रुप मे अपने भक्तो को सपने मे दिखाई देते है। कभी छोटे बच्चे के रूप मे तो कभी साधु के रूप मे बृहस्पति देव का व्रत करने वाले व्यक्ति को साधु के रूप मे दिखाई देते है।

भगवान विष्णु को देखने के शुभ फल

सपने मे यदि आप भगवान विष्णु को देखते है।तो वह शुभ होता है। भगवान का सपना देखना कोई साधारण सपना नहि होता है।बहुत हि भाग्यशाली लोगो को हि भगवान सपने मे दर्शन देते है।और यदि आप को एसा सपना आता है।कि आप को विष्णु भगवान दिखाई दे रहे है।तो बस आप की सारी परेशानीयां अब समाप्त होने वाली है।और सुख समृद्धी बढ़ने वाली है।

यूतो विष्णु भगवान सपने मे आते है।तो शुभ हि माना गया है।पर यदि आप को विष्णु भगवान किसी ऐसी स्थिति मे दिखाई देते है।की उनकी मूर्ति खंडित है।या उनकी तस्वीर जल रहि है।मंदिर मे आग लग रहि है।इस तरह के सपने को हमारे शास्त्रो मे अशुभ संकेत माना गया है।कुछ अनहोनी होने के संकेत मिलते है।पर आप को कीसी बात की चिन्ता नहि करना चाहिए। और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते रहना चाहिए। जिससे आप का सपना शुभ सपने मे बदल जाएगा।

भगवान विष्णु दिखाई देना

सपने मे यदि भगवान विष्णु दिखाई देते है।तो आपका अब बहुत हि अच्छा समय आने वाला है।क्योंकि भगवान विष्णु अपने सच्चे भक्त को हि सपने मे दिखाई देते है।भगवान आपको यह संकेत देते है।पारिवारिक सुख शांति की प्राप्ति होने वाली है।आप चिन्ता मुक्त होने वाले है।आज तक आप ने बहुत हि कष्ट सहने होगे और आपका मन अब उदास होने लगा होगा की पता नहि अब क्या होगा।

आप को ऐसा लगने लग रहा होगा की आप की भगवान इतनी क्यो परिक्षा ले रहे है।पर अब परीक्षा कि घडि समाप्त होने वाली है।आप को सपने मे भगवान विष्णु दिखाई दे तो आपको भगवान विष्णु की भक्ति करना चाहिए। आप बहुत किस्मत वाले है।की आप को इस तरह का सपना आता है।सिर्फ भोग विलास की सामग्री होने पर हि सुख की प्राप्ति नहि होती है।सच्चा सुख आत्मीय सुख होता है।आप की एकाग्र शक्ति बढ़ने लगेगी।आप को भगवान के शान्तिपूर्ण भजन सुनना चाहिए। आप अपनी मेहनत से बहुत जल्दी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

भगवान विष्णु का विराट रूप देखना

सपने मे यदि भगवान विष्णु का विराट रूप आपको दिखाई देता है।तो यह बहुत हि शुभ संकेत होता है।इस तरह का सपना उसी व्यक्ति को आता है।जो अपने आप को भगवान को सोप देता है।नित्य वह भगवान से यदि प्रार्थना करता है।की अब सौप दिया इस जीवन को आप के चरणो मे हार और जित सब प्रभु के हाथ मे है।यह सपना बहुत दुर्लभ स्वप्न होता है।वो व्यक्ति भगवान विष्णु को अपना समझने लगता है।और भगवान विष्णु मे हि सब समाये हुए है।

सम्पूर्ण ब्रम्हाण्ड भगवान विष्णु मे समाया हुआ है।वहि शिव है।तो वोहि ब्रम्हा, वो हि राम, कृष्ण और उनके अन्दर हि सम्पूर्ण जगत नदिया और सब समाया हुआ है।उस व्यक्ति को प्रभु की प्राप्ति हो जाति है।जिते जी उसकी कोई इच्छा नहि होती उसे परम सुख की प्राप्ती हो जाति है।वो बस भगवान की भक्ति मे डूब जाता है।वह व्यक्ति जिसका अच्छा चाहता है।उसका भाग्य चमक जाता है।पर ऐसे व्यक्ति का कोई दिल दुखाता है।तो उसका परिणाम बहुत बुरा होता है।ऐसा व्यक्ति सभी का भला हि चाहता है।

भगवान विष्णु की मूर्ति देखना

सपने मे यदि आप भगवान विष्णु की मूर्ति देखते है।तो यह बहुत शुभ संकेत है।और यदि आप पितल या सोने की मूर्ति देखते है।तो यह और भी ज्यादा शुभ संकेत है।आप मे आध्यात्मिक विकास होगा।भगवान विष्णु ऐसे भक्त को दर्शन देते है।जो उन की निस्वार्थ भक्ति करते है।और बस जीवन जीने के लिए जो जरूरी है।वहि भगवान से मांगते है।यू तो व्यक्ति की प्रवति ऐसी होती है।की वह भगवान से हमेशा कुछ ना कुछ मांगता हि रहता है।पर जो भगवान विष्णु की भक्ति मे डूब जाता है।वह अपने लिए कुछ नहि मांगता है।वह सिर्फ अपने परिवार के लिए मांगता है।वह सादा जीवन जीता है।और वह सब लोगो को अच्छी तरह समझ जाता है।वह स्वार्थी लोगो से दूर हो जाता है।वह ऐसे हि मित्र बनाता है।जो उसका अच्छा चाहते है।उसे एकान्त मे रहना अच्छा लगता है।

भगवान विष्णु की फोटो देखना

सपने मे आप देखते है।की आप विष्णु भगवान की तस्वीर देख रहे है।तो यह बहुत संकेत होता है।आप के मन मे भगवान विष्णु की शक्तिपर विश्वास बढ़ने लगा है।आप कि अब भगवान बहुत जल्दी सारी मनोकामनाऐ पूरी करने वाले है। आप अपना विश्वास बनाये रखे और भगवान विष्णु की भक्ति नियमित रूप से करते रहे।आप उन भाग्यशाली व्यक्तियो मेसे एक है।जिन पर भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते है।

यह साधारण सपना नहि होता है।भगवान विष्णु जी के सपने उन व्यक्तियो को हि ज्यादातर आते है।जो पिछले जन्म से भगवान की भक्ति करते आये है।पर कीसी कारणवश उनको मुक्ति प्राप्त नहि हुई और उन्हे फिर इस मृत्यु मे जन्म लेना पड़ा। ऐसे व्यक्ति को भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते रहना चाहिए। जिससे उनकी सारी चिन्ताऐ समाप्त हो जाती है।नियमित रूप से यदि नहि पूजा हो पाये तो गुरुवार या पूर्णिमा को जरूर करे।और विश्वास पूरा रखे जितना ज्यादा आप विश्वास रखेगे उतना हि ज्यादा आप को शुभ फल प्राप्त होगा।

भगवान विष्णु को शेषनाग पर सोये हुए देखना

सपने मे यदि आप को भगवान विष्णु शेषनाग के साथ दिखाई देते है।तो यह बहुत शुभ संकेत है।जैसा की आप जानते है।की लक्ष्मण जी शेषनाग का अवतार है।तो आप को संकेत मिलता है की आपको भगवान विष्णु की राम परिवार का ध्यान जरूर करना चाहिए। आपको अच्छे मित्र मिल सकते है।और भाई का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।आपका आने वाला समय बहुत आराम दायक हो सकता है।आप की सारी चिन्ताऐ समाप्त होने वाली है।आप को भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहिए। रोज नहि तो गुरुवार या पूर्णिमा को जरूर भगवान विष्णु की पूजा करे।तो आपको बहुत जल्दी लाभ प्राप्त होगा।

सपने मे भगवान विष्णु को शेषनाग पर सोये हुए देखना

भगवान विष्णु को लक्ष्मी जी के साथ देखना

सपने मे यदि आप भगवान विष्णु को देखते है।तो आप को पारिवारिक सुख की प्राप्ती होने वाली है।यदि आप की विवाह की उम्र है।तो आप को अच्छा जीवन साथी मिल सकता है।यह बहुत हि दुर्लभ स्वप्न है।जो भी देखता है उसका भाग्य बदल जाता है।और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।उस व्यक्ति को अपनी पत्नी,माता,पुत्री को खुश रखने का प्रयास करना चाहिए। तो उसे धन लाभ होगा।कीसी भी स्त्री का सम्मान करे।तो आपको भी सम्मान की प्राप्ती होगी।आप सपना देखते है।कि मां लक्ष्मी जी भगवान विष्णु के पास बैठी है।और उनके पैर दबा रहि है।तो यह शुभ संकेत होता है।पति पत्नी मे प्रेम बढ़ता है।आप को संकेत मिलता है।की लड़ाई छगडे नहि करे और एक दुसरे की गलतिया को माफ कर दे।और प्यार से रहे।दुसरे लोगो की बातो मे नहि आये और अपने दिमाग का सहि से इस्तेमाल करे।एक दुसरे को खुश रखने का प्रयास करे।

भगवान विष्णु का मंदिर देखना

सपने मे भगवान विष्णु का मंदिर देखना बहुत शुभ संकेत होता है।आप कि भगवान ने सून ली है।और आपको ऐसा लगने लग रहा होगा की आप की भगवान नहि सून रहे है।पर अब वह समय आने वाला है।आप के देखो का अंत होने वाला है।मंदिर मे बहुत शान्ति होती है।उसी तरह आप के जीवन मे भी शान्ति होगी।आप का मन खुश रहेगा।और एक के बाद एक खुशिया आपको मिलेगी।आप सपने मे मंदिर मे बैठे है।और यदि आप भगवान से कुछ प्रार्थना कर रहे है।तो यह और भी ज्यादा शुभ संकेत है।

भगवान विष्णु की पूजा करना

सपने मे यदि आप भगवान विष्णु की पूजा कर रहे है।तो अब वह दिन दूर नहि है।आपको सफलता मिलने वाली है।भगवान आपके साथ सब अच्छा हि करेंगे। आप को विश्वास बनाये रखना है।आप के साथ कुछ गलत हो तो आप को सहन नही करना है।आप को सच का साथ देते हुए और निडर बन कर जीवन जीना है।आप को चाहे लोग बुरा कहे तो कहने दो आपको अपने बारे मे सोचना है।अच्छे बनने का प्रयास नहि करे।आप को सही रास्ते पर चलते रहना है।आप को भगवत गीता को पढना चाहिए। और एक अच्छे व्यक्ति की तरह जीवन जीना चाहिए। आप जब तक अपने आप को नहि बदलेगे तब तक आप के रास्ते मे मुश्किले आति रहेगी।आप दोस्ती मिलना जुलना बहुत करते है।और अपने कीमती समय को गवा रहे है।अपने कीमती समय को भगवान की भक्ति मे और अपने लक्ष्य की प्राप्ति मे लगाये समय का महत्व समझे।

भगवान विष्णु का शंख देखना

सपने मे शंख देखना भगवान विष्णु का प्रिय होता है।और शंख यदि आप सपने मे देखते है।तो आप को विजय की प्राप्ति होगी।और दुर्भाग्य सौभाग्य मे बदलने वाला है।आप के शत्रु आप से हार मानने वाले है।शंख की ध्वनि से जिस तरह वातावरण शुद्ध हो जाता है।उसी तरह आप का मन भी शुद्ध हो जाएगा।और सारे रोग बिमारीया ठीक हो जाएगे। शंख जो की समुद्र मे से निकलता है।जिसे लक्ष्मीजी के भाई का दर्जा दिया गया है।और शंख की भस्म अनेक प्रकार की औषधिया बनाने मे काम आती है।शंख बजाने से फेफड़े मजबूत होते है।और घर से नकारात्मक शक्तिया समाप्त होती है।शंख भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है।कहते है।जहा पर शंख होता है।वहा पर विष्णु भगवान का निवास होता है।और जहा पर विष्णु भगवान होते है।वहा पर मां लक्ष्मी जी भी निवास करती है।शंख देखना बजाना सभी शुभ संकेत माना गये है।

भगवान विष्णु का चक्र देखना

सपने मे यदि आप विष्णु भगवान का चक्र देखते है।तो आप को यह संकेत मिलता है।की आप अब ऐसा कार्य करने वाले है।जिसमे लोग आप को ढूंढेगे आप को दूसरे लोगो के पीछे नहि जाना पड़ेगा। लोग आप के पीछे आयेगे।आप को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है।और आप के रास्ते मे आने वाली सभी समस्याए समाप्त हो जाएगी।जिस तरह भगवान के पास हमेशा चक्र होता है।उसी तरह आपके साथी भगवान है।आपने यदि कीसी और को अपना साथी माना तो यह आप की गलत फहमी होगी।आप की सिर्फ भगवान हि मदद कर सकते है।इसलिए विश्वास बनाये रखे आपको कोई धोखा दे सकता है।

सपने में सूरज देखना

भगवान विष्णु को पिले रंग के वस्त्रो मे देखना

भगवान विष्णु पीताम्बरधारी है।उन्हे पिले वस्त्र बहुत प्रिय है । सपने मे भगवान विष्णु को पिले वस्त्र मे देखना बहुत शुभ संकेत होता है।आप पर भगवान की असीम कृपा होने वाली है।आप को भगवान की ऐसी भक्ति प्राप्त होगी जिस सुख के आगे कुछ भी आप को अच्छा नहि लगेगा।सांसारिक भोग विलास ये सब आप को उस सुख के आगे आप को फिके लगने लगेगे।आप का मन यह झूठा मान सम्मान आप त्याग कर देगे दो दिन के है।ये ठाठ-बाट और आप का मन करेगा।भजले हरी हरी पिले वस्त्र मे दिखाई देने से आप को चाहे लोग कुछ भी कहे ये जीवन अपने अनुसार जिये और गुरूवार को भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए पिले वस्त्र धारण करे।आप की सारी परेशानीयां समाप्त हो जाएगी।और जिस तरह भगवान ने सुदामा का दुख दूर किया था।उसी तरह आप का भी दुख दूर हो जाएगा।

भगवान ब्रम्हा,विष्णु, महेश तीनो देवो को साथ देखना

यह बहुत हि दुर्लभ स्वप्न है।यदि आप को सपने मे ब्रम्हा, विष्णु, महेश तीनो देव एक साथ दिखते है।तो आपको देविय शक्तिया प्राप्त हो सकती है।आप का मन बहुत हि निर्मल और पवित्र हो जाएगा।आप को नियमित रूप से अपने ईस्ट देव का ध्यान करना चाहिए। आप जिसके बारे मे अच्छा सोचेंगे उसके साथ अच्छा होगा।और जो व्यक्ति आप को परेशान करने की सोचेगा वह खुद परेशान हो जाएगा।आप के दुश्मन समाप्त हो जाएगे।आप बहुत अच्छे व्यक्ति होने के बावजूद भी बहुत से लोग आप को खराब साबित करने का प्रयत्न करगे।और आप देखेंगे की जो आपका बुरा चाहता है।उसे खुद भगवान सजा देंगे। आप के साथ अब बहुत हि अच्छा होने वाला है।

सपने मे भगवान ब्रम्हा,विष्णु, महेश तीनो देवो को साथ देखना

भगवान विष्णु के मंत्रो का जाप करना

Sapne Mein Bhagwan Vishnu सपने मे भगवान विष्णु के मंत्रो का या फिर आप भजन गा रहे है।भगवान विष्णु का नाम लेरहे है।तो यह संकेत बहुत शुभ संकेत होता है।जीवन मे बहुत बडि सफलता का संकेत है।आप सबसे आगे निकल सकते है।और आप अपनी हि मेहनत से आगे बढ़ने वाले है।आप की दुसरे लोग सहायता नहि करेंगे। यदि आप को इस तरह का सपना आता है।तो आप को विष्णु भगवान के मंत्रो का जाप करना चाहिए। आपने अक्सर देखा होगा की नारद मुनि हमेशा नारायण नारायण नाम का जाप करते रहते थे।भगवान विष्णु के बहुत से मंत्र है।जिनका जाप करके उनको प्रसन्न कीया जा सकता है।और भगवान की भक्ति प्राप्त कर सकते है। मंत्रो मे बहुत शक्ति होती है।

भगवान विष्णु के शक्तिशाली मंत्र
“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:”
“हरी ॐ नमो नारायण “
“ॐ विष्णवे नमः”
“ॐ विष्णुप्रियाय महालक्ष्म्यै नमः

भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति देखना

सपने मे यदि आप खंडित मूर्ति देखते है।तो आप को यह संकेत मिलता है।कि आप के साथ कुछ बुरा हो सकता है।आप को कोई हानि पहुंचा सकता है।आपको बहुत सावधानी रखने की ज़रूरत है।आपको यह भी देखना है।की आपके पूजा घर मे किसी भी भगवान की खंडित मूर्ति तो नहि है।यदि है।तो आप उसकी जगह नई मूर्ति स्थापित करदे ।और पुरानी भगवान की मूर्ति को पूजा के स्थान पर नहि रखे उसे आप घर मे कहि भी दूसरी जगह रख सकते है।या आप से कोई गलती तो नहि हो रहि है।आप भगवान विष्णु की तस्वीर के साथ लक्ष्मीजी की भी पूजा करे।तो आप का बूरा सपना भी शुभ सपने मे बदल जाएगा।

सपने में मंगलसूत्र देखना

भगवान विष्णु के चरण देखना

सपनें मे भगवान विष्णु के यदि आप चरण देखते है।तो यह बहुत शुभ संकेत है।भगवान विष्णु के चरण देखना यानी उनकी शरण मे आपको जगह मिल गई है।पैरो के बिना कोई भी व्यक्ति लाचार हो जाता है।हमारे धर्म मे शुद्र व्यक्ति को यह स्थान मिला है। प्राचीन समय मे शुद्र व्यक्तियो की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हे अपने चरणो मे जगह दि भगवान ने जब अवतार लिए तब सबसे ज्यादा शुद्र व्यक्तियो पर हो रहे अत्याचार को कम करने का प्रयास किया भगवान कभी किसी के साथ भेदभाव नहि करते वह तो सिर्फ भक्ती देखते है।वह न तो किसी की जाति देखते है।और नहि कीसी का रंग जाति-पाति उचनिच यह तो बाद मे बाते फैली है।भगवान विष्णु ने जब भी अवतार लिए है।तो सभी जाति के लोगो की सहायता की है।महाभारत काल की एक बात यह प्रचलित है।

जब भगवान कृष्ण सोये हुए थे।और दुर्योधन और अर्जुन उनसे मिलने के लिए आते है।युद्ध मे सहायता के लिए तो अर्जुन भगवान कृष्ण के चरणो मे बैठ जाते है।और जब दुर्योधन आता है।तो वह उनके सिर की तरफ बैठता है।जब भगवान निद्रा से जानते है।और अर्जुन से कहते है।तुम्हे जो मांगना है।मांगना है।मांग लो तो दुर्योधन कहता है।की आप से मिलने मे पहले आया हुआ हू और आप अर्जुन से पहले सवाल पूछ रहे है।यह बहुत हि गलत व्यवहार आप कर रहे है।तो भगवान श्रीकृष्ण बोलते है।तुम पहले आये हो पर मेरी दृष्टि सबसे पहले अर्जुन पर पढी क्योंकि वह मेरे चरणो मे बैठा हुआ था।

इसलिए पहले मे अर्जुन की बात सुनूगा फिर तुम्हारी फिर उन्होंने अर्जुन से कहा की तुम्हे मेरी नारायणी सेना चाहिए या सिर्फ मे अकेला मे तुम्हारी कोई सहायता नहि करूगा सिर्फ तुम्हारा सारथी बनूँगा। दुर्योधन मन मे विचार करने लगा की यदि अर्जुन ने नारायणी सेना मांग ली तो मेरी हार निश्चित है।पर अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण का साथ मांगा यह सुनकर दुर्योधन बहुत खुश हुआ। और अर्जुन भगवान कृष्ण का साथ मांगा और विजय हासिल की जिससे आप समझ हि गये होगे की चरण का कितना महत्व होता है।

पर इसका यह मतलब नहि है कि शुद्र व्यक्ति दुसरी उच्च स्तरीय जाति से निशा होता है।व्यक्ति कर्म से यदि मेहनत शील है।और ऊचा स्थान प्राप्त कर लेता है।यदि उसकी रूची व्यापार करने मे है।तो वह वैश्य कहलायेगा,और यदि कोई व्यक्ति शरीर युद्ध कला मे निपुण है।तो वह क्षत्रिय कहलाएगा। और यदि कोई व्यक्ति मंत्रो या फिर कह सकते है।एक शिक्षक जिसे धर्म के बारे मे सहित जानकारी हो।ऐसे व्यक्ति को ब्राम्हण कह सकते है।और जो व्यक्ति जिसे दुसरे व्यक्तियो की मदद करना सेवा करना अच्छा लगता है।तो उस व्यक्ति को शुद्र कहा जाता था।आप को यदि इस तरह का सपना आता है।तो आप बहुत सौभाग्य शाली है।आपके जीवन में अब आप की जीत हि जीत मिलने वाली है।

भगवान विष्णु को साधु के वेश मे देखना

सपने मे यदि आप भगवान विष्णु को साधु के वेश मे देखते है।तो यह संकेत बहुत शुभ होता है।आप पर बृहस्पति भगवान की कृपा होने वाली है।आप को गुरूवार को भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति भगवान की भी पूजा करना चाहिए। जिससे आप को दुगुना फल प्राप्त होगा।गुरूवार को पिले वस्त्र पहने और पिला भोजन ग्रहण करे।भगवान विष्णु के व्रत मे गुरूवार का व्रत और पूर्णिमा का व्रत बहुत हि महत्व पूर्ण माना गया है।यह बहुत दुर्लभ स्वप्न है।पर जिसे भी आता है।वह बहुत हि बुद्धिमान व्यक्ति बन जाता है।और उसका जीवन सुखमय हो जाता है।

उसके मन मे संतोष रहता है।वह चिन्ता मुक्त हो जाता है।और जो उसके पास होता है।उसमे वह खुश होता है।ऐसे व्यक्ति पर भगवान सदेव प्रसन्न होते है।और उसे जो आध्यात्मिक सुख प्राप्त होता है।उसके आगे भौतिक सुख बहुत हि फिका प्रतित होता है।वह जिते जी तो खुश रहता है।और मरने के बाद मोक्ष को प्राप्त करता है।ऐसे व्यक्ति को सच्चे मन से भगवान की भक्ति मे लग जाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति का जीवन प्रभू की भक्ति करने के लिए हि होता है।और वह व्यक्ति यदि गुरूवार का व्रत करता है।तो उसका भाग्य चमक जाता है।और वह बहुत हि बुद्धिमान व्यक्तियो मे गिना जाता है।गुरूवार का व्रत जिसमे केले के पौधे की पूजा की जाती है।

भगवान विष्णु का व्रत करते हुए देखना

यदि आप सपना देखते है।की आप भगवान विष्णु जी का व्रत कर रहे है।और उनकी कथा सुन रहे है।तो यह बहुत शुभ संकेत माना गया है।आपके घर परिवार मे खुशीया आने के संकेत मिलते है।आपके घर परिवार मे मांगलिक कार्यो का आयोजन हो सकता है।आप जिस मनोकामना से भगवान की पूजा कर रहे है।वह मनोकामना बहुत जल्दी पूरी होने वाली है।दरिद्रता धन सम्बन्धित सभी परेशानीयां समाप्त होने वाली है।

और आप का भाग्य सूर्य की तरह चमक उठेगा।इस तरह का सपना आने पर यदि आप भगवान विष्णु जी के मंत्रो का जप करना चाहिए। भगवान विष्णु के लिए गुरुवार और पूर्णिमा का व्रत कीया जाता है।यह दोनो व्रत बहुत हि प्रभावशाली व्रत होते है।और भगवान विष्णु बहुत हि जल्दी प्रसन्न हो जाते है।ज्यादातर भगवान विष्णु के भक्त यह व्रत करते है।

भगवान विष्णु का व्रत कैसे करना चाहिए

भगवान विष्णु के व्रत मे पूर्णिमा का व्रत बहुत हि महत्वपूर्ण होता है।और यह व्रत कलयुग मे लोगो के दुख को जरूर दुर करता है।और जो लोग श्रद्धा और विश्वास से भगवान विष्णु का व्रत करते है।तो उन्हे जरूर बहुत शुभ फल प्राप्त होता है।और गुरूवार का व्रत भी बहुत शुभ फल प्रदान करने वाला व्रत है।आपको विष्णु भगवान का व्रत करने के लिए सत्यनारायण व्रत कथा की पुस्तक खरीदना पड़ेगी जिसके अनुसार आप व्रत कर सकते है।और यदि आप के पास सम्पूर्ण पूजन सामग्री नहि भी हो तो आप साधारण तरीके से भी विष्णु भगवान का पूजन कर सकते है।भगवान तो सिर्फ आप की भक्ति से हि प्रसन्न हो जाते है।

पर यदि आप विधि पूर्वक पूजन करते है।तो उसका आप को बहुत जल्दी हि शुभ फल मिलने लगेगा।भगवान विष्णु का व्रत करने के लिए केले के पौधे का बहुत महत्व है।आजकल केले के पौधे को गमले मे भी लगाकार उस पौधे की पूजा हम कर सकते है।केले के पौधे मे भगवान विष्णु का निवास रहता है।केले के पौधे की जड़ की पूजा पिले पुष्प, गुड़, मुनक्का,और चने की दाल,और हल्दी, चंदन से पूजा करना चाहिए।आप चाहे तो वहापर हि कथा पढ़ सकते है।भगवान विष्णु के व्रत वाले दिन पिले रंग के वस्त्र धारण करे और पिले फलो का भोग लगाना चाहिए। और एक समय हि भोजन करना चाहिए। नमक नहि खाये।

आप यदि पूरे दिन नमक के बिना नहि रह सकते है।तो आपको जब आप भोजन ग्रहण करे तब नमक खा सकते है।पर भोजन मे यदि आपको नमक कम लगता तो उपर से नहि डालना चाहिए। दिन मे केवल एक बार हि नमक का सेवन करना चाहिए। और भोजन सात्विक होना चाहिए।भोजन मे प्याज लहसुन का सेवन नहि करना चाहिए। भोजन चने या चने की दाल बनाना चाहिए।

सपने में चाबी देखना मतलब

भगवान विष्णु को कमल के फूल पर विराजमान देखना

सपने मे यदि भगवान विष्णु को कमल के फूल पर विराजमान देखते है।तो आप के पास लक्ष्मी आनेवाली है।आप की मेहनत का फल आप बहुत जल्दी प्राप्त होने वाला है।कमल का फूल मां लक्ष्मी जी को बहुत प्रिय है।और कमल का फूल होता है वहा पर मां लक्ष्मीजी का निवास होता है।मां लक्ष्मी जी का आसन कमल का फूल होता है। और लक्ष्मीजी के साथ भगवान विष्णु भी होते है।

सपने मे यदि आप कमल का फूल देखते है।तो आप को हल्दी से अष्ट कमल का फूल बनाकर फिर उस स्थान पर भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मीजी की स्थापना करना चाहिए।पूर्णिमा के दिन कमल का फूल हल्दी से और कुम कुम से बनाकर उस स्थान पर भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की स्थापना करने से जन्म जन्मांतर की दरिद्रता दूर होती है।और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान विष्णु का बार बार दिखाई देना

सपने मे यदि आप को बार बार भगवान विष्णु दिखाई देते है।तो भगवान आप से बहुत प्रसन्न है।वह आप को आशीर्वाद देना चाहते है।आप को दृढ़ विश्वास बनाये रखना चाहिए।और यदि आप बहुत परेशान है।और आप को भगवान विष्णु बार बार दिखाई दे रहे है।तो इसका यह भी संकेत होता है।की आप ने कोई मन्नत ली हो और उसे आप ने पूरी नहि की हो तो उसे आप को पूरी करने की कोशिश करना चाहिए।

भगवान आप को कुछ संकेत देना चाहते है।आप की गहन आस्था की वजह से आप मे आध्यात्मिक शक्तियो का विकास हो सकता है।आप के अंदर देविय शक्तिया जागृत हो सकती है।आप को सभी के लिए अच्छे विचार सोचना चाहिए और सभी को अच्छे से बोले क्योंकि यदि आपने किसी को बुरा कह दिया तो उस व्यक्ति के साथ बुरा हो सकता है।इसलिए हमेशा अच्छा हि बोले।

सत्यनारायण भगवान की पूजा करना

यह सपना बहुत हि दुर्लभ स्वप्न है।पर जो भगवान की नियमित रूप से पूजा अर्चना करते है।उन्हे यह सपना आ सकता है।बहुत दिनो से आप भगवान से प्रार्थना कर रहे है।वह आप की मनोकामना जल्द हि पूरी होने वाली है।यदि आप अपने परिवार से दूर है।या फिर कीसी कारणवश आप अपने परिवार से दूर है।तो अब आप को अपने परिवार के साथ रहने का सुख प्राप्त होने वाला है।आप पर भगवान की कृपा से आप की सारी मनोकामनाऐ जल्द हि पूरी होने वाली है।आप के घर मे मांगलिक कार्यो का आयोजन हो सकता है। सुख सौभाग्य मे वृद्धि हो सकती है।

गर्भवती स्त्री को भगवान विष्णु के दर्शन होना

सपने मे यदि कीसी गर्भवती स्त्री को यदि भगवान विष्णु के दर्शन होते है।तो ऐसी स्त्री को ज्यादातर पुत्र की प्राप्ति होती है।सपने मे यदि आप देखते है।की आप भगवान विष्णु की पूजा कर रहि है।तो आप को यह संकेत मिलता है।आप को भगवान बृहस्पति देवता का भी आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।बृहस्पति देव की कृपा से हि पुत्र की प्राप्ति होती है।जो भी स्त्री बृहस्पतिवार का व्रत करती है।उसे पुत्र की प्राप्ति होती है।या फिर संतान की प्राप्ति जरूर होती है।यदि कन्या जन्म लेती है।तो वह बहुत हि भाग्यशाली होती है।वह पूरे परिवार के लिए शुभ होती है।उसके जन्म के बाद उसके माता पिता की आर्थिक स्थिती बहुत अच्छी हो जाती है।

भगवान विष्णु को सागर मे देखना

सपने मे यदि आप देखते हैकि भगवान विष्णु सागर मे स्थित है।तो यह बहुत शुभ संकेत होता है।आप को विष्णु भगवान की विशेष कृपा आप पर होने वाली है।भगवान विष्णु का निवास स्थान क्षीरसागर है।और भगवान विष्णु को यदि आप सागर मे देखते है।तो आप को बहुत बडि कामयाबी हासिल करने का मौका मिल सकता है।कुछ ऐसा कार्य आप को मिल सकता है।जिससे आप बहुत आगे बढ सकते है।सागर की तरह आप को अपने काम मे आगे बढते जाना है।आप को संकेत मिलता है।की आप को नये नये कार्य सीखते रहना चाहिए। और जिस कार्य मे आप की रुचि हो वह कार्य आपको सिखने का प्रयास करना चाहिए।